Home | भारत की कहानी | मरूभूमि का भाग्यवान समाज

मरूभूमि का भाग्यवान समाज

image

समाज कैसे चलता है, वह अपने सारे सदस्यों को कैसे संगठित करता है, कैसे उनका शिक्षण प्रशिक्षण करता है, उन सबका प्रयोग वह कैसी कुशलता से करता है, उस समाज के एक सदस्य के रूप में मैं भी पिछले तीस साल से देख समझ रहा हूं. वह कितनी लंबी योजना बनाकर काम करता है उसे भी देखने समझने का मौका मिला है. समाज का भूतकाल, वर्तमान और भविष्य पीढ़ी-दर-पीढ़ी जुड़ता रहे, सधता रहे, संभला रहे और छीजने के बदले संवरता रहे इस सब का विराट दर्शन मुझे विशाल पसरे रेगिस्तान में, मरूप्रदेश में मिला और आज भी मिलता चला जा रहा है.

आप आपके सामने इस विशाल मरूभूमि में फैले रेत के विशाल साम्राज्य की चुटकी भर रेत ही शायद आपके सामने रख पाऊं. पर मुझे उम्मीद है कि इस जरा सी रेत के एक एक कण में अपने समाज की शिक्षा, उसका प्रशिक्षण, उसका शिक्षण, उसकी परंपरा, उसके अलिखित पाठ्यक्रम इसे लागू करनेवाले विशाल संगठन की कभी भी असफल न होनेवाले उसके परिणामों की झलक, चमक और उष्मा आपको मिल जाएगी.

आज जहां रेत का विस्तार है वहां कुछ लाख साल पहले समुद्र था. खारे पानी की विशाल जलराशि. लहरों पर लहरें. धरती का, भूिम का एक बित्ता टुकड़ा भी यहां नहीं था, उस समय. यह विशाल समुद्र कैसे लाखों बरस पहले सूखना शुरू हुआ फिर कैसे हजारों बरस तक सूखता ही चला गया और फिर यह कैसे सुंदर सुनहरा मरूप्रदेश बन गया, धरती धोरां री बन गया- इसे पढ़ने समझने के में आपको भूगोल की किताबों, प्रागैतिहासिक पुस्तकों के ढेर में हजारों पन्ने पलटने पड़ सकते हैं. पर इस जटिल भौगोलिक घटना की बड़ी सरल समझ आपको यहां के समाज के मन में मिल जाएगी. वह समाज इस सारे प्रपंच, प्रसंग को बस केवल दो शब्दों में याद रखता है- पलक दरियाव. यानी पलक झपकते ही जो दरिया, समुद्र गायब हो जाए. लाखों बरस का गुणा-भाग, भजनफल, अनगिनत शून्य वाली संख्याएं सब कुछ अपने ब्लैकबोर्ड से उसने एक सधे शिक्षक की तरह डस्टर से मिटाकर चाक का चूरा झाड़ डाला और बस कहा- पलक दरियाव. जो समाज इतना पीछे इतनी समझदारी से झांक सकता है वह उतना ही आगे अपने भविष्य में भी देख सकता है. वह उतनी ही सरलता और सहजता से फिर कह देता है- पलक दरियाव. यानी पलक झपकते ही यहां फिर कभी समुद्र आ सकता है.

धरती गरम होने से समुद्र का स्तर ऊपर उठने की जो चिंता आज हम विश्व के विशाल मंचों पर देख रहे हैं उसकी एक छोटी सी झलक आपको इस समाज के नुक्कड़ नाटकों में, नौटंकी में कभी भी कहीं भी आज से सौ दो सौ बरस पहले भी मिल सकती थी. यहां की भाषा में नये शिक्षा शास्त्री शायद इसे भाषा नहीं बल्कि बोली कहेंगे तो उस बोली में समुद्र, दरियाव के लिए एक शब्द है- हाकड़ो. हाकड़ो का अर्थ आत्मा भी होता है. आज थोड़ी सी नयी किस्म की पढ़ाई पढ़ गया समाज इस इलाके को पानी के अभाव का इलाका मानता बताता है. पर इस इलाके की आत्मा यानी हाकड़ो है - पानी.
समय की अनादि अनंत धारा को क्षण-क्षण में देखने और सृष्टि के विराट विस्तार को अणु में परखने वाली इस पलक ने, इस दृष्टि ने हाकड़ो को, समुद्र को जरूर खो दिया लेकिन उसने अपनी आत्मा में हाकड़ो की विशाल जलराशि को कण-कण में, बूंदों में देख लिया. उसने अखण्ड समुद्र को खंड खंड कर अपने गांव-ठांव में फैला लिया. प्राथमिक शाला की पुस्तकों से लेकर देश के योजना आयोग तक के कागजों में राजस्थान की विशेषकर इसके मरूप्रदेश की छवि एक सूखे, उजड़े और पिछड़े इलाके की है. थार रेगिस्तान का वर्णन तो कुछ ऐसा मिलेगा कि आपका कलेजा ही सूख जाए. देश के सभी राज्यों में क्षेत्रफल के आधार पर अब यह सबसे बड़ा प्रदेश है लेकिन वर्षा के वार्षिक औसत में यह देश के प्रदेशों में अंतिम है.  वर्षा के पुराने इंचों में नापें या नटे मीलीमीटरों में, वर्षा यहां सबसे कम गिरती है. देश की औसत वर्षा ११० सेंटीमीटर आंकी जाती है. उस हिसाब से राजस्थान का औसत लगभग आधा ही बैठता है- ६० सेंटीमीटर. लेकिन औसत बतानेवाले ये आंकड़े यहां का कोई ठीक िचत्र नहीं दे सकते. राज्य के एक छोर से दूसरे छोर तक यह १० सेन्टीमीटर से १५ सेन्टीमीटर और कहीं-कहीं तो उससे भी कम है.

भूगोल की किताबें प्रकृति को, वर्षा को इस मरूस्थल में एक अत्यंन्त कंजूस महाजन, साहूकार की तरह देखती हैं और इस इलाके को उसके शोषण का दयनीय शिकार बताती हैं. राज्य के पूर्वी भाग से पश्चिमी भाग तक आते-आते वर्षा कम हो जाती है. ठेठ पश्चिम यानी बाड़मेर, जैसलमेर तक जाते-जाते तो वह सूरज की तरह डूबने लगती है. जैसलमेर में वर्षा का सालाना आंकड़ा १५ सेन्टीमीटर है. पर खुद जैसलमेर की गिनती देश के सबसे बड़े जिले के रूप में की जाती है. इसमें भी पूर्व और पश्चिम है. जैसलेमर का पश्चिमी भाग पाकिस्तान से सटा हिस्सा तो कुछ ऐसा है कि मानसून के बादल यहां तक आते-आते थक ही जाते हैं और कभी बस ७ सेन्टीमीटर तो कभी ३-४ सेन्टीमीटर पानी की हल्की सी बौछार कर विशाल नीले आकाश में एक मुट्ठी रूई के टुकड़े की तरह गायब हो जाते हैं. इसकी तुलना गोवा के कोंकण से या फिर पाठ्यपुस्तकों से ही उभरे एक और स्थान चेरापूंजी से करें तो यहां आंकड़ा १००० सेन्टीमीटर भी पार कर जाता है.

मरूभूमि में बादल नहीं सूरज बरसता है. औसत तापमान ५० डिग्री पर रहता है. एक और तीसरी बात भी जोड़ लीजिए कि यहां के ज्यादातर हिस्सों में पाताल पानी खारा है. वह पीने लायक नहीं है. जीवन को बहुत ही कठिन बनाने वाले इन तीन बिन्दुओं से घिरा यह रेगिस्तान दुनिया के अन्य रेगिस्तानी इलाकों की तुलना में बहुत ही अलग है. यहां उनके मुकाबले बसावट भी ज्यादा है और उस बसावट में सुगंध भी है. इस सुगंध का क्या रहस्य है? रहस्य है यहां के समाज में. मरूप्रदेश के समाज ने प्रकृति से मिलनेवाले इतने कम पानी का, वर्षा का रोना कभी नहीं रोया. उसने इस सबको एक चुनौती की तरह लिया और अपने को ऊपर से नीचे तक इतना संगठित किया, कुछ इस ढंग से खड़ा किया कि पानी का स्वभाव पूरे समाज के स्वभाव में बहुत ही सरल और तरल ढंग से बहने लगा. "साईं इतना दीजिए जामें कुटुम्ब समाय" की जगह उस समाज ने कहा होगा- साईं जितना दीजिए वामे कुटुंब समाय. इतने कम पानी में उसने इतना ठीक प्रबंधन कर दिखाया कि वह खुद भी प्यासा नहीं रहा और साधु तो क्या असाधु को भी पानी मिल गया.

पानी का काम यहां भाग्य का काम भी है और कर्तव्य भी. वह सचमुच भाग्य ही तो था कि महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद श्रीकृष्ण कुरूक्षेत्र से अर्जुन को साथ लेकर द्वारका इसी मरूप्रदेश से होकर लौट रहे थे. उनका शानदार रथ जैसलमेर से गुजरा. जैसलमेर के पास त्रिकूट पर्वत पर उन्हें उत्तुंग ऋषि तपस्या करते हुए मिल गये. श्रीकृष्ण ने उन्हें प्रणाम किया. फिर उनके तप से प्रसन्न होकर उन्होंने ऋषि से वर मांगने को कहा. उत्तुंग का अर्थ है ऊंचा. ये ऋषि सचमुच ऊंचे निकले. उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा. प्रभु से प्रार्थना की कि यदि मेरे कुछ पुण्य हैं तो भगवान वर दें कि इस मरूभूमि पर कभी अकाल न रहे. भगवान ने तथास्तु कहकर वरदान दे दिया. कोई और समाज होता तो इस वरदान के बाद हाथ पर हाथ रख बैठ जाता. सोचता, कहता कि लो भगवान कृष्ण ने वरदान दे दिया है कि यहां पानी का अकाल नहीं पड़ेगा तो अब हमें क्या चिंता, हम काहे को कुछ करें. अब तो वही सबकुछ करेगा.

लेकिन मरुभूमि का भाग्यवान समाज मरुनायक (श्रीकृष्ण को मरूनायक भी कहते हैं) से ऐसा वरदान पाकर हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठा. उसने अपने को पानी के मामले में तरह तरह से कसा. गांव-गांव, ठांव-ठांव वर्षा को रोक लेने की सहेज लेने की एक से एक सुंदर रीतियां खोजीं. रीति के लिए यहां एक पुराना शब्द है वोज. वोज यानी रचना, मुक्ति और उपाय भी. इस वोज के अर्थ में विस्तार भी होता जाता है. हम पाते हैं कि पुराने प्रयोगों में वोज उपयोग, सामर्थ्य, विवेक और फिर विनम्रता के अर्थ में भी होता था. वर्षा की बूंदों को सहेज लेने का वोज यानी विवेक भी रहा और उसके साथ ही पूरी विनम्रता भी. इसलिए यहां के समाज ने वर्षा को इंचो और सेन्टीमीटरों में नहीं नापा. उसने इसे बूंदों में नापा. पानी कम गिरता है? जी नहीं. पानी की तो करोड़ों बूंदे गिरती हैं. फिर ये बूंदे भी मामूली नहीं. उसने इसे रजत बूंदे कहा. उसी ढंग से इसे देखा और समझा भी. अपनी इस अद्भुद समझ से, वोज से उसने इन रजत बूंदों को सहेजने की एक ऐसी भव्य परंपरा बना ली जिसकी धवल धारा इतिहास से निकल कर वर्तमान में तो बह ही रही है, वह भविष्य में भी अनवरत बहती रहेगी.

(सभी फोटो- अनुपम मिश्र)

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image अनुपम मिश्र पानी और पर्यावरण पर काम करने के पर्याय बन चुके अनुपम मिश्र अपनी किताब आज भी खरे हैं तालाब की तरह व्यक्तित्व और संपादन के लिए पूरी तरह से खरे हैं. और भी बहुतेरे काम हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं. वर्तमान में गांधी मार्ग के संपादक.
Rate this article
5.00
More from भारत की कहानी
Previous
image
अपने होने पर ही हैरान
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं। ...
image
जमीन ले लो या गोली मार दो
भारत-पाक सरहद पर बसे किसान इन दिनों खासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि किसान मरने तक को तैयार हैं, लेकिन उनकी समस्या पर न तो नौकरशाह गौर कर रहे हैं और न ही सफेदपोश। दरअसल, लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों के सामने हाल ही में आए एक सरकारी फरमान ने कई दुविधाएं खड़ी कर दी है। इस फरमान के मुताबिक सीमा क्षेत्र में तारबंदी के पार दो फिट से ज्यादा ऊंची फसल पर पाबंदी लगा दी गई है, जबकि किसान सीमा क्षेत्र में जो भी फसल बोते हैं, उनकी ऊंचाई दो फिट से अधिक ही है।...
image
डकैती छोड़ दी, पर पुलिस पीछा नहीं छोड़ती
पुलिस कहती है कि चंबल से डाकुओं का खात्मा हो गया है. इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है लेकिन डाकुओं के खात्मे के बाद भी पुलिस का काम खत्म नहीं हुआ है. जो डाकू डकैती छोड़कर शहरों में मजदूरी करने चले गये या कुछ तो बाकायदा साधु सन्यासी हो गये. पुलिस अभी भी उनके पीछे पड़ी हुई है और खोज खोज कर गिरफ्तार कर रही है. दिनेश शाक्य की रिपोर्ट-...
image
विस्थापन के 33 साल बाद,पूरी तरह बर्बाद
भारत की औद्योगिक प्रगति और शहरी विकास के लिए सबसे आधारभूत जरूरत है जमीन. जहां भी विकास का पहिया पहुंचता है, पहले वहां की जमीन और जमीन के वाशिंदों को रौंदता है. फिर अपनी मर्जी के मुताबिक एक नया साम्राज्य विकसित करता है जो विकास का विस्तार बताकर हमारे सामने प्रस्तुत किया जाता है. लेकिन इस साम्राज्य के विकासक्रम में पीछे छूट गये लोगों की एक दुनिया शेष रह जाती है. सरकार और कंपनियां जिन्हें मुआवजा देकर "अमीर" बनाकर छोड़ देती हैं वे पीछे छूट गये लोग कितने दयनीय होकर रह जाते हैं इसका सटीक उदाहरण है गाजियाबाद का कड़कड़ मॉडल गांव. इस गांव के जरिए विकास और विस्थापन का जायजा ले रहे हैं अनिल पाण्डेय. ...
image
बज गया बस्तर का बैंड
हाल के वर्षों में देश दुनिया बस्तर को सिर्फ इसलिए जानती है कि वहां कब कहां कैसे कितने नक्सली मारे गये या फिर नक्सलियों ने कितने पुलिसवालों को मार गिराया है. लेकिन आदिवासियों की समृद्ध दैवीय परंपरा से एक ऐसा नाद उठ खड़ा हुआ है जो संगीनों की कर्कश आवाज को दबाने के लिए बस्तर से निकल पड़ा है. यह बस्तर बैण्ड है. आदिवासियों की अपनी पहल पर निर्मित हुए बस्तर बैंड देश दुनिया को बस्तर के इस परंपरागत स्वरूप से परिचय करा रहा है जो बस्तर के संगीत में विराजमान दैवीय नाद से श्रोताओं के अनहद को छू रहा है. ...
image
गर्त में गये गांव
2021 तक भारत में महानगरों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी और हर महानगर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग रह रहे होंगे. अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन ऐसा मानता है और वहीं भारत सरकार की जनगणना के मुताबिक भी बीते एक दशक में गांवों से तकरीबन 10 करोड़ लोगों ने पलायन किया है, जबकि निवास स्थान छोड़ने को आधार मानें तो 30 करोड़ लोगों ने अपना निवास स्थान छोड़ा है....
image
बाल अधिकारों के बीस साल बाद
अब से बीस साल पहले 1989 को सयुंक्त राष्ट्र द्वारा पारित बाल-अधिकारों के कन्वेंशन के जरिए बच्चों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ्य और सुरक्षित दुनिया का लक्ष्य रखा गया था. मगर समय के दप दशक गुजर जाने के बाद आज बच्चों की यह दुनिया कहीं बदतर, असुरक्षित और बीमार दिखाई देती है....
image
दलित उद्यमियों का बढ़ता दबदबा
पहले दलित उद्यमी गंगाराम कांबले के राज्य महाराष्ट्र में इन दिनों दलित उद्यमशीलता की नई इबारत लिखी जा रही है। कांबले ज्ञात दलित इतिहास में भारत के पहले दलित उद्यमी के तौर पर नजर आते हैं। वे शाहूजी महाराज के समकालीन थे। आज दलित समाज से निकलकर व्यवसाय में पांव जमाने वाले उद्यमियों की संख्या पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन यह गति महाराष्ट्र में थोड़ी तेज है. अब महाराष्ट्र में दलित व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर खड़ा करने के लिए दलित इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) जैसा मंच भी तैयार हो चुका है।...
image
पत्थरों की खदानों से लौटा बचपन
कभी बाल मजदूरी करने वाला महेन्द्र अब बच्चों के अधिकारों से जुड़ी कई लड़ाईयों का नायक है। महेन्द्र के कामों से जाहिर होता है कि छोटी सी उम्र में मिला एक छोटा सा मौका भी किसी बच्चे की जिंदगी को किस हद तक बदल सकता है।...
image
भूख के पेट में भारत के बच्चे
यह बीते साल नंबवर के आखिरी हफ्ते की बात है जब ग्राम-अगासिया, विकासखण्ड-मेघनगर, जिला-झाबुआ, मध्यप्रदेश के अर्जुन ने एक सर्द रात में कुपोषण के सामने दम तोड़ दिया था। उस सर्द समय में इसी आदिवासी इलाके के दर्जनों बच्चे भी मारे गए थे। अर्जुन सबसे कम उम्र के उन बच्चों में से एक ऐसा नाम था जो अपने हमउम्र साथियों के साथ फाइल की सूची में क्रमानुसार दर्ज हो चुका था। इस तरह एक और नाम भूखे भारत की सांख्यिकी में एक बड़े गुणनफल के बीचोंबीच कहीं दूर गुम हो चुका था।...
image
भारत के भूख का अर्थ
पीयूसीएल द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है वह भारत की असली कहानी कहता है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार गोदामों और खुले स्थानों पर अनाज को सड़ने के लिए छोड़ देती है. यह सरकारी बदइंतजामी है और कुछ नहीं. इससे तो अच्छा है कि अनाज गरीबों को मुफ्त में दिया जाए. भारत में सबसे तेजी से बढ़ते आईटी, मोबाइल टेलेफोनी, आटोमोबाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईपीएल सेक्टर को बढ़त का सबसे तेज रफ्तारवाला माना जाता है लेकिन भूख की रफ़्तार के आगे ये सारे सेक्टर बहुत पीछे हैं। ...
image
बाढ़ से लथपथ हुआ लद्दाख
इस बात पर मौसम वैज्ञानिक बहस करते रहेंगे कि यह कैसी घटना थी जिसमें बादल फटने से किसी गांव या जिले पर विपत्ति नहीं बल्कि लद्दाख जो कि क्षेत्रफल में देश के कुछ छोटे राज्यों के बराबर है, पूरा का पूरा इसकी चपेट में आ गया जिसके कारण लद्दाख से करगिल तक का मार्ग ध्वस्त हो गया. छह पुल उड़ गये और लेह मनाली के मार्ग में दो पुल टूट गये जिसने लेह को सारे देश से काट दिया. वैज्ञानिक कोई भी दलील दें यह बात फिर भी अनुत्तरित ही रहेगी कि आखिर लेह कस्बे को कब्रिस्तान में बदलने के लिए बादल फटने की एक घटना काफी क्यों थी?...
image
सुभागलाल का सपना सच हो गया
वैसे तो देश के असंख्य सुभागलालों का सपना सच नहीं होता है। मगर घोरवाल के सुभागलाल का सपना सच हो गया। उसके गांव के सारे बच्चे अब स्कूल जाते हैं। जब वह छोटा था तब ऐसा कतई नहीं था।...
image
महिलाएं बन गयी विकास की पहरुआ
कहते हैं कि राजनीति की चाबी से हर ताले खुलते हैं, परन्तु बिहार के समाज में महिलाओं को यह चाबी वर्षों से नहीं मिली थी। इक्कीसवीं सदी के पहले दशक के जाते-जाते करिश्मा हुआ। वर्ष 2001 में लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई, ग्राम पंचायत में आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करा दी गई।...
image
गोल की कहानी गोलमोल
मणिशंकर अय्यर ने कामनवेल्थ खेलों पर तल्ख टिप्पणी करके खेल गिरोहों को आंदोलित कर दिया है. गिरोहबाज कह रहे हैं कि अय्यर ने जो टिप्पणी की है वह देशद्रोह से कम नहीं है. लेकिन अय्यर ने ऐसा क्या गलत कहा है? अय्यर कहते हैं कि कामनवेल्थ खेलों के नाम पर दिल्ली में जितना पैसा बरबाद किया जा रहा है उतने पैसे से देश के करोड़ों बच्चों के लिए खेलने का माहौल बनाया जा सकता है. स्वीडन से फुटबाल खेलकर लौटे ईशान्त के उदाहरण को देखें तो मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी उतनी तल्ख नजर नहीं आती....
image
सारण के अंधेरे में उजाले की दस्तक
‘कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता है, जरा तबियत से पत्थर तो उछालो यारों’। इस कथन को सच कर दिखाया है बिहार के सारण जिला में चल रहे सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड (कंपनी) के चार प्रमोटरों ने। योगेन्द्र प्रसाद, जर्नादन प्रसाद, रमेश कुमार और विवेक गुप्ता ने सन् 2006 में मिलकर सारण रिन्यूबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड का गठन किया था, जिनकी एक ही मंशा थी अंधेरे में डूबे हुए सारण जिले के गांवों तक बिजली पहुँचाना।...
image
कुख्यात चंबल घाटी होगी विख्यात
दस्यु संरक्षण के लिए कुख्यात रहीं चंबल की वादी की तस्वीर बदलने के लिए की जा रही कवायद का एक हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकृति की तमाम अद्भुत धरोहरों को अपने आगोश में समाने वाली इन्हीं वादियों के प्रति राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों के अंतःमन में रम चुकी कुख्यात चंबल घाटी को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात करने का प्रयास मध्य प्रदेश के भिंड जिला प्रशासन ने कर दी है। चंबल चेलेंज नाम से तैयार कराए गए इस प्रोजेक्ट में पर्यटक चंबल की घाटी में संरक्षित दुर्लभ प्रजाति के जलीय जीवों के दीदार तो कर ही सकेंगें अपितु मिट्टी के पहाड़ों पर रोमांचक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगें।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2