Home | बियाबान में शोर | लिब्राहन आयोग पर ही सवाल उठाने की जरूरत

लिब्राहन आयोग पर ही सवाल उठाने की जरूरत

image

6 दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी ढांचे के विध्वंस के दस दिन बाद 16 दिसंबर को लिब्राहन आयोग का गठन हुआ था. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करके आयोग के गठन की घोषणा की थी जिसका काम यह पता लगाना था कि बाबरी ढांचे के विध्वंस के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं. वे कौन लोग हैं जिन्होंने ढांचा गिराने की साजिस रची. आयोग को काम करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया.

लेकिन आयोग ने एक दो बार नहीं पूरे 48 बार एक्सटेंशन लिया. तीन महीने की जांच-पड़ताल का काम 17 साल में फैल गया और अब जस्टिस लिब्राहन ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंप दी है. जस्टिस लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है इसलिए अभी उनके किसी निष्कर्ष को सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता लेकिन जस्टिस लिब्राहन के काम काज की समीक्षा जरूर होनी चाहिए.vishesh01.jpg

जो लोग निजी तौर पर लिब्राहन को जानते हैं वे यह भी जानते हैं कि वे एक ईमानदार व्यक्ति हैं. उन्हें जानने वाले लोग यह भी जानते होंगे कि उन्हें आयोग का कामकाज किसकी सिफारिश पर सौंपा गया था. उन दिनों नरेश चंद्रा पीवी नरसिंहराव के सलाहकार थे. जस्टिस लिब्राहन के नाम की सिफारिश नरेश चंद्रा ने ही किया था. जस्टिस लिब्राहन की आयोग के कामकाज में कितनी दिलचस्पी रही होगी इसका अंदाज इसी से लग जाता है कि तीन महीने के आयोग के काम को पूरा करने में उन्होंने सत्रह साल लगा दिये. इस दौरान उन्होंने कोई 100 लोगों के बयान दर्ज किये. आज लिब्राहन कह रहे हैं कि गवाहों ने सहयोग नहीं किया इसलिए रिपोर्ट तैयार होने में देर हुई लेकिन सरकारी काम काज का कखग भी जाननेवाला इस बात से इत्तेफाक नहीं रखेगा. ऐसे किसी भी आयोग के पास इतने अधिकार होते हैं कि जिनका उपयोग करके वह किसी को भी गवाही के लिए बुला सकता है. 8 बी के तहत नोटिस देकर वह जब जिसे चाहे गवाही के लिए कटघरे में खड़ा कर सकता है. इसलिए लिब्राहन के इस बहाने का कोई मतलब नहीं है कि गवाहों ने उनके साथ सहयोग नहीं किया इसलिए रिपोर्ट आने में देर हो गयी.

लिब्राहन जिस घटना की जांच कर रहे थे वह कोई छोटी मोटी घटना नहीं थी. भारतीय राजनीति में यह घटना एक घुमाव साबित हुई है. इसलिए लिब्राहन की रिपोर्ट का बहुत मतलब था. लेकिन तब जब यह समय रहते आ जाती. सत्रह साल बाद जब उस घटना से जुड़े अधिकांश पहलू बंद हो चुके हैं लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट का कोई बहुत मतलब नहीं रह जाता. आज अपनी रिपोर्ट में अगर लिब्राहन किसी राजनीतिक व्यक्ति को इस घटना के लिए षण्यंत्र का दोषी मानते भी हैं तो क्या होगा? जितने लोगों की गवाही इस आयोग के सामने हुई है उनमें से अधिकांश लोगों पर रायबरेली की कोर्ट में मुकदमा पहले से ही चल रहा है. सरकार किसी एक घटना में एक ही व्यक्ति पर दो मुकदमें नहीं चला सकती. रायबरेली की अदालत से कोई फैसला आने के बाद ही उस पर आगे की कार्रवाई तय होगी. इसलिए एक आयोग का गठन हुआ था और उसने अपनी रिपोर्ट दे दी यहां तक तो इसका मतलब है लेकिन इससे अधिक इस रिपोर्ट का कोई कानूनी मतलब नहीं रह गया है जिसका न्याय प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जा सके, हां लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट को अदालत सुझाव के तौर पर जरूर इस्तेमाल कर सकती है.

जैन आयोग राजीव गांधी हत्याकाण्ड की जांच कर रहा था. उसने भी इसी तरह से काम किया. पड़ताल करने में उसने आठ साल लगा दिये लेकिन जब रिपोर्ट आयी तो नतीजा क्या निकला? ठीक यही इस रिपोर्ट का भी हश्र होगा. सिर्फ राजनीतिक हो हल्ला से अधिक लिब्राहन आयोग की रपट का कोई मतलब नहीं रह गया है. अगर यह आयोग तय समय पर अपना काम करके रिपोर्ट सौंप देता तो शायद इसका बहुत व्यापक और दूरगामी असर होता. अब इस रिपोर्ट का कोई मतलब नहीं रह गया है. राजनीति बदल गयी है और अब बाबरी ढांचे का गिराया जाना भी कोई रहस्य नहीं बचा है, जिसके लिए इस रिपोर्ट की कोई प्रासंगिकता हो.

हां, यह जरूर है कि इस रिपोर्ट के राजनीतिक निहितार्थ जरूर निकाले जाएंगे. राजनीतिक बयानबाजियां और भाषण होंगे तथा कांग्रेस इस रिपोर्ट का भरपूर राजनीतिक इस्तेमाल कर सकती है. सबसे पहली संभावना तो यही है कि इस रिपोर्ट में कम से कम दो लोग दोषी करार दिये जा सकते हैं. एक हैं कल्याण सिंह और दूसरे विनय कटियार. कल्याण सिंह आज अगर भाजपा में होते तो शायद उनके ऊपर भी दोषारोपण न किया जाता लेकिन वे सपा में हैं. और सपा में जाने के बाद से ही वे सपा के परंपरागत वोट बैंक के लिए संकट बन गये हैं. मुसलमान सपा से दूर भाग रहा है. ऐसे में अगर लिब्राहन आयोग कल्याण सिंह को दोषी ठहराती है तो इसका सीधा नुकसान सपा को और सीधा फायदा कांग्रेस को होगा. जबकि विनय कटियार ने आयोग के कामकाज का ही मजाक उड़ाया था. अपनी गवाही के दौरान उन्होंने लिब्राहन आयोग को कोई भाव नहीं दिया था. जाहिर है, लिब्राहन जिस तरह के व्यक्ति हैं उसका सीधा असर रिपोर्ट पर दिखाई देगा. इस बात की पूरी संभावना है कि ठोस सबूत के अभाव में आयोग भाजपा के शीर्ष नेताओं को पूरी तरह से बरी कर दे. क्योंकि अपनी गवाही के दौरान लालकृष्ण आडवाणी ने आयोग के सामने माना था कि जिस दिन ढांचा गिरा वह उनके जीवन का सबसे काला दिन था. इसलिए इतना तो तय है कि ढांचा गिराने की साजिश से कम से आडवाणी को मुक्त किया जा सकता है.

आयोग की इस देर से आयी रिपोर्ट का जहां कांग्रेस को सीधा राजनीतिक फायदा मिलेगा वहीं भाजपा को इस रिपोर्ट से अब न कोई नुकसान होगा और न फायदा. रामजन्मभूमि आंदोलन के कारण एक जो शक्ति बनी थी वह पूरी तरह से बिखर चुकी है. अब वह वर्ग ही नहीं बचा जो किसी के दोषी या निर्दोष ठहराये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा. 1992 के बाद से राजनीति की गंगा में न जाने कितना पानी बह चुका है. लिब्राहन अगर समय रहते यह रिपोर्ट सौंप देते तो भारतीय राजनीति पर इसका व्यापक असर होता. सत्रह साल बाद यह रिपोर्ट एक गैर जरूरी कवायद से अधिक कुछ नहीं है. अगर सरकार ईमानदार है तो वह एक और जांच आयोग बैठाये जो सिर्फ लिब्राहन आयोग की जांच करे और पता लगाये कि आखिर इतने संवेदनशील मुद्दे पर बने आयोग ने काम काज में इतनी ढिलाई क्यों की? जब सारी गवाही 3 जून 2005 को ही पूरी हो गयी थी तो जस्टिस लिब्राहन किस दिन का इंतजार कर रहे थे? फिर अगर आयोग का गठन गृहमंत्रालय के नोटिफिकेशन से हुआ था तो रिपोर्ट उन्होने प्रधानमंत्री को क्यों सौंपी? क्या अब कांग्रेस इसका राजनीतिक उपयोग करना चाहती है? संकट यह है कि 'मजबूत विपक्ष' भी अपने आप में इतना उलझा हुआ है कि उसे इन सवालों को उठाने की फुर्सत नहीं है.

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

rajkumar singh on 03 July, 2009 05:09;11
avatar
शायद ही कोई आयोग रहा हो यही बातें जिसपे न लागू होती हों .दरअसल हर आयोग मूल समस्या को तथाकथित नैतिक जिम्मेदारी से बच निपटा देने का हथियार ही बनता आया है .

यही नहीं करीब हर आयोग सवाल के घेरे में ही रहा है . उसके राजनैतिक निहितार्थ रहे हैं .
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image आर बी राय पत्रकार. छात्र आंदोलन से राजनीति और राजनीति से पत्रकारिता में आये रामबहादुर राय हिन्दी में खोजी पत्रकारिता के शीर्षपुरूष समझे जाते हैं. वर्तमान में प्रथम प्रवक्ता के संपादक और विस्फोट.कॉम के सम्मानित स्तंभलेखक. संपर्क- 09350972403
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2