Home | बियाबान में शोर | प्रयाग से पटना के बीच बसे भारत की नयी सिलिकॉन वैली

प्रयाग से पटना के बीच बसे भारत की नयी सिलिकॉन वैली

image इन्फोसिस का मीडिया सेन्टर, बंगलौर

विभोर श्रीवास्तव को फोन किया था. 24 साल के विभोर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक साप्ताहिक अखबार निकालते हैं- मिशन नौकरी. खुद मैनेजमेन्ट के छात्र रहे हैं और नौकरी नहीं मिली तो नौकरी दिलाने के अभियान पर निकल पड़े हैं. अखबार की सात हजार प्रति छापते हैं और जहां कभी भी नौकरी हो उसकी सूचना निशुल्क बांटते हैं.

विभोर की हार्दिक तमन्ना है कि वे ऐसा दिन जरूर देखें जब उनके राज्य में हर आदमी के पास नौकरी हो. 24 साल की उम्र में ही उनको यह अहसास हो गया है कि अगर यहां लोगों को काम मिल जाएगा तो लोग अपना धाम छोड़कर दिल्ली बंबई नहीं जाएंगे और फिर शायद यहां के लोगों को वहां किसी शीला दीक्षित या बाल ठाकरे की गाली भी नहीं खाने पड़ेगी. लेकिन विभोर के सामने एक संकट है. वे कहते हैं कि लोगों को नौकरी मिलेगी कैसे? यह संकट केवल विभोर के सामने ही नहीं है. उत्तर प्रदेश और बिहार के विकास के बारे में सोचनेवाले हर प्लानर के सामने पिछली आधी सदी से यही संकट खड़ा है कि इस इलाके का विकास कैसे किया जाए? क्योंकि पिछले दौर में जब भी इलाके में औद्योगीकरण करने की कोशिश की गयी बुरी तरह असफल हो गयी. किसी दौर में देश में सहकारिता भी फैशन था. उस दौर में आनंद का अमूल दुनिया का जाना माना ब्राण्ड बन गया लेकिन यह निगोड़ा इलाका उस दौर में भी गाय भैंस के नाम पर कर्ज लेकर खा गया. बात जहां की तहां रह गयी.

किसी इलाके के आर्थिक उत्थान के लिए उसकी सामाजिक परिस्थिति और वहां के व्यक्ति की मन:स्थिति को नहीं समझेंगे तो बात नहीं बनेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के इस इलाके को, जो कि प्रयाग से पटना तक जाता है, कमोबेश परिस्थिति और मन:स्थिति दोनों ही समान हैं. यह गंगा-जमुना की उपजाऊ दोआब का इलाका है. यहां के लोगों का आईक्यू लेवल बहुत हाई है. धार्मिक और सांस्कृतिक आधार बहुत मजबूत है. हिन्दू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन सभी धर्मों की जड़े यहां मिलती हैं. अतीत की खुमारी इस इलाके के मानस पर आज भी तारी है लेकिन समय के साथ यह खुमारी एक बीमारी बन गयी है. मानों सद्गुण यहां के लिए समाधान नहीं बल्कि समस्या का रूप धारण कर चुका है और पिछले दो शताब्दियो से इस इलाके ने सिर्फ प्रतिगामी यात्रा ही की है. नतीजा यह कि दोयम दर्जे के इलाकों में जाकर शरणार्थी की तरह जीवन जीते हैं और उस इलाके के लिए सब सुख पैदा करने के बाद भी समस्या के रूप में ही चिन्हित किये जाते हैं. मुंबई, दिल्ली हो या फिर बैंगलौर, हैदराबाद हर जगह इन्हें सिर्फ तिरस्कार मिलता है. तो क्या अब वक्त आ गया है जब इन दो राज्यों की सरकारें बड़ा हस्तक्षेप करके भविष्य के भारत का रोडमैप तैयार कर सकती हैं?

प्रयाग से पटना के इस इलाके में भाषाई आउटसोर्सिंग की भीषण संभावना है. इसके साथ ही आईटी एजूकेशन, कन्टेन्ट डेवलपमेन्ट और कन्टेन्ट मैनेजमेन्ट, ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी, इन्फार्मेशन एवेन्यूज, इंटरनेट कैफे जैसे स्थानीय प्रयासों से लेकर आईटी पार्क, डाटा मैनेजमेन्ट, साफ्टवेयर डेवलमेन्ट जैसे बड़े काम स्थापित किये जा सकते हैं. इन प्रयासों से इस इलाके को एक ऐसी अनूठी सिलिकान वैली के रूप में विकसित किया जा सकता है जहां सबसे कम कीमत में सबसे उन्नत सेवा देनेवाला दिमाग मौजूद होगा. जिस दिन ऐसा हो गया उस दिन आईटी के क्षेत्र में सचमुच नयी क्रांति होगी. बहुत कुछ ऐसा सामने आयेगा जिसकी आज कल्पना भी नहीं का जा सकती.

शायद हां. अब वक्त आ गया है. उत्तर प्रदेश और बिहार अगर आज ठीक से कदम उठा लें तो भविष्य के भारत का केन्द्र एक बार फिर यही प्रयाग से पटना का इलाका होगा. ऐसा कहने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं. आज हम जिसे आईटी कहकर परिभाषित कर रहे हैं वह ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था है. पिछले दौर का औद्योगिक विकास मशीन आधारित था. मशीन प्रभावी थी व्यक्ति की अपनी क्षमता और कौशल सिर्फ मशीन के लिए उपयोग की जाती थी. अब भविष्य में ऐसा नहीं होगा. हमारे भविष्य की दुनिया बिल्कुल ही वैसी नहीं होगी जैसी आज दिख रही है. टैक्नालाजी हमेशा सूक्ष्मता की ओर आगे बढ़ती है और किसी भी तकनीकि का चरम उसके सूक्ष्मतम स्वरूप में ही निहित होता है. हम जिस प्रकार की दुनिया में कदम रख रहे हैं उसमें आज जैसी जरूरतें तो बिल्कुल ही नहीं होगी. जब जरूरतें आज जैसी नहीं होगी तो हमारा प्रोडक्शन सिस्टम पूरी तरह से बदल जाएगा. प्रोडक्शन सिस्टम बदलने का मतलब है आज के कल कारखानों का खात्मा. यह सब होने में कुछ दशक का ही अंतर है. मसलन, 1991 में भारत में जब वीएसनएल ने 64 बिट ईमेल गेटवे की शुरूआत की थी तो कौन जानता था कि 17 साल बाद यह छोटी सी शुरूआत देश के जीडीपी में 7 प्रतिशत से अधिक का योगदान कर रही होगी. ठीक उसके पहले के दशक में (80 से 90 के बीच) भारत के इंजीनियर और वैज्ञानिक दुनिया के दूसरे देशों में नौकरी का ठौर खोजते थे. लेकिन 90 के दशक से आईटी में हस्तक्षेप की शुरूआत हुई वह आज 60 अरब डालर का विदेशी पूंजी लानेवाला कारोबार बन गयी है. उम्मीद है कि 2020 तक भारत 225 अरब डालर आउटसोर्सिंग के जरिए कमाने लगेगा.

इसी दौर में भारत में आईटी की बड़ी कंपनियां तो विकसित ही हुईं लेकिन आईटी पार्क भी विकसित हुए. वर्तमान में देश के हर राज्य के पास अपनी किसी न किसी प्रकार की कोई न कोई आईटी नीति है. जिस बंगलौर को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है उसकी सोच भी 80 के दशक में विकसित हुई और कर्नाटक स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेन्ट कारपोरेशन के अध्यक्ष आर के बलिगा बंगलौर को इलेक्ट्रानिक सिटी बनाना चाहते थे. लेकिन कोई दो दशक बाद ही बंगलौर दुनिया का दूसरा सिलिकॉन वैली बनकर उभर आया. बंगलौर के दक्षिण में 335 एकड़ पर शुरू किये गये इलेक्ट्रानिक सिटी के प्रोजेक्ट ने भरे पूरे शहर का रूप धारण कर लिया. बंगलौर ही अकेला विकसित नहीं हुआ. बंगलौर के बाद हैदराबाद सायबराबाद के रूप में विकसित हुआ. इसके बाद चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर और पुणे ने आईटी क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की है. बिना किसी शक के इन आईटी पार्कों में काम करनेवाले लोग अच्छी खासी संख्या में उत्तर प्रदेश के उसी पूर्वी हिस्से और बिहार से आते हैं जिसके मजदूर इन्हीं शहरों में गालियां खाकर जिन्दा रहने के लिए मजबूर हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने हाल में ही स्वीकार किया था कि बंगलौर में अकेले सवा लाख से अधिक आईटी प्रोफेशनल बिहार से गये हैं. ऐसे ही हालात हैदराबाद, पुणे, दिल्ली में भी हैं. तो क्या अगर उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकारें चाहें तो वे भविष्य में विकास के इस इंजिन को अपने प्रदेश में स्थापित कर सकते हैं? और अगर ऐसा हो सकता है तो फिर प्रयाग से पटना के बीच ही भविष्य की सिलिकान वैली क्यों बननी चाहिए?

मेरा ऐसा कहने के पीछे कुछ मूलभूत कारण है. यह इलाका बौद्धिक संपदा से संपन्न है. इसी बौद्धिक संपदा ने इसे पिछले दशकों में विकसित नहीं होने दिया क्योंकि यह समाज श्रमसाध्य नहीं है. लेकिन इस समाज में एक खासियत भी देखने को मिलेगी. यहां का समाज काम को सम्मान भले ही न करता हो लेकिन सम्मान वाले काम करने का अभ्यस्त है. यही वह सामाजिक सोच है जो इस इलाके को भविष्य के सिलिकान वैली के रूप में विकसित कर सकता है. अगर उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकारें यह देख सकती हों तो देख लें कि भारत के आईटी सेक्टर में एक नया ट्रेण्ड चलनेवाला है जो सीधे तौर पर इंटरनेट से जुड़ा हुआ है. गूगल भी मानता है कि भारत में भाषाओं में इंटरनेट का बेहतर भविष्य है. इसलिए उसका सारा जोर भाषाओं में विकास करने पर लगा हुआ है. गूगल तो एक इंटरनेट सेवा प्रदाता है. लेकिन इंटरनेट पर स्थानीय भाषा में व्यापक मात्रा में कन्टेन्ट की गुंजाइश पैदा हो रही है. इसके अलावा भाषा में साफ्टवेयर विकास तथा अप्लीकेशन निर्माण की भी अनंत संभावनाएं दिख रही हैं. इसके साथ ही इंटरनेट कियोस्क, कैफे, डिजिटल लाइब्रेरी और आईटी एजूकेशन की अनंत संभावना है. यह वो काम है जिसमें सरकार सिर्फ नीति निर्धारक की भूमिका निभा सकती है. बाकी का सारा काम लोग खुद कर लेंगे.

2004 में उत्तर प्रदेश सरकार एक आईटी पालिसी की घोषणा कर चुकी है और 2008 में बिहार सरकार ने भी आईटी नीति की घोषणा कर दी है. उत्तर प्रदेश की आईटी पालिसी जहां नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक सिमटी हुई है वहीं बिहार सरकार का प्रयास इस मामले में अधिक गंभीर दिखाई दे रहा है. अगर इन दोनों ही राज्यों की सरकारें और इस इलाके के लोग भविष्य के इस संभावित विकास के पहिये को अपनी गाड़ी में लगा लें तो आधी सदी बाद न केवल इस इलाके की दशा बदल जाएगी बल्कि हो सकता है कल महाराष्ट्र से लोग नौकरी की खोज में इस इलाके में आयें और यकीन मानिए इस इलाके के लोग इतने उदार हैं कि वे कभी भी बाल ठाकरे या शीला दीक्षित की तरह उन्हें अपमानित करके बाहर जाने के लिए नहीं कहेंगे. शायद विभोर श्रीवास्तव को भी तब संतोष मिले कि अब उनके लोग नौकरी करना चाहते हैं तो उनके अपने ही इलाके में नौकरियां भी मौजूद हैं.

Subscribe to comments feed Comments (6 posted):

अभिषेक on 06 February, 2010 20:53;01
avatar
अच्छा आलेख.
प्रयाग और पटना के बीच के लोगों की सामाजिक स्थिति और मनःस्थिति का अच्छा चित्रण. परन्तु किसी भी क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए कुछ चीज़ों का होना एक अनिवार्य शर्त है. सस्ता और कुशल श्रम एक चीज़ है, किन्तु व्यापार करने की संभावना होना भी बहुत महत्वपूर्ण है. आधारभूत ढांचा, बिजली, सड़क, परिवहन, पानी, कुशल प्रशासन, कानून व्यवस्था का होना. कम से कम आज की स्थिति में यह अंचल (प्रयाग और पटना के बीच) इन सभी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता. जब तक ये सभी चीज़ें उपलब्ध नहीं होगी, आप कितना भी नगाड़ा पीटते रहें, आईटी ही क्या किसी भी उद्योंग के लगने और उसके फलने फूलने पर प्रश्न चिन्ह ही लगा रहेगा. इस अंचल के राजनीतिक नेतृत्व को सोचना चाहिए इन सभी आधारभूत सुविधायें कैसे प्रदान की जाएँ. तभी इस अंचल में आईटी सिलिकॉन वैली बनाने का सपना साकार हो पायेगा. आज के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए यह दूर की कौड़ी ही लगती है.
Anyway, एक अच्छा लेख, अच्छी प्रस्तुति.
Thumbs Up Thumbs Down
1
ravish kumar on 06 February, 2010 20:57;48
avatar
बहुत ही अच्छा लेख। दो बार पढ़ा।
Thumbs Up Thumbs Down
1
Chinmay on 06 February, 2010 23:47;46
avatar
इसमे कोई दो राय नहीं कि आई टी का देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है लेकिन सरकार की आई टी नीतियाँ दोषपूर्ण है. देश में कई बड़ी कंपनियाँ आई टी प्रोफेशनल्स का शोषण कर रहीं है , आई टी प्रोफेशनल्स के एंप्लाय्मेंट और एजुकेशन के वेरिफिकेशन लिए नेस्कौम ने डेटबेस तो बना रक्खा है इस रेकॉर्ड को वह एम एन सी के साथ शेयर भी करते हैं किंतु उन कंपनियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करते जो इंटरनॅशनल लेबर लॉ को धता बतातीं है न ही ऐसी समुचित व्यवस्था है कि आई टी प्रोफेशनल्स अपनी कंपनी पर दावा कर सकें , कम से कम सरकार और नेस्काम तो इस सूरत में चुप ही बैठते
Thumbs Up Thumbs Down
1
Sanjeet Tripathi on 07 February, 2010 01:34;19
avatar
bahut satik likha hai aapne.
comment me abhishek jee ne kaha vah is mudde par hakikat bayan karta hai.

dekhna yah hai ki ye sarkarein pahle in mool bato par kab dhyan deti hain aur inhe sudharti hai
Thumbs Up Thumbs Down
1
-आलोक श्रीवास्तव on 22 February, 2010 01:23;29
avatar
मुझे उम्मीद है ईश्वर विभोर को बहुत आगे ले जायेगा और लोग इनसे बहुत कुछ सीखने को पाएंगे
-आलोक श्रीवास्तव
Thumbs Up Thumbs Down
0
avatar
देश के राजनेताओं का तो सिर्फ एक ही कार्य है....किसी भी प्रकार के मुद्दे को गर्म तवा बनाकर उस पर अपनी राजनितिक रोटियां सेंकना | वो चाहे भाजपा का राम मंदिर मुद्दा हो....या ठाकरे परिवार का दिखावटी मुंबई प्रेम......
जब तक लोग खुद आगे आकर समाज को बदलने का प्रयास नहीं करेंगे कुछ भी संभव नहीं हो सकेगा....
संजय जी को बढ़ियाँ देना चाहता हूँ तथा पूर्ण रूप से आपके साथ हूँ.......आपका यह सपना अवस्य सच होगा और एक दिन उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोग गर्व से अपने क्षेत्रों में ही रोजगार पा सकेंगे....
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 6 | displaying: 1 - 6

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
4.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2