पलायन का ग्रोथ रेट
आदमी अपनी इच्छा से घूमता आया है और घूमता रहेगा. लेकिन यह घुमंतू स्वभाव वह नहीं है जिसे हम पिछले कुछ सदियों से प्रवास कहकर परिभाषित कर रहे हैं. आज जो पलायन हो रहा है उसमें निज इच्छा का लोप हो चुका है. निजी जरूरतों के साथ जिस एक तत्व ने प्रवास को पलायन बना दिया है वह है मनुष्य के एक वर्ग की असीमित इच्छाएं जो कुण्ठा की शक्ल में मानव जाति के ही दूसरे वर्ग को पीड़ा के अथाह सागर में धकेलती आ रही हैं. इस संघर्ष से जो निकला है वही आज और भविष्य की बड़ी समस्या पलायन और विस्थापन है.
थोड़ा गौर से देखेंगे तो साफ हो जाता है कि मनुष्य हमेशा से ही पैर के रास्ते पेट को नापता रहा है. जीवनयापन के साधन जैसे होते हैं मनुष्य अपनी गति वैसी ही बना लेता है. कोई दो सौ साल पहले तक भारत में जो परिभ्रमण या प्रवास होता था उसकी परिधि या दूरी सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर होती थी. इसका कारण यह था कि बिना भाषा-भूषा और सामाजिक सरोकारों को बदले पेट की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस दायरे से बाहर जाने की जरूरत नहीं होती थी. जैसे-जैसे साधन बढ़े तो मनुष्य के पैरों ने लंबी दूरी नापनी शुरू कर दी. इसमें औद्योगीकरण और आर्थिक केन्द्रीयकरण की नीतियों ने बडी भूमिका निभाई है. पेट तो पलता रहा लेकिन सामाजिक सरोकारों का पहलू बुरी तरह प्रभावित हुआ. इस बात की ओर शायद उनका ध्यान नहीं गया जो आर्थिक नीतियां बनाते हैं कि उनकी नीतियों से अर्थ की नयी परिभाषा भले ही स्थापित हो गयी हो लेकिन समाज की परिभाषा में स्थाई बिगाड़ आ गया.
भारत में गांवों की संकल्पना ऐसी आर्थिक इकाई है जो सामाजिक सरोकारों के रास्ते जीवन यात्रा करती है. लेकिन नये तरह की औद्योगिक समझ ने न केवल पूंजी का केन्द्रीयकरण किया बल्कि उस जीवनशैली को ही खारिज कर दिया जिसे मानवीय जीवन शैली कहा जा सकता है. विस्थापन और पलायन के मूल में यही वह सबसे महत्वपूर्ण बात है जिसकी ओर हम जानबूझकर ध्यान नहीं देते. यह कहना थोड़ा आसान है कि ऐसा पश्चिम के औद्योगिक प्रभाव के कारण हुआ लेकिन इतने से बात पूरी नहीं होती. भारत के नीति निर्माताओं ने आर्थिक योजना बनाते समय मान लिया कि मनुष्य एक मशीन की तरह होता है और उसकी जरूरतों को पूरा करना ही चाहिए. यहां तक भी बात रहती तो कोई खास आपत्ति नहीं होती. लेकिन मानवजाति का ही एक वर्ग ऐसा है जो अपने व्यावसायिक हित के लिए जरूरतों को पैदा करता है. उस व्यावसायिक हित को साधने के लिए सरकारों का इस्तेमाल करता है, विकास का नारा लगाता है आखिरकार अपने क्षुद्र स्वार्थ को पूरा करके निर्मम हत्यारे की तरह वहां से निकल जाता है.
पिछली एक शताब्दी से तकनीकि के बढ़ते प्रभाव के कारण बड़े उद्योगों को विकास का इंजन मान लिया गया है. इसी एक शताब्दी में चिमनी के धुएं को उद्योग के रूप में परिभाषित किया गया और जबरी स्थापित किया गया. जिन इलाकों में चिमनी से धुंवा नहीं निकलता उसे अपने आप पिछड़ा हुआ मान लिया जाता है. जितनी बड़ी चिमनी उतना अधिक औद्योगिक अगड़ा होने का अहंकार. पिछली सदी में पूरी दुनिया इस संकट से जूझती रही है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है. लेकिन इसका सबसे तार्किक और जिम्मेदार विरोध भी भारत से ही पैदा होता है. सबसे पहले महात्मा गांधी ने मैनेचेस्टर की मिलों के सामने चरखे को रखकर दुनिया में बनायी जा रही औद्योगिक समझ को चुनौती दिया था. उन्होंने विदेशी कपड़ों की होलियां जलवायी. आज महात्मा गांधी होते तो शायद कपड़ों पर इतना जोर शायद नहीं देते. लेकिन उस समय दुनिया भर में भारी उद्योगों का एकमात्र बड़ा जरिया कपड़ा मिलें ही होती थीं. संभवतः महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों के जरिए उस मानसिकता को चुनौती दी थी जिसे औद्योगीकरण के रूप में स्थापित किया जा रहा था. लेकिन महात्मा का वह नजरिया उनके साथ ही चला गया. जो बचा वह मठी गांधीवादियों के कर्मकाण्ड के रूप में परिणित होकर रह गया.
नये भारत में उसे ही उद्योग समझा गया जिससे लड़ते हुए भारत ने ब्रिटिश हुक्मरानों से सत्ता पायी थी. तकनीकि और बड़े उद्योगों के रास्ते जो समृद्धि आती है उसका आखिरी फायदा उन देशों को ही पहुंचता है जहां से इनकी पैदाईश हुई है. इसलिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद हटने के बाद भी वह भारत की लूटपाट बंद नहीं हुई. उल्टे वह ज्यादा सूक्ष्म और गहरी हो गयी. जो बात आमने-सामने की थी, जिसके लिए उपनिवेशवाद का लंबा दौर चला था अब वही काम उसी देश के सत्ताधारियों के जरिए किया जाने लगा जहां कभी अपनिवेशवाद का दौर चला था. अपने उद्योग को तो हमने ग्रामीण उद्योग और तकनीकि विपन्न कहकर खारिज कर दिया. साथ में उस पर यह तोहमत भी लगा दिया कि उसकी नये जमाने में कोई प्रासंगिकता नहीं बची है. इसलिए नये जमाने में नये तरह के उद्योग और अर्थव्यवस्था की स्थापना करनी है, और हमारे नीति-निर्माताओं ने उधार की बुद्धि से वह सब किया भी.
अपनी बुद्धि हमने कब कहां गिरवी रख दी हमें खुद भी पता नहीं. हमारी स्मृति से भले ही वह सब मिटने लगा हो लेकिन प्रकृति की स्मृति से कभी कुछ नहीं मिटता. पुराने और गैर-व्यवाहारिक करार दिये गये उद्योग के खात्मे के साथ ही प्रकृति का भी खात्मा शुरू हो गया. परंपरागत तरीके के उद्योग प्रकृति के साथ कदमताल करते हुए चलते हैं लेकिन वर्तमान उद्योग पर्यावरण को चरते-कुचलते हुए आगे बढ़ता है. असर यह हो रहा है कि जिस यूरोप ने दुनिया को नये तरह का उद्योग दिया वही अब नये तरह का पर्यावरण आंदोलन और विस्थापन के खिलाफ मंत्र दे रहा है. यह जानते हुए कि इन सबके मूल में उद्योग और अर्थव्यवस्था की वही समझ है जिसे मिनटभर के लिए भी स्वीकार नहीं किया जा सकता फिर भी कोई सदी डेढ़ सदी तक वह अच्छे और निर्दोष लोगों को कुचलता रहा. इस उद्योग ने हिंसा पैदा किया, विस्थापन पैदा किया और प्रकृति का सिरे से दोहन किया. फिर भी आज जब हम विस्थापन और हिंसा की बात करते हैं तो उन कारणों को जाने-अनजाने नजरअंदाज कर जाते हैं जो इस संकट के मूल में हैं.
पिछली सदी ने जो कुछ देखा, झेला वह इस सदी में और तेज होगा. स्वतंत्रता और लोकतंत्र आदि की बातें खूब होंगी लेकिन वास्तविकता में यह सदी लोकतांत्रिक तरीकों से पैदा हुए तानाशाहों की सदी होगी. यह सदी ऐसे व्यापारियों की सदी होगी जो आखिरी सिरे तक मनुष्य तथा पर्यावरण का शोषण और दोहन करेंगे. विस्थापन इतना तेज होगा जिसकी हम आज कल्पना भी नहीं कर पा रहे हैं. भारत सरकार के वित्तमंत्री का सपना है कि 80 प्रतिशत आबादी शहरों में रहनी चाहिए. यह किसी वित्तमंत्री की बात नहीं है. यह उस प्रणाली से निकली सोच है जो इस सदी में हावी रहनेवाली है. प्राकृतिक साधनों का शोषण करते हुए व्यापारी वर्ग वहां आ पहुंचा है जहां जीवन ही व्यापार हो गया है, इसलिए इस सदी में विस्थापन का स्वरूप बहुत वीभत्स होगा. लोग बड़ी संख्या में जमीन से उठाकर शेल्टरों में भर दिये जाएंगे, फिर भी जिनके साथ यह सब किया जाएगा वे शायद ही इसका विरोध करें. क्योंकि उनकी समझ तब तक यह बन चुकी होगी कि उनके हिस्से में यही है. बाकी भूमि उन अपराधियों के हाथ में होगी जो व्यापारी कहकर परिभाषित किये जाएंगे. परिस्थितियां जो संकेत कर रही हैं उससे साफ है कि समझदार और संपन्न लोग रैंच या फार्म बनाकर गांवों में रहेंगे और खेती करेंगे, जबकि विपन्न और मूर्खों को शहरी कालोनियों में मजदूर बनाकर ठूंस दिया जाएगा.
सरकार की योजना सफल हुई तो अगले बीस-पच्चीस सालों में ही शहर और गांव की आबादी बराबर हो जाएगी. तब शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर गांवों का दोहरा शोषण होगा. गांवों से बेदखल कर दिये गये लोग शहर की कालोनियों के बाशिंदे हो जाएंगे और उन गांवों पर ऐसे पूंजीपतियों का कब्जा होगा जो इस भूमि का उपयोग खेती-बाड़ी के लिए करेंगे. इस खेती बाड़ी से जो कुछ पैदा होगा वह शहर की कालोनियों के पेट भरने के काम आयेगा. आज जो नमकीन चिप्स बनाते हैं कल वे आपके पूरे भोजन चक्र पर कब्जा करके बैठनेवाले हैं. शहर के पूंजीपति गांव के मािलक होंगे और गांव के लोग शहरी नर्क के कीड़े. निश्चित रूप से इस पलायन की शुरूआत हो चुकी है जो भयावह तेजी का रूप धारण करती जा रही है.
(यह लेख सोपानस्टेप में प्रकाशित हुआ है)
Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Author info
Rate this article
More from बियाबान में शोर
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान,
मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
latest on visfot.com
- सुदर्शन का (कु) दर्शन
- सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
- सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
- नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
- अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद
- अपने होने पर ही हैरान
- भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
- एनसीपी के 'दादा' का दांव
- पीएमओ वाले पृथ्वीराज
- गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?
1
Displaying
1 - 10
of
3116
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित



del.icio.us
Digg
- आप कहना चाहते होंगे -'विदेशी कपड़ों के खादी का विकल्प दे कर विरोध के जरिए'।
सुझाव के लिए धन्यवाद.
आप् ने बहुत् अच्च्छा लिखा है?
हमे ये भी सोचना होगा कि इस् देश् को क्य्से बचाया जाये......
हुम् लोगो को कोइ सघट्न् बानाके काम् करना होगा....
क्या विचार् है आप् का........
अनुप्
Post your comment