Home | परत-दर-परत | लकवाग्रस्त, लाचार और बेबस झारखण्ड

लकवाग्रस्त, लाचार और बेबस झारखण्ड

image भ्रष्टाचार की चौकड़ी

आप कह सकते हैं कि जनता सब जानती है. झारखण्ड की असलियत के बारे में संताल के इस 65 वर्षीय आदिवासी का बयान तो सुनिए- "झरखण्डवा पर कोनो संकट नही आया है। संकट तो नेताओं के कुरसिया पर आइल है। हम लोगो के पेट में दरिदर नही घुसल है। नेता लोग ही कुर्सी ला छिछियाइल फिर रहल है। हमरी गंजी के छेद मत गिनिए,नेता लोग जाके इ गिने की उनके केतना सिटवा पर सेंध लगने वाला है । अपना घर और स्टेट संभलता नही ,चलें है झारखंड बनाने। सार सब चोरे है।"

यह इस देश की राजनीति ही है कि एक नवजात प्रदेश के तीन करोड़ लागों को लूट कर लकवाग्रस्त कर दिया गया है। जब प्रदेश की जनता को भोजन, काम, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ की दरकार थी, उस समय नेता लोग सामूहिक रूप से लूट को अंजाम देने में लगे थे। मधु कोड़ा एंड कंपनी 4000 करोड़ विदेश में जमा कर आई। कई नेताओं ने करोड़ो की संपति बनाई और जिन जिन नेताओं और दलाल, नौकरशाहों को इस लूट की जानकारी मिली अपना परसेंटेज लिया। लूट की जानकारी जब नक्सली भाई को लगी तो उन्होने अपना तेवर दिखाया और करोड़ो रूपए झटके। कोई ढाई से तीन साल तक यह लूट कांड होता रहा और राज्य की जनता अपनी बेवसी पर आंसू बहाती रही। आलम ये हुआ कि इन 9 सालों में भूख गरीबी और बेकारी से तंग आकर हजारों युवक नक्सली बन गए और यहां की हजारों मां बहने अपनी इज्जत दांव पर लगाकर चाकरी करने घर से बाहर चली गई। बाकी जो लोग यहां रह रहे है वे लकवाग्रस्त हैं, लाचार है और बेबस । और इस पूरे खेल में देश की सभी राजनीतिक पार्टियां शामिल है। आज चुनाव के दौर में बडे बडे वादों को लेकर जो पार्टियां वोट  मांग रही है इसके क्या माने है? महंगाई जैसी मामूली समस्या तो खत्म होती नही, चली है सभी पार्टियां राज्य को भूख ,भय और भ्रष्टाचार से निजात दिलाने। नेता लोग आदिवासी समाज को बेवकूफ मानते है।

झारखंड लूट कांड के कथित सरगना, वर्तमान सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को तो आप जान गए है, लेकिन राज्य को कंगाल बनाने वाले जो अन्य नेता हैं, उनकी ज्यादा कहानी शायद आपको मालूम न हो । बंधु तिर्की, हरिनारायण राय, कमलेश सिंह, और एनोस एक्का को भी आप समझे, तो पता चलेगा कि कैसे दन लोगों ने राज्य को लूट कर अपना महल तैयार किया है? एक बानगी तो देखिए। एनोस एक्का राज्य के ग्रामीण विकास मुत्री 2005 में बने थे। 2005 का चुनाव लड़ते समय उनके पास उनकी पत्नी और बच्चों समेंत कुल संपति 18 लाख 58 हजार 827 की थी। एक्का तब कोलेबिरा से चुनाव लड़े थे और जीत कर सरकार में शामिल हुए थे। कोलिबेरा विधान सभा सीट सिमडेगा जिला में है। 18 नवंबर 2009 को एक्का ने फिर दसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। चुनाव आयोग के सामने उसने अपने आय और संपति का जो ब्योरा दिया है, उसके मुताबिक एकका की संपति 3 करोड़ 22 लाख 43 हजार और 334 रूप्ए हैं।यानी पांच साल में 18 लाख से सवा तीन करोड़ की संपति ।एक्का की यह घोशित आय है जिसपर वे सरकार को आय कर देते होंगे । आपको को बता दे कि कोड़ा आय से अधिक संपति के मामले में इन दिनों जेल में हैं। एक्का सिमडेगा से भी चुनाव लड़ रहे है। पर्चा भरने बाहर आए थे फिर रांची के होटवार सेंट्रल जेल चले गए है। एक बात और बता दे कि एक्का झारखंड पार्टी का भी संचालन करते हैं और जेल में रहते हुए भी एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार खड़ा कर रखे हैं। जरा इनकी कमाई का ब्यौरा देखा जाए-

मद                       2009                2005

खुद के पास नकद--     150,250              50,000

पत्नी के पास------------55,000               22,000

बेटा बेटी के पास-------- 31,600                शून्य

बैंक जमा खंद का---------12,82,956            827

पत्नी का बैंक जमा--------9,82,151               20,000

इसके अलावे एक्का जी के पास 23,46,938 रूपए का बाहन है और उनकी पत्नी के पास 9,50,470 की दो बेलोरो गाड़ी। 2005 में एक्का जी के पास एक मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर थे। 2005 में एक्का की पत्नी का कोई वित्तीय इंवेस्टमेंट नहीं था, लेकिन 2009 में उनका इंवेस्ट बढकर 11,80,000 हो गया है। उनकी पत्नी के नाम से 1 करेड़ 20 लाख की जमीन भी है, जबकि 2005 में पत्नी के पास मात्र 60 हजार की जमीन थी । इसके अलावे दोनो मियां बीबी के पास बंदूक और पिस्टल भी है। और न जाने और क्या क्या..

पांच साल में अकूत संपति बनाने वाले हरिनारायण राय इन दिनो आय से अधिक संपति के मामले में जेल में है। और वहीं से दुमका जिला के जरमुडी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 8 दिसंबर को वहां चुनाव होना है। दुमका में जिस दिन परचा भ्रने आए राय तो कह गए कि इस बार वे गृह मंत्री बनेंगे। राय एक्का और कोड़ा की दोस्ती रांची में बेहद चर्चित है। एनडीए द्वारा झारखंड के नेताओं का अपहरण की खबर 4 मार्च 2005 के सभी अखबारों की सुर्खिया बनी थी। सरकार बनाने के लिए भाजपा ने झारखंड के विधायकों को जयपुर की सैर करायी थी, उसमें हरिनारायण राय प्रमुख थे। 13 मार्च 2005 को अर्जुन मुंडा की ताजपोशी हुई और राय मंत्री बने। 4 फरवरी 2005 को राय की संपत्ति थी- नकद 40,000,जेवरात 50,000 कृषि भूमि 5.50 एकड़ और घर खपरैल । पांच साल बाद अब राय की संपति हो गई है- बैंको में जमा 43,8074 रूपए, पत्नी सुशीला देवी के पास 20,05,627 रूपए, पत्नी के नाम पोस्ट आफिस में टर्म डिपोजिट 42,15,200रूपए, पत्नी के पास जेवर 50,000के, 78,500 के फर्नीचर, रांची में पत्नी के नाम 55,42,121 के, राय पर बैंको का कर्ज 14,24,563 के। इसके अलावा उनके पास गाड़ी और बंदूक भी है। इनके पास वास्तविक कितनी संपति होगी आप समझ सकते है। इसी तरह से कमलेश सिंह, भानु प्रताप और बंधु तिर्की ने राज्य को खोखला किया हैं।     

आज से कोई 9 साल पहले 15 नवंबर 2000 को बिहार को बांट कर अलग झारखंड राज्य की स्थापना की गई। राज्य में भाजपा की सरकार बनी और बाबूलाल मरांडी बने राज्य के पहले मुख्यमंत्री। राज्य अलग हुआ, सरकार बन गई लेकिन इस सरकार के पास पहले से राज्य के विकास को लेकर न कोई विजन था और न हीं कोई कार्यक्रम। किसी भी पार्टी की सरकार बनती तो शायद तस्वीर कमोबेस यही होता। किसी तरह बाबूलाल मरांडी लगभग दो साल तक सरकार चलाते रहे। राजनीतिक विवशता और और कार्यक्रम के अभाव के बावजूद बाबूलाल को जो भी अच्छा बुरा लगा, किया। इतना तो कहा ही जा सकता है 9 सालों में से मात्र दो साल ही राज्य में जनता को सरकार का आभाष हो सका, वह भी केवल सामान्य ज्ञान के नाम पर। विकास और जनसरोकार के नाम पर नहीं। यह बात इसलिए कही जा सकती है कि बाद के वर्षों में जितनी सरकारे बनीं और जितने मुख्यमंत्री बने, उसके कार्यकाल को याद रखना मुश्किल है।

बाबूलाल मरांडी की सरकार बनने के दो साल बाद जनता दल (यू) नें इस सरकार को गिरा दिया। उर्जा मंत्री लालचंद महतो बिजली विभाग में मनचाहा काम चाहते थे, तो भू राजस्व मंत्री मधु सिंह निबंधन विभाग। इसके लिए उन्होने मरांडी को 50 लाख रूपए हर माह देने की पेशकश की थी।  अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री बने। मरांडी के कामों को रोक दिया गया। नई राजधानी का निर्माण और कन्यादान योजना खटाई में चली गई। 2005 के चुनाव के बाद कांग्रेस के समर्थन से शिबू सोरेन सी एम बने। नौवे दिन ही सरकार गिर गई। अर्जुन फिर सी एम बने। मधु कोड़ा, हरिनारायण राय और कमलेश सिंह मंत्री बने। 2006 में इन तीनो के विद्रोह के बाद कांग्रेस, झामुमों और राजद के समर्थन से मधु कोड़ा सीएम बनाए गए। झामुमों ने फिर विद्रोह किया और और 27 अगस्त 2008 को शिबू सोरेन सी एम बने और 8 जनवरी 2008 को उपचुनाव में हार के बाद शिबू को गद्दी छोड़नी पड़ी। 18 जनवरी 2009 से यहां राष्ट्रपति शासन है। इस पूरे खेल में जनता के लिए कुछ नही किया गया। आज वही कांग्रेस, भाजपा, राजद और झामुमों फिर लुभावने वादों के साथ चुनाव में खड़ी है और जनता को लोकप्रिय सरकार देने का वादा कर रही है जो पिछले नौ साल से इसकी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं. 

Subscribe to comments feed Comments (2 posted):

Anup on 24 November, 2009 11:58;12
avatar
इन सालो को ......उम्र कैद देना चाहए........
अक बात और इस देश की जनता भी चुटिया है'...जो इनको जीता देती है
Thumbs Up Thumbs Down
0
Prithul on 26 November, 2009 19:04;35
avatar
सिस्टम ख़राब हो चूका है. रिप्लेस करना होगा इस सिस्टम को वर्ना प्रलाप व्यर्थ है.हमारे पास आज नहीं है.आज आप किसे मौका दोगे?सारे फ्रौड़ हैं.हम जनता को इमानदार लोगों को चुनना होगा.बिना ये देखे की वो किस पार्टी का है. भूतकाल में हमने पार्टी को चुना और पार्टियों ने उन्हें चुना जो पार्टी फूंको ज्यादा से ज्यादा फंड दिया.आज जिस को हमें देश भर कलिए मॉडल बनाना था आज हंसी का एक पात्र बन कर रह गया है.सारे सपने धूमल हो गए हैं.हमने अपने चूहे प्रतिनिधि से कभी सवाल नहीं किया.हम सारे भारतीय को दूसरों पे असरित होने की आदत हो गयी है.हमारे PM आतंकवाद,पाकिस्तान एंड चाइना की लडाई के लिए अमेरिका मुह देख रहे हैं.कोई नहीं आयेगा.हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी. कोई नहीं आयेगा.

एक शरुआत करनी होगी.हिसाब मांगो अपनी प्रतिनिधि से.राजनिति को धंधा बनने से रोको.
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 2 | displaying: 1 - 2

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image अखिलेश अखिल दो दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में पाठकों का 'मनोरंजन' करनेवाले अखिलेश अखिल अपनी धारदार रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान समय में घुमक्कड़ी और समय समय पर विस्फोट पर लेखन के अलावा पत्रकारिता में भ्रष्टाचार पर एक किताब पर काम कर रहे हैं.
Rate this article
5.00
More from परत-दर-परत
Previous
image
इस्लामी रणनीति है हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा
क्या देश में हिन्दू आतंकवाद पूरी तरह पैर पसार चुका है जो उतना ही खतरनाक है जितना कि अरब के पैसे से पलनेवाला बहावी आतंकवाद? भारत में कुछ छुटपुट ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें न केवल आतंकी घटनाओं के समान बनाकर पेश किया गया बल्कि उनका हिन्दू कनेक्शन भी साबित करने की कोशिश की गयी. प्रेम शुक्ल की पड़ताल है कि भारत में हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा भी इस्लामिक चमपंथी विचारकों और रणनीतिकारों की "फेश सेविंग एक्सरसाइज" है िजसमें उन्हें मुस्लिम वोट की लालची सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. ...
image
कंधमाल: सांप्रदायिक धुव्रीकरण नई चुनौती
कंधमाल की आग उड़ीसा से अधिक अब राजधानी दिल्ली में धधक रही है. पिछले महीने 22 से 24 अगस्त के बीच दिल्ली में चर्च संगठनों द्वारा एक जनसुनवाई करके यह साबित करने की कोशिश की गयी कि कंधमाल में दंगा पीड़ितों का पुनर्वास नहीं हो रहा है. इस जन-सुनवाई के संयाजकों में जॉन दयालॅ, कटक-भुवनेश्वर के बिशप रिफेल चैनथ एवं वामपंथी विचाराधरा सहमत की माला हाशमी प्रमुख थी....
image
सुलझी हुई समस्या को उलझाने पर आमादा
आज जो लोग भी कश्मीर की समस्या निपटाने निकले हैं सवाल पैदा होता है क्या उन्हें कश्मीर की समस्या का ओर-छोर भी पता है? क्या राहुल गांधी और ओमर अब्दुल्ला की नयी पीढी १९४७ से २०१० के बीच कश्मीर में क्या हुआ है उसकी प्रामाणिक जानकारी से लैस भी है? यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार कश्मीर की स्थिति को ठीक से समझ ही रही होती तो क्या पिछले ६ वर्षों के शासनकाल में उसने एक सुलझ चुकी समस्या को उलझा लेने की मूर्खता की होती?...
image
छत्तीस हुआ तिरसठ का आंकड़ा
सोनिया गांधी बीते शुक्रवार को चौथी बार कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गयी .उनके इस चयन के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में सत्ता परिवर्तन का निर्णायक दौर शुरू हो जाएगा. सोनिया गांधी अपने पति राजीव गांधी की १९९१ में हत्या के बाद राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखने के लिए जिस अंदाज में १०,जनपथ से कांग्रेस की राजनीति का नियंत्रण रखने का परोक्ष-अपरोक्ष प्रयास करती रही हैं उसका एकमेव उद्देश्य रहा है अपने पुत्र राहुल गांधी को एक दिन इस देश का प्रधानमंत्री बनाना....
image
चीन के सामने दीन हीन
पिछले कुछ वर्षों से चीन हिन्दुस्तान को पूर्वोत्तर तथा जम्मू एवं कश्मीर के मसले में अनावश्यक आँख तरेरने लगा है. चीन के इस दुस्साहस के लिए हिन्दुस्तान सरकार की अनावश्यक मिमियाहट जिम्मेदार है. जुलाई के महीने में चीन ने हिंदुस्तानी सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल को बीजिंग का वीजा यह कह कर नकार दिया कि वे विवादास्पद क्षेत्र के सैन्य प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जसवाल का वीजा मध्य जुलाई माह में नकारा गया। इसके बाद ११ अगस्त को निर्वासित तिब्बतियों की सरकार के प्रमुख दलाई लामा हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह से मिले तो इस पर चीनी राजनायिक इतने गरम हो गए कि हिन्दुस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान चीन के समक्ष याचना वाली मुद्रा में खड़ा हो गया....
image
संसद का हाल: सांसद को पसंद केवल बवाल
पंद्रहवीं लोकसभा ने एक साल पूरे कर लिये हैं. यह साल वैसे तो कामकाज के लिहाज से ऐसी किसी खास उपलब्धि का नहीं रहा है जिसके लिए संसद का पिछला एक साल याद किया जाए लेकिन क्या पूरे साल सांसदों ने उस 'बिजनेस' में हिस्सा लिया जिसके लिए जनता ने उन्हें चुनकर सदन तक पहुंचाया है? संसद के कामकाज के बारे में आम धारणा यही है कि संसद में जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप काम काज नहीं होता. संसद जितनी चलती है उससे अधिक ठप रहती है. अब वेतनवृद्धि के बाद एक नयी तोहमत और लग गयी है कि देश की जनता मंहगाई से परेशान है और सरकार ने जनप्रतिनिधियों का वेतन चार गुना बढ़ा दिया. सवाल है कि क्या हमारे सांसद सचमुच जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर पानी फेर रहे हैं?...
image
गांधी का स्वराज बनाम जिन्ना जवाहर का कुराज
देश का ६४ वां स्वतन्त्रता दिवस बीत गया. कुछ सरकारी-अर्ध सरकारी, निजी, राजनीतिक समारोहों की औपचारिकता के अलावा अब १५ अगस्त का दिन एक सार्वजनिक अवकाश के सिवा शायद ही किसी अन्य महत्त्व का शेष रह गया हो. साल दर साल आजादी के गौरव के प्रति आम आदमी उसी तरह अनभिज्ञ होता जा रहा है जिस तरह राही मासूम रजा के उपन्यास की एक स्त्री पात्र पाकिस्तान को नजदीकी शहर में बनने वाली कोई मस्जिद समझ रही थी. ऐसा क्यों? क्योंकि ६३ साल पहले इस देश को आज़ादी के नाम पर एक सत्तान्तारण जरूर मिल गया था पर जिस स्वराज की परिकल्पना लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले और महात्मा गांधी कर रहे थे, वह स्वराज हिन्दुस्तान को आज दिन तक नसीब नहीं है....
image
हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क
हिंदू धर्म भारत का प्राचीन धर्म है। इसमें बहुत सारे संप्रदाय हैं। संप्रदायों को मानने वाला व्यक्ति अपने आपको हिंदू कहता है लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है जिसका प्रतिपादन 1924 में वीडी सावरकर ने अपनी किताब 'हिंदुत्व में किया था। सावरकर इटली के उदार राष्ट्रवादी चिंतक माजिनी से बहुत प्रभावित हुए थे। उनके विचारों से प्रभावित होकर ही उन्होंने हिंदुत्व का राजनीतिक अभियान का मंच बनाने की कोशिश की थी।...
image
जरूरी है जाति की जनगणना
जाति आधारित जनगणना आखिरी बार 1931 में हुई थी। 1941 में सरकार का पूरा ध्यान दूसरे विश्व युद्ध पर था जिसके चलते जनगणना नहीं हो पाई। आजादी के बाद जब 1951 में पहली जनगणना शुरू हुई तो जाति का मसला उठाया गया। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा कि जाति आधारित जनगणना से सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रभंजक मांग बताते हुए अस्वीकार कर दिया था।...
image
सारे जहां में धूम हमारे ज़बां की है
कभी उर्दू की धूम सारे जहां में हुआ करती थी, दक्षिण एशिया का बेहतरीन साहित्य इसी भाषा में लिखा जाता था और उर्दू जानना पढ़े लिखे होने का सबूत माना जाता था। अब वह बात नही है। राजनीति के थपेड़ों को बरदाश्त करती भारत की यह भाषा आजकल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वह उर्दू जो आज़ादी की ख्वाहिश के इज़हार का ज़रिया बनी आज एक धर्म विशेष के लोगों की जबान बताई जा रही है।...
image
लालू की करनी पर नीतीश की भरनी
हाल में ही बिहार की विधानसभा में जो कुछ हुआ उसने लोकतन्त्र को शर्मिन्दा तो किया ही है, लेकिन लोकतन्त्र भी अब ऐसी शर्मिन्दगी बार-बार झेलने को अभिशप्त है, और हम सब इसके आदी हो चुके हैं। बिहार विधानसभा में लालूप्रसाद और कांग्रेस ने जो हंगामा और तोड़फ़ोड़ की उसके पीछे कारण यह दिया गया कि महालेखाकार एवं नियंत्रक (CAG) ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि सन् 2002 से 2007 के बीच शासकीय कोषालय से करोड़ों रुपये निकाले गये और उनका बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।...
image
पूर्वोत्तर की आत्मघाती उपेक्षा
देश के पूरबी छोर पर स्थित प्रदेश मणिपुर को देश के अन्य हिस्सों से जोडने वाले राजमार्गो पर करीब दो महीने तक चली नाकेबंदियों की वजह से आवाजाही बंद रही। पूरे प्रदेश में खाने-पीने की चीजों, जीवनरक्षक दवाओं और पेट्रोलियम पदार्थों की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई। सेना के विमानों की सहायता से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की व्यवस्था हुई, पर ऐसी व्यवस्थाओं की अपनी सीमाएं होती है और इनसे जनजीवन को सामान्य तरीके से संचालित नहीं किया जा सकता। हालत आज भी कोई सुधरे नहीं है क्योंकि समस्या की जड़ें उसी तरह मजबूती से गड़ी हुई हैं....
image
कश्मीर की विरासत है आजादी
कश्मीर में एक बार परिस्थितियां इतनी बिगड़ी कि केन्द्रीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ गयी. घाटी के मुहाने पर एक बार फिर सेना को बैठाना पड़ा. हालांकि अब घाटी में फौरी तौर पर शांति है लेकिन क्या कश्मीर में समस्या का समाधान सिर्फ केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप है. शेष नारायण सिंह मानते हैं कि कश्मीर में अशांति के कारण गहरे हैं. कश्मीर पर पाकिस्तान का बेजा दावा और भारत का 'अनावश्यक' हस्तक्षेप समस्या का मूल कारण बन गया है. इसका निदान किये बिना कश्मीर समस्या का समाधान संभव नहीं है. ...
image
कितना कामयाब होगा मुलायम का माफीनामा
जैसे तलाक देने के लिये तलाक को तीन बार बोला जाता है बिल्कुल इसी अंदाज मे सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह से अपने संबधो को लेकर माफी मांग कर मुसलमानो को रिझाने के लिये फिर से ट्रांपकार्ड फेंका है। अब देखना है कि मुलायम का यह ट्रांपकार्ड क्या हकीकत मे मुसलमानो को रिझाने मे कामयाब होगा।...
image
शिवाजी के शौर्य को कलंकित करने का षण्यंत्र
छत्रपति शिवाजी के अपमान के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरम है. संभाजी ब्रिगेड जिसने पिछली बार भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (बोरी) की तोड़-फोड़ की थी. इस बार महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल पर हमले का षण्यंत्र रचा था जिससे वे शनिवार को बाल बाल बच गये. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जेम्स लेन की विवादास्पद पुस्तक "शिवाजी- द हिन्दू किंग इन इस्लामिक इंडिया" की बिक्री के लिए जिस अंदाज में छूट मिली है, उस पर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कई संगठन आंदोलनरत हैं. लेकिन हम पहले यह समझ लें कि यह जेम्स लेन महाशय हैं कौन और उन्होंने किताब आखिर किस इरादे से लिखी है?...
image
बेमतलब हो गया है विश्व जनसंख्या दिवस
हमारे देश में हर खास दिन को दिवस के रुप में मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस उन्हीं दिवसों में से एक है जो 1987 से हर साल 11 जुलाई को मनाया जा रहा है। दरअसल 11 जुलाई 1987 में ही विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुई थी, पर हकीकत में इस दिवस में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे मनाया जाए। क्योंकि न तो हम 11 जुलाई को जनसंख्या कम करने के लिए कोई प्रण लेते हैं और न ही इस बाबत किसी तरह का सकारात्मक कदम उठाते हैं।...
image
रमन सिंह की दमनकारी औद्योगिक नीति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह नक्सली आंदोलन के खिलाफ चलनेवाले अभियान के अगुआ मुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रमण सिंह इस आंदोनल को किसके इशारे पर कुचल रहे हैं? क्या वे आम आदमी और आदिवासियों के हित में नक्सली आंदोलन को कुचलने का दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं या फिर उनका एजेण्डा कुछ और है. हाल में ही छत्तीसगढ़ की नयी औद्योगिक नीति की समीक्षा करें तो साफ हो जाता है कि असल में यह संघर्ष वे किसके लिए कर रहे हैं. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2