Home | बियाबान में शोर | अप्राकृतिक संबंधों पर अनैतिक फैसला

अप्राकृतिक संबंधों पर अनैतिक फैसला

Font size: Decrease font Enlarge font 586
image

राज समाज चलाने के लिए कानूनों की परिधि में जीना जरूरी होता है. लेकिन नैतिक जीवन और कानून सम्मत जीवन में अगर किसी एक का चुनाव करना हो तो मनुष्य नैतिक जीवन का ही चुनाव करता है. यही समाज और व्यक्ति दोनों के हित में होता है. लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले ने साबित कर दिया है कि देश की राज व्यवस्था पर ही नहीं कानून व्यवस्था पर भी अब कोई अंकुश नहीं रह गया है और हमारे देश के कानूनी संस्थान भी कुछ निहित स्वार्थी तत्वों के हाथ के खिलौने बनकर रह गये हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरूवार को अप्राकृतिक संबंधों के बारे में एक फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर दो वयस्क नागरिक आपसी सहमति से समलैंगिक संबंध बनाते हैं तो इसे अपराध नहीं माना जा सकता. अपने फैसले में हाईकोर्ट ने संविधान में वर्णित धारा 21 का हवाला देते हुए कहा है कि देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं ऐसे में किसी नागरिक के निजी जीवन को उसके मुताबिक जीने से नहीं रोका जा सकता. 

हाईकोर्ट का यह फैसला कई मायनों में ऐतिहासिक है. इस फैसले से जहां "अप्राकृति संबंधों" को एक अरब नागरिकों के देश की एक अदालत ने कानूनी मान्यता देकर 150 साल पुराने कानून को उलट दिया है वहीं इस फैसले से उसने यह साबित कर दिया है कि समाज और देश अब नैतिक आचरण से नहीं बल्कि कानूनी लाबिंग के भरोसे चलेंगे भले ही वे कितने भी अप्राकृतिक और अनैतिक क्यों न हो. इस फैसले के खिलाफ हम अपील करेंगे लेकिन लोगों को यह तो पता होना चाहिए कि दिल्ली हाईकोर्ट जिस धारा 377 को खत्म करने की सिफारिश कर रहा है वह धारा आखिर कहती क्या है?

धारा 377 को समाप्त करने की हाईकोर्ट की सिफारिश का केवल गे संबंधों को मान्यता देने या न देने से ही संबंध होता इस पूरी बहस को नैतिक या अनैतिक ठहराकर बात को खत्म किया जा सकता था. लेकिन नाज फाउण्डेशन भी किसी होमोसेक्सुएल लोगों के अधिकार के लिए यह लड़ाई नही लड़ रहा था. उसकी पूरी लड़ाई धारा 377 को समाप्त करवाने की थी. अपनी याचिका में नाज फाउण्डेशन ने अपने बारे में बताते हुए कहा है कि वह एक ऐसा गैर सरकारी सगठन है जो एचआईवी संक्रमित लोगों के बीच काम करता है जिसमें वे पुरुष भी शामिल हैं जो पुरुषों के साथ संबंध रखते हैं. नाज फाउण्डेश ने केस फाईल करते हुए कहा था कि वह ऐसे पुरुषों के बीच एड्स की रोकथाम का कार्यक्रम चलाना चाहती है लेकिन उसे भारतीय दण्ड संहिता की एक धारा के कारण दिक्कत आ रही है.

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद यह सवाल जरूर पूछा जाना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हो गया कि जिस मामले पर सुनवाई करने से भी हाईकोर्ट कतरा रहा था उसी मामले में उसने ऐसा फैसला दे दिया. केन्द्र की यूपीए सरकार ने भी पिछले साल ही हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करके कहा था कि गे संबंधों को कानूनी मान्यता देने से समाज में गलत संदेश जाएगा. फिर ऐसा क्या हो गया कि हाईकोर्ट और केन्द्र सरकार दोनों ही समलैंगिक संबंधों के प्रवक्ता बन गये?

नाज फाउण्डेशन का कहना था कि भारतीय दण्ड संहिता की धारा 377 के कारण अप्राकृतिक संबंध रखने वाले युवक छुपकर संबध बनाते हैं इसलिए उन तक पहुंच पाना और पता लगा पाना मुश्किल होता है. ऐसे में उनके बीच एड्स की रोकथाम के कार्यक्रम चला पाना मुश्किल होता है. लेकिन सुनवाई के दौरान लगातार मांगे जाने पर नाज फाउण्डेशन एक भी ऐसा उदाहरण, डाटा या फिर तथ्य सामने नहीं ला पाया जिससे यह साबित होता हो कि गे कम्युनिटी में एड्स को लेकर हाई रिस्क जोन में आता हो. फिर भी नाज फाउण्डेशन धारा 377 को समाप्त करने की अपनी मांग पर अडिग रहा. सुनवाई के दौरान उसने जिस तरह से पैसा बहाया वह भी कई तरह के शक पैदा करता है. हर सुनवाई के दौरान मीडिया के लोगों को एक तरह से हाइजैक कर लिया जाता था और अगले दिन अखबारों में वही छपता था जो नाज फाउण्डेशन ब्रीफ करता था.

हमारे लिए यह जानना महत्वपूर्ण होगा कि क्या धारा 377 गे विरोधी है? धारा 377 साफ तौर पर कहता है कि "जो कोई भी अप्राकृतिक तरीके से यौन व्यवहार करता है उसको दण्डित किया जाना चाहिए फिर वह स्त्री हो, पुरुष हो या फिर पशु." असल में तो यह कानून कहीं से भी निजी यौन व्यवहार के बारे में बात ही नहीं करता है. और यह कानून तब तक अमल में नहीं लाया जा सकता जब तक कि इस बारे में कोई शिकायत न करे और अदालत के सामने भी पूरी गवाही और साक्ष्य न प्रस्तुत किये जाएं. अब सवाल यह उठता है कि अगर यौन संबंध बनाना बेहद निजी मामला है तो फिर यह कानून गे कम्युनिटी के लिए आड़े कहां आता है? धारा 377 खुद इस बारे में व्याख्या करती है कि "शिकायत के बारे में निश्चित तौर पर सबूत होना चाहिए. यह सबूत स्थान, व्यक्ति के बारे में होना चाहिए. अगर पीड़ित इन सबूतों को सामने नहीं रख पाता है तो दोषी को सजा नहीं दी जा सकती." अगर कानून यह कहता है तो नाज फाउण्डेशन आखिर किसलिए धारा 377 को एण्टी गे बताकर इसको खत्म करने की लगातार मांग कर रही थी?

असल में धारा 377 के कारण एक बड़ी बाधा उत्पन्न होती है वह बाधा है निजता का अधिकार. जब तक यह धारा कानूनी रूप से विद्यमान है तब तक अप्राकृतिक संबंधों को सार्वजनिक मान्यता नहीं मिल सकती है. फिर भी यह कानून गे या लेसिबियन को संबध बनाने में कोई बाधा नहीं पैदा करता है. अगर निजी तौर पर कोई व्यक्ति ऐसा संबंध बनाता है तो कानून उसके मार्ग में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करता है क्योंकि एक तो कानून उसकी निजता का पूरा ध्यान रख रहा है और दूसरे कानून तभी प्रभावी होगा जब दो में से कोई एक व्यक्ति शिकायत करे और अदालत के सामने साक्ष्य प्रस्तुत करे. लेकिन यह कानून सेक्स वर्करों के रास्ते में एक बड़ी बाधा पैदा करता है. मसलन अगर कोई पुरूष दूसरे पुरुष से सेक्स वर्कर के तौर पर संबंध बनाता है तो यह निजता के दायरे में नहीं आता बल्कि एक तरह का व्यापार हो जाता है. कानून इसे प्रतिबंधित करता है. मेरा ऐसा मानना है कि हाईकोर्ट के इस फैसले से होमोसेक्सुअलिटी को एक संस्थागत स्वरूप मिल जाएगा और गे तथा लेसिबियन संबंधों को एक व्यापारिक जामा पहनाने में अब ऐसे संस्थाओं को कोई दिक्तत नहीं होगी जिनके लिए यह एक फलता फूलता बाजार बन चुका है.

असल में दिल्ली हाईकोर्ट में धारा 377 को समाप्त करने के लिए याचिकाकर्ता ने जो भी दलीलें दी थी उनका धारा 377 से कुछ लेना देना ही नहीं है. अपनी याचिका में और बातों के अलावा नाज फाउण्डेशन ने यह मांग भी की थी कि एमएसएम (पत्नी के रहते पुरूष का पुरुष से संबंध) को कानूनी मान्यता मिलनी चाहिए. हाईकोर्ट ने अपने विस्तार से फैसले में क्या कहा है यह तो अभी पता चलना है लेकिन क्या समाज ऐसे संबंधों को मान्यता देगा? क्या समाज यह स्वीकार्यता दे देगा कि पत्नी और परिवार के बीच रहते हुए एक पुरुष दूसरे पुरुष से संबंध बनाए और पत्नी अपने ही पति को कानूनी रूप से चुनौती न दे सके? क्या हमारा समाज ऐसे किसी कानून का स्वागत करेगा?

(अंजू सिंह हाईकोर्ट में होमोसेक्सुएलटी के खिलाफ लड़ाई लड़नेवाली संस्था जैक इंडिया से जुड़ी हैं.)

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

rajkumar singh on 03 July, 2009 04:57;39
avatar
निहितार्थ हो सकते हैं लेकिन ३७७ रद्द करना समानता की मूल भावना के अनुरूप है .
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
परमाणु ताकत का खौफनाक अनुभव
आजकल भारत में परमाणु ताकत का अहसास करानेवालों की कमी नहीं है. बिजली उत्पादन में परमाणु ताकत का इस्तेमाल करने के तर्कों की भरमार है. लेकिन संसार के मानचित्र पर परमाणु ताकत ने जो तबाही मचाई है क्या हमने कभी उसके करीब जाकर परमाणु की उस विनाशक ताकत को अनुभव करने की कोशिश की है कि अगर दांव उल्टा पड़ा तो क्या होगा? जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर से गुजरते हुए अश्विनी कुमार जोशी की रिपोर्ट- ...
image
जीएम फसलों पर जोरजबर्दस्ती
इसे आप बायोटेक्नालाजी इमरजेन्सी मान सकते हैं. सरकार अघोषित रूप से ऐसा ही काम कर रही है कि अगर बायोटेक्नालाजी के विरोध में कोई भी स्वर उठता है तो उसे निर्ममता से कुचल दिया जाए. ऐसा लगता है कि आपातकाल का भूत फिर से जाग गया है. अगर कुख्यात इंदिरा प्रायोजित इमरजंसी में सवाल करने पर किसी भी व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सकता था तो आज भी बायोटेक्नॉलाजी के सवाल पर हालात वैसे ही हैं. ...
image
संघ से डरने डराने वाले लोग
"संघ आज की जरूरत है। इसे निकट आकर जानिए-समझिए। अनुभूति के बिना संघ समझा नहीं जा सकेगा। लेकिन कुछ जिद्दी लोग हैं जो संघ जानना-समझना नहीं चाहते। वे सिर्फ आलोचक बने रहना चाहते हैं। संघ की उलझी हुई और विद्रूप छवि बनाना चाहते हैं। यही छवि लोगों को दिखाना चाहते हैं। ऐसे ही लोगों ने संघ का डरावना चेहरा निर्मित किया है। वे चाहते हैं लोग संघ से डरें, भयभीत हों ताकि संघ का विस्तार रूके। देश और दुनिया में संघ से डरने वालों की तादाद कम है, लेकिन डराने वाले ज्यादा हैं।"...
image
परमाणु कीचड़ में सने हाथ
सरकार ने परमाणु हर्जाना विधेयक लोकसभा में पेश नहीं किया, यह अच्छा किया। पेश न करने का कारण यह भी हो सकता है कि 35 कांग्रेस सांसद अनुपस्थित थे और सारे विरोधी दल एकजुट थे। वह पेश होता तो शायद गिर जाता। कारण जो भी हो, इस विधेयक का अटक जाना भारत के हित में है। यह ठीक है कि प्रधानमंत्री अगले माह जब अमेरिका जाएंगे तो यह विधेयक उनके हाथ में नहीं होगा, लेकिन क्या कीचड़ में सने हाथों के साथ जाने से यह कहीं अच्छा नहीं कि वे खाली हाथ ही जाएं?...
image
जेपी के लिए सबकुछ जमींदोज
गरीबी, बदहाली और अनवरत विस्थापन से जूझ रहे सोनभद्र में, दलित आदिवासी शोषण का नया सत्र शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में सरकारी मदद से अपना उपनिवेश स्थापित करने की कोशिश में लगे जेपी सीमेंट ने अपने आप को स्थापित करने के लिए केवल आदिवासियों के घर को जमींदोज करने की योजना नहीं बनाई है बल्कि जेपी ने शासन, प्रशासन और मीडिया की हैसियत को भी जमींदोज कर दिया है. कोई माई का लाल नहीं है जो जेपी की मुखालिफत कर सके....
image
देश में इतनी भगदड़ क्यों है भाई?
9 मार्च को अमेरिकन आइडल की नकल पर बने इंडियन आइडल रियलिटी शो के नोएडा ऑडीशन में इंडियन आइडल बनने की चाह रखने वालों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि आयोजकों के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। अनियंत्रित भावी इंडियन आइडल्स ने जमकर हंगामा किया, भगदड़ में रौंदे गए कई आइडल अस्पताल पहुंच गए। नोएडा की सड़कों पर घंटों के लिए जाम लग गया। ...
image
हुसैन के इस कर्म का मर्म समझो, हिन्दुओ!
भारतीय कलाजगत के एक ढोंगी चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन ने दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय के बूते स्वयं को स्थापित कर मोटी कमाई की है। लेकिन आखिरकार हिन्दू भावनाओं को आहत करनेवाले चित्र बनाकर हिन्दू जनमानस के साथ खिलवाड़ कर अपने जीवन की सांध्यवेला में कतर जैसे मुस्लिम देश की नागरिकता स्वीकार कर ली. ऐसा करके उसने माँ भारती की पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है....
image
अफगानिस्तान में तालिबान के सामने नतमस्तक
अगर यह अफवाह नहीं है तो यह बुरी खबर है. पता नहीं अफगानिस्तान भारत संबंधों के विशेषज्ञ और रणनीतिकार इसे कैसे देखेंगे और परिभाषित करेंगे लेकिन भारत सरकार के खुफिया सूत्रों द्वारा खबर मीडिया में लीक की जा रही है कि भारत सरकार अफगानिस्तान में शांतिपूर्ण विकास कार्यों में कमी लायेगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीते महीने की 27 तारीख को काबुल दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ जिसमें नौ भारतीय मारे गये थे....
image
कुत्तों के लिए भी संकट बना माओवाद
केंद्र सरकार के माओवादियों के खिलाफ छेड़े गए 'ऑपरेशन ग्रीन हंट' के चलते, लगभग तीन हफ्ते पहले, पश्चिम बंगाल में पश्चिमी मिदनापुर, लालगढ़, बांकुरा, पुरुलिया और बर्दवान के अनेकों गाँवों में माओवादियों द्वारा एक अनोखा 'फतवा' जारी किया गया. इन गाँव में रहने वाले लोगों और आदिवासियों को कहा गया कि 'वह अपने इलाके के सारे पालतू और सड़क के कुत्तों को मार डालें नहीं तो उन्हें मार दिया जाएगा'....
image
परमाणु सुरक्षा के गैरजिम्मेदार पहरेदार
संसद का बजट सत्र चल रहा है. बजट पर चर्चा और मंजूरी के दौरान उर्जा के ही एक विकल्प पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर हो सकता है सांसद गतिरोध पैदा करें लेकिन सत्र के दौरान संसद की मंजूरी के लिए 36 अन्य विधेयक प्रस्तुत किये जाने हैं. इनमें एक विधेयक परमाणु उर्जा पर अमेरिका से हुए करार से संबंधित है. इस विधेयक के द्वारा यह तय किया जाना है कि अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में परमाणु बिजलीघर लगाती है तो उसके लिए क्या दिशा निर्देश होने चाहिए. ...
image
हुसैन के नाम पर फिर बरपा हंगामा
मकबूल फिदा हुसैन फिर से चर्चा में हैं। इस बार न तो माधुरी के पीछे पागलपन के कारण चर्चा में हैं और न ही किसी ऐसे चित्र को लेकर जिस पर हिन्दु समाज ने आपत्ति दर्ज करवाई हो. दरअसल अब वे कतर की नागरिकता ग्रहण करने वाले हैं। उनके छोटे बेटे ओवैस का कहना है कि मेरे पिता अपना निर्णय खुद लेते हैं। वे कभी दबाव में नहीं आते हैं।...
image
इस्लामिक आतंकवाद बनाम आदिवासी नक्सलवाद का भेदभाव
आतंकवाद शब्द पर यह भेदभााव क्यों? आखिर यह धारणा कब खत्म होगी कि अगर किसी घटना में मुसलमान पकड़े जाएं तो वह आतंकवादी घटना होगी अन्यथा नक्सलवाद, उग्रवाद या फिर अतिवाद कहलाएगा। हालांकि आतंक का शाब्दिक अर्थ तो दहशत फैलाना ही है फिर वो काम कोई भी करे आतंकवादी ही कहलाया जाना चाहिए फिर देश में मुसलमानों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है?...
image
नक्सलवाद के सामने चिदम्बरम चारों खाने चित्त
दो दिन पहले गृह मंत्री के तौर पर अपने प्रदर्शन के बारे में खुद चिदम्बरम ने कहा है कि उनका प्रदर्शन जीरो है। इसका मतलब कानून और व्यवस्था से नहीं है। उनका मतलब है कि वे कारपोरेट घरानों के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। जिन हितों की रक्षा के लिए कारपोरेट घरानों ने चिंदबरम को गृह मंत्रालय दिलवाया था, वो हित सध नहीं रहे। ताबड़तोड़ हमले हो रहे है। खासकर नक्सली हमले। चिंदबरम परेशान है। कोई जवाब नहीं मिल रहा है। अपनी वित्तीय नीतियों से कारपोरेट घरानों को मालामाल करने वाले चिंदबरम यहां पर चारो खाने चित नजर आ रहे हैं।...
image
कहीं खो गये हैं जार्ज फर्नांडीज
बात 1998-99 की है. उन दिनों सूबेदार सिंह मुंबई में फुटपाथ वालों के लिए एक राजनीतिक दल बनाकर मुंबई महानगरपालिका में उनका प्रतिनिधित्व देना चाहते थे. हालांकि हृदयाघात से उनका निधन हो गया लेकिन अक्सर वे ट्रेड यूनियन के दिनों के जार्ज फर्नांडीज को याद करते हुए रो दिया करते थे. वे कहते थे- "मेरा जार्ज कहीं खो गया है." सूबेदार सिंह जिन दिनों जार्ज फर्नांडीज को याद करके रो दिया करते थे उन दिनों जार्ज फर्नांडीज दिल्ली में रक्षा मंत्री और राजग के संयोजक हुआ करते थे. ...
image
सिलदा के नक्सली हमले से पैदा हुए सवाल
देश में इस तरह का माहौल बनाया गया है मानों केन्द्र सरकार नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्प है. लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? पश्चिम बंगाल में हाल में सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले में जिस तरह 24 जवान मारे गये वह नक्सलियों से लड़ने की सुरक्षा बलों की सारी पोल खोल देता है. टीवी पत्रकार दिनेश काण्डपाल का विश्लेषण-...
image
रोशनी की खोज में अंधेरे को आमंत्रण
जनवरी माह में नागपुर में आयोजित ऊर्जा विषयक एक व्याख्यान में ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने घोषणा की कि विदर्भ को पॉवर हब बनाएंगे। यहां की बिजली परियोजनाओं के लिए जमीन देने वालों को मुआवजे के साथ 10 वर्षों तक 100 यूनिट बिजली प्रति माह मुफ्त दी जाएगी। लेकिन हकीकत यह है कि सरकार की यब प्रस्तावित योजना विदर्भ के जन जीवन के लिए अंधेरे का आमंत्रण साबित होगी....
image
आतंकवाद का दोषी नहीं है इस्लाम
राजनीति का स्तर इस कदर नीचे आ जाएगा, इसकी कल्पना नहीं की गयी थी। आम आदमी के बुनियादी मुद्दों को छोड़कर राजनीति किसी भी मुद्दे पर की जा सकती है। आतंकवाद जैसे गम्भीर और राष्ट्रीय समस्या पर भी राजनैतिक दल राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं। पुणे की जर्मन बेकरी में हुए बग धमाके के बाद यही किया जा रहा है।...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2