Home | बियाबान में शोर | तिरुपति की संपत्ति पर तिरछी नजर

तिरुपति की संपत्ति पर तिरछी नजर

image

तिरुपति में विष्णु अवतार भगवान बालाजी का देवस्थानम एक बार फिर चर्चा है. खबर आयी है कि तिरुपति मंदिर का प्रबंधन करनेवाली संस्था तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने अपने पास मौजूद आभूषणों का बीमा कराने का फैसला किया है लेकिन मंदिर प्रशासन के पास जितना आभूषण मौजूद है उसका बीमा करने की हैसियत ही किसी एक भारतीय बीमा कंपनी में नहीं है. आभूषणों की कीमत का जो आंकलन किया है उसका मूल्य लगभग 52 हजार करोड़ रूपये है. अब इतनी बड़ी रकम की गारंटी भगवान बालाजी भले ही रखें किसी एक भारतीय बीमा कंपनी के वश में हो भी नहीं सकता.

तिरुपति मंदिर अपनी परिसंपत्तियों के लिए पहली बार चर्चा में नहीं आया है. यदा कदा तिरुपति मंदिर में चढ़नेवाले स्वर्णाभूषणों के चढ़ावे या फिर वहां मौजूद संपत्तियों को लेकर देशभर में चर्चा होती है. यह चर्चा अकारण भी नहीं है. तिरुपति मंदिर में व्यवस्थाओं का संचालन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट करता है जिसके तहत करीब एक दर्जन ट्रस्ट, एक विश्वविद्यालय और आधा दर्जन के करीब कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती हैं. भगवान बालाजी मंदिर में मौजूद परिसपत्तियों के कारण चित्तूर जिले के तिरुपति में स्थित यह मंदिर परिसर दुिनया का सर्वाधिक व्यस्त हिन्दू मंदिर परिसर है जहां प्रतिदिन औसतन एक से दो लाख दर्शनार्थी भगवान बालाजी का दर्शन करते हैं. कहा जाता है कि तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर कलियुग में प्रकट साक्षात विष्णु है. वैष्णव धर्म की मान्यताओं के अनुसार अगर सृष्टिकर्ता ब्रह्मा और संहारकर्ता भगवान शंकर हैं तो पालनकर्ता भगवान विष्णु हैं. वैष्णव धर्म की इस मान्यता के अनुसार साक्षात विष्णु सप्तगिरी पहाड़ियों पर विराजमान हैं. ऐसे में कोई भी वैष्णव श्रद्धावान होकर अपना सर्वस्व अर्पित करना चाहेगा क्योंकि हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जो ईश्वर का है उसे ईश्वर को ही अर्पित करने की भावना के साथ उसका उपभोग करना चाहिए.

भगवान विष्णु की साक्षात उपस्थिति वाला यह मंदिर परिसर तेईस सौ साल पहले तब अस्तित्व में आया जब खुद भगवान विष्णु ने वर्तमान कांचीपुरम् के राजा थोंडाइमान को स्वप्न दिया और सप्त पहाड़ियों पर मंदिर स्थापना करने का निर्देश दिया. विभिन्न कन्नड़, तेलुगु और तमिल साहित्य में जो साक्ष्य उपलब्ध होते हैं वे भी मंदिर को करीब तेइस सौ से पच्चीस सौ साल पुराना बताते हैं. करीब ढाई हजार साल पुराने मंदिर में वैष्णव दर्शनार्थी अपना सर्वस्व अर्पित करने की मानसिकता से वहां जाते रहे हैं और अपनी कमाई का एक हिस्सा भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित करते रहे हैं. 1932 से पहले तक तिरुमाला मंदिर परिसर मंदिर के पुजारियों की सेवा में ही संचालित होता था लेकिन 1932 में मद्रास सरकार द्वारा एक सात सदस्यीय समिति का गठन करके मंदिर परिसर का कामकाज इस समिति का सौंप दिया गया जिसका प्रधान एक कमिश्नर रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया. आजादी मिलने के बाद 1952 में उक्त समिति को भंग करके एक प्रशानिक बोर्ड का गठन कर दिया और मंदिर से जुड़ी गतिविधियों का संचालन इसी बोर्ड को सौंप दिया गया. मंदिर के लिए गठित यही बोर्ड मंदिर प्रशासन की सभी व्यवस्थाओं को संभालता है और चढ़ावों का हिसाब रखता था. लेकिन जब आंध्र प्रदेश का गठन किया गया तो एक बार फिर 1969 में इस बोर्ड का पुनर्गठन किया गया और बोर्ड के सदस्यों की संख्या पांच से बढ़ाकर ग्यारह कर दी गयी. इन सात सदस्यों में तीन सदस्य राज्य की विधासभा से निर्धारित किये जाते हैं, एक महिला और एक दलित प्रतिनिधि को भी इस बोर्ड में रखना अनिवार्य है. 1969 में जिस जिस बोर्ड का गठन किया गया उसमें एक ईओ और एक डिपुटी ईवो रखने की व्यवस्था की जो कि प्रशासनिक अधिकारी होता है. दस साल बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड में एक महत्वपूर्ण संशोधन करके ईओ को वित्तीय अधिकारों से भी लैस कर दिया गया. अब ईओ (कार्यकारी अधिकारी) को चीफ एकाउण्ट आफिसर और वित्तीय सलाहकार की शक्तियां भी प्रदान कर दी गयीं. निश्चित रूप से राज्य सरकार की चिंता सीधे तौर पर देवस्थानम के बोर्ड पर नियंत्रण रखना रहा होगा जो किसी अधिकारी के जरिए ही ठीक तरीके से रखा जा सकता था.

कांग्रेस सेकुलर हिन्दू फोरम के आरोप

  • 1531 से 1521 के दौरान विजयनगर साम्राज्य के सम्राट कृष्णदेवराय ने जो आभूषण भगवान बालाजी को समर्पित किये गये थे वे गायब हैं.
  • इस दौरान उन्होंने चार यात्राएं की और इन चार यात्राओं के दौरान नवरत्न जड़ित सोने के दो मुकुट, सोने का मंदिर, 25 चांदी की आरती प्लेट, मोतियों की मालाएं, 423 हीरे, अन्य जवाहरात और 17 विदूरिया अर्पित किये. फोरम का आरोप है कि ये सारे आभूषण देवस्थानम के रिकार्ड से गायब हैं जबकि हम्पी कन्नड़ा विश्वविद्यालय के रिकार्ड में कृष्णदेवराय के रिकार्ड में इन रत्नों, आभूषणों का वर्णन मिलता है.
  • मंदिर की दीवारों पर ऐसे 45 शिलालेख हैं जिनमें कृष्णदेवराय द्वारा दिये गये आभूषणों का वर्णन है लेकिन अब वे आभूषण भगवान बालाजी के खजाने में नहीं है.
  • 2008 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि देवस्थानम के पास मौजूद आभूषणों की सूची तैयार करके अदालत को सौंपी जाए लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है.
  • वाईएस राजशेखर रेड्डी की शह पर उनके विश्वस्त करुणाकर रेड्डी ने देवस्थानम में वित्तीय भ्रष्टाचार किया और वाईएसआर ने देवस्थानम् के गहनों को पोप को सौंप दिया.

भले ही राज्य सरकार अपने नुमाइंदों के जरिए देवस्थानम की मिल्कियत पर नजर रखती हो लेकिन अभी तक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के ऊपर वित्तीय अनियमितता के शायद ही कोई आरोप लगे हों लेकिन 2004 में वाईएस राजशेखर रेड्डी के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस तरह की अफवाहों को बल मिलना शुरू हो गया कि मुख्यमंत्री तिरुमाला तिरुपति देवस्थान की संपत्तियों को क्षति पहुंचा रहे हैं. आरोप लगानेवालों में भाजपा और अन्य दलों के नेताओं के साथ साथ कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं. अन्य दलों के नेता तो आरोप लगाने तक ही सीमित रहे कांग्रेस के इन नेताओं ने भगवान बालाजी के घर में कथित तौर लूट के लिए न सिर्फ वाई एस राजशेखर रेड्डी पर आरोप लगाये बल्कि एक कांग्रेस सेकुलर हिन्दू फोरम का भी गठन किया जो वाईएस राजशेखर रेड्डी की मौत के बाद भी इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. 27 अगस्त 2010 को पी चिदम्बरम को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस सेकुलर फोरम ने मांग की है कि "पांच सौ साल पहले विजयनगर साम्राज्य के सम्राट कृष्णदेवराय ने भगवान तिरुपति को जो भेंट चढ़ाई थी, वह लापता है. इसी तरह की और वित्तीय गड़बड़ियां देवस्थान बोर्ड में की गयी है जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए." कांग्रेस सेकुलर फोरम के महासचिव के रवि कुमार वाइ एस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों पर अपनी ही सरकार पर हल्ला बोलते हुए बताते हैं कि उस समय देवस्थानम ट्रस्ट में कुछ ऐसे लोगों को शामिल किया गया जो गैर हिन्दू थे. मसलन, खुद वाईएस राजशेखर रेड्डी ईसाई थे. इसी तरह उस वक्त वाईएस राजशेखर रेड्डी ने बी करुणाकर रेड्डी को ट्रस्ट का सदस्य बनाया था जो कि आंध्र प्रदेश में रेडिकल स्टूडेन्ट यूनियन के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं. रेडिकल स्टूडेन्ट यूनियन सीपीआई (माओइस्ट) का छात्र संगठन है. करुणाकर रेड्डी पूरी तरह से नास्तिक हैं लेकिन उन्हें ट्रस्ट में इसलिए रखा गया क्योंकि वे राजशेखर रेड्डी के कट्टर समर्थक थे और वर्तमान में जगनमोहन रेड्डी के राजनीतिक गुरू हैं. 

कांग्रेस सेकुलर हिन्दू फोरम का आरोप है कि राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल में हजारों करोड़ रुपये के आभूषण मंदिर से गायब करवा दिये गये. फोरम का आरोप है कि राजशेखर रेड्डी के इशारे पर इस काम को करुणाकर रेड्डी ने अंजाम दिया. तिरुपति मंदिर ट्रस्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न केवल मंदिर के आभूषणों को नुकसान पहुंचाया बल्कि भगवान बालाजी की सप्त पहाड़ियों में से पांच पर क्रिश्चियन गतिविधियों को संचालित करने की भी कोशिश की. कांग्रेस सेकुलर हिन्दू फोरम का कहना है कि जिस दिन राज्य विधानसभा में यह मामला उठाया गया उसके दो दिन बाद ही वाईएस राजशेखर रेड्डी का निधन हो गया. उनके निधन के कुछ दिन तक तो यह मामला शांत रहा लेकिन कृष्णदेवराय द्वारा मंदिर को दान में दिये गये आभूषणों की जांच के लिए फोरम एक बार फिर सक्रिय है. फोरम का आरोप है कि मंदिर प्रांगण से आभूषणों को उठाकर पोप के खजाने में रख दिया गया है. फोरम का आरोप है कि खुद मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल में जब करुणाकर रेड्डी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग ने जोर पकड़ना शुरू किया तो करुणाकर रेड्डी भूख हड़ताल पर बैठ गये थे. अब पिछले ही महीने इस फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिला है और सीबीआई जांच की मुहिम को आगे बढ़ाया है. फोरम की योजना है कि अगर विजयादशमी से पहले केन्द्र सरकार तिरुपति देवस्थानम में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच का आदेश नहीं देती है तो फोरम 17 अक्टूबर विजयदशमी के दिन से एक नब्बे दिवसीय हैन्दव रक्षा यात्रा निकालने जा रही है जिसकी शुरूआत पुरी से होगी जिसका समापन 14 जनवरी 2011 को तिरुपति में होगा. 

तिरुपति देवस्थानम में वित्तीय गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग न केवल भगवान बालाजी के दरबार से चोरी छिपे वेटिकन पहुंचाए गये आभूषणों की सच्चाई सामने आयेगी बल्कि कांग्रेस के अंदर की राजनीति भी नया करवट लेगी. वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप जिस व्यक्ति पर लग रहा है वे वाईएस राजशेखर रेड्डी के करीबी और जगनमोहन रेड्डी के राजनीतिक गुरू करुणाकर रेड्डी हैं. करुणाकर रेड्डी ने अपनी मर्जी से तो कुछ किया नहीं होगा. उस वक्त वाईएस राजशेखर रेड्डी की इच्छाओं का ही पालन किया होगा. अगर केन्द्र सरकार सीबीआई जांच का आदेश दे देती है तो देवस्थानम में हुई गड़बड़ियों की सच्चाई सामने आने के साथ साथ जगनमोहन रेड्डी को भी राजनीतिक धक्का पहुंचेगा. सीबीआई जांच कराने की मुहिम अभी जारी है. वक्त ही बताएगा कि केन्द्रीय कांग्रेसी सरकार क्या निर्णय लेती है.

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

Krishna Baraskar on 10 September, 2010 13:53;59
avatar
""वाईएस राजशेखर रेड्डी की शह पर उनके विश्वस्त करुणाकर रेड्डी ने देवस्थानम में वित्तीय भ्रष्टाचार किया और वाईएसआर ने देवस्थानम् के गहनों को पोप को सौंप दिया.""
""अगर केन्द्र सरकार सीबीआई जांच का आदेश दे देती है तो देवस्थानम में हुई गड़बड़ियों की सच्चाई सामने आने के साथ साथ जगनमोहन रेड्डी को भी राजनीतिक धक्का पहुंचेगा. सीबीआई जांच कराने की मुहिम अभी जारी है. वक्त ही बताएगा कि केन्द्रीय कांग्रेसी सरकार क्या निर्णय लेती है.""
ई साहब,
आप अनुमान तो लगा ही सकते है की केंद्र सरकार क्या निर्णय लेगी... अंदाज लगा लीजिये इनका और उनका दोनों का मिसन एक ही तो है..
Thumbs Up Thumbs Down
4
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2