Home | बियाबान में शोर | अंग्रेजों के इस कानून को मत हटाइये

अंग्रेजों के इस कानून को मत हटाइये

Font size: Decrease font Enlarge font 540
image

समलैंगिकता का समर्थन करने वालों के लिए यह एक बड़ी एवं सुखद घटना है कि भारत की न्याययिक व्यवस्था ने अप्राकृतिक यौन संबधों पर कानून की मोहर लगा दी है। अब शायद भारत सरकार को भी इसके आड़े आने वाली कानूनी अड़चनों को दूर करने में कुछ राहत मिल सकती है। अंग्रेजी शासन के दौरान 1860 में धारा 377 को लागू कर ऐसे किसी भी संबध को अनैतिक एवं गैर कानूनी घोषित कर दिया था। आश्चर्य देखिए कि अंग्रेजों के बनाये बहुत सारे कानूनों से हम आज भी पीछा नहीं छुड़ाना चाहते लेकिन जिस एक कानून की वजह से भारत में यौन भ्रष्टाचार पर कानूनी रोक लगी हुई थी उसे दबाव डालकर खत्म करवाने की कोशिश हो रही है.

हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आने से पूर्व ही केन्द्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने धारा 377 को समाप्त करने के संकेत दिये थे। यह धारा एक ही लिंग के दो व्यक्तियों के बीच यौन सबंध बनाये जाने को अप्राकृतिक मानती है। भारतीय समाज आज तक ऐसे सबंधों को नकारता आया है। समलैंगिता से संतान उत्पति नही हो सकती इसलिए इसे अप्राकृतिक और विकृत सेक्स कहा गया है।

दुनियॉ की उत्पति से लेकर आज तक समलैंगिता को सामाजिक मान्यता नही मिल पायी है। दुनिया के तमाम बड़े धर्मों में इस तरह के अप्राकृतिक संबधों को गलत ठहराया गया है। ईसाइयत एवं इस्लाम इसके घोर विरोधी है। (परन्तु आजकल चर्च के स्वर इसके विरोध में धीमे पड़ते जा रहे है) हिन्दू धर्म एवं भारतीय संस्कृति इसे पारिवारिक व्यवस्था के विरुद्ध मानते है। उन्हें डर है कि इसको बढ़ावा देने से मजबूत सामाजिक ढांचा बिखर सकता है। फ्रांस, इटली, रुस, इंग्लैड, जर्मनी और डैनमार्क में इसे कानूनी मान्यता हासिल है। पश्चिमी देशों की तर्ज पर भारत सरकार इसे कानूनी मान्यता देने के लिए ताना-बाना बुन रही है। इसके पहले महाराष्ट्र सरकार ने लिव-इन-रिलेशनशिप को मंजूरी दी थी लेकिन भारतीय समाज आज भी इसे स्वीकार नही करता क्योंकि हमारे यहा `विवाह´ जैसी पवित्र संस्था हजारों सालों से सुचारु रुप से अपना काम कर रही है।

भारत में सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने, सामाजिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने, पश्चिमी संस्कृति को थोपने की रणनीति बेहद योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है। दीपा मेहता की `फायर´ फिल्म को याद करें, औरतों से जुड़ी समास्याओं के नाम पर यौन विकृति का भौडा प्रदर्शन किया गया। पब संस्कृति एवं वेलेंटाइन डे को जिस तरह महिमा-मंडित किया जा रहा है। उसके पीछे छिपे एजेंडे को समझने की जरुरत है। वेलेंटाइन जैसे त्यौहार की जड़े यूरोप और अमरीका के बाहर किसी भी पूर्वी या मध्य एशियाई समाज में कभी भी नही रही है। पब संस्कृति एवं वेलेंटाइन से भारतीय संस्कृति को कोई नुकसान नही होगा ऐसा सोचना अपने आप को धोखा देने के समान है। हमारे युवा वर्ग को आने वाले समय में इसका घातक परिणाम झेलना पड़ सकता है। इस तरह की संस्कृति को अपनाने से पारिवारिक संरचना कमजोर पड़ने लगी है इसी का परिणाम है कि युवा वर्ग अपराधिक प्रवति की और बड़ रहा है। जिनके पास इस संस्कृति को अपनाने के लिए संसाधन नही है वह इसे पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है और जिनके पास संसाधन है वह इसके बल पर नाईट क्लब और फाइव स्टार संस्कृति में बह जाने को तैयार है।

लेकिन आज चरित्रहीनता के खुले प्रदर्शन को एक वर्ग व्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर जायज ठहराने में लगा है। पश्चिम के कचरे को भी वह अपने घर में सजा कर अपने को धन्य मानता है। समलैंगिता पर भी यही तर्क दिया जा रहा है कि जब वह पश्चिम में जायज है तो अपने यहा नाजायज क्यों हो। हो सकता है कि कल को इसे वेश्यावृति का दर्जा देने की भी मांग उठ खड़ी हो क्योंकि पश्चिम के कई देशों में यहा धंधा करोड़ों डालर का है। भारत में गोवा जैसे राज्य में विदेशी सैलानियों के अप्राकृतिक यौन शोषण का शिकार बच्चे होते रहे है और इस तरह की खबरे समाचारपत्रों एवं समाचार चैनलों पर प्रसारित होती रही है।

पर हमें यह याद रखना चाहिए कि भारतीय समाज में आज भी कुछ शर्म बाकी है हमारे यहा पारिवारिक ईकाई इतनी मजबूत है कि परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने से बड़ों एवं छोटों के रिश्तों का पूरा ख्याल रखता है। इस पारिवारिक ईकाई को बचाये रखने के लिए हमें पश्चिम से आने वाले कचरे का विरोध करने में शर्म नही करनी चाहिए। लेकिन यह विरोध जनमानस को इसके खतरों से अवगत करा कर किया जाना चाहिए।

जहां तक समलैंगिकों के अधिकारों का सवाल है तो उसके बारे में जरूर विचार किया जाना चाहिए. लेकिन यह विचार किसी अनैतिक कर्म को कानूनी जामा पहनाकर नहीं किया जा सकता. असल में मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि समलैंगिक संबंध एक प्रकार का मनोरोग है और ऐसे संबंध रखनेवाले लोगों का मानसिक उपचार करके उन्हें जीवन की मुख्यधारा में ले आना चाहिए न कि ऐसे लोगों को कानूनी संरक्षण देने एक या रोग को और बढ़ावा देने की कोशिश करनी चाहिए.

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image आरएल फ्रांसिस पुअर क्रिश्चियन लिबरेशन मुवमेन्ट के अध्यक्ष आर एल फ्रांसिस ईसाई मिशनरियों के बीच व्याप्त भेदभाव और कटुता के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद किये हुए हैं. आप उन्हें pclmfrancis@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
अफगानिस्तान में तालिबान के सामने नतमस्तक
अगर यह अफवाह नहीं है तो यह बुरी खबर है. पता नहीं अफगानिस्तान भारत संबंधों के विशेषज्ञ और रणनीतिकार इसे कैसे देखेंगे और परिभाषित करेंगे लेकिन भारत सरकार के खुफिया सूत्रों द्वारा खबर मीडिया में लीक की जा रही है कि भारत सरकार अफगानिस्तान में शांतिपूर्ण विकास कार्यों में कमी लायेगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीते महीने की 27 तारीख को काबुल दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ जिसमें नौ भारतीय मारे गये थे....
image
कुत्तों के लिए भी संकट बना माओवाद
केंद्र सरकार के माओवादियों के खिलाफ छेड़े गए 'ऑपरेशन ग्रीन हंट' के चलते, लगभग तीन हफ्ते पहले, पश्चिम बंगाल में पश्चिमी मिदनापुर, लालगढ़, बांकुरा, पुरुलिया और बर्दवान के अनेकों गाँवों में माओवादियों द्वारा एक अनोखा 'फतवा' जारी किया गया. इन गाँव में रहने वाले लोगों और आदिवासियों को कहा गया कि 'वह अपने इलाके के सारे पालतू और सड़क के कुत्तों को मार डालें नहीं तो उन्हें मार दिया जाएगा'....
image
परमाणु सुरक्षा के गैरजिम्मेदार पहरेदार
संसद का बजट सत्र चल रहा है. बजट पर चर्चा और मंजूरी के दौरान उर्जा के ही एक विकल्प पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर हो सकता है सांसद गतिरोध पैदा करें लेकिन सत्र के दौरान संसद की मंजूरी के लिए 36 अन्य विधेयक प्रस्तुत किये जाने हैं. इनमें एक विधेयक परमाणु उर्जा पर अमेरिका से हुए करार से संबंधित है. इस विधेयक के द्वारा यह तय किया जाना है कि अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में परमाणु बिजलीघर लगाती है तो उसके लिए क्या दिशा निर्देश होने चाहिए. ...
image
हुसैन के नाम पर फिर बरपा हंगामा
मकबूल फिदा हुसैन फिर से चर्चा में हैं। इस बार न तो माधुरी के पीछे पागलपन के कारण चर्चा में हैं और न ही किसी ऐसे चित्र को लेकर जिस पर हिन्दु समाज ने आपत्ति दर्ज करवाई हो. दरअसल अब वे कतर की नागरिकता ग्रहण करने वाले हैं। उनके छोटे बेटे ओवैस का कहना है कि मेरे पिता अपना निर्णय खुद लेते हैं। वे कभी दबाव में नहीं आते हैं।...
image
इस्लामिक आतंकवाद बनाम आदिवासी नक्सलवाद का भेदभाव
आतंकवाद शब्द पर यह भेदभााव क्यों? आखिर यह धारणा कब खत्म होगी कि अगर किसी घटना में मुसलमान पकड़े जाएं तो वह आतंकवादी घटना होगी अन्यथा नक्सलवाद, उग्रवाद या फिर अतिवाद कहलाएगा। हालांकि आतंक का शाब्दिक अर्थ तो दहशत फैलाना ही है फिर वो काम कोई भी करे आतंकवादी ही कहलाया जाना चाहिए फिर देश में मुसलमानों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है?...
image
नक्सलवाद के सामने चिदम्बरम चारों खाने चित्त
दो दिन पहले गृह मंत्री के तौर पर अपने प्रदर्शन के बारे में खुद चिदम्बरम ने कहा है कि उनका प्रदर्शन जीरो है। इसका मतलब कानून और व्यवस्था से नहीं है। उनका मतलब है कि वे कारपोरेट घरानों के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। जिन हितों की रक्षा के लिए कारपोरेट घरानों ने चिंदबरम को गृह मंत्रालय दिलवाया था, वो हित सध नहीं रहे। ताबड़तोड़ हमले हो रहे है। खासकर नक्सली हमले। चिंदबरम परेशान है। कोई जवाब नहीं मिल रहा है। अपनी वित्तीय नीतियों से कारपोरेट घरानों को मालामाल करने वाले चिंदबरम यहां पर चारो खाने चित नजर आ रहे हैं।...
image
कहीं खो गये हैं जार्ज फर्नांडीज
बात 1998-99 की है. उन दिनों सूबेदार सिंह मुंबई में फुटपाथ वालों के लिए एक राजनीतिक दल बनाकर मुंबई महानगरपालिका में उनका प्रतिनिधित्व देना चाहते थे. हालांकि हृदयाघात से उनका निधन हो गया लेकिन अक्सर वे ट्रेड यूनियन के दिनों के जार्ज फर्नांडीज को याद करते हुए रो दिया करते थे. वे कहते थे- "मेरा जार्ज कहीं खो गया है." सूबेदार सिंह जिन दिनों जार्ज फर्नांडीज को याद करके रो दिया करते थे उन दिनों जार्ज फर्नांडीज दिल्ली में रक्षा मंत्री और राजग के संयोजक हुआ करते थे. ...
image
सिलदा के नक्सली हमले से पैदा हुए सवाल
देश में इस तरह का माहौल बनाया गया है मानों केन्द्र सरकार नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्प है. लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? पश्चिम बंगाल में हाल में सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले में जिस तरह 24 जवान मारे गये वह नक्सलियों से लड़ने की सुरक्षा बलों की सारी पोल खोल देता है. टीवी पत्रकार दिनेश काण्डपाल का विश्लेषण-...
image
रोशनी की खोज में अंधेरे को आमंत्रण
जनवरी माह में नागपुर में आयोजित ऊर्जा विषयक एक व्याख्यान में ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने घोषणा की कि विदर्भ को पॉवर हब बनाएंगे। यहां की बिजली परियोजनाओं के लिए जमीन देने वालों को मुआवजे के साथ 10 वर्षों तक 100 यूनिट बिजली प्रति माह मुफ्त दी जाएगी। लेकिन हकीकत यह है कि सरकार की यब प्रस्तावित योजना विदर्भ के जन जीवन के लिए अंधेरे का आमंत्रण साबित होगी....
image
आतंकवाद का दोषी नहीं है इस्लाम
राजनीति का स्तर इस कदर नीचे आ जाएगा, इसकी कल्पना नहीं की गयी थी। आम आदमी के बुनियादी मुद्दों को छोड़कर राजनीति किसी भी मुद्दे पर की जा सकती है। आतंकवाद जैसे गम्भीर और राष्ट्रीय समस्या पर भी राजनैतिक दल राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं। पुणे की जर्मन बेकरी में हुए बग धमाके के बाद यही किया जा रहा है।...
image
शाहरुख खान का बवाल आईएसआई ने किया इस्तेमाल
आईपीएल सीजन थ्री में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न खरीदे जाने के मुद्दे पर उठे विवाद में शाहरुख खान का अचानक कूद पड़ना, इसी दौरान भारत पाकिस्तान के बीच जारी राजनयिक वार्ता की शुरूआत के लिए उहापोह, पुणे में आतंकी विस्फोट और अफगानिस्तान के मरजाह में शुरू अमेरिकी कार्रवाई को अलग अलग करके नहीं देखा जा सकता....
image
मातोश्री बना बंटवारे का जिन्ना हाउस
शिवसेना, मनसे, कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता की बात करते नहीं थकते हैं। लेकिन यही लोग राजनीति की बिसात पर देश को दांव पर लगाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। महाराष्ट्र को एक साजिश के तहत देश से काटने की जमीन तैयार की जा रही है। बाल ठाकरे का घर मातोश्री जिन्ना हाउस बन गया है जहां बैठकर महाराष्ट्र को शेष देश से काटने की योजनाएं तैयार की जा रही हैं....
image
जनप्रतिनिधि गायब है अब तो गाड़ी लेकर ही लौटेगें
राजस्थान भर के लगभग 6 हजार जनप्रतिनिधि गायब है. लोगों की माने तो वो अब गाडी में सवार होकर ही वापिस लौटेगें. सूत्रों की माने तो प्रदेश भर में इन दिनों गाडियों की बुकिंग तेज हो गई है. हजारों जो एक साथ खरीदी जानी है. गाँव की सरकार जो उनके बलबूते बनेगी. ...
image
प्रयाग से पटना के बीच बसे भारत की नयी सिलिकॉन वैली
विभोर श्रीवास्तव को फोन किया था. 24 साल के विभोर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक साप्ताहिक अखबार निकालते हैं- मिशन नौकरी. खुद मैनेजमेन्ट के छात्र रहे हैं और नौकरी नहीं मिली तो नौकरी दिलाने के अभियान पर निकल पड़े हैं. अखबार की सात हजार प्रति छापते हैं और जहां कभी भी नौकरी हो उसकी सूचना निशुल्क बांटते हैं....
image
मोटी फीस वसूल ली और झुनझुना पकड़ा दिया
सभी माता-पिता का सपना होता है कि उनका लाडला पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके, उसे एक अच्छी नौकरी मिले और बुढ़ापे में वो उनका सहारा बन सके। इसके लिए वो अपने जीवन की कमाई अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर देते हैं. लेकिन ज़रा सोचिये कि इतनी मशक्क़त के बाद अगर प्रतिफल शून्य हो तो क्या होगा?...
image
और वही नयी हिन्दी होगी
करीब दो महीने हो गए। जानेमाने आर्थिक अखबार इकोनॉमिक टाइम्स के संपादकीय पेज पर 19 नवंबर को टी के अरुण ने एक लेख लिखा था जिसका शीर्षक था - Hindi an endangered language? इसके प्रमुख अंश मैं पेश कर रहा हूं ताकि हम सभी इन मुद्दों पर सार्थक रूप से सोच सकें।...
image
मैं जिंदा हूं और भारत वापस लौटूंगा
धरती के मानचित्र पर भारत सबसे अधिक रहस्यमय देश हैं. भारत में ऐसे कई पात्र ऐसे हैं जो संसार के रंगमंच से कभी विदा ही नहीं हुए. इसमें रामायण और महाभारत काल के कुछ पात्र आज भी उपस्थित माने जाते हैं. नेताजी ऐसे ही चरित्र हो गये हैं. आजादी के रंगमंच का एक ऐसा नायक जो आता तो है लेकिन जिसके जाने का कोई प्रमाण नहीं मिल पाता है. ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2