Home | भारत की कहानी | बाढ़ के साथ बढ़ने की कला

बाढ़ के साथ बढ़ने की कला

image तटबंधों के कारण बाढ़ की समस्या विकराल हुई है.

समाज ने पीढ़ियों से, शताब्दियों से यहां फिसलगुड्डी की तरह फुर्ती से उतरनेवाली नदियों के साथ जीवन जीने की कला सीखी थी, बाढ़ के साथ बढ़ने की कला सीखी थी. उसने और उसकी फसलों ने बाढ़ में डूबने के बदले तैरने की कला सीखी थी. वह कला आज धीरे-धीरे मिटती जा रही है. अब उत्तर बिहार लोग मानते हैं कि इन नदियों ने उन्हें दुख के अलावा कुछ नहीं दिया है.

लेकिन उत्तर बिहार में बहनेवाली नदियों के नाम देखेंगे तो इनमें से किसी भी नदी के नाम में, विशेषण में दुख का कोई पर्यायवाची देखने को नहीं मिलेगा. लोगों ने नदियों को हमेशा देवियों के रूप में ही देखा है. इन नदियों के नामों में सबसे अधिक विशेषण आभूषणों के नाम पर है. हम सब जानते हैं कि आभूषण गोल आकार के होते हैं यानी यहां पर नदियां उतरते समय इधर-उधर सीधी बहने की बजाय आड़ी-तिरछी गोल आकार में क्षेत्र को बांधती है. गावों को लपेटती हैं और उनका आभूषण की तरह श्रृंगार करती हैं. उत्तर बिहार में यह कहावत आम है कि आप बिना पांव धोए उनके गांव में नहीं पहुंच सकते.

यहां की नदियां आड़ी-तिरछी ही बहती हैं. इनमें से हर एक नदी के स्वभाव को देखकर लोगों ने उसका नामकरण किया है और उसको अपनी स्मृति में सुरक्षित रखा है. इन नदियों का स्वभाव आड़ा-तिरछा जरूर है लेकिन यहां के लोगों का इन नदियों के साथ रिश्ता बहुत सीधा है. कोसी के बारे में कहा जाता है कि पिछले कुछ सौ सालों में उसने 148 किलोमीटर के क्षेत्र में उसने अपनी धारा बदली है. उत्तर बिहार में ऐसी दो इंच जमीन भी नहीं मिलेगी जहां कोसी न बही हो. समाज ने इन नदियों को कभी अभिशाप की तरह नहीं देखा. उसने माना कि यह नदियों की कृपा है कि हिमालय की कीमती मिट्टी इस क्षेत्र के दलदल में पटककर बहुत बड़ी मात्रा में खेती के लिए जमीन निकाली है. कहा जाता है कि पूरा का पूरा दरभंगा खेती योग्य हो सका तो इन्हीं नदियों के द्वारा लाई गयी मिट्टी के कारण. लेकिन इनमें भी समाज ने उन नदियों को छांटा है जो अपेक्षाकृत कम सादवाले इलाके से आती हैं.

उत्तर बिहार में नदियां विहार करती हैं. वह सारी जगह उनकी है. इसलिए वे कहीं भी जाएं उसे जगह बदलना नहीं माना जाता. उत्तर बिहार में समाज का एक सरल दर्पण साहित्य रहा तो दूसरा तरल दर्पण नदियां थीं. इन असंख्य नदियों में वहां का समाज अपना चेहरा देखता था और नदियों के चंचल स्वभाव को बड़े शांत भाव से देह में, अपने मन में और अपने विचारों में उतारता था. इसलिए कभी वहां कवि विद्यापति जैसे सुंदर किस्से बनते तो कभी फूल-परास जैसी घटनाएं रेत में उकेरी जातीं. नदियों की लहरे रेत में लिखी इन घटनाओं को मिटाती नहीं थी- हर लहर इन्हें पक्के शिलालेख में बदलती थी. ये शिलालेख इतिहास में मिलें न मिलें लोगों के मन में, लोकस्मृति में मिलते थे. 

बहुत छोटी-छोटी नदियों के वर्णन में ऐसा मिलता है कि इनमें ऐसे भंवर उठते हैं कि हाथियों को भी डुबो दें. इनमें चट्टानों और पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े आते हैं और जब में वे आपस में टकराते हैं तो इतनी आवाज होती है कि दिशाएं बहरी हो जाएं. लेकिन इन्हीं नदियों के पानी को रोककर समाज बड़े-बड़े तालाबों में डालता था और बाढ़ के वेग को कम करता था. एक पुराना पद मिलता है - चार कोसी झाड़ी. इसके बारे में अब नये लोगों को ज्यादा कुछ पता नहीं है. चार कोसी झाड़ी का कुछ हिस्सा शायद चंपारण में बचा है. ऐसा कहते हैं कि पूरे हिमालय की तराई में चार कोस की चौड़ाई का एक घना जंगल बचाकर रखा था. इसकी लंबाई पूरे बिहार में ग्यारह-बारह सौ किलोमीटर चलती थी. यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र तक जाता था. चौड़ाई चार कोस होती थी. आज के खर्चीले, अव्यावहारिक चटबंधों के बदले यह विशाल वन बांध बाढ़ में आनेवाली नदियों को छानने का काम करता था. बाढ़ तो तब भी आती थी लेकिन उसकी मारक क्षमता को समाज अपने उपाय से कम कर देता था.

ढाई हजार साल पहले भगवान बुद्ध और एक ग्वाले के संवाद में बाढ़ का कुछ वर्णन मिलता है. ग्वाला बुद्ध से कह रहा है कि उसने छप्पर को मजबूती से बांध लिया है, गाय को मजबूती से खूंटी से बांध दिया है, फसल काट ली है. अब बाढ़ का कोई डर नहीं बचा है. आराम से चाहे जितना पानी बरसे. नदी देवी दर्शन देकर चली जाएगी. उस बाढ़ के बीच युगपुरूष ने उस ग्वाले की झोपड़ी में निर्भर होकर रात बितायी. ऐसी बातें हमें बताती है कि बिहार के लोग इस बाढ़ से खेलना जानते थे. उत्तर बिहारी के लोगों ने बड़े तालाबों, संरक्षित जंगलों के जरिए एक पूरा फ्लड रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बना रखा था. उसी के सहारे उन्होंने यह खेल खेला था. बाढ़ तो तब भी आती थी लेकिन वे बाढ़ की मार को कम से कम करना जानते थे. यह उत्तर बिहार में ही हो सकता है कि तालाब का एक विशेषण नदिया ताल है. यानी यह ताल वर्षा के पानी  से नहीं नदी के पानी से भरता था.

लेकिन धीरे-धीरे कोसी झाड़ी (संरक्षित वन) चले गये, हृद और चौर खत्म हो गये, इनको बचानेवाले सामाजिक नियम और कायदे भी चले गये. नये तरह के कानून और नये तरह का प्रशासन आ गया है जो नदियों को सहेजने की बजाय जोर-जबर्दस्ती की नीति से उन्हें रोकता टोकता है. तटबंधों का इतिहास है कि इनके कारण बाढ़ में कमी नहीं आयी बल्कि नुकसान बढ़ा है. जो बाढ़ से बचानेवाली सालभर की योजना होती थी अब वह केवल शरणार्थी शिविरों के भरोसे पूरी की जाती है. बाढ़ अगले साल भी आयेगी. इसकी तिथियां तय हैं. लेकिन हम जैसे-जैसे विकसित होते जा रहे हैं इन तिथियों को जानबूझकर भुलाये जा रहे हैं. तीन साल पहले उत्तर बिहार में ऐसी ही बाढ़ आयी थी. उस साल भी सरकारी राहत कार्य को पूरा करने और पीड़ितों को खाना बांटने के लिए जो हेलिकाप्टर किराये पर लिये गये उनका खर्च आया 24 करोड़ रूपया और शायद 2 करोड़ की राहत सामग्री उन हेलिकाप्टरों से गिरायी गयी. ज्यादा अच्छा होता कि इस इलाके में हम बीस हजार नावें तैयार रखते और मछुवारों, नाविकों, मल्लाहों को सम्मान के साथ काम पर लगाते. तब शायद दो करोड़ के खर्चे में ही एक एक पाई की मदद उन लोगों तक पहुंच जाती जिसकी उन्हें दरकार थी. पिछली बार ऐसा कुछ नहीं हुआ. इस बार भी ऐसा कुछ नहीं होगा.  

हम बार-बार यह भूल जाते हैं कि उत्तर बिहार का यह इलाका नदियों की गोदी में पला-बढ़ा समाज है इसे बाढ़ भयानक नहीं दिखती.  

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

abhishek on 02 September, 2008 14:52;59
avatar
mishra ji, bahut hi gyan verdhak aur chuakane wala hai ye lekh. kaash is lekh ko lalu bhi padte.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image अनुपम मिश्र पानी और पर्यावरण पर काम करने के पर्याय बन चुके अनुपम मिश्र अपनी किताब आज भी खरे हैं तालाब की तरह व्यक्तित्व और संपादन के लिए पूरी तरह से खरे हैं. और भी बहुतेरे काम हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं. वर्तमान में गांधी मार्ग के संपादक.
Rate this article
5.00
More from भारत की कहानी
Previous
image
अपने होने पर ही हैरान
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं। ...
image
जमीन ले लो या गोली मार दो
भारत-पाक सरहद पर बसे किसान इन दिनों खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि किसान मरने तक को तैयार हैं, लेकिन उनकी समस्या पर न तो नौकरशाह गौर कर रहे हैं और न ही सफेदपोश। दरअसल, लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने हाल ही में आए एक सरकारी फरमान ने कई दुविधाएं खड़ी कर दी है। इस फरमान के मुताबिक सीमा क्षेत्र में तारबंदी के पार दो फिट से ज्यादा ऊंची फसल पर पाबंदी लगा दी गई है, जबकि किसान सीमा क्षेत्र में जो भी फसल बोते हैं, उनकी ऊंचाई दो फिट से अधिक ही है।...
image
डकैती छोड़ दी, पर पुलिस पीछा नहीं छोड़ती
पुलिस कहती है कि चंबल से डाकुओं का खात्मा हो गया है. इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है लेकिन डाकुओं के खात्मे के बाद भी पुलिस का काम खत्म नहीं हुआ है. जो डाकू डकैती छोड़कर शहरों में मजदूरी करने चले गये या कुछ तो बाकायदा साधु सन्यासी हो गये. पुलिस अभी भी उनके पीछे पड़ी हुई है और खोज खोज कर गिरफ्तार कर रही है. दिनेश शाक्य की रिपोर्ट-...
image
विस्थापन के 33 साल बाद,पूरी तरह बर्बाद
भारत की औद्योगिक प्रगति और शहरी विकास के लिए सबसे आधारभूत जरूरत है जमीन. जहां भी विकास का पहिया पहुंचता है, पहले वहां की जमीन और जमीन के वाशिंदों को रौंदता है. फिर अपनी मर्जी के मुताबिक एक नया साम्राज्य विकसित करता है जो विकास का विस्तार बताकर हमारे सामने प्रस्तुत किया जाता है. लेकिन इस साम्राज्य के विकासक्रम में पीछे छूट गये लोगों की एक दुनिया शेष रह जाती है. सरकार और कंपनियां जिन्हें मुआवजा देकर "अमीर" बनाकर छोड़ देती हैं वे पीछे छूट गये लोग कितने दयनीय होकर रह जाते हैं इसका सटीक उदाहरण है गाजियाबाद का कड़कड़ मॉडल गांव. इस गांव के जरिए विकास और विस्थापन का जायजा ले रहे हैं अनिल पाण्डेय. ...
image
बज गया बस्तर का बैंड
हाल के वर्षों में देश दुनिया बस्तर को सिर्फ इसलिए जानती है कि वहां कब कहां कैसे कितने नक्सली मारे गये या फिर नक्सलियों ने कितने पुलिसवालों को मार गिराया है. लेकिन आदिवासियों की समृद्ध दैवीय परंपरा से एक ऐसा नाद उठ खड़ा हुआ है जो संगीनों की कर्कश आवाज को दबाने के लिए बस्तर से निकल पड़ा है. यह बस्तर बैण्ड है. आदिवासियों की अपनी पहल पर निर्मित हुए बस्तर बैंड देश दुनिया को बस्तर के इस परंपरागत स्वरूप से परिचय करा रहा है जो बस्तर के संगीत में विराजमान दैवीय नाद से श्रोताओं के अनहद को छू रहा है. ...
image
गर्त में गये गांव
2021 तक भारत में महानगरों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी और हर महानगर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग रह रहे होंगे. अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन ऐसा मानता है और वहीं भारत सरकार की जनगणना के मुताबिक भी बीते एक दशक में गांवों से तकरीबन 10 करोड़ लोगों ने पलायन किया है, जबकि निवास स्थान छोड़ने को आधार मानें तो 30 करोड़ लोगों ने अपना निवास स्थान छोड़ा है....
image
बाल अधिकारों के बीस साल बाद
अब से बीस साल पहले 1989 को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा पारित बाल-अधिकारों के कन्वेंशन के जरिए बच्चों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ्य और सुरक्षित दुनिया का लक्ष्य रखा गया था. मगर समय के दप दशक गुजर जाने के बाद आज बच्चों की यह दुनिया कहीं बदतर, असुरक्षित और बीमार दिखाई देती है....
image
दलित उद्यमियों का बढ़ता दबदबा
पहले दलित उद्यमी गंगाराम कांबले के राज्य महाराष्ट्र में इन दिनों दलित उद्यमशीलता की नई इबारत लिखी जा रही है। कांबले ज्ञात दलित इतिहास में भारत के पहले दलित उद्यमी के तौर पर नजर आते हैं। वे शाहूजी महाराज के समकालीन थे। आज दलित समाज से निकलकर व्यवसाय में पांव जमाने वाले उद्यमियों की संख्या पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन यह गति महाराष्ट्र में थोड़ी तेज है. अब महाराष्ट्र में दलित व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर खड़ा करने के लिए दलित इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) जैसा मंच भी तैयार हो चुका है।...
image
पत्थरों की खदानों से लौटा बचपन
कभी बाल मजदूरी करने वाला महेन्द्र अब बच्चों के अधिकारों से जुड़ी कई लड़ाईयों का नायक है। महेन्द्र के कामों से जाहिर होता है कि छोटी सी उम्र में मिला एक छोटा सा मौका भी किसी बच्चे की जिंदगी को किस हद तक बदल सकता है।...
image
भूख के पेट में भारत के बच्चे
यह बीते साल नंबवर के आखिरी हफ्ते की बात है जब ग्राम-अगासिया, विकासखण्ड-मेघनगर, जिला-झाबुआ, मध्यप्रदेश के अर्जुन ने एक सर्द रात में कुपोषण के सामने दम तोड़ दिया था। उस सर्द समय में इसी आदिवासी इलाके के दर्जनों बच्चे भी मारे गए थे। अर्जुन सबसे कम उम्र के उन बच्चों में से एक ऐसा नाम था जो अपने हमउम्र साथियों के साथ फाइल की सूची में क्रमानुसार दर्ज हो चुका था। इस तरह एक और नाम भूखे भारत की सांख्यिकी में एक बड़े गुणनफल के बीचोंबीच कहीं दूर गुम हो चुका था।...
image
भारत के भूख का अर्थ
पीयूसीएल द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है वह भारत की असली कहानी कहता है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार गोदामों और खुले स्थानों पर अनाज को सड़ने के लिए छोड़ देती है. यह सरकारी बदइंतजामी है और कुछ नहीं. इससे तो अच्छा है कि अनाज गरीबों को मुफ्त में दिया जाए. भारत में सबसे तेजी से बढ़ते आईटी, मोबाइल टेलेफोनी, आटोमोबाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईपीएल सेक्टर को बढ़त का सबसे तेज रफ्तारवाला माना जाता है लेकिन भूख की रफ़्तार के आगे ये सारे सेक्टर बहुत पीछे हैं। ...
image
बाढ़ से लथपथ हुआ लद्दाख
इस बात पर मौसम वैज्ञानिक बहस करते रहेंगे कि यह कैसी घटना थी जिसमें बादल फटने से किसी गांव या जिले पर विपत्ति नहीं बल्कि लद्दाख जो कि क्षेत्रफल में देश के कुछ छोटे राज्यों के बराबर है, पूरा का पूरा इसकी चपेट में आ गया जिसके कारण लद्दाख से करगिल तक का मार्ग ध्वस्त हो गया. छह पुल उड़ गये और लेह मनाली के मार्ग में दो पुल टूट गये जिसने लेह को सारे देश से काट दिया. वैज्ञानिक कोई भी दलील दें यह बात फिर भी अनुत्तरित ही रहेगी कि आखिर लेह कस्बे को कब्रिस्तान में बदलने के लिए बादल फटने की एक घटना काफी क्यों थी?...
image
सुभागलाल का सपना सच हो गया
वैसे तो देश के असंख्य सुभागलालों का सपना सच नहीं होता है। मगर घोरवाल के सुभागलाल का सपना सच हो गया। उसके गांव के सारे बच्चे अब स्कूल जाते हैं। जब वह छोटा था तब ऐसा कतई नहीं था।...
image
महिलाएं बन गयी विकास की पहरुआ
कहते हैं कि राजनीति की चाबी से हर ताले खुलते हैं, परन्तु बिहार के समाज में महिलाओं को यह चाबी वर्षों से नहीं मिली थी। इक्कीसवीं सदी के पहले दशक के जाते-जाते करिश्मा हुआ। वर्ष 2001 में लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई, ग्राम पंचायत में आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करा दी गई।...
image
गोल की कहानी गोलमोल
मणिशंकर अय्यर ने कामनवेल्थ खेलों पर तल्ख टिप्पणी करके खेल गिरोहों को आंदोलित कर दिया है. गिरोहबाज कह रहे हैं कि अय्यर ने जो टिप्पणी की है वह देशद्रोह से कम नहीं है. लेकिन अय्यर ने ऐसा क्या गलत कहा है? अय्यर कहते हैं कि कामनवेल्थ खेलों के नाम पर दिल्ली में जितना पैसा बरबाद किया जा रहा है उतने पैसे से देश के करोड़ों बच्चों के लिए खेलने का माहौल बनाया जा सकता है. स्वीडन से फुटबाल खेलकर लौटे ईशान्त के उदाहरण को देखें तो मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी उतनी तल्ख नजर नहीं आती....
image
सारण के अंधेरे में उजाले की दस्तक
‘कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता है, जरा तबियत से पत्थर तो उछालो यारों’। इस कथन को सच कर दिखाया है बिहार के सारण जिला में चल रहे सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड (कंपनी) के चार प्रमोटरों ने। योगेन्द्र प्रसाद, जर्नादन प्रसाद, रमेश कुमार और विवेक गुप्ता ने सन् 2006 में मिलकर सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड का गठन किया था, जिनकी एक ही मंशा थी अंधेरे में डूबे हुए सारण जिले के गांवों तक बिजली पहुँचाना।...
image
कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात
दस्यु संरक्षण के लिए कुख्यात रहीं चंबल की वादी की तस्वीर बदलने के लिए की जा रही कवायद का एक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकृति की तमाम अद्भुत धरोहरों को अपने आगोश में समाने वाली इन्हीं वादियों के प्रति राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों के अंतःमन में रम चुकी कुख्यात चंबल घाटी को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने का प्रयास मध्य प्रदेश के भिंड जिला प्रशासन ने कर दी है। चंबल चेलेंज नाम से तैयार कराए गए इस प्रोजेक्ट में पर्यटक चंबल की घाटी में संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों के दीदार तो कर ही सकेंगें अपितु मिट्टी के पहाड़ों पर रोमांचक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगें।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2