Home | बियाबान में शोर | छलावा है नक्सलियों से बातचीत का दावा

छलावा है नक्सलियों से बातचीत का दावा

image

कुछ अजीब सी बात है। नक्सलियों और सरकार के बीच वार्ता के लिए वातावरण बनाने में लगे हुए स्वामी अग्निवेश ने 12 अगस्त को मीडिया के सामने स्पष्ट कर दिया कि माओवादी वार्ता के लिए राजी हैं। लेकिन उनकी एक महत्वपूर्ण शर्त है नक्सली नेता चेरूकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। अभी कुछ दिन पूर्व 16 अगस्त को नई दिल्ली में एक नितांत व्यक्तिगत बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वार्ता से संबंधित माओवादियों का एजेंडा केन्द्र सरकार को सौंप दिया गया है। अब निर्णय सरकार को लेना है किंतु वह ढिलाई बरत रही है।

इधर 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नक्सलियों को वार्ता के लिए आगे आने आह्वान किया। इसकी पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी अपने संबोधन में यह बात दुहराई। संवैधानिक सत्ता के इन दो शीर्ष व्यक्तियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के अन्य नुमाइंदे पिछले कई महीनों से नक्सलियों को वार्ता के लिए आगे आने का आह्वान कर रहे हैं और अब जब दूसरा पक्ष राजी है तो देर किस बात की है? सवाल उठता है कि क्या वार्ता की पेशकश का केवल दिखावा किया जा रहा है? जब माओवादी वार्ता के लिए तैयार हैं और अपने सम्पर्क के जरिए इसकी विधिवत सूचना सरकार को दे रहे हैं तब प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय पर्व पर अपील करने की क्या जरूरत? वे (माओवादी) तो तैयार हैं? क्या आप तैयार नहीं? या आपको जानकारी ही नहीं? आखिर क्या बात है? इसके दो ही मतलब निकाले जा सकते हैं। एक तो ये कि वार्ता की पेशकश केवल हवाई है। यानी माओवादियों की सहमति संबंधी कोई लिखित सूचना स्वामी अग्निवेश की ओर से केन्द्र को अभी तक नहीं मिली है। इसलिए सरकार अभी भी नक्सलियों से अपील का राग अलाप रही है। दूसरा अर्थ है क्या यह माना जाए कि स्वामी अग्निवेश का देश के मीडिया के सामने दिया गया बयान झूठा है? लेकिन पूरा देश जानता है कि इन दिनों सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश केन्द्र सरकार की रजामंदी से माओवादियों को वार्ता की टेबिल पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। खुद गृहमंत्री पी.चिदम्बरम ने इसे स्वीकार किया है। लिहाजा जब वे सरकार को इत्तिला कर चुके हैं तो इसमें संशय की गुंजाइश कहां है?

दरअसल वार्ता के प्रति केन्द्र सरकार का रुख उत्साहजनक नजर नहीं आ रहा है। जैसी गर्मजोशी अपीलों में हुआ करती है वैसी लक्ष्य तक पहुंचने के बाद दिखाई नहीं दे रही है। शायद इसीलिए प्रधानमंत्री स्तर तक भी इसे नजरअंदाज किया जा रहा है? क्या इसके पीछे कोई रहस्य है? कुछ छुपाने की कोशिशें हैं? क्या सरकार यह सोच रही है कि नक्सलियों के खिलाफ जारी साझा रणनीति से समस्या पर काबू पा लिया जाएगा। यानी प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों को मार गिराने के साथ-साथ युद्धस्तर पर विकास कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। वायुसेना को नक्सलियों पर गोली चलाने की छूट देने के क्या आपरेशन ग्रीन हंट में यही मायने हैं? क्या नक्सली नेताओं के मारे जाने या उनकी धरपकड़ से सरकार इतनी उत्साहित है कि बातचीत को अब जरूरी नहीं समझती? वार्ता के प्रति सरकार के ठंडेपन के ये कुछ कारण हो सकते हैं। बहरहाल वार्ता की एक प्रमुख शर्त के रूप में माओवादी चाह रहे हैं नक्सली नेता चेरूकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले की न्यायिक जांच की जाए। केन्द्र सरकार में रेल मंत्री ममता बेनर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश, विख्यात लेखिका महाश्वेता देवी, पर्यावरणविद मेधा पाटकर तथा कई अन्य प्रतिष्ठित मानवाधिकारवादी भी इस बात की मांग कर चुके हैं। लेकिन गृहमंत्री चिदम्बरम इसके लिए राजी नहीं। वे लोकसभा में यहां तक कह चुके हैं कि किस कानून में लिखा है कि मुठभेड़ की न्यायिक जांच होनी चाहिए। वैचारिक असहमति का यह बड़ा मुद्दा है। इस सवाल पर यदि केन्द्र का रुख अड़ियल रहा तो जाहिर है वार्ता की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी। लेकिन यदि माओवादी झुक गए और उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग पर जोर नहीं दिया तो बात अलग है। लेकिन इसकी संभावना नगण्य है।

बहरहाल गृहमंत्री का इनकार तो अपनी जगह है पर देश की जनता को घटना की वास्तविकता को जानने का हक है। हर आम आदमी के मन में यह शंका स्वाभाविक है कि नागपुर में आजाद एवं पत्रकार हेमचंद्र पांडे की गिरफ्तारी के बाद आदिलाबाद के जंगलों में उनकी मौत कैसे हो गयी? वह पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ के सच को जानना चाहती है। इसका एक ही तरीका है- सामान्य जांच तो अपनी जगह है, घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जरूरी है उच्चस्तरीय जांच बैठायी जाए। वैसे भी देश के सामने पुलिस का जो चेहरा है और सोहराबुद्दीन मुठभेड़ जैसी घटनाएं घटी हैं, वह पुलिस को दमनकारी साबित करने के लिए पर्याप्त हैं। जाहिर सी बात है कि कानून एवं व्यवस्था के नाम पर किसी को भी मार गिराने की छूट चाहे वह नक्सली ही क्यों न हो, पुलिस को नहीं दी जा सकती। चूंकि आजाद की मौत भी ऐसे ही संदेह को पैदा कर रही है इसलिए माओवादियों की यह शर्त बेमानी तो हरगिज नहीं है। फिर जब स्वयं केन्द्र सरकार की एक मंत्री एवं देश के प्रखर बुद्धिजीवी इसका समर्थन करें तो इस मांग का महत्व और भी बढ़ जाता है। वैसे भी निष्पक्ष और पारदर्शिता की पैरोकार सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह जनभावनाओं को समझते हुए कार्रवाई करें।

माओवादियों की ओर से स्वामी अग्निवेश ने जो एजेंडा सरकार को भेजा है जिसका वे दावा करते हैं, उसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। पर पिछले तीन चार महीनों में सरकार और माओवादियों के जो विचार मीडिया में आ रहे हैं, उन्हें देखते हुए अन्य शर्तों के संबंध में अनुमान लगाया जा सकता है। पहले गृहमंत्री पी.चिदम्बरम की बात करें। उन्होंने दर्जनों बार यह बात दुहराई कि 72 घंटे के युद्धविराम के लिए सरकार राजी है। इस बीच नक्सली कोई हिंसक वारदात नहीं करेंगे और न ही पुलिस कोई कार्रवाई करेगी। इससे पहले उन्होंने कहा था नक्सलियों को हथियार डालने होंगे, और उन्हें नि:शर्त बातचीत के लिए तैयार रहना होगा। फिर उन्होंने कहा, वार्ता के पूर्व हथियार नहीं डालेंगे तो भी चलेगा लेकिन वार्ता के पूर्व हिंसक वारदात नहीं होनी चाहिए। गृहमंत्री के विचारों के जवाब में माओवादियों ने कहा कि सरकार पहले आपरेशन ग्रीन हंट बंद करें। इस पर गृहमंत्री का बयान था- कोई आपरेशन ग्रीन हंट नहीं चलाया जा रहा। पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही है। दोनों पक्षों के बीच हवा में तैरते संवादों की इसी तरह की धरपकड ज़ारी रही। एक मौके पर नक्सलियों की ओर से कहा गया कि सरकार जेलों में बंद प्रमुख नक्सली नेताओं नारायण सान्याल, कोबाड गांधी आदि को रिहा करें क्योंकि सरकार के साथ बातचीत यही लोग करेंगे। नक्सलियों की इस पेशकश पर भी सरकार अभी मौन है। संभव है कि इस पर विचार चल रहा हो क्योंकि यह तय है माओवादियों के पक्ष को सबलता के साथ ये ही लोग रख पाएंगे। माओवादी विचारधारा के असली नुमाइंदे तो ये ही हैं।

माओवादियों के कथित एजेंडे में और भी शर्तें हो सकती हैं। ये शर्तें ऐसी नहीं हैं कि उन्हें सिरे से खारिज कर दिया जाए। उदाहरण के तौर पर नक्सली आदिवासियों के शोषण-चक्र का खात्मा चाहते हैं और चाहते हैं नक्सल प्रभावित इलाकों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। यह एजेंडा तो सरकार का भी है अत: इनकार का सवाल कहां? अलबत्ता विकास के तयशुदा फार्मूले पर मतभेद संभव है। लेकिन इसे भी बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है। बातचीत यदि होती है तो ऐसे और भी प्रसंग आ सकते हैं लेकिन सबसे यादा अहम सवाल है बातचीत के लिए जो वातावरण बना है और बहुत मुश्किल से बना है, उसकी मौत नहीं होनी चाहिए। क्योंकि यह तय है देश की भीषणतम समस्याओं में शुमार नक्सली समस्या का खात्मा बंदूक की गोली से नहीं, बातचीत से ही संभव है। अब शायद कट्टर माओवादियों को भी समझ में आ रहा है कि जो वे चाहते हैं और जिसके लिए उन्होंने बंदूकें उठायी हैं, उसे पाने के लिए सत्ता के खिलाफ लंबी और सफल लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। इसीलिए वे लचीले हो गए हैं। अब बारी सरकार की है। उसे ही यह तय करना कि अपने पाले में फेंकी गेंद को वह किस तरह लौटाए। यह अच्छी बात है कि स्वामी अग्निवेश एवं वयोवृद्ध महाश्वेता देवी मध्यस्थता करने तैयार हैं। अत: वातावरण अनुकूल दिख रहा है पर गृह सचिव केजी पिल्लई जैसे उच्च प्रशासनिक अफसरों को यह समझना होगा कि वे ऐसा कुछ न करें जिससे वार्ता के प्रयासों को चोट पहुंचे। मुम्बई ब्लास्ट और रिचर्ड हेडली के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया से विवादित हुए पिल्लई के इस कथन से दुविधापूर्ण एवं संशय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिसमें उन्होंने कहा था स्वामी अग्निवेश को नक्सलियों को वार्ता करने के लिए राजी करने का काम सौंपा नहीं गया है। यानी वे सरकार की ओर से तैनात नहीं किए गए हैं। उनके इस बयान पर स्वामी की संक्षिप्त टिप्पणी थी- 'केन्द्र सरकार से फटकारे जा चुके पिल्लई सहानुभूति के पात्र हैं।'

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image Diwakar Muktibodh दिवाकर मुक्तिबोध प्रसिद्ध कवि गजानन माधव मुक्तिबोध के पुत्र और वरिष्ठ पत्रकार हैं. दैनिक भास्कर के रायपुर-विलासपुर संस्करण के संपादक रहे. वर्तमान समय में रायपुर से प्रकाशित एक स्थानीय दैनिक के संपादक. संपादन और लेखन के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय.
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2