Home | बियाबान में शोर | जनप्रतिनिधि गायब है अब तो गाड़ी लेकर ही लौटेगें

जनप्रतिनिधि गायब है अब तो गाड़ी लेकर ही लौटेगें

Font size: Decrease font Enlarge font 250
image पंचायतीराज चुनाव में मतदान करने जाती महिला

राजस्थान भर के लगभग 6 हजार जनप्रतिनिधि गायब है. लोगों की माने तो वो अब गाडी में सवार होकर ही वापिस लौटेगें. सूत्रों की माने तो प्रदेश भर में इन दिनों गाडियों की बुकिंग तेज हो गई है. हजारों जो एक साथ खरीदी जानी है. गाँव की सरकार जो उनके बलबूते बनेगी.

देश में पंचायतीराज की स्थापना का श्रेय राजस्थान को मिला. तो 2 अक्टूबर 2009 को स्थापना की स्वर्ण जयंती भी राजस्थान में ही मनाई गई. ठीक उस के बाद ही प्रदेश में पंचायतीराज के चुनावों की प्रक्रिया आरम्भ हो गई. प्रदेश के 33 जिलों सहित 237 पंचायत समितियों में जनता ने अपने मत का प्रयोग किया. 9189 ग्राम पंचायतों में पंच सरपंच का चुनाव तो सीधे ही हो गया. प्रधान और जिला प्रमुखों का चुना जाना अभी बाकी है. 10 फरवरी को इनका चुनाव होगा. इनके चुनाव करने वाले जन प्रतिनिधि इन दिनों गायब है. उन्हीं के बारे में कहा जा रहा है कि वो अब अपने मत के बदले मिलने वाली दहेज की  गाडी में बैठकर ही वापिस आऐगें.

राजस्थान में पंचायतीराज के चुनाव हुये. 20,29 जनवरी और 2 फरवरी को इसके लिए तीन चरणों में मत डाले गये. पंचायत समिति प्रधान और जिला प्रमुखों का चुनाव ये ही लोग करेगें. अपने मतदान के दिन से ही संभावित जीतने योग्य लोग अपने घरों से गायब है. प्रत्येक क्षेत्र से दो तीन लोगों को उठा लिया गया है. इन लोगों को प्रधान और जिला प्रमुख का चुनाव लडने वालों ने अपने बाडों में कैद कर रखा है. इनमें भी सबसे अधिक मुसीबत गरीब और दलित वर्ग के लोगों की है. कुछ दबंग किस्म के लोग तो खुले आम घूम रहे है.

सूत्रों की माने तो प्रधान पद के लिए 5 से 15 लाख तक की बोली है तो जिला प्रमुख पद पर बोली 25 लाख तक पहुँच गई है.  रोचक बात ये है कि सभी बोलियों के साथ एक गाडी तो अनिवार्य है. इतना ही नहीं पत्थर व्यवसाय से जुडे एक क्षेत्र में तो एक प्रत्याशी ने इस व्यवसाय में काम आने वाली 28 लाख रूपये कीमत की जेसीबी मशीन देने की घोषणा कर दी बताई. चुने जाने वाले प्रत्याशी इस आँफर को अच्छा मान रहे है.प्रदेश में दोनों ही प्रमुख दलों की ओर से प्रयास किये जा रहे है. सत्ताधारी कांग्रेस अभी तक की तैयारियों में आगे नजर आ रही है. उसने अपने सभी मंत्रियों,सांसद और विधायकों को जिलों में डेरा डालने के आदेश जारी कर दिये है. प्रदेश भर में होटल,फार्म हाउस और बडे नेताओं के ठिकाने इन दिनों आबाद है. चुने हुए कुछ जनप्रतिनिधियों को प्रदेश के बाहर भेज दिया गया है. जहाँ उनके ऐशों आराम के तमाम इंतजाम पहले से ही सुनिश्चित है. विशेष बात ये देखने में आ रही है कि सभी को अलग अलग ठिकानों में कैद कर रखा है.

कहने में तो ये आ रहा है कि ‘‘अब चुनेगी गाँव की सरकार’’. लेकिन गाँव का मतदान करने वाला मतदाता अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है. इस बात को लेकर जब हमने पहली बार मतदान में भाग लेने वाले एक युवा से की तो उसका कहना था कि ‘‘ वो अगली बार इन पदों के लिए मतदान ही नहीं करेगा. उसकी माने तो अब आगे से प्रधान और जिला प्रमुखों के लिए सीधें ही मतदान की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए. तभी कहीं पंचायतीराज की विश्वसनीयता बनी रह सकती है. सच भी है करोडों रूपये खर्च करके इन पदों तक पहॅचे लोग क्या,कैसे और कितना करेगें. इसे समझने में कोई भूल नहीं कर रहा है.

पंचायत समिति और जिला परिषद प्रतिनिधि चुने जाने के लिए चुनावों में ही लोगों ने लाखों रूपये पानी की तरह बहाये है. उसकी भरपाई करने का इन जनप्रतिनिधियों के पास इसके  अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. अपना मत देने के बाद इन्हें पूछने वाला कोई नहीं है. कभी जभी बैठकों में मिलने वाले नाश्ते के अलावा इनकी दो कौडी की पूछ कोई नहीं करता है. लाखों रूप्ये और गाडी का इंतजार करने वाले कुछ चुने हुऐ जनप्रतिनिधि उदास है. कुछ स्थानों पर जहाँ बोली अधिक लगने की संभावना थी वहाँ पैसे वाले लोग चुनाव में हार गये है.  ऐसे में कुछ जगहों पर कम पैसे में ही इन जनप्रगतिनिधियों को अपना कीमती वोट डालना पडेगा. ऐसे लोगों के चेहरे पर मायूसी छा रही है. तो मतदाताओं के बीच खुशी की लहर है.

प्रदेश की 33 जिला परिषदों के लिए 1013 सदस्य चुने गये है. तो 237 पंचायत समितियों के लिए के लिए 5237 सदस्यों का चुनाव हुआ है.  सोमवार सुवह से मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौडने लग गई. अधिकाश स्थानों पर कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने जीत दर्ज की है. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है. ऐसे में सरकारी अमला भी कांग्रेस संगठन के साथ खडा नजर आ रहा है. तो विपक्षी भाजपा में तालमेल के अभाव के चलते सब कुछ बिखरा बिखरा सा नजर आ रहा है.

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

काजल कुमार on 08 February, 2010 22:10;43
avatar
खूब मज़ा है 'लोकतन्तर' का भी :)
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image राजीव शर्मा राजीव शर्मा राजस्थान में रहकर मुक्त पत्रकारिता कर रहे हैं.इससे पूर्व कइ अखवारों के लिए रिपोटिंग कर चुके हें। राजनीति के अलावा पानी-पर्यावरण के मुद्दे पर संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए प्रयासरत। विस्फोट के लिए राजस्थान से नियमित लेखन और रिपोर्टिंग. s.rajeevsharma@yahoo.com
Rate this article
3.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
परमाणु ताकत का खौफनाक अनुभव
आजकल भारत में परमाणु ताकत का अहसास करानेवालों की कमी नहीं है. बिजली उत्पादन में परमाणु ताकत का इस्तेमाल करने के तर्कों की भरमार है. लेकिन संसार के मानचित्र पर परमाणु ताकत ने जो तबाही मचाई है क्या हमने कभी उसके करीब जाकर परमाणु की उस विनाशक ताकत को अनुभव करने की कोशिश की है कि अगर दांव उल्टा पड़ा तो क्या होगा? जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर से गुजरते हुए अश्विनी कुमार जोशी की रिपोर्ट- ...
image
जीएम फसलों पर जोरजबर्दस्ती
इसे आप बायोटेक्नालाजी इमरजेन्सी मान सकते हैं. सरकार अघोषित रूप से ऐसा ही काम कर रही है कि अगर बायोटेक्नालाजी के विरोध में कोई भी स्वर उठता है तो उसे निर्ममता से कुचल दिया जाए. ऐसा लगता है कि आपातकाल का भूत फिर से जाग गया है. अगर कुख्यात इंदिरा प्रायोजित इमरजंसी में सवाल करने पर किसी भी व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सकता था तो आज भी बायोटेक्नॉलाजी के सवाल पर हालात वैसे ही हैं. ...
image
संघ से डरने डराने वाले लोग
"संघ आज की जरूरत है। इसे निकट आकर जानिए-समझिए। अनुभूति के बिना संघ समझा नहीं जा सकेगा। लेकिन कुछ जिद्दी लोग हैं जो संघ जानना-समझना नहीं चाहते। वे सिर्फ आलोचक बने रहना चाहते हैं। संघ की उलझी हुई और विद्रूप छवि बनाना चाहते हैं। यही छवि लोगों को दिखाना चाहते हैं। ऐसे ही लोगों ने संघ का डरावना चेहरा निर्मित किया है। वे चाहते हैं लोग संघ से डरें, भयभीत हों ताकि संघ का विस्तार रूके। देश और दुनिया में संघ से डरने वालों की तादाद कम है, लेकिन डराने वाले ज्यादा हैं।"...
image
परमाणु कीचड़ में सने हाथ
सरकार ने परमाणु हर्जाना विधेयक लोकसभा में पेश नहीं किया, यह अच्छा किया। पेश न करने का कारण यह भी हो सकता है कि 35 कांग्रेस सांसद अनुपस्थित थे और सारे विरोधी दल एकजुट थे। वह पेश होता तो शायद गिर जाता। कारण जो भी हो, इस विधेयक का अटक जाना भारत के हित में है। यह ठीक है कि प्रधानमंत्री अगले माह जब अमेरिका जाएंगे तो यह विधेयक उनके हाथ में नहीं होगा, लेकिन क्या कीचड़ में सने हाथों के साथ जाने से यह कहीं अच्छा नहीं कि वे खाली हाथ ही जाएं?...
image
जेपी के लिए सबकुछ जमींदोज
गरीबी, बदहाली और अनवरत विस्थापन से जूझ रहे सोनभद्र में, दलित आदिवासी शोषण का नया सत्र शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में सरकारी मदद से अपना उपनिवेश स्थापित करने की कोशिश में लगे जेपी सीमेंट ने अपने आप को स्थापित करने के लिए केवल आदिवासियों के घर को जमींदोज करने की योजना नहीं बनाई है बल्कि जेपी ने शासन, प्रशासन और मीडिया की हैसियत को भी जमींदोज कर दिया है. कोई माई का लाल नहीं है जो जेपी की मुखालिफत कर सके....
image
देश में इतनी भगदड़ क्यों है भाई?
9 मार्च को अमेरिकन आइडल की नकल पर बने इंडियन आइडल रियलिटी शो के नोएडा ऑडीशन में इंडियन आइडल बनने की चाह रखने वालों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि आयोजकों के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। अनियंत्रित भावी इंडियन आइडल्स ने जमकर हंगामा किया, भगदड़ में रौंदे गए कई आइडल अस्पताल पहुंच गए। नोएडा की सड़कों पर घंटों के लिए जाम लग गया। ...
image
हुसैन के इस कर्म का मर्म समझो, हिन्दुओ!
भारतीय कलाजगत के एक ढोंगी चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन ने दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय के बूते स्वयं को स्थापित कर मोटी कमाई की है। लेकिन आखिरकार हिन्दू भावनाओं को आहत करनेवाले चित्र बनाकर हिन्दू जनमानस के साथ खिलवाड़ कर अपने जीवन की सांध्यवेला में कतर जैसे मुस्लिम देश की नागरिकता स्वीकार कर ली. ऐसा करके उसने माँ भारती की पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है....
image
अफगानिस्तान में तालिबान के सामने नतमस्तक
अगर यह अफवाह नहीं है तो यह बुरी खबर है. पता नहीं अफगानिस्तान भारत संबंधों के विशेषज्ञ और रणनीतिकार इसे कैसे देखेंगे और परिभाषित करेंगे लेकिन भारत सरकार के खुफिया सूत्रों द्वारा खबर मीडिया में लीक की जा रही है कि भारत सरकार अफगानिस्तान में शांतिपूर्ण विकास कार्यों में कमी लायेगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीते महीने की 27 तारीख को काबुल दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ जिसमें नौ भारतीय मारे गये थे....
image
कुत्तों के लिए भी संकट बना माओवाद
केंद्र सरकार के माओवादियों के खिलाफ छेड़े गए 'ऑपरेशन ग्रीन हंट' के चलते, लगभग तीन हफ्ते पहले, पश्चिम बंगाल में पश्चिमी मिदनापुर, लालगढ़, बांकुरा, पुरुलिया और बर्दवान के अनेकों गाँवों में माओवादियों द्वारा एक अनोखा 'फतवा' जारी किया गया. इन गाँव में रहने वाले लोगों और आदिवासियों को कहा गया कि 'वह अपने इलाके के सारे पालतू और सड़क के कुत्तों को मार डालें नहीं तो उन्हें मार दिया जाएगा'....
image
परमाणु सुरक्षा के गैरजिम्मेदार पहरेदार
संसद का बजट सत्र चल रहा है. बजट पर चर्चा और मंजूरी के दौरान उर्जा के ही एक विकल्प पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर हो सकता है सांसद गतिरोध पैदा करें लेकिन सत्र के दौरान संसद की मंजूरी के लिए 36 अन्य विधेयक प्रस्तुत किये जाने हैं. इनमें एक विधेयक परमाणु उर्जा पर अमेरिका से हुए करार से संबंधित है. इस विधेयक के द्वारा यह तय किया जाना है कि अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में परमाणु बिजलीघर लगाती है तो उसके लिए क्या दिशा निर्देश होने चाहिए. ...
image
हुसैन के नाम पर फिर बरपा हंगामा
मकबूल फिदा हुसैन फिर से चर्चा में हैं। इस बार न तो माधुरी के पीछे पागलपन के कारण चर्चा में हैं और न ही किसी ऐसे चित्र को लेकर जिस पर हिन्दु समाज ने आपत्ति दर्ज करवाई हो. दरअसल अब वे कतर की नागरिकता ग्रहण करने वाले हैं। उनके छोटे बेटे ओवैस का कहना है कि मेरे पिता अपना निर्णय खुद लेते हैं। वे कभी दबाव में नहीं आते हैं।...
image
इस्लामिक आतंकवाद बनाम आदिवासी नक्सलवाद का भेदभाव
आतंकवाद शब्द पर यह भेदभााव क्यों? आखिर यह धारणा कब खत्म होगी कि अगर किसी घटना में मुसलमान पकड़े जाएं तो वह आतंकवादी घटना होगी अन्यथा नक्सलवाद, उग्रवाद या फिर अतिवाद कहलाएगा। हालांकि आतंक का शाब्दिक अर्थ तो दहशत फैलाना ही है फिर वो काम कोई भी करे आतंकवादी ही कहलाया जाना चाहिए फिर देश में मुसलमानों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है?...
image
नक्सलवाद के सामने चिदम्बरम चारों खाने चित्त
दो दिन पहले गृह मंत्री के तौर पर अपने प्रदर्शन के बारे में खुद चिदम्बरम ने कहा है कि उनका प्रदर्शन जीरो है। इसका मतलब कानून और व्यवस्था से नहीं है। उनका मतलब है कि वे कारपोरेट घरानों के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। जिन हितों की रक्षा के लिए कारपोरेट घरानों ने चिंदबरम को गृह मंत्रालय दिलवाया था, वो हित सध नहीं रहे। ताबड़तोड़ हमले हो रहे है। खासकर नक्सली हमले। चिंदबरम परेशान है। कोई जवाब नहीं मिल रहा है। अपनी वित्तीय नीतियों से कारपोरेट घरानों को मालामाल करने वाले चिंदबरम यहां पर चारो खाने चित नजर आ रहे हैं।...
image
कहीं खो गये हैं जार्ज फर्नांडीज
बात 1998-99 की है. उन दिनों सूबेदार सिंह मुंबई में फुटपाथ वालों के लिए एक राजनीतिक दल बनाकर मुंबई महानगरपालिका में उनका प्रतिनिधित्व देना चाहते थे. हालांकि हृदयाघात से उनका निधन हो गया लेकिन अक्सर वे ट्रेड यूनियन के दिनों के जार्ज फर्नांडीज को याद करते हुए रो दिया करते थे. वे कहते थे- "मेरा जार्ज कहीं खो गया है." सूबेदार सिंह जिन दिनों जार्ज फर्नांडीज को याद करके रो दिया करते थे उन दिनों जार्ज फर्नांडीज दिल्ली में रक्षा मंत्री और राजग के संयोजक हुआ करते थे. ...
image
सिलदा के नक्सली हमले से पैदा हुए सवाल
देश में इस तरह का माहौल बनाया गया है मानों केन्द्र सरकार नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्प है. लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? पश्चिम बंगाल में हाल में सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले में जिस तरह 24 जवान मारे गये वह नक्सलियों से लड़ने की सुरक्षा बलों की सारी पोल खोल देता है. टीवी पत्रकार दिनेश काण्डपाल का विश्लेषण-...
image
रोशनी की खोज में अंधेरे को आमंत्रण
जनवरी माह में नागपुर में आयोजित ऊर्जा विषयक एक व्याख्यान में ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने घोषणा की कि विदर्भ को पॉवर हब बनाएंगे। यहां की बिजली परियोजनाओं के लिए जमीन देने वालों को मुआवजे के साथ 10 वर्षों तक 100 यूनिट बिजली प्रति माह मुफ्त दी जाएगी। लेकिन हकीकत यह है कि सरकार की यब प्रस्तावित योजना विदर्भ के जन जीवन के लिए अंधेरे का आमंत्रण साबित होगी....
image
आतंकवाद का दोषी नहीं है इस्लाम
राजनीति का स्तर इस कदर नीचे आ जाएगा, इसकी कल्पना नहीं की गयी थी। आम आदमी के बुनियादी मुद्दों को छोड़कर राजनीति किसी भी मुद्दे पर की जा सकती है। आतंकवाद जैसे गम्भीर और राष्ट्रीय समस्या पर भी राजनैतिक दल राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं। पुणे की जर्मन बेकरी में हुए बग धमाके के बाद यही किया जा रहा है।...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2