Home | भारत की कहानी | कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात

कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात

image

दस्यु संरक्षण के लिए कुख्यात रहीं चंबल की वादी की तस्वीर बदलने के लिए की जा रही कवायद का एक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकृति की तमाम अद्भुत धरोहरों को अपने आगोश में समाने वाली इन्हीं वादियों के प्रति राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों के अंतःमन में रम चुकी कुख्यात चंबल घाटी को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने का प्रयास मध्य प्रदेश के भिंड जिला प्रशासन ने कर दी है। चंबल चेलेंज नाम से तैयार कराए गए इस प्रोजेक्ट में पर्यटक चंबल की घाटी में संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों के दीदार तो कर ही सकेंगें अपितु मिट्टी के पहाड़ों पर रोमांचक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगें।

देश में पहली मर्तबा होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन चंबल की घाटी की तस्वीर भी बदल सकते हैं। भिंड के युवा जिलाधिकारी रघुराज राजेंद्रन ने इसके लिए अपने प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी का यह प्रयास इसलिए भी काफी मायने रखता है कि अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए न तो मध्य प्रदेश के टूरिस्ट विभाग ने मंजूरी दी है और न ही राज्य सरकार ने। हालांकि इसके बावजूद भी भिंड प्रशासन ने अटेर के किले के ऐतिहासिक स्वरूप एवं किले के नजदीक से इठलाती होकर गुजरती नीले पानी वाली चंबल नदी के आर्कषण को चंबल घाटी के स्वरूप को बदलने में लाभ उठाने का फैसला लिया है। यह वह स्थान है जहां से चंद मिनट की दूरी पर ही चंबल में अठखेलियां करतीं डॉल्फिन को सैलानी बेखौफ होकर निहार सकेंगें। ढलते सूरज की लाल किरणों के मध्य चंबल में लहराता नीला पानी किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकेगा। यहीं पास में ही नदगवां में घड़ियालों के दुर्लभ नजारों को सैलानी देख सकेंगें। भिंड जिला प्रशासन की मंशा यह है कि चंबल के इस नजारे को गोवा के किसी दर्शनीय बीच की भांति संवारा जाए। इसके लिए भिंड प्रशासन पूरी तन्मयता से जुट गया है। दिल्ली में होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ ही बटेश्वर के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर लगने वाले विशाल मेले में भाग लेने आने वाले सैलानियों को प्रकृति के इन अद्भुत नजारों को दिखाने के लिए प्रशासन ने क्षेत्रीय गाइडों को प्रशिक्षण देना भी आरंभ कर दिया है। चूंकि यह आयोजन 11 से 16 अक्टूबर, 2010 में किया जाना प्रस्तावित है तो इस मौसम में सैलानी माइग्रेड वर्ड जो साइबेरिया, यूके एवं ऑस्ट्रेलिया से स्वतंः आतीं है उनके साथ ही आनंद उठा सकेंगें। गौरतलब है कि चंबल के इस सफारी क्षेत्र में 280 प्रजाति की विभिन्न प्रवासी पक्षी सर्दियों के मौसम भ्रमण करने आते रहे हैं।

यहां सैलानी प्राकृतिक धरोहरों का लुफ्त तो उठाएंगे इसके साथ ही यहां रोमांचक खेलों का आयोजन उन्हें पर्वतीय स्थलों का अहसास कराएंगे। प्रशासन ने इसके लिए उत्तराखंड के ट्रैनरों से रैकी ही नहीं करा ली है बल्कि अटेर के ऐतिहासिक किले पर रस्सी के सहारे चढ़ने और उतरने का अभ्यास भी करा लिया है। इस प्रोजेक्ट को सफल स्वरूप देने के लिए ही यहां ट्रेजर हंटस एवं एडवेंचर गेम के आयोजनों के साथ ही चंबल ट्रेजर हंट, वाटर राइटस, बनाना राइड, एलिगेटर एवं डॉल्फिन स्पॉटिंग, पैरासाइलिंग, हॉट एअर बैलूनिंग, रॉक क्लाइविंग एवं जॉर्बो वॉल जैसे भी आयोजन कराए जाएंगें। सैलानियों के इन सबसे हटके दस्यु जीवन छोड़कर सामाजिक जीवन में रच बसे पूर्व दस्यु सम्राट मोहर सिंह एवं मलखान जैसे डकैतों से भी रूबरू होने का मौका मिल जाएगा। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अपर जिलाधिकारी छोटे सिंह ने बताते हैं कि अत्याधुनिक जीवन शैली में रचे बसे यहां आने वाले सैलानियों के रहने के लिए किले से सटकर ही दस टैंट लगवाएं जाएंगे। यह बाहरी तौर पर बेशक टैंट का स्वरूप होगा, परंतु इसके अंदर सैलानियों पंाच सितारा जैसी प्रत्येक सुविधा मुहैया कराई जाएगी। दस गुणा बारह के आकार वाले प्रत्येक टैंट की लागत तकरीबन साठ हजार रूपये अनुमानित है। इस प्रोजेक्ट की सफलता के उपरांत इस प्रकार के चार सौ टैंट लगाया जाना प्रस्तावित है और इसके लिए इस प्रोजेक्ट के लिए बारह करोड़ रूपये का प्रस्ताव शासन को बनाकर भेजा भी गया है।

इस प्रोजेक्ट की कामयाबी के लिए प्रशासन के आला अधिकारी आगरा, ग्वालियर जैसे ऐसे स्थानों पर जहां सैलानियों की संख्या अधिक रहती है, वहां के टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन विभाग से भी संपर्क किया गया है। फिलहाल प्रशासन को जिस प्रकार से पर्यटन से जुड़े लोगों का सहयोग मिल रहा है उससे उम्मीद है कि वह अपने इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लेगा। इस आयोजन के दौरान सैलानियों को चंबल में घूमने के लिए जहां आठ मोटर वोटें प्रयोग में लाई जाएंगीं। प्रशासन का अटेर के मूल रूप से रहने वाले विदेश मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. आर. के. दीक्षित ने भी पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया है।

चंबल में बदलाव की यह बयार यदि कामयाब हो जाती है तो इसका न सिर्फ भिंड बल्कि इटावा, आगरा, मुरैना, धौलपुर की चंबल सफारी भी पर्यटन के लिए खुल सकेगी। अपर जिलाधिकारी बताते हैं कि यू ंतो चंबल घाटी वर्तमान में दस्यु विहीन है और सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है। इसके बावजूद सैलानियों की सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया जाएगा। प्रशासन प्रत्येक प्वॉइंट पर अंर्तप्रांतीय स्तर की सैलानियों को सुरक्षा देगा और सुरक्षा में मध्य प्रदेश के स्टेट आर्म्स फोर्स का सहयोग लिया जाएगा। चंबल सेंचुरी पर्यटन काउंसिल के सदस्य एवं डीआरडीए के परियोजना प्रबंधक अमित मिश्रा बताते हैं कि इस आयोजन के दौरान चंबल एवं मध्य प्रदेश की समृद्धि संस्कृति से भी सैलानियों को रूबरू कराया जाएगा। यहां के लोक गायन मसलन बड़बोला, आल्हा, लांगुरिया जैसे गीतों के साथ ही यहां की संस्कृति के वाहन नृत्यों के आयोजन भी पर्यटकों को खासा भाएंगे। इसके लिए फिलहाल भारतीय पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर किले में आयोजन कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा न हो पाने की स्थिति में फिर चंबल नदी के किनारे सांध्यकाल में यह आयोजन होंगें। पर्यटकों के खान-पान की ओर ध्यान देते हुए इस प्रोजेक्ट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को यहां स्टॉल लगवाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रयास से क्षेत्रीय लोगों के रोजगार की भी संभावनाएं बढ़ जाएंगी और वह अपना रोजगार पा सकेंगें।

अपर जिलाधिकारी छोटे सिंह बताते हैं कि चंबल के इस क्षे़त्र के नौजवानों का देश की सुरक्षा में सदैव ही योगदान रहा है। यहां के लोगों में जहां बल है तो बुद्धि भी है। बस इसी को संवारने की कोशिश है। पीले फूलों के लिए ख्याति प्राप्त रही यह वादी उत्तराखंड की पर्वतीय वादियों से कहीं कमतर नहीं है। अंतर सिर्फ इतना है कि वहां पत्थरों के पहाड़ हैं तो यहां मिट्टी के पहाड़ है। बीहड़ की ऐसी बलखाती वादियां समूची पृथ्वी पर अन्यत्र कहीं नहीं देखी जा सकतीं हैं। अटेर का अपना एक अलग इतिहास है और किले की प्राचीर से बलखाती गुजरती चंबल नदी किसी समुद्री बीच से किसी मामले में भी कमतर नहीं है।

जिला प्रशासन अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के प्रति जिस प्रकार से उत्साहित है वहीं अटेर की ओर जाने वाले रास्ते इस प्रोजेक्ट की सफलता में बाधक साबित हो सकते हैं। भिंड से अटेर तक के तीस किमी की यह दूरी सैलानियों को खासा परेशान कर सकतीं हैं। ग्वालियर की ओर से आने वाले पर्यटक इसी एकमात्र रास्ते का प्रयोग करेंगें। यह मार्ग जहां ंसंकरा तो है ही बल्कि जगह-जगह गड्ढे और अनावश्यक बने स्पीड ब्रेकर टूरिस्टों के वाहन में परेशानियों की दीवारें खड़ी करेंगें।
चंबल की जिन वादियों में पर्यटकों को भ्रमण कराने की भिंड प्रशासन ने जो प्रोजेक्ट तैयार किया है उसका अतीत काफी खौफनाक रहा है। यह सही है कि अब चंबल की यह वादियां दस्यु समस्या से पूरी तरह से अप्रभावित है, परंतु चंबल की इस घाटी के इतिहास के इस कदर खूंखार डकैतों का बोलबाला रहा है जिनके आगे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान जैसे प्रांतों का सुरक्षा तंत्र पूरी तरह से असहाय नजर आता था। एक के बाद एक जघन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले इन दस्यु सरगनाओं एवं उनके गिरोह के सदस्यों को इन्हीं बीहड़ों की खारें अपने आगोश में छिपा लिया करतीं थीं। यदि इसी अटेर के ऐतिहासिक किले की बात की जाए तो वर्ष 1907 का मंजर बरबस ही जेहन में उबर आता है जब 21 पुलिसकर्मियों को उनके परिवारों सहित चंबल की वादियों में रहने वाले दस्यु सरगना ने मौत के घाट उतार दिया। यह तो सिर्फ बानगी भर थी यही कारण था कि प्रकृति की इस अद्भुद घाटी को दुनिया भर के लोग सिर्फ और सिर्फ डकैतों की बजह से ही जानती है। यही कारण रहा कि चंबल की इन वादियों के प्रति वॉलीबुड भी मुंबई की रंगीनियों से हटकर इन वादियों की ओर आकर्षित हुए और डकैत, मुझे जीने दो, चंबल की कसम, डाकू पुतलीबाई जैसी फिल्मों ने दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन किया।

इन डकैतों की गतिविधियों में प्रकृति द्वारा प्रदत्त की गई यह वादियां इस कदर कुख्यात हो गईं कि क्षेत्रीय लोग भी इसमें जाने का साहस नहीं जुटा सकते थे जबकि वास्तविकता यह है कि पूरी तरह से प्रदूषण रहित चंबल की नदी के पानी को गंगाजल से भी अधिक शुद्ध और स्वच्छ माना जाता है। चंबल की इन वादियों में अनगिनत ऐसी औषधियां भी समाहित है जो जीवनदान दे सकतीं हैं। अब जबकि भिंड जिला प्रशासन ने एक पहल शुरू की है और यदि इसी प्रकार चंबल सफारी क्षेत्र से सटे अन्य प्रांत और जनपदों का प्रशासन सबक लेते हुए ऐसे ही कार्यक्रम तैयार करता है तो यकीनन इन वादियों के इर्दगिर्द रहने वाले युवकों को रोजगार तो मिलेगा ही बल्कि वादियों की दस्यु समस्या को भी सदा-सदा के लिए दूर किया जा सकेगा और चंबल की यह घाटी समृद्धि होकर विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपना नाम दर्ज कर सकेगी।

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image दिनेश शाक्य इटावा के रहनेवाले दिनेश शाक्य १९८९ से मीडिया में कार्यरत. १९८९ में पत्रिका हलचल से जुडे फिर साप्ताहिक चौथी दुनिया के बाद दिल्ली प्रेस प्रकाशन से जुडे,१९९६ से समाचार ए़जेसी वार्ता में २००३ मार्च तक इटावा में रिपोर्टर के रूप में काम किया, सहारा समय न्यूज चैनल में काम. उत्तर प्रदेश में विस्फोट.कॉम की ओर से स्पेशल स्टेट करेस्पांडेन्ट.
Rate this article
5.00
More from भारत की कहानी
Previous
image
अपने होने पर ही हैरान
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं। ...
image
जमीन ले लो या गोली मार दो
भारत-पाक सरहद पर बसे किसान इन दिनों खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि किसान मरने तक को तैयार हैं, लेकिन उनकी समस्या पर न तो नौकरशाह गौर कर रहे हैं और न ही सफेदपोश। दरअसल, लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने हाल ही में आए एक सरकारी फरमान ने कई दुविधाएं खड़ी कर दी है। इस फरमान के मुताबिक सीमा क्षेत्र में तारबंदी के पार दो फिट से ज्यादा ऊंची फसल पर पाबंदी लगा दी गई है, जबकि किसान सीमा क्षेत्र में जो भी फसल बोते हैं, उनकी ऊंचाई दो फिट से अधिक ही है।...
image
डकैती छोड़ दी, पर पुलिस पीछा नहीं छोड़ती
पुलिस कहती है कि चंबल से डाकुओं का खात्मा हो गया है. इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है लेकिन डाकुओं के खात्मे के बाद भी पुलिस का काम खत्म नहीं हुआ है. जो डाकू डकैती छोड़कर शहरों में मजदूरी करने चले गये या कुछ तो बाकायदा साधु सन्यासी हो गये. पुलिस अभी भी उनके पीछे पड़ी हुई है और खोज खोज कर गिरफ्तार कर रही है. दिनेश शाक्य की रिपोर्ट-...
image
विस्थापन के 33 साल बाद,पूरी तरह बर्बाद
भारत की औद्योगिक प्रगति और शहरी विकास के लिए सबसे आधारभूत जरूरत है जमीन. जहां भी विकास का पहिया पहुंचता है, पहले वहां की जमीन और जमीन के वाशिंदों को रौंदता है. फिर अपनी मर्जी के मुताबिक एक नया साम्राज्य विकसित करता है जो विकास का विस्तार बताकर हमारे सामने प्रस्तुत किया जाता है. लेकिन इस साम्राज्य के विकासक्रम में पीछे छूट गये लोगों की एक दुनिया शेष रह जाती है. सरकार और कंपनियां जिन्हें मुआवजा देकर "अमीर" बनाकर छोड़ देती हैं वे पीछे छूट गये लोग कितने दयनीय होकर रह जाते हैं इसका सटीक उदाहरण है गाजियाबाद का कड़कड़ मॉडल गांव. इस गांव के जरिए विकास और विस्थापन का जायजा ले रहे हैं अनिल पाण्डेय. ...
image
बज गया बस्तर का बैंड
हाल के वर्षों में देश दुनिया बस्तर को सिर्फ इसलिए जानती है कि वहां कब कहां कैसे कितने नक्सली मारे गये या फिर नक्सलियों ने कितने पुलिसवालों को मार गिराया है. लेकिन आदिवासियों की समृद्ध दैवीय परंपरा से एक ऐसा नाद उठ खड़ा हुआ है जो संगीनों की कर्कश आवाज को दबाने के लिए बस्तर से निकल पड़ा है. यह बस्तर बैण्ड है. आदिवासियों की अपनी पहल पर निर्मित हुए बस्तर बैंड देश दुनिया को बस्तर के इस परंपरागत स्वरूप से परिचय करा रहा है जो बस्तर के संगीत में विराजमान दैवीय नाद से श्रोताओं के अनहद को छू रहा है. ...
image
गर्त में गये गांव
2021 तक भारत में महानगरों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी और हर महानगर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग रह रहे होंगे. अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन ऐसा मानता है और वहीं भारत सरकार की जनगणना के मुताबिक भी बीते एक दशक में गांवों से तकरीबन 10 करोड़ लोगों ने पलायन किया है, जबकि निवास स्थान छोड़ने को आधार मानें तो 30 करोड़ लोगों ने अपना निवास स्थान छोड़ा है....
image
बाल अधिकारों के बीस साल बाद
अब से बीस साल पहले 1989 को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा पारित बाल-अधिकारों के कन्वेंशन के जरिए बच्चों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ्य और सुरक्षित दुनिया का लक्ष्य रखा गया था. मगर समय के दप दशक गुजर जाने के बाद आज बच्चों की यह दुनिया कहीं बदतर, असुरक्षित और बीमार दिखाई देती है....
image
दलित उद्यमियों का बढ़ता दबदबा
पहले दलित उद्यमी गंगाराम कांबले के राज्य महाराष्ट्र में इन दिनों दलित उद्यमशीलता की नई इबारत लिखी जा रही है। कांबले ज्ञात दलित इतिहास में भारत के पहले दलित उद्यमी के तौर पर नजर आते हैं। वे शाहूजी महाराज के समकालीन थे। आज दलित समाज से निकलकर व्यवसाय में पांव जमाने वाले उद्यमियों की संख्या पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन यह गति महाराष्ट्र में थोड़ी तेज है. अब महाराष्ट्र में दलित व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर खड़ा करने के लिए दलित इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) जैसा मंच भी तैयार हो चुका है।...
image
पत्थरों की खदानों से लौटा बचपन
कभी बाल मजदूरी करने वाला महेन्द्र अब बच्चों के अधिकारों से जुड़ी कई लड़ाईयों का नायक है। महेन्द्र के कामों से जाहिर होता है कि छोटी सी उम्र में मिला एक छोटा सा मौका भी किसी बच्चे की जिंदगी को किस हद तक बदल सकता है।...
image
भूख के पेट में भारत के बच्चे
यह बीते साल नंबवर के आखिरी हफ्ते की बात है जब ग्राम-अगासिया, विकासखण्ड-मेघनगर, जिला-झाबुआ, मध्यप्रदेश के अर्जुन ने एक सर्द रात में कुपोषण के सामने दम तोड़ दिया था। उस सर्द समय में इसी आदिवासी इलाके के दर्जनों बच्चे भी मारे गए थे। अर्जुन सबसे कम उम्र के उन बच्चों में से एक ऐसा नाम था जो अपने हमउम्र साथियों के साथ फाइल की सूची में क्रमानुसार दर्ज हो चुका था। इस तरह एक और नाम भूखे भारत की सांख्यिकी में एक बड़े गुणनफल के बीचोंबीच कहीं दूर गुम हो चुका था।...
image
भारत के भूख का अर्थ
पीयूसीएल द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है वह भारत की असली कहानी कहता है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार गोदामों और खुले स्थानों पर अनाज को सड़ने के लिए छोड़ देती है. यह सरकारी बदइंतजामी है और कुछ नहीं. इससे तो अच्छा है कि अनाज गरीबों को मुफ्त में दिया जाए. भारत में सबसे तेजी से बढ़ते आईटी, मोबाइल टेलेफोनी, आटोमोबाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईपीएल सेक्टर को बढ़त का सबसे तेज रफ्तारवाला माना जाता है लेकिन भूख की रफ़्तार के आगे ये सारे सेक्टर बहुत पीछे हैं। ...
image
बाढ़ से लथपथ हुआ लद्दाख
इस बात पर मौसम वैज्ञानिक बहस करते रहेंगे कि यह कैसी घटना थी जिसमें बादल फटने से किसी गांव या जिले पर विपत्ति नहीं बल्कि लद्दाख जो कि क्षेत्रफल में देश के कुछ छोटे राज्यों के बराबर है, पूरा का पूरा इसकी चपेट में आ गया जिसके कारण लद्दाख से करगिल तक का मार्ग ध्वस्त हो गया. छह पुल उड़ गये और लेह मनाली के मार्ग में दो पुल टूट गये जिसने लेह को सारे देश से काट दिया. वैज्ञानिक कोई भी दलील दें यह बात फिर भी अनुत्तरित ही रहेगी कि आखिर लेह कस्बे को कब्रिस्तान में बदलने के लिए बादल फटने की एक घटना काफी क्यों थी?...
image
सुभागलाल का सपना सच हो गया
वैसे तो देश के असंख्य सुभागलालों का सपना सच नहीं होता है। मगर घोरवाल के सुभागलाल का सपना सच हो गया। उसके गांव के सारे बच्चे अब स्कूल जाते हैं। जब वह छोटा था तब ऐसा कतई नहीं था।...
image
महिलाएं बन गयी विकास की पहरुआ
कहते हैं कि राजनीति की चाबी से हर ताले खुलते हैं, परन्तु बिहार के समाज में महिलाओं को यह चाबी वर्षों से नहीं मिली थी। इक्कीसवीं सदी के पहले दशक के जाते-जाते करिश्मा हुआ। वर्ष 2001 में लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई, ग्राम पंचायत में आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करा दी गई।...
image
गोल की कहानी गोलमोल
मणिशंकर अय्यर ने कामनवेल्थ खेलों पर तल्ख टिप्पणी करके खेल गिरोहों को आंदोलित कर दिया है. गिरोहबाज कह रहे हैं कि अय्यर ने जो टिप्पणी की है वह देशद्रोह से कम नहीं है. लेकिन अय्यर ने ऐसा क्या गलत कहा है? अय्यर कहते हैं कि कामनवेल्थ खेलों के नाम पर दिल्ली में जितना पैसा बरबाद किया जा रहा है उतने पैसे से देश के करोड़ों बच्चों के लिए खेलने का माहौल बनाया जा सकता है. स्वीडन से फुटबाल खेलकर लौटे ईशान्त के उदाहरण को देखें तो मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी उतनी तल्ख नजर नहीं आती....
image
सारण के अंधेरे में उजाले की दस्तक
‘कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता है, जरा तबियत से पत्थर तो उछालो यारों’। इस कथन को सच कर दिखाया है बिहार के सारण जिला में चल रहे सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड (कंपनी) के चार प्रमोटरों ने। योगेन्द्र प्रसाद, जर्नादन प्रसाद, रमेश कुमार और विवेक गुप्ता ने सन् 2006 में मिलकर सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड का गठन किया था, जिनकी एक ही मंशा थी अंधेरे में डूबे हुए सारण जिले के गांवों तक बिजली पहुँचाना।...
image
कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात
दस्यु संरक्षण के लिए कुख्यात रहीं चंबल की वादी की तस्वीर बदलने के लिए की जा रही कवायद का एक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकृति की तमाम अद्भुत धरोहरों को अपने आगोश में समाने वाली इन्हीं वादियों के प्रति राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों के अंतःमन में रम चुकी कुख्यात चंबल घाटी को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने का प्रयास मध्य प्रदेश के भिंड जिला प्रशासन ने कर दी है। चंबल चेलेंज नाम से तैयार कराए गए इस प्रोजेक्ट में पर्यटक चंबल की घाटी में संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों के दीदार तो कर ही सकेंगें अपितु मिट्टी के पहाड़ों पर रोमांचक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगें।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2