Home | बियाबान में शोर | माओवादियों पर प्रतिबंध तो सज्जन जिंदल पर क्यों नहीं?

माओवादियों पर प्रतिबंध तो सज्जन जिंदल पर क्यों नहीं?

image सज्जन जिंदल (बाएं) के साथ गृहमंत्री चिदंबरम

लालगढ़ की लड़ाई ने अचानक ही भारत में माओवादियों को फिर चर्चा में ला दिया है. लालगढ़ के संग्राम को आधार बनाकर आनन-फानन में सरकार ने माओवादियों पर प्रतिबंध लगा दिया और ना-नुकुर का नाटक करते हुए आखिर सीपीएम ने भी पश्चिम बंगाल में माओवादियों को प्रतिबंधित मान लिया. लालगढ़ में हिंसा पर उतारू माओवादियों पर प्रतिबंध लगाकर सरकार अपने आप को सफल मान रही है तो फिर सज्जन जिंदल पर क्यों प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए? आखिर लालगढ़ की समस्या के मूल में तो सज्जन जिंदल ही है.

यह बात दीगर है कि माओवादियों को इस प्रतिबंध से कुछ खास फर्क पड़ेगा ऐसा लगता नहीं है. प्रतिबंध उनपर कारगर होते हैं जो सरकार के दस्तावेज में दर्ज होते हैं या फिर कहीं न कहीं सरकार से किसी न किसी रूप में जुड़े रहते हैं. माओवादी किसी भी रूप में सरकार के इस नेट में दर्ज नहीं है. वे सत्ता प्रतिष्ठान के समानांतर सत्ता प्रतिष्ठान बनने की कोशिश में हैं और उनके भविष्य की योजना भी कुछ वैसी ही है जैसे पाकिस्तान में बैठे जेहादियों की है. वे भारत के अंदर अपनी सोच समझ का एक गलियारा बनाना चाहते हैं. काठमाण्डू में मिली "लोकतांत्रिक" सफलता के बाद उनके हौसले और बुलंद हुए और वे अब अपना विस्तार तिरुपतिनाथ तक करना चाहते हैं. 

सरकार लंबे समय से इस बात को महसूस कर रही है. पिछली सरकार के गृहमंत्री शिवराज पाटिल की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित किया गया था जिसमें नक्सलवाद, माओवाद से निपटने के लिए जो कार्ययोजना तैयार की गयी थी उसमें एक महत्वपूर्ण बात कही गयी थी. सभी राज्यों को भेजी गयी इस रिपोर्ट में एक उल्लेखनीय बात यह कही गयी थी कि जिन इलाकों में माओवादियों या नक्सलवादियों का प्रभाव ज्यादा है वहां विकास की गति को धीमा कर दिया जाए. उन जगहों पर स्कूल, अस्पताल और दूसरी बुनियादी जरूरतों के विकास पर ध्यान दिया जाए ताकि माओवादियों और नक्सलवादियों को विस्तार करने का मौका न मिले. अगर नक्सलवाद और माओवाद के फैलते विस्तार को समझना है तो इस बात को अनदेखा नहीं किया जा सकता. 

लालगढ़ की लड़ाई क्या है? लालगढ़ में लंबे समय से लड़ाई चल रही है. वहां भी सरकार विकास करना चाहती है. सरकार ने 500 एकड़ जमीन जिंदल स्टील को दे दिया है. ये वही वाले जिंदल हैं जिनके बिजली कारखाने पर राजस्थान में विवाद चला लेकिन हिंसक प्रदर्शन न होने के कारण विरोध हुआ और चुपचाप खत्म भी हो गया. इनका नाम है सज्जन जिंदल. सालबोनी प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने जिस 5000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है वह वनक्षेत्र है. इसी वन क्षेत्र में से 500 एकड़ जमीन सज्जन जिंदल को दी गयी है. नंदीग्राम और सिंगूर में असफल होने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार भी सालबोनी प्रोजेक्ट को असफल होते हुए नहीं देखना चाहती है. सज्जन जिंदल ने वादा किया है कि वे यहां 35,000 करोड़ रूपये का निवेश करेंगे. स्टील फैक्टरी कई चरणों में तैयार होगी और 2020 में पूरा होने पर एक करोड़ टन सालाना स्टील का उत्पादन करेगी.

लालगढ़ में सरकार किसी आदिवासी के लिए नहीं लड़ रही है. वह सज्जन जिंदल के लिए लड़ रही है. भारत में कंपनियों और कारपोरेट घरानों का प्रभुत्व कितना बढ़ गया है यह लालगढ़ की लड़ाई से साफ समझ में आता है. अब इस देश की सरकारें अपने ही नागरिकों के खिलाफ हथियार का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि उसे किसी कंपनी को फायदा पहुंचाना होता है और बहाना बनाया जाता है कि वह देश की आंतरिक हिंसा को समाप्त कर रही है. क्या कभी सरकार यह विचार करेगी कि जिस सज्जन जिंदल के लिए चिदबंरम साहब लालगढ़ में लड़ रहे हैं असल समस्या के मूल में ऐसे ही कारपोरेट घराने हैं जो साजिश के तहत देश की भूसंपत्ति और प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करना चाहते है.

सज्जन जिंदल के साथ पिछले साल 2 नवंबर 2008 को केन्द्रीय इस्पात मंत्री राम विलास पासवान और प्रदेश के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य शिलान्यास करने गये थे. शिलान्यास करके वापस लौट रहे थे तो आदिवासियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया. इसके बाद लगातार वहां आदिवासियों का उत्पीड़न किया गया और नंदीग्राम तथा सिंगूर में परास्त हुई मार्क्सवादी सरकार ने हर संभव कोशिश की कि लालगढ़ को किसी भी सूरत में हाथ से बाहर न जाने दें. सिंगूर और नंदीग्राम में विजेता बनकर उभरे माओवादियों ने एक बार फिर लालगढ़ को अपना अड्डा बना लिया. लेकिन यहां माओवादी थोड़ा सा चूक गये. वे वहां भले ही बुद्धदेव भट्टाचार्य से लड़ रहे हो लेकिन दिल्ली में वे सज्जन जिंदल से नहीं लड़ सकते. सज्जन जिंदल के एक भाई नवीन जिंदल कांग्रेस के चर्चित नेताओं में हैं और खुद सज्जन जिंदल पहुंच वाले व्यापारी हैं. उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि राज्य सरकार के भरोसे माओवादियों से नहीं निपटा जा सकता इसलिए हो सकता है उन्होंने अपनी सारी पहुंच और क्षमता का इस्तेमाल किया और पहले माओवादियों के खिलाफ केन्द्र सरकार की ओर से अर्धसैनिक बल वहां पहुंचे और आखिर में माओवादियों को प्रतिबंधित ही कर दिया गया. ऐसा करना सज्जन जिंदल और केन्द्र सरकार दोनों के लिए ही फायदेमंद सौदा था. 

लालगढ़ के जिस जिन्दल स्टील वर्क्स को लेकर सारा विवाद पैदा हुआ है वह भी गुपचुप रची गयी साजिश जैसा लगता है. जिंदल स्टील वर्क्स के सालबोनी प्रोजेक्ट को एसईजेड घोषित होने से पहले दो साल लगातार जिंदल स्टील और अचानक ही 24 अगस्त 2008 को जिंदल स्टील के इस प्रोजेक्ट को एसईजेड का दर्जा दे दिया. इसके बाद जिंदल स्टील की ओर से सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. सिंगूर और नंदीग्राम की तर्ज पर यहां भी कॉडर ने सरकार के लिए लड़ने का जिम्मा संभाला. जमीन अधिग्रहण के लिए आदिवासियों को प्रति एकड़ तीन लाख रूपये देने का वचन दिया गया. डेढ़ लाख रूपये कैश में बाकी कंपनी के शेयर के रूप. इससे बड़ा मजाक कुछ हो सकता है कि जो आदिवासी 10 और हजार रूपये के नोट में फर्क भी न कर पाते हों उन्हें मुंबई स्टाक एक्चेन्ज में लिस्टेड किसी कंपनी का शेयर जारी किया जाए? साफ है इरादा बाकी के डेढ़ लाख डकार जाने का ही है.

लालगढ़ की लड़ाई से साफ है कि सरकार माओवादियों से लोगों के लिए नहीं बल्कि सज्जन जिंदल के लड़ रही है. खबरें भी वहीं आ रही हैं जो कारपोरेट घरानों के पैरोकार मीडिया लाना चाहते हैं. लालगढ़ उस तरह से आतंकग्रस्त भी नहीं जैसा मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है. एक एक गांव मुक्त कराने की खबर ऐसे प्रचारित की जा रही है मानों पड़ोसी देश से युद्ध चल रहा है. लेकिन हकीकत यह है कि लालगढ़ से जो हिंसा की खबरें आयी हैं वे सीपीएम और माओवादियों के बीच हुई हिंसा की खबरें हैं. सीपीएम काडर एक बार फिर राज्य सरकार के इशारे पर माओवादियों से लड़ रहा है. विदेशी न्यूज एजंसियों का दावा है कि लालगढ़ में कोई 2000 माओवादी सक्रिय हैं जिनमें से अधिकांश झारखण्ड के चाईबासा से प्रशिक्षण लेकर लड़ने के लिए आये हैं. माओवादियों का विस्तार, उनके हथियार और उनकी हिंसा दूसरी तरफ लेकिन असल सवाल तो यही है कि केन्द्रीय गृहमंत्री वहां किसके लिए लड़ रहे हैं? आदिवासियों के लिए या फिर सज्जन जिंदल के लिए? और अगर आदिवासियों की हक की लड़ाई हिंसा है तो सज्जन जिंदल द्वारा आदिवासियों के हक पर डाका कौन सी अहिंसा है? अगर माओवादियों पर प्रतिबंध लगाना तर्कसंगत है तो फिर सज्जन जिंदल पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगना चाहिए जो असल में इस समस्या के मूल में हैं.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2