Home | बियाबान में शोर | वी पी सिंह की सात कविताएं

वी पी सिंह की सात कविताएं

Font size: Decrease font Enlarge font 1283
image तब, प्रधानमंत्री वी पी सिंह (1931-2008)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह अब हमारे बीच नहीं है. अपने आधे तन लेकिन पूरे मन से वे आखिरी सांस तक आम आदमी के लिए लड़ते रहे. राजनेता के साथ-साथ वे एक उम्दा चित्रकार भी थे. बीमारी के बावजूद वे अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगाते थे और विधिवत उन चित्रों के मर्म को लोगों को समझाते थे. वे बहुत संवेदनशील कवि भी थे. उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए हम यहां उनकी ग्यारह कविताएं प्रकाशित कर रहे हैं जो उस वी पी सिंह से हमारा परिचय करवाती है जिसे हम शायद नहीं जानते.

 

 

 

एक

मैं और वक्त

दोनों काफिले के आगे-आगे चले

चौराहे पर

मैं एक ओर मुड़ा

बाकी वक्त के साथ आगे चले गये

दो

एक दिन मेरा नाम

मुझसे अलग जा खड़ा हुआ

जग ने पूछा- "इन दोनों में तुम कौन हो?"

अपने नाम को ही सच बता, मैं अपने को नकार गया

तब से इस जग में

मैं अपरिचित गुमनाम हूं

तीन

उसने उसकी गली नहीं छोड़ी

अब भी वह चिपका है फटे इश्तहार की तरह

अच्छा हुआ मैं पहले निकल आया

नहीं तो मेरा भी वही हाल होता

चार

पैगाम तुम्हारा

और पता उसका

दोनों के बीच

मैं ही

फाड़ा जाऊंगा

पांच

अपनी ही पहचान बनाने में

जब सब अपनी जान लगाए हों

तो बताओ यहां

जान-पहचान कैसे हो?

छः

कुर्सी के हाथ होते हैं, पैर और पीठ भी

पर

सिर नहीं होता

यह सर आये कैसे?

चिन्ता न करो

कुर्सी का अ-सर इतना

कि सर के पुजारी

घेरा डाल देते हैं

और सर सर के मंत्र जाप से

बैठनेवालों को सर चढ़ा देते हैं

कुर्सी पर बैठनेवाले के सर की

इस बलि से

कुर्सी का एक सर उग आता है

सत्ता का एक गणेश पैदा हो जाता है

फिर कुर्सी का ही सर बोलता है

बैठनेवाला तो कुर्सी के पेट में समा जाता है

सात

मेरा एक तरफ चमकदार है

उसमें चेहरों की चहल-पहल है

उसे दुनिया देखती है

दूसरी ओर

कोई नहीं

मैं भी नहीं

इसे मैं ही अकेले देखता हूं 

बात-करामात | 'इंडिया' तो जीता, पर 'हिंदुस्तान' हार गया || visfot news | पत्रकारिता छोड़ मीडिया अकादमी बनाएंगे पत्रकार || बियाबान में शोर | जनप्रतिनिधि गायब है अब तो गाड़ी लेकर ही लौटेगें || परत-दर-परत | मंहगाई का रोना आखिर क्यों रोएं? || भारत की कहानी | महामहिम, मुझे मौत की इजाजत चाहिए || visfot news | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया युसुफ अंसारी का सम्मान || visfot news | गांवों को सीधे मिले बजट का सात प्रतिशत- गोविन्दाचार्य || राजनीति | राहुल की राजनीति पर शरद पवार की कूटनीति || visfot news | नौकरी मांगने की बजाय निर्माण करें मराठी माणुस : मनोहर जोशी || बड़ी खबर | राजनीतिक आग में जलते सवालों को फिर केन्द्र में लाने की कवायद ||

Subscribe to comments feed Comments (6 posted):

Shivendra Kumar Singh on 28 November, 2008 15:54;42
avatar
कई बरस पहले की बात है सिरीफोर्ट में एक बार पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की कविताओं का मंचन सुनने गया था-उनकी एक कविता की सिर्फ दो पक्तियां याद आ रही थीं, सोचा आपके इस संग्रह में उसे भी जोड़ दूं...ये वो दौर था जब देश में प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से भाजपा को महंगी कीमत चुकानी पड़ी थी-

"सुबह से बेहोश पड़ा है,
उसे शराव नहीं,
प्याज चढ़ गई है।"
Thumbs Up Thumbs Down
0
Alok Tomar on 28 November, 2008 16:21;46
avatar
विश्वनाथ प्रताप सिंह सिर्फ ग्यारह महीने प्रधानमंत्री रहे। इसे विडंबना ही कहा जा सकता है कि उनके प्रधानमंत्री होने के नैतिक अधिकार को चुनौती देने वाले और उनकी सरकार गिरने पर प्रधानमंत्री बनने वाले चंद्रशेखर और विश्वनाथ प्रताप सिंह एक ही साल और वह भी काया को जर्जर कर देने वाली बीमारियों का शिकार हो कर संसार से विदा हुए।

विश्वनाथ प्रताप सिंह अनंत विरोधाभासों वाले व्यक्तित्व थे और जब भी उनके जीवन का सभी आयामों से आकलन किया जाएगा तो ये विरोधाभास सबसे पहले सामने आएंगे। इंदिरा गांधी की छाया में वे अपने सांसद भाई संतबख्श सिंह की कृपा से आए थे और बहुत दिनों तक जिसे मुहावरे में पार्टी का अनुशासित सिपाही कहते हैं, बने रहे और राजनैतिक इनाम पाते रहे। केंद्र में वित्त मंत्री बने और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री भी रहे। इंदिरा गांधी के रहते उन्हें मिस्टर क्लीन की उपाधि मिली और बहुत बाद में वित्त मंत्री के नाते मनमोहन सिंह को जिस खगोलीकरण और आर्थिक उदारीकरण के लिए जाना गया उसकी नीव भी श्री सिंह ने ही रखी थी। यह जरूर है कि उन्होंने कांग्रेस के करीबी अंबानी घराने को आर्थिक जांचों के जरिए बहुत सताया और राजीव गांधी के दोस्त अमिताभ बच्चन के घर तो छापा ही पड़वा दिया।

इंदिरा जी के बाद राजीव गांधी सरकार में भी विश्वनाथ प्रताप सिंह सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक थे। पहले वे वाणिज्य मंत्री बने और फिर उन्हें वित्त मंत्री बना दिया गया। उस दौरान उन्होंने एक कमाल का कारनामा यह भी किया कि भारतीय औद्योगिक घरानों में भ्रष्टाचार और बेइमानी की जांच के लिए अमेरिका की जासूसी संस्था फेयर फैक्स को अनुबंधित किया और इस पर खासा विवाद हुआ। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने रक्षा मंत्रालय की बोफर्स सौदे की फाइले यह कह कर वापस कर दी कि इस सौदे में उन्हें दलाली दिए जाने के सबूत मिले है। खुद अपने प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर भी उन्होंने यह जिद नहीं छोड़ी। राजीव गांधी ने अरूण नेहरू और अरूण सिंह जैसे दोस्तों की सलाह पर विश्वनाथ प्रताप सिंह को खुद रक्षा मंत्री बना दिया और बोफर्स सौदा आखिरकार रक्षा मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के दस्तखतों से ही अस्तित्व में आया।

लेकिन विश्वनाथ प्रताप सिंह समझ गए थे कि उनका इस्तेमाल किया गया है। बोफर्स का राजनैतिक ताबीज ले कर वे पहले कांग्रेस के भीतर साफ साफ मुखर विरोध करने लगे और फिर समाजवादी नेता रामधन ने जो एक गैर राजनैतिक मोर्चा-जनमोर्चा बनाया था, उस पर कब्जा कर के जल्दी ही उसे जनता दल में बदल दिया और कांग्रेस के विरोधी सभी दलों को साथ जमा कर लिया। चुनाव हुए और उनमें हर चुनाव सभा में विश्वनाथ प्रताप सिंह बहुत नाटकीय अंदाज में कहते थे कि उनकी जेब में एक कागज पर स्विस बैंक का वह दस्तावेज है जिसमें राजीव गांधी के खाते में बोफर्स की दलाली के पैसे जमा किए गए हैं। मतदान हुआ और विश्वनाथ प्रताप सिंह को बहुमत तो नहीं मिला मगर एक चमत्कार उन्होंने यह जरूर किया कि भाजपा और वाम मोर्चा दोनों के बाहरी समर्थन से अपनी सरकार ग्यारह महीने चलाई। ये दोनों दल इसके बाद या इसके पहले भी कभी साथ नहीं आए थे।

उसी समय भाजपा ने लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में और नरेंद्र मोदी तथा स्वर्गीय प्रमोद महाजन के प्रबंध में अयोध्या के लिए राम रथ यात्रा निकाली। उस समय विश्वनाथ प्रताप सिंह की अनिच्छा के बावजूद मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। लालू यादव चंद्रशेखर की कृपा से बिहार सरकार चला रहे थे। आडवाणी की यात्रा गुजरात के सोमनाथ से महाराष्ट्र, उड़ीसा, बंगाल और लगभग पूरे बिहार को पार कर के समस्तीपुर शहर तक पहुंच गई। कही कोई उपद्रव या दंगा नहीं हुआ लेकिन विश्वनाथ प्रताप सिंह के निर्देश पर लालू यादव ने श्री आडवाणी को समस्तीपुर में आधी रात पकड़ कर सुबह हेलीकॉप्टर से दुमका में एक गेस्ट हाउस में गिरफ्तार कर के रख दिया। आडवाणी पार्टी के अध्यक्ष थे और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सारे भाजपा सांसद राष्ट्रपति भवन गए और सरकार से समर्थन वापस लेने का पत्र दे दिया।

मुहावरो की राजनीति करने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह कुछ ही दिन पहले अपने उपप्रधानमंत्री देवीलाल का आकार छांटने के प्रयास में मंडल आयोग की वे सिफारिशे लागू कर चुके थे जिनका कई बार वे खुद संसद में विरोध कर चुके थे। भाजपा की समर्थन वापसी को उन्होंने अपने आपको परम धर्म निरपेक्ष होने की छवि देने का असवर माना और संसद में विश्वासमत पर बहस करवाई। इसी बहस में कई पुराने भेद खुले। चंद्रशेखर ने बताया कि उनके प्रधानमंत्री बनाए जाने पर सहमति हुई थी लेकिन विश्वनाथ प्रताप सिंह ने देवीलाल का नाम प्रस्तावित किया और पहले से लिखी हुई पटकथा के आधार पर देवीलाल ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को ही देश का नेता बना दिया। चंद्रशेखर इस बैठक का बहिष्कार कर के चले आए थे। संसद में बहस के दौरान उन्हाेंने कहा कि उन्होंने विश्वनाथ प्रताप सिंह को कभी अपना नेता नहीं माना। दिलचस्प बात तो यह है कि समाजवादी जॉर्ज फर्नाडींज आधी रात तक विश्वनाथ प्रताप सिंह और उनकी सरकार का जोरदार समर्थन कर रहे थे और सरकार का गिरना तय था। अगली सरकार कांग्रेस की मदद से चंद्रशेखर की बनी और जॉर्ज उसमें भी मंत्री थे।

विश्वनाथ प्रताप सिंह जब बीमार हुए तो पहले संदेह किया गया कि उन्हें केंसर हैं। अमेरिका के एक अस्पताल में जांच होने पर पता चला कि उनके दोनों गुर्दे खराब हो चुके हैं और उन्हें अब जीवन भर सप्ताह में दो बार रक्त शुद्व करवाने के लिए डायलिसिस करवाना होगा। उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने का फैसला किया और इसके बावजूद राजनीति में बने रहे। वे किंग मेकर की भूमिका में आना चाहते थे और दिलचस्प बात यह है कि अपने अंतिम वर्षों में कांग्रेस से उनकी दूरियां लगभग खत्म हो गई थी और वे कहने लगे थे कि धर्म निरपेक्ष सरकार तो कांग्रेस के नेतृत्व में ही बन सकती है। बीच बीच में उन्होंने किसानों और गरीबों के कुछ आंदोलन भी चलाए और अपने आपको प्रासंगिक बनाए रखने की पूरी कोशिश की।

अंत का आभास विश्वनाथ प्रताप सिंह को शायद हो गया था और इसीलिए उन्होंने अपने पुत्र अजेय सिंह को अपना उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया था। कसम खाने के मामले में उस्ताद विश्वनाथ प्रताप सिंह की एक प्रसिद्व कसम वह थी जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कहा था कि अगर वे डाकू समस्या का उन्मूलन नहीं कर पाए तो कुर्सी छोड़ देंगे। इसी बीच डाकुओं ने उनके बड़े भाई की भी हत्या कर दी और विश्वनाथ प्रताप सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
Thumbs Up Thumbs Down
0
sumo on 28 November, 2008 16:39;30
avatar
" चुनाव हुए और उनमें हर चुनाव सभा में विश्वनाथ प्रताप सिंह बहुत नाटकीय अंदाज में कहते थे कि उनकी जेब में एक कागज पर स्विस बैंक का वह दस्तावेज है जिसमें राजीव गांधी के खाते में बोफर्स की दलाली के पैसे जमा किए गए हैं। "

बाद में वीपी सिंह गूंगे बन गये उन्होंने झूठ बोलकर या अपराधी को बचाकर देश के प्रति अपराध किया.

किसी आदमी के मरने के बाद उसकी बुराई नहीं करनी चाहिये इसलिये चुप हूं
Thumbs Up Thumbs Down
0
Abhimanyu on 28 November, 2008 17:18;17
avatar
Sumo sahi kaha apne marne ki baad kisi ki burai nahi karni chahiye. Ab kya kahe Heman Karkare ke baare me. Lekin apne yaha ye ek bada ajib trend hai ki Insan jaisa hota hai, usse ek dam alag jan padta hai. Isme media bahut important role paida karti hai.

Jaise mai khud jis Chandsekharji ko janta hu, wo jis Chandsekhar ko duniya janti hai usse ek dam alag hai.

Kabhi kabhi mujhe lagta hai ki ye log ache aur sayad imandar the, suruat dil se ki thi, lekin dhire dhire smajhota karte gaye kursi ke liye, apne pocket ke liye, apne pariwar ke liye aur fir.......... isme ek name aur hai waiting list pe, lag raha hai uspe vi jaldi hi charcha hogi Visfot ke plateform pe; Atal Bihari Vajpayeeji
Thumbs Up Thumbs Down
0
दीपक शर्मा on 06 December, 2008 18:05;46
avatar
कवितायें ऐसी लगी जैसे कोई अपने से ही सवाल कर रहा है !! अत्यंत मर्मस्पर्शी !
Thumbs Up Thumbs Down
0
विचित्रमणि on 20 December, 2008 02:06;57
avatar
आलोक जी का ये लिखना गलत है कि जॉर्ज फर्नांडीस पहले वीपी सिंह के साथ थे, बाद में चंद्रशेखर सरकार में मंत्री बन गये थे। जॉर्ज ने मोरारजी भाई के लिए संसद में भाषण दिया था, बाद में चरण सिंह के साथ चले गये थे।
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 6 | displaying: 1 - 6

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
जनप्रतिनिधि गायब है अब तो गाड़ी लेकर ही लौटेगें
राजस्थान भर के लगभग 6 हजार जनप्रतिनिधि गायब है. लोगों की माने तो वो अब गाडी में सवार होकर ही वापिस लौटेगें. सूत्रों की माने तो प्रदेश भर में इन दिनों गाडियों की बुकिंग तेज हो गई है. हजारों जो एक साथ खरीदी जानी है. गाँव की सरकार जो उनके बलबूते बनेगी. ...
image
प्रयाग से पटना के बीच बसे भारत की नयी सिलिकॉन वैली
विभोर श्रीवास्तव को फोन किया था. 24 साल के विभोर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक साप्ताहिक अखबार निकालते हैं- मिशन नौकरी. खुद मैनेजमेन्ट के छात्र रहे हैं और नौकरी नहीं मिली तो नौकरी दिलाने के अभियान पर निकल पड़े हैं. अखबार की सात हजार प्रति छापते हैं और जहां कभी भी नौकरी हो उसकी सूचना निशुल्क बांटते हैं....
image
मोटी फीस वसूल ली और झुनझुना पकड़ा दिया
सभी माता-पिता का सपना होता है कि उनका लाडला पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके, उसे एक अच्छी नौकरी मिले और बुढ़ापे में वो उनका सहारा बन सके। इसके लिए वो अपने जीवन की कमाई अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर देते हैं. लेकिन ज़रा सोचिये कि इतनी मशक्क़त के बाद अगर प्रतिफल शून्य हो तो क्या होगा?...
image
और वही नयी हिन्दी होगी
करीब दो महीने हो गए। जानेमाने आर्थिक अखबार इकोनॉमिक टाइम्स के संपादकीय पेज पर 19 नवंबर को टी के अरुण ने एक लेख लिखा था जिसका शीर्षक था - Hindi an endangered language? इसके प्रमुख अंश मैं पेश कर रहा हूं ताकि हम सभी इन मुद्दों पर सार्थक रूप से सोच सकें।...
image
मैं जिंदा हूं और भारत वापस लौटूंगा
धरती के मानचित्र पर भारत सबसे अधिक रहस्यमय देश हैं. भारत में ऐसे कई पात्र ऐसे हैं जो संसार के रंगमंच से कभी विदा ही नहीं हुए. इसमें रामायण और महाभारत काल के कुछ पात्र आज भी उपस्थित माने जाते हैं. नेताजी ऐसे ही चरित्र हो गये हैं. आजादी के रंगमंच का एक ऐसा नायक जो आता तो है लेकिन जिसके जाने का कोई प्रमाण नहीं मिल पाता है. ...
image
खेल संगठनों की चैरिटेबल निरंकुशता
हाल के दिनों में देश के प्रमुख खेल संगठन लगातार विवादों के घेरे में रहे. इनमें हाकी इंडिया का विवाद कुछ ज्यादा लंबा खिंचा मगर भारतीय ओलंपिक एसोसियेशन, बोर्ड ऑफ क्रिकेट कण्ट्रोल ऑफ इंडिया और नेशनल राइफल एसोसियेशन की भूमिका भी काफी हद तक संदेह के घेरे में रही....
image
जाति की सामंती सोच का विनाश होना जरूरी
लोकसभा की अध्यक्ष मीरा कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लिस्ट में जिस तरह से संबोधित किया गया है वह कांग्रेसी नेताओं की सामंती सोच का एक प्रतिनिधि नमूना है. जिन लोगों ने यह काम किया उनके ऊपर दलित एक्ट में मुक़दमा भी शुरू कर दिया गया है लेकिन इस से समस्या हल होने वाली नहीं है. इस घटना के ज़रिये एक बार फिर जाति के विनाश की ज़रुरत रेखांकित हो गयी है....
image
नेशनल गेम होने का नेशनल शेम
भारतीय मीडिया जगत में आखिरी बार हॉकी का जिक्र तब हुआ था जब भारतीय हॉकी पिछले साल अप्रैल में भंग कर दिया गया था. फेडरेशन के अध्यक्ष पर गुण्डई के इतने आरोप लगे कि भारतीय ओलंपिक संघ ने इस संस्था को ही ध्वस्त कर दिया. इसके बाद न हॉकी का कभी जिक्र हुआ और न उसके खिलाड़ियों का. ...
image
लखनऊ की पत्रकारिता में लोकतंत्र लौट आया है
दस जनवरी को सम्पन्न यूपीएसएसीसी के चुनाव के परिणाम पर चुनाव अधिकारियों को कठघरे में खड़ा किये जाना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। हेमंत तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोगों को भड़का कर पत्रकारों के बीच अनावश्यक मतभेद पैदा करा रहे हैं। आरोप लगाने की घृणित राजनीति मे उलझने की बजाय हेमंत तिवारी को अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए। उन्होंने जो बोया था वही काटा है।...
image
मोदी शरणम् गच्छामि
अमिताभ बच्चन कह रहे हैं कि वे गुजरात का प्रचार करेंगे और मोदी कह रहे हैं वे अमिताभ की फिल्मों को प्रमोट करेंगे. मोदी को छोड़ दें तो अमिताभ बच्चन की हकीकत यह है कि वे पापी पेट के वास्ते कुछ भी कर सकते हैं. वे मुलायम सिंह यादव के दरवाज़े पर भी रेंग सकते हैं और नरेंद्र मोदी की चापलूसी भी कर सकते हैं.'...
image
मैडल वापसी काफी नहीं, 'राठौरों' से मुक्ति कब?
सोचो, मीडिया आवाज न उठाता। रुचिका केस में अदालती फैसले को दिन का घटनाक्रम मान आगे बढ़ जाता। तो क्या बात इतनी दूर तलक जाती? क्या 19 साल से कुंभकर्णी नींद सोई सरकार जागती? अब रुचिका के गुनहगार एसपीएस राठौर पर मुकदमों का बोझ। होम मिनिस्ट्री भी मैडल छीनने का फैसला कर चुकी तो यह अपनी मीडिया की वाहवाही नहीं।...
image
विधु विनोद चोपड़ा का 'चिरकुटपना'
यह सिर्फ चिकोटीभर काटने का मामला नहीं है, विधु विनोद चोपड़ा पर दूसरा ऐसा मौका है जब धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ‘3 इडियट्स’ चेतन भगत; तो ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ आफाक अलमास हुसैन के लिए ‘छलिया’ साबित हुई है। हालांकि दोनों ही लेखकों ने ‘फिल्म लेखक संघ’ में अपनी शिकायत न ले जाकर सीधे मीडिया के सामने भड़ास निकाली है, इसलिए ‘संघ’ चुप्पी साधे हुए है।...
image
प्यार और कौमार्य पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
दुष्कर्म के एक मामले में उच्चतम न्यायलय का एक महत्पूर्ण निर्णय आया है। दुष्कर्म के आरोप में एक दोषी को यह कह कर निर्दोष करार दे दिया कि पीड़िता ने खुद कौमार्य खोया। खबर प्रकाशित हुई। नये साल के पहले दिन। अंदर के पेज में। छोटे से कॉलम में। नये साल के जश्न में डूब कुछ ही पाठकों का ध्यान इस खबर की ओर गई होगी।...
image
सफदर की सोच से 'सहमत' होने का वक्त
21 साल बीत गये. जब मेरे दोस्त सफदर को दिल्ली के पास औद्योगिक इलाके में सदा सदा के लिए हमसे छीन लिया गया था. सफदर के बारे में लिखने के लिए कलम उठाने में मुझे 21 साल लग गये. 21 साल बाद वर्तमान में जब अतीत की घटनाओं को देखते हैं तो पूरी शिद्दत से महसूस होता है कि सफदर की सोच से सहमत होने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है. ...
image
एक सभ्य सनातन देश में वासना का भोग
पुरुष प्रधान भारतीय संस्कृति में नारियों के लिए आदर सम्मान सहज है. इसके लिए कोई आडंबर नहीं होता. भारतीय समाज की शिक्षा दीक्षा में नारी के प्रति सम्मान का पाठ पग पग पर है. लेकिन जरा आधुनिक होते भारत को देखिए. जैसे जैसे यह देश आधुनिक से उत्तर आधुनिक होता जा रहा है, निरा वासना भोगी होता जा रहा है. राठौर से लेकर एनडी तिवारी तक इस भोगकाण्ड में हर खासो आम शामिल दिखाई देता है....
image
पाखंडी, व्यभिचारी, दुराचारी तथा दुष्टप्रवृत्ति वाला एक डीजीपी
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा की सीबीआई अदालत ने रुचिका गहरोत्रा आत्महत्या मामले में जो फैसला सुनाया है उसने एक बार फिर न्याय को लेकर देशभर में राष्ट्रव्यापी बहस छेड़ दी है. एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि देश का न्याय क्या ऊंचे रुसूख रखने वाले लोगों के लिए कुछ और है तथा देश के अन्य आम लोगों के लिए कुछ और?...
image
एक देश, दोहरी व्यवस्था
भारत में गरीब होने का अर्थ जैसा है, वैसा शायद दुनिया में कहीं नही है| भारत में जिसकी आय 20 रू. से कम है, सिर्फ वही गरीब है। बाकी सब ? यदि सरकार और हमारे अर्थशास्त्रियों की मानें तो बाकी सब अमीर हैं| 25 रू. रोज़ से 25 लाख रू. रोज तक कमानेवाले सभी एक श्रेणी में हैं। इससे बड़ा मज़ाक क्या हो सकता है?...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2