Home | बियाबान में शोर | कमजोर लोकतंत्र, मजबूत आतंक

कमजोर लोकतंत्र, मजबूत आतंक

image मुंबई ट्रेन विस्फोटों में विशाखा ने अपना भाई खो दिया था.

इन विस्फोटों और मौत के तांडव के बाद मंत्रियों की जबानी जुगाली, विपक्षी नेताओं के रटे-रटाये हताशा भरे बयान, पुलिस और जांच अधिकारियों का हवाई लट्ठभाजन, खबरिया चैनलों की उकतानेवाली सनसनी, सुरक्षा विशेषज्ञों का एकांगी विश्लेषण, खुफिया एजंसियों के खोखले एलर्ट और पुलिस का थकाऊ बंदोबस्त और नाकाबंदी. गृहमंत्रालय में दो-पांच दिनों तक बैठकों का सिलसिला चलेगा

कुछ मुस्लिम मोहल्लों में कंबिंग आपरेशन चलेंगे और फिर कुछ मोहरों पर हाथ फेर दिया जाएगा. मामला थोड़ा शांत होते ही मुस्लिम और मानवाधिकारवादी संगठन पुलिस या जांच एजंसियों द्वारा गिरफ्तार आतंकियों के निर्दोष होने का ब्यूहबद्ध प्रचार शुरू कर देंगे. तथाकथित निर्दोषों को संबंधित शहर के मुस्लिम अगुओं का पूरा समर्थन मिलेगा. मामले के गर्म रहने तक मारे गये लोगों से सहानुभूति दिखाई जाएगी. मरहम पट्टी के लिए उन्हें कुछ पैसा भी मिलेगा लेकिन थोड़े ही दिनों में यह सब नेपथ्य में चला जाएगा. फिर, सहानुभूति और मदद की दरकार वाले भुक्तभोगी सरकारी दफ्तरों में चप्पल घिसेंगे. फिर उनके लिए न समाज से कोई आगे आता है, न मीडिया से, न राजनीति से, न कानून से और सरकार तो कब का भूल चुकी होती है. वहीं दूसरी ओर आतंकी कार्रवाईयों के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए शिकारपुर से मक्का-मदीना तक चंदा इकट्ठा होगा और इन 'मजलूमों' को बचाने के लिए तरह-तरह की आवाजें मुखर होगीं. फिर यह एक चक्रीय प्रणाली में तब्दील हो जाता है.

आतंक के दो साल, बुरा हाल

बीस साल की बात छोड़िये हम दो सालों का ही रिकार्ड देखते हैं. 11 जुलाई 2006 से 26 जुलाई 2008. 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में ऋंखलाबद्ध धमाके हुए. इन विस्फोटो के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आयी और कोई हफ्तेभर में 300 लोगों को हिरासत में ले लिया. घटना के तीन दिन बाद लश्करे तोयबा ने एक ईमेल भेजकर विस्फोटों की जिम्मेदारी स्वीकारी और दावा किया कि इन विस्फोटों को कुल 16 लोगों ने अंजाम दिया था. अंततः जांच एजंसियों ने सिमी से जुड़े 15 लोगों और लश्करे तोयबा से जुड़े एक कमाण्डर को जिम्मेदार माना. फिर भी अपनी धर्मनिर्पेक्ष मजबूरियों के चलते जांच एजंसियों के काम में बार-बार अडंगा लगाया गया. अभियुक्तों ने विशेष जज मृदुला भाटकर के खिलाफ अभियुक्तों ने अविश्वास व्यक्ति किया. उनके पति मराठी अभिनेता रमेश भाटकर को एक झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया गया. सारे के सारे अभियुक्त अदालत में अपने इकबालिया बयान से पलट गये. अभियुक्तों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें अमानवीय तरीके से टार्चर किया गया. काण्ड का मुख्य सूत्रधार अब भी फरार है.

आखिर क्या कारण है 2006 में मुंबई में बम विस्फोटों को अंजाम देनेवाले आपरेटरों तक हमारी सुरक्षा एजंसियां नहीं पहुंच पाती? बमकाण्ड करनेवाले फाइनेंसरों को क्यों नहीं धरा जाता? प्रवर्तन निदेशालय, आर्थिक खुफिया विभाग, राजस्व खुफिया निदेशालय, आयकर विभाग, पुलिस और सीबीआई सैकड़ों संदिग्ध कंपनियों की सूची बनाए बैठी हैं लेकिन पिछले चार वर्षों से वित्त, विदेश और गृह मंत्रालय की नौकरशाही ने उसे दबा रखा है. उन कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्योंकि वे राजनीतिक दलों को मोटा चंदा देते हैं.

अभी तक का रिकार्ड यही बताता है कि आतंकवाद से निपटने में हमारी सरकारें पिलपिली और डरपोक व्यवहार करती हैं. उनके रास्ते में कभी वोटबैंक खड़ा होता है तो कभी मजबूत इच्छाशक्ति का अभाव बड़ी रूकावट बन जाती है. एक बात तय है जब तक हम आंतरिक सुरक्षा के मामले में भी राजनीति करते रहेंगे आतंकवादी खून की होली खेलते रहेंगे.दो महीने बाद मालेगांव की मस्जिद में बम फटा. तमाम तरह की अटकलों और हिन्दू आतंकवाद पनपाने की अटकलों के बाद आखिर में इस घटना में भी सिमी को जिम्मेदार पाया गया. अभियुक्तों ने अपने खिलाफ लगाये गये मकोका के मामलों को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे रखी है. जब तक सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में अपना फैसला नहीं सुनाता तब तक मकोका अदालत में भी इस मामले की कार्रवाई में कोई प्रगति नहीं होगी. महाराष्ट्र से बहुत बेहतर कार्रवाई उत्तर प्रदेश में हुई जहां मार्च 2006 में संकटमोचन मंदिर में बम विस्फोट हुआ था. विस्फोटों के पांच घण्टे के अंदर ही लश्करे तोयबा के एक आतंकवादी को पुलिस ने मुटभेड़ में ढेर कर दिया था. बाद में खुफिया एजंसियों ने इस मामले में हूजी का भी हाथ होने का दावा किया था. वलीमुल्ला को मुख्य अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया गया और वलीमुल्ला सहित 6 और लोगों पर अदालत में मामला विचाराधीन है. 

मई 2007 में हूजी आतंकवादियों ने हैदराबाद की मक्का मस्जिद में धमाका किया. इस मामले में जांच एजंसियों ने शाहिद बिलाल नाम के आदमी की मुख्य षण्यंत्रकारी के रूप में पहचान की. हैदराबाद पुलिस पर भारी दबाव डाला गया और वह मामले में ठीक से जांच नहीं कर पायी. अंततः इसे सीबीआई को सुपुर्द कर दिया गया. अब तक सीबीआई इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझा पायी है. हालात सुधरते इसके पहले ही हैदराबाद के गोकुल चाट और लुंबिनी पार्क में विस्फोट हुए. इस मामले का एक अभियुक्त रियाजुद्दीन नासिर नार्को टेस्ट में इन विस्फोटों की जिम्मेदारी स्वीकार कर चुका है बावजूद इसके इस मामले में सीबीआई किसी को पकड़ नहीं पायी है.

12 अक्टूबर 2007 को अजमेर की गरीब नवाज मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह को अपना निशाना बनाया. यहां भी विस्फोट उसी तरह से किये गये जैसे हैदराबाद में हुए थे. फिर भी दो राज्यों की पुलिस और सीबीआई मिलकर भी कुछ खास हासिल नहीं कर सकी. उन्हें बस इतना ही पता चला कि इन दोनों काण्डों के लिए आतंकियों ने जो सिम खरीदा वह नोएडा की एक ही दुकान से लिया था. दिसंबर 2007 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, लखनऊ और बनारस में विस्फोट हुए. हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस दावा करती है कि उसने जिम्मेदार दो सिमी संदिग्धों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञ इस दावे को खोखला करार देते हैं.

इस साल मई में जयपुर में नौ विस्फोट हुए जिसमें 60 लोग मारे गये. इस बमकाण्ड के सूत्रधार भी सिमी और हूजी थे. जांच एजंसियां कहती है कि इंदौर में अपने नौ साथियों समेत गिरफ्तार होने से पहले शिबली ने इस घटना को अंजाम दिया था. अब बंगलौर और अहमदाबाद में धमाके हुए हैं. धमाकों के कुछ मिनट पहले आतंकी संगठन धमकी भरे ईमेल भेजते हैं कि बच सको तो बचो. हो सकता है आतंकी हमारी कमजोरियों को हर स्तर पर समझते हों इसलिए ऐसा दुस्साहस करते हैं.

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

ranjana singh on 28 July, 2008 15:25;02
avatar
खून खौलता है,दिल रोता है यह सब देख सुनकर.पर हम इतने के अलावे और कुछ नही कर सकते.आपका लेख साधुवाद का पत्र है,जिसने हमारे भावनाओं को शब्द दिए.
Thumbs Up Thumbs Down
0
umesh on 28 July, 2008 19:44;32
avatar
पहले नम्बर की बात आप यह समझ ले की कोई भी आतंकी संगठन बिना किसी राज्य के सहयोग के नही चल सकता । चाहे ईस्लामी आतकवाद हो या नक्सली, उनको निश्चित रुप से कोई न कोई राज्य (या देश) पैसे उप्लब्ध करवा रहा है । साम्राज्यवादी ताकतो को समझना हो तो धर्म की दृष्टी से देखे तो बाते खुद ब खुद समझ मे आने लगती है । अब यह समझे की भारत मे ईस प्रकार की घटनाए कौन करा रहा हो सकता है ? मुसल्मान, ईसाई या खुद हिन्दु । हिन्दु चुकी खुद पिडीत है ईस लिए उनका नाम निकाल दे । बाकी बचे मुसलामान या ईसाई । कौन है दोषी ? जरा दिमाग पर जोर दिजिए जनाब .......
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image प्रेम शुक्ल मुंबई से प्रकाशित हिन्दी सामना के कार्यकारी संपादक. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता. पत्रकारिता के साथ ही मुबंई में हिन्दीभाषी समाज के विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय. विस्फोट.कॉम के नियमित स्तंभ लेखक. संपर्क - premshukla@rediffmail.com
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2