Home | बियाबान में शोर | समाजसेवा भी भयानक राजनीति है अरूंधति जी

समाजसेवा भी भयानक राजनीति है अरूंधति जी

image

आठ दिन पहले रायपुर में गर्मी 43 डिग्री थी और तस्वीरें गवाह है कि ये लोग आठ से पंद्रह साल के बच्चों को पोस्टर पकड़वा कर धरना दिला रहे थे, गिरफ्तारी दिला रहे थे। यह बाल शोषण नहीं है? दूसरे करें तो बवाल मचा देंगे, खुद कर रहे हैं तो ठीक है? कोई शक नहीं कि अरूंधति जी एक (हाईपर) बौद्धिक तबके का प्रतिनिधित्व करती है परंतु ऐसी बौद्धिकता कैसी जो सिर्फ़ एकपक्षीय नज़र आए। नहीं तो उन्हें सलवा जुड़ूम शुरु होने के बाद ही यह क्यों ख्याल आया कि सलवा जुड़ूम के चलते बस्तर में गृह युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं।

हाल ही में जानी-मानी लेखिका व एक्टीविस्ट अरूंधति रॉय का इंटरव्यू रविवार डॉट कॉम के माध्यम से पढ़ना हुआ। वे कहती हैं कि कम्यूनिस्ट कैपिटलिज़्म एक भयानक चीज है। संभव है वे सही कहती हों। लेकिन जिस राज्य में बैठकर उन्होंने यह इंटरव्यू दिया है वहां का एक निवासी होने के नाते मैं देख रहा हूं कि यहां तथाकथित बुद्धिजीवियों द्वारा की जा रही समाजसेवा  की राजनीति तो उससे भी ज्यादा खतरनाक साबित होते जा रही है। अपने इंटरव्यू में अरूंधति जी एक जगह कहती हैं कि बस्तर के लोग अस्पताल, स्कूल या सड़क भी नहीं मांग रहे थे। तो क्या आपके कथन का यह अर्थ निकाला जाए कि  बिना मांगे तो उन्हें मूलभूत सुविधाएं दी ही न जाएं, भले ही इलाज के अभाव में वे मरें या  उनके बच्चे शिक्षा के अभाव में  नक्सलियों के बाल संघम के सदस्य बनते जाएं? बच्चों से याद आया, खबरें बताती हैं कि नक्सली बच्चों का उपयोग न केवल मैसेंजर के रूप में कर रहे हैं बल्कि अब तो उनका उपयोग वारदातों के लिए भी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर भी कभी विरोध करते नहीं दिखते ये एक्टीविस्ट, मानवाधिकार संगठन और बाल शोषण पर आवाज उठाने वाली संस्थाएं। ऐसा क्यों?
arundhati_roy_858257473.jpg
आठ दिन पहले रायपुर में गर्मी 43 डिग्री थी और तस्वीरें गवाह है कि ये लोग आठ से पंद्रह साल के बच्चों को पोस्टर पकड़वा कर धरना दिला रहे थे, गिरफ्तारी दिला रहे थे। यह बाल शोषण नहीं है? दूसरे करें तो बवाल मचा देंगे, खुद कर रहे हैं तो ठीक है? कोई शक नहीं कि अरूंधति जी एक (हाईपर) बौद्धिक तबके का प्रतिनिधित्व करती है परंतु ऐसी बौद्धिकता कैसी जो सिर्फ़ एकपक्षीय नज़र आए। नहीं तो उन्हें सलवा जुड़ूम शुरु होने के बाद ही यह क्यों ख्याल आया  कि सलवा जुड़ूम के चलते बस्तर में गृह युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं।

नहीं तो किसी एक व्यक्ति विशेष के मुद्दे पर ही उन्हें छत्तीसगढ़ आने की जरुरत क्यों पड़ती। क्या वे नहीं जानती कि बस्तर में निर्दोष खून सिर्फ़ सलवा जुड़ूम शुरु होने के बाद से नहीं बल्कि पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से बह रहा है। तब से अब तक वे पहले क्यों नहीं आईं?

सवाल वही उठता है कि क्यों अरूंधति रॉय या अन्य समकक्ष बुद्धिजीवियों को पिछले दो-तीन साल में ही छत्तीसगढ़ आने की जरुरत पड़ी? क्या इससे पहले होता खून-खराबा उन्हें दिखाई नहीं पढ़ता था या वे अखबार आदि पर नज़र नहीं डालते थे? आश्चर्य है कि अचानक एक व्यक्ति विशेष के मुद्दे के बाद ही उन्हें यह जानकारी लगी कि यहां छत्तीसगढ़ में बस्तर भी कोई जगह हैं जहां 'कुछ' हो रहा है जिसके लिए छत्तीसगढ़ जाना चाहिए?

सवालात और भी सामने आते हैं। जैसे कि पिछले कई सालों से जब माओवादी आम लोगों की हत्याएं कर रहे हैं,बारूदी सुरंगे लगाकर विस्फोट कर पुलिस जवान समेत आम लोगों की हत्याएं कर रहे। सरकारी संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं, ना जाने कितने मासूमों को अनाथ बनाए जा रहे हैं, बस्तर में रहने वाले व्यापारियों को जबरिया उनकी ज़मीन-ज़ायदाद से बेदखल कर बाहर भगा रहे हैं। तब इन लोगों की नज़र इस सब पर क्यों नहीं जाती?

सवाल यह भी है कि क्या मारे जा रहे  आम लोग या पुलिसकर्मी मानव नहीं हैं, क्या जीना उनका मौलिक अधिकार नहीं है?  जब माओवादी ऐसे नरसंहार करते हैं तो उसके विरोध में ये लोग छत्तीसगढ़ या राजधानी रायपुर में क्यों नहीं आते? क्या माओवादी जो कर रहे हैं, सही कर रहे हैं?

और पिछली बार 2007 में इतने बड़े-बड़े नामधारी एक्टीविस्टों के रायपुर से लौटने के बाद माओवादी और भी उग्र होकर जानलेवा गर्मी में समूचे बस्तर में जगह-जगह बिज़ली टावर गिरा रहें थे, बिज़ली सप्लाई लाईन काट  रहे थे,यातायात बाधित कर रहे थे जिसके कारण वहां लोगो को कई दिन खाद्यान्न व सब्जियां ढंग़ से नहीं मिली ना ही बिज़ली। और माओवादी  बस्तर में "ब्लैक-आउट" के हालात पैदा कर रहे थे। तब, तब इन सब माननीय स्वनामधन्य लोगों ने इसका विरोध क्यों नहीं किया, क्यों नहीं तब ये सब  रायपुर आए विरोध प्रदर्शन करने, प्रेसवार्ताएं लेने व ज्ञापन देने या धरना प्रदर्शन करने?

ये सब बहते निर्दोष खून को देखकर चुप  रह जाते हैं। स्कूलों को तोड़े जाते देखकर भी खामोश रह लेते हैं। जान बचाने के लिए आदिवासियों को अपना गांव-घर-खेत छोड़ते देखकर भी निस्पृह रह लेते हैं। इन मामलों के विरोध में आवाज लगाते तो न ही अरूंधति जी न ही बाकी अन्य, कभी नहीं दिखे छत्तीसगढ़ में ये सब लोग। लेकिन जो मामले अदालत में चल रहे हैं उसके विरोध में आवाज जरुर लगा सकते हैं?

यह कैसा इन लोगों का विरोध और कैसी बौद्धिकता? काश कोई बताए कि इन सब बड़े नामधारियों की बस्तर को लेकर नींद सिर्फ़ दो-तीन साल पहले ही क्यों खुली? इससे पहले यह अविभाजित मध्यप्रदेश के समय या दो-तीन साल से और पहले क्यों नहीं आए? कोई यह भी बताए कि इन सब एनजीओ की फंडिंग आखिर हो कहां से रही है कि किसी एक व्यक्ति विशेष के लिए ऐसा आंदोलन खड़ा किया जा रहा हो और उस आंदोलन को कई देशों के कई संगठनों का सहयोग मिल रहा हो?

क्या अरूंधति जी अपने बस्तर प्रवास के एक-एक पल का ब्यौरा उपलब्ध करवाएंगी कि कहां-कहां किस-किस से मिली?

और एक और खास बात, क्यों ये सब नामधारी इस तरह के सवालों के जवाब देने से कन्नी काट जाते हैं, भई जब आप एक जनांदोलन खड़ा कर रहे हैं तो जन के सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया जाता। इन पंक्तियों के लेखक ने ई-मेल ही पर मेधा जी से और हर्षमंदर जी से भी  उपरोक्त सवाल पूछे पर……………कोई जवाब नहीं…………अरूंधति जी के इंटरव्यू का समापन वरिष्ठ पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल ने मुक्तिबोध की प्रसिद्ध लाईन के साथ किया था कि 'पार्टनर तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है'? तो यहां भी समाप्ति इसी लाईन के साथ हो रही है कि साहिबान आप सबकी पॉलिटिक्स क्या है? माओवादी हिंसा के विरोध में है या समर्थन में?

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

avatar
आलेख अपने स्थान पर सही है। जो लोग छत्तीसगढ़ आ कर डॉ. बिनायक सेन की रिहाई की मांग कर रहे हैं ये सवाल उन से अवश्य पूछे जाने चाहिए और इन नामधारी सामाजिक कार्यकर्ताओं को इन का उत्तर भी देना चाहिए।

लेकिन मेरा मानना है कि बिनायक सेन पर लगाए गए आरोपों में दम नहीं है। उन्हें साबित कर पाना असंभव प्रतीत होता है। ऐसी अवस्था में छत्तीसगढ़ सरकार को भी इस मामले मे पुनर्विचार करना चाहिए। कथित नक्सल समस्या से बिनायक सेन का मामला पृथक है। यदि छत्तीसगढ़ सरकार इन आरोपों को साबित नहीं कर सकी तो उसे बिनायक सेन के मामले में बहुत नीचा देखना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ की बस्तर के आतंकवाद की समस्या आदिवासियों से जंगल पर निर्भर जीवन छिन जाने और उन्हें वैकल्पिक जीवन के साधन नहीं मिलने से उत्पन्न है। इस का हल भी वहीं से निकलेगा। जो लोग इस आतंकवाद को चला रहे हैं न तो वे नक्सल हैं न माओवादी, वे केवल जंगल की उपज पर कब्जा जमाए अपराधी हैं और वहाँ से अपने धन्धे चला रहे हैं। उन्होंने इन दोनों विचारों का नकाब ओढ़ा है। और आदिवासियों को उकसाया है। उन्हें ही सरकार से लड़ाई के लिए आगे किया है। इधर सलवा जुडूम के जरिए जो संघर्ष छिड़ा है उस में भी आदिवासी सम्मिलित हैं। दोनों तरफ आदिवासी जीवन संकट में है। एक ओर सरकार है और कथित सभ्य दुनिया है दूसरी ओर अपराधी हैं। इन दोनों के बीच नष्ट होते आदिवासी के लिए कोई तो राह निकालनी होगी। आदिवासियों के पक्ष में उन की एकता के पक्ष में छत्तीसगढ़ की जनता का मजबूत आंदोलन ही ऐसी राह निकाल सकता है।

किसी भी समस्या का समाधान समस्याग्रस्त क्षेत्र की जनता ही कर सकती है। बाहरी तत्व केवल मदद कर सकते हैं, उन की इस से अधिक भूमिका नहीं हो सकती। इस समस्या का हल भी छत्तीसगढ़ में ही निकलेगा। बस्तर के लोग और छत्तीसगढ़ के उन के नजदीकी मित्र ही इस काम को कर सकते हैं।

(मेरी यह राय सामान्य अध्ययन के आधार पर है, हो सकता है बहुत सारे तथ्य ऐसे हों जो मेरे ज्ञान में न हों। इस राय का उद्देश्य इस समस्या के हल की ओर कदम उठाने के लिए कोई राह तलाशने का आरंभ करना या उस में योगदान करना मात्र है।)
Thumbs Up Thumbs Down
0
Mahesh Sinha on 27 April, 2009 17:30;09
avatar
dinesh ji
itni badi takton ka isme saamil hona hee sabse bada sandeh hai. aap ka kahna sahi hai kee samasya ka hal local level par hi niklta hai. Srilanka ko bhi khud hal dhoondhna pada. aur jab woh apni ladai kee jeet ke kagar par pahunch gaya to antarrashtriya giddh jhoom pade apna presence dikhane ke liye. kahaan the ye jab tak srilanka dikkat mein tha? aur to aur Bharat bhi unme samil ho gaya ! bhool gaye ham Rajiv Gandhi ko.
Thumbs Up Thumbs Down
0
avatar
संजीत भाई बस्तर के दर्द को स्वर देने का धन्यवाद। अरुंधति राय और इन जैसे तथाकथित हाईप्रोफाईल लोगों की वैचारिक बकवास को झुठलाना आवश्यक है।
Thumbs Up Thumbs Down
0
anjeev pandey on 03 May, 2009 19:08;43
avatar
संजीतजी,
इसी को कहते हैं छद्म युद्ध यानी की साई वार। इसी में तो इन कथित बुद्धिजीवियों को महारथ हासिल है। इन कथित मानवाधिकारियों और बुद्धिजीवियों के कारण ही नक्सली हों या कोई अन्य अलगाववादी, दुनिया के सामने हकीकत सही स्वरूप में नहीं पहुंच पाती है। हर समय सफेद-सफेद झूठ के माध्यम से ये लोग वैचारिक धारा की दिशा मोड़ देते हैं। आश्चर्य तो तब होता है जब हम बड़े-बड़े पत्रकार, लेखक, न्यायविद्, चिकित्सकों, अभियंताओं को इसमें संलग्न पाते हैं। खैर, छत्तीसगढ़ में एक सुकून की बात यह है कि जिस प्रकार करीब १ साल पहले मीडिया का एक बड़ा वर्ग नक्सलियों के पक्ष में प्रचार तंत्र का हिस्सा था, वहीं अब एक बड़ा वर्ग इनके विरोध में खड़ा है। अच्छा संकेत है। इससे जमीनी स्तर पर उनके साथ युद्ध कर रहे पुलिस के जवानों का भी मनोबल बना रहता है। ऐसी बेबाक टिप्पणी के लिए धन्यवाद।

अंजीव पांडेय, सिटी चीफ, जनसत्ता, रायपुर
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2