Home | बियाबान में शोर | अफगानिस्तान में तालिबान के सामने नतमस्तक

अफगानिस्तान में तालिबान के सामने नतमस्तक

image

अगर यह अफवाह नहीं है तो यह बुरी खबर है. पता नहीं अफगानिस्तान भारत संबंधों के विशेषज्ञ और रणनीतिकार इसे कैसे देखेंगे और परिभाषित करेंगे लेकिन भारत सरकार के खुफिया सूत्रों द्वारा खबर मीडिया में लीक की जा रही है कि भारत सरकार अफगानिस्तान में शांतिपूर्ण विकास कार्यों में कमी लायेगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीते महीने की 27 तारीख को काबुल दूतावास के पास एक विस्फोट हुआ जिसमें नौ भारतीय मारे गये थे.

खुले तौर पर तो भारत सरकार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है लेकिन खुफिया सूत्रों के हवाले से जब खबरें लीक की जाती हैं तो उसका अर्थ यही होता है कि सीधे तौर पर सरकार कोई घोषणा करने से बचना चाहती है. तो खुफिया सूत्रों के हवाले से जो खबर आयी है वह यह कि "भारत सरकार संभवत: अफगानिस्तान में चलाये जा रहे शांति और विकास मिशन के कामों को विराम देगी. काबुल, कांधार, हेरात, मजार-ए-शरीफ और जलालाबाद में भारत सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे उच्चायोग के तहत भी काम में कमी लायी जा सकती है. 26 फरवरी को काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद ऐसे निर्णय का संकेत दिया है. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक भारत सरकार अफगानिस्तान में काम कर रहे भारतीय नागरिकों को एडवाइजरी भी जारी कर सकती है कि वे चाहें तो भारत वापस लौट सकते हैं."

अफगानिस्ता में तालिबान के खात्मे के बाद भारत सरकार ने वहां नये सिरे से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी. अक्टूबर 2001 में जब अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान प्रायोजित तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान आपरेशन इन्ड्यूरिंग फ्रीडम शुरू किया था उस वक्त भले ही भारत उस सैन्य अभियान का हिस्सा न बना हो लेकिन अफगानिस्तान में आजादी की लड़ाई लड़नेवाले नार्दर्न एलायंस की नजर में भारत एक विश्वसनीय सहयोगी देश था. आज यह कहना ठीक नहीं है कि उस वक्त भारत सरकार को खुलकर अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ जंग लड़नी चाहिए थी या नहीं लेकिन उस वक्त नवंबर 2001 में मास्को के दौर पर गये प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत करते हुए रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने कहा था कि भारत को 6+2 की तर्ज पर अफगानिस्तान में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए. 6+2 का यह फार्मूला अफगानिस्तान से तालिबान के सफाये के बाद वहां होने वाले निर्माण कार्यों और भविष्य के अफगानिस्तान के साथ रणनीतिक और कूटनीतिक संबंध बनाने को ध्यान में रखकर कहा होगा. क्योंकि जो 6 मित्र राष्ट्र अफगानिस्तान में अभियान चला रहे थे तालिबान के सफाये के बाद केवल उन्हीं की भूमिका न हो बल्कि रूस और भारत भी वहां मौजूद रहें. तालिबान के सफाये के बाद अफगानिस्तान ने भारत के सामने विकास में भागीदारी के लिए निमंत्रण पत्र भी सौंपा और भारत सरकार ने पूरे मन से तो नहीं लेकिन वहां अपनी उपस्थिति दर्ज की.

अफगानिस्तान में मजबूत भारत केवल पाकिस्तान के दृष्टिकोण से ही जरूरी नहीं है बल्कि मध्य एशिया में भारत की मजबूत उपस्थिति के लिए अफगानिस्तान में मौजूदगी बेहतर तरीका है. ऐसा भारत सरकार के रणनीतिकार भी मानते रहे हैं. लेकिन ऐसा लगता है कि तालिबान के एक हमले ने वहां काम कर रहे भारतीयों ने सरकार पर इतना दबाव बना दिया है कि सरकार अपनी योजनाओं को धीरे करने का मन बना लिया.

भारत मुख्य रूप से वहां सड़क निर्माण, पुलिस और आर्मी ट्रेनिंग, परिवहन, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों में अफगानिस्तान की मदद कर रहा है. लेकिन नवंबर 2008 में मुंबई पर हमले के बाद ऐसा लगता है कि वह तालिबान से लड़ाई में भी रणनीतिक रूप से भागीदार हो रहा है. इसके कोई स्पष्ट निशान तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन जिस तरह से तालिबान ने भारत के मिशन को निशाना बनाया उससे साफ है कि वे भारत को सिर्फ विकास कार्यों का भागीदार नहीं मानते. संभवत: तालिबान लड़ाके मानते हैं कि भारतीय उच्चायोग उनके सफाये के लिए भी सक्रिय है. सीधे तौर पर भारत ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि ऐसा करते हुए अमेरिका की नजरे टेढ़ी होती हैं क्योंकि अमेरिका मानता है कि तालिबान से स्वतंत्र रूप से कोई अन्य देश फ्रण्ट नहीं खोल सकता. अब तो अमेरिका भी तालिबान में फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रहा है. ऐसे में वह कदापि नहीं चाहेगा कि भारत पूर्वी सीमा पर अपने हितों की रक्षा के लिए पश्चिमी सीमा पर कोई गतिविधि चलाए जहां तालिबान बसते हैं. अफगानिस्तान के विकास कार्यों में भारत की बढ़ती भागीदारी से भी अमेरिका परेशान है. अमेरिकी प्रशासन एक बार अपनी नाराजगी जता भी चुका है. संभवत: अमेरिका भी नहीं चाहता कि कश्मीर की लड़ाई अफगानिस्तान में लड़ी जाए जो कि भारतीय कूटनीति का हिस्सा हो सकती है.

ताजा निर्णय किसके दबाव में और क्यों लिया गया होगा कहना मुश्किल है. लेकिन भारत सरकार के इस ताजा निर्णय का साफ संकेत यही है कि उसने अफगानिस्तान में तालिबान के सामने हथियार डाल दिये हैं. अफगानिस्तान में तालिबान ने अब तक दो बार भारतीयों को सीधे निशाना बनाया है. एक बार जुलाई 2008 में जब तालिबान के हमले में 60 लोग मारे गये थे जिसमें 4 भारतीय शामिल थे. इसके बाद 27 फरवरी 2010 का हमला जिसमें 9 भारतीय मारे गये. भारतीयों का यह नुकसान क्या अमेरिकी फौजों को होनेवाले नुकसान से अधिक है? अगर ऐसा नहीं है तो फिर भारत सरकार अफगानिस्तान की विकास योजनाओं से अपना हाथ वापस क्यों खींच रही है? अफगानिस्तान में भारत सरकार की विकास योजनाएं वहां के विकास का अहम हिस्सा हैं. अफगानिस्तान में भारतीय लोगो को स्वाभाविक विश्वास हासिल है और वे अपने यहां विकास में अमेरिका की बजाय भारत को प्राथमिकता देते हैं. भारत के लिए भी अफगानिस्तान न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक बल्कि रणनीतिक रूप से भी अति महत्वपूर्ण देश है. भारत सरकार वहां 1.3 अरब डालर की विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित कर रहा है. क्या भारत की ओर से मिशन पर गये भारतीय लोग इतने कमजोर हैं कि एक दो हमलों से घबराकर वहां से जाने का दबाव बनाने लगें. क्या यही इस देश के नागरिकों का राष्ट्रप्रेम है? अगर भारत सरकार किसी भी दबाव में अफगानिस्तान के विकास कार्यों से अपना हाथ वापस खींचती है तो यह केवल अफगानिस्तान के लिए ही नहीं बल्कि भारत के भविष्य के लिए भी नुकसानदेह होगा. भारत सरकार का यह निर्णय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के उस निर्णय जैसा ही है जिसमें उन्हें कांधार विमान के अपहरणकर्ताओं के सामने हथियार डालते हुए जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया को छोड़ दिया था. क्या सरकार का यह फैसला तालिबान के सामने समर्पण कर देने जैसा नहीं है?

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

prashant mehrishi on 10 March, 2010 22:07;07
avatar
जिस समय अटल जी की सरकार ने मसूद अजहर को छोड़ा था उस समय मीडिया की क्या भूमिका थी आपको शायद ध्यान हो न हो पर मुझे धयान है बंधको के रिश्तेदारों के रोते हुए बयां प्रसारित किये जा रहे थे संपूर्ण देश के सेकुलर दबाव बना रहे थे बंधको को मुक्त करने को . लेकिन इस समय कोई कुछ नहीं कह रहा न अफगानिस्तान के तालिबान को न इंडियन मुजाहिद्दीन को न .भ्रष्ट्राचार को न महंगाई को सब मनमोहन की बांसुरी की मधुर धुन और रौम की जादूगरनी की छड़ी से मस्त है .
क़ाज़ी जी तुम क्यों दुबले ?
शहर का अंदेशा है .
Thumbs Up Thumbs Down
0
अंकुर गुप्ता on 11 March, 2010 01:12;18
avatar
मेरी टिप्पणी को इस लेख से ना जोड़ा जाए. परंतु मैंने कई बार अखबारों, पत्र पत्रिकाओं में यह पढ़ा है कि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है या खूफ़िया सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है. ये सूत्र और खूफ़िया सूत्र होते क्या है? कौन लोग होते हैं. यदि नाम ना बता सकें तो कम से कम ये बता दें कि ये लोग कौन होते हैं? क्या कोई गुप्तचर? कृपया जिज्ञासा का समाधान करें.
Thumbs Up Thumbs Down
0
संजय तिवारी on 11 March, 2010 10:58;34
avatar
सूत्रों के हवाले से खबर तब लिखी जाती है जब खबर लीक करनेवाला अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहता. पत्रकारों को यह प्रिविलेज प्राप्त है कि वे बिना अपना सोर्स बताए इस तरह से खबर लिख सकते हैं. ऐसा शायद इसलिए कि वे लोकतंत्र के चौथे खम्भे हैं.

कई बार रणनीति के तहत ही सरकार ऐसी खबरों को लीक करवाती है और कई बार अधिकारियों से संपर्क की बदौलत पत्रकार खबर निकाल लेते हैं. इसे ही कहते हैं सूत्रों के हवाले से. अब यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि यह खबर लीक करवायी गयी है या पत्रकार का पराक्रम है.

पार्टियों की खबरें भी ऐसे ही लीक होती हैं और आप पाठकों तक पहुंचती हैं.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2