Home | जन-जीवन | असाढ़, अशोक और अकाल की आशंका

असाढ़, अशोक और अकाल की आशंका

Font size: Decrease font Enlarge font 814
image

राजस्थान सरकार बिजली पानी के संकट से जूझते प्रदेश को अभी तक कोई राहत नहीं दे पाई है वही आम किसान को एक बार फिर से आशंकाओं ने घेर लिया है। उसकी चिंता ये है कि कहीं एक बार फिर से पॉच साल पुराना इतिहास न सामने आ जाऐ।वो ऐसे में अकाल की स्थिति का अनुमान प्रदेश के मुखिया अशोक गहलौत से जोड रहा है और उसकी आशंका निर्मूल भी नजर नहीं आ रही है।राजस्थान में जून माह में सामान्तया 72 मिमी बारिश होती है जो इस बार 39 मिमी ही हुई है। बर्षा की कुछ क्षेत्रों में पडी फुहारों ने कुछ राहत अवश्य दी हैं।

दिसंबर 2008 से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तारूढ है और उसके मुखिया है अशोक गहलौत जो दिसंबर 1999 से 2003 तक भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है।दूसरे कार्यकाल के आरम्भ से ही प्रदेश से बर्षा की फुहारे रूठ सी गई है जिससे किसानों को इस बार रबी की फसल के लिए प्रदेश में सर्दियों के दौरान पक्षिमी विक्षोभ से होने वाली ´मावठ´का भी लाभ नहीं मिल पाया जिससे गेंहू ,सरसों की फसल अनुमान के मुताबिक नहीं हो सकी।

अब  जबकि असाढ का पूरा महीना जाने को है प्रदेश में किसानों ने खरीफ की फसल के लिए बीज भी हाथों में नहीं लिया है वही दूसरी ओर पशुओं के लिए चारे की समस्या ने भयावह रूप ले लिया है।आम तौर पर बाजरे की फसल का समय तो किसानों के हाथ से निकल सा चुका है तो अन्य फसलों की बुवाई के लिए भी उसका प्रत्येक निकलते दिन के साथ उसका इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।प्रदेश के तमाम बडे बाध सूखने के कगार पर पहुंच चुके है जिससे बिजली और बडे शहरों के लिए पीने के पानी की समस्या सामने आती जा रही है।

किसान की आंशकाओं के पीछे की सच्चाई भी कुछ ऐसा ही वयान कर रही है क्योंकि अशोक गहलौत के पहले पॉच बर्ष के कार्यकाल के दौरान भी प्रदेश में अकाल की ही स्थिति बनी रही थी और प्रदेश वासियों ने भाजपा की बसुंधरा राजे के कार्यकाल में राहत की सॉस ली जब बाडमेर, जैसलमेर, जोधपुर जैसे सूखे इलाकों में भी पर्याप्त वर्षा के साथ कवास जैसे गॉव में बाढ की स्थिति बन गई थी।

इस बीच लोग ये कहते सुने जा रहे है कि ´कर्म हीन खेती करै,बैल मरै कि सूखा पडै´ अशोक गहलौत के अभी तक के प्रशासनिक निर्णयों से आम आदमी को कोई नुकसान हुआ हो ऐसा बिल्कुल भी दिखाई नहीं पड रहा लेकिन प्रदेश में बनती दिख रही अकाल की संभावनाओं के बीच लोग बैचेन है साथ ही इसकी जिम्मेदारी अशोक गहलौत के नसीब के साथ जोड कर देख रहे है जिसका खामियाजा आम गरीब किसान को भुगतना पडता दिखाई दे रहा है।

इस तरह की चर्चाएं प्रशासनिक आला अधिकारियों के बीच भी सुनाई पड रही है, वही चौपाल चर्चाएं तो इन दिनों ऐसी ही बातों को कर रही है कि अशोक आया और अकाल लाया। ज्यातिषीय गणित और मान्यताओं के अनुसार भी इस बार बर्षाका गणित सही नहीं बताया जा रहा है।बीते बर्ष 7 विश्वा वर्षा थी जो इस बार 13 विश्वा है ।20 विश्वा के गणित में से अधिक होने पर बर्षा का दौर कम होता है,इसी प्रकार गत बर्ष मेघ का निवास वैश्य के घर था तो इस बार माली के घर बताया जा रहा है जिसके अनुसार भी कम बर्ष का होना प्रमाणित है। इसी प्रकार की मान्यताएं मेघ के सवारी  को लेकर है जो पिछले साल अश्व घोडा था जो त्रीव वाहन है वही इस बार मेघ की सवारी हाथी को बताया जा रहा है जो अपनी धीमी और मस्त मौला गति के लिए जाना जाता है।इस प्रकार से ज्योतिष का गणित ओर उसके अनुसार चली आ रही किवदंतिया और मान्यताएं भी इस बार बर्षा के कम होने का संकेत कर रही है।

ऐसे में अब लोगों को भाजपा का शासन याद आ रहा है जिसमें भले ही प्रदेश में बहुत कुछ अच्छा नहीं हुआ हो लेकिन बर्षा से बॉध भरे रहे वही बिजली की भी किल्लत से दो चार नहीं होना पडा।अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और उसके मुखिया के बारे में लोगों की आशंकाऐ किस हद तक सच साबित होती है या फिर इस बार लोगों को अकाल जैसी स्थितियों ने जूझना नही पडता है। इतना अवश्य कहा जा सकता है कि अशोक गहलौत के वर्तमान कार्यकाल में यदि प्रदेश को अकाल का सामना करना पड़ गया तो ये स्थिति कांग्रेस सहित अशोक गहलौत दोनों के ही लिए आगे ठीक रहने वाली नही है।

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

अवधेश आकोदिया on 03 July, 2009 08:05;04
avatar
संजय जी,
उधर आपने विस्‍फोट में खबर चलाई और इधर बारिश शुरू हो गई। वैस आप लिखने में जरा सी चूक कर गए। राजस्‍थान में पानी का संकट अवश्‍य है, पर बिजली का नहीं।
Thumbs Up Thumbs Down
0
visfot news network on 03 July, 2009 08:13;42
avatar
यह तो बहुत अच्छा हो गया. काश मैं इसे दो दिन पहले ही प्रकाशित कर देता?
Thumbs Up Thumbs Down
0
kishor nandan on 03 July, 2009 08:46;42
avatar
ऐसा लगता है अवधेश जी राजस्थान की राजधानी या फिर किसी दूसरे बडे शहर में रहते है जहॉ इन्हें बिजली कि किल्लत का सामना शायद नहीं करना पड रहा है जबकि छोटे कस्बों और उससे भी कहीं अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में हालात इतने बदतर है कि लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो रहा है ।संजय जी का विश्लेशण सटीक है लोगों के बीच ये चर्चा खूब हो रही है कि अशोक के आने के बाद अकाल की संभावना है। लेकिन संजय जी भी ऐसी बातों को मानते है अच्छा है।
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image राजीव शर्मा राजीव शर्मा राजस्थान में रहकर मुक्त पत्रकारिता कर रहे हैं.इससे पूर्व कइ अखवारों के लिए रिपोटिंग कर चुके हें। राजनीति के अलावा पानी-पर्यावरण के मुद्दे पर संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए प्रयासरत। विस्फोट के लिए राजस्थान से नियमित लेखन और रिपोर्टिंग.
Rate this article
5.00
More from जन-जीवन
Previous
image
सुखाड़ का शिकार हो गया बिहार
उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में आए बाढ़ के बारे में टीवी चैनल पर खबर देखने या फिर किसी सामाचार पत्र में खबर पढ़ कर यह अंदाजा मत लगाइए कि बिहार में इस साल भी खूब बारिश हो रही है। दरअसल बिहार के कुछ इलाकों में आई बाढ़, नेपाल की नदियों से बहकर आया पानी है जिसकी वजह से कुछ क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। लेकिन इस पानी से किसानों का भला नहीं होने वाला है।...
image
बाढ़ के बाद पाकिस्तान पर मंहगाई की मार
बाढ़ के कहर के बाद बढ़ी महंगाई ने पाकिस्तानी जनता की कमर तोड़ दी है। रमजान के महीनें में महंगाई ने पाकिस्तानी जनता को भारी परेशानी में डाल दिया है। बाढ़ के कारण सब्जियों की फसल तबाह हो गई है। आलू, टमाटर और मटर की कीमतें आसमान छू रही है। शहरों में टमाटर जहां १३० रुपये किलो बिक रहा है, वहीं आलू की कीमत भी चालीस से पचास रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। मजबूरी में पाकिस्तानी व्यापारियों ने अमृतसर से आलू, प्याज और टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। उधर आम लोगों के पास अब इस बढ़ती महंगाई के कारण टमाटर और आलू खरीदने के लिए भी पैसे नहीं है।...
image
हिन्दुओं ने खोल दिए दिल के दरवाजे
पिछले एक सदी के भयंकर बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने भले ही भारत की पांच मिलियन डॉलर की सहायता लेने में आनाकानी की हो लेकिन यहां के हिंदू समुदाय ने संकट की इस घड़ी में मुसलमान भाइयों की ऐसी मदद की है जिसने नफरत की राजनीति करनेवाले पाकिस्तान के हुक्मरानों की आंखें खोल दी है। बाढ़ प्रभावित इलाके में हिंदू समुदाय के लोग जहां आर्थिक सहायता दे रहे है, वहीं रमजान के महीनें में लोगों को सहरी और रोजा खोलने के वक्त खाना बनाकर भी ला रहे है। हिंदुओं के इस भावना से पाकिस्तान के दछिणपंथी राजनीति करने वाले नवाज शरीफ भी खासे प्रभावित हो गए है। वे अपने भाषणों में हिंदुओं की जोरदार तारीफ कर रहे है।...
image
विस्थापित हुए तो बिखर जाएंगे ख्वाब
अब खबर आई है कि अफ्रीकी चीते को बसाने के लिए मध्यप्रदेश के नौरादेही अभयारण्य से २३ गांवों को उजाड़े जाने की पूरी तैयारी हो गई है। हालांकि यह कोई पहला गांव नहीं होगा जब जंगली जानवरों को बचाने के नाम पर इंसानों का घर उजाड़ा जाएगा। सरकार और उनके अधिकारियों का यह तर्क है कि जानवरों को बचाना जरूरी है। लेकिन जब उनसे पूछा जाता है कि किसकी कीमत पर तो सामने एक लंबी खामोशी छा जाती है। ...
image
ससुराल गेंदा फूल के बाद अब चोला माटी के राम
छत्तीसगढ़ के लोक-गीत अब बालीवुड के रास्ते दुनिया भर में धूम मचा रहे हैं. दूरदर्शन में समृध्द लोक नाटकों, प्रहसनों का और आकाशवाणी में इस तरह की गीतों का खज़ाना भरा पड़ा है. वक्त आ गया है कि अब इन महान रचनाओं को लोगों को सामने लाने के लिए प्रसार-भारती अपना व्यावसायिक दायित्व निभाए, वरना भद्दे वीडियो एलबम और बेतुके छत्तीसगढ़ी फिल्म, यहां के महान कलाकारों का योगदान धूल-धुरसित करके रख देंगे....
image
आधी लड़कियों के लिए राइट विदाउट एजुकेशन
भारत में 6 से 14 साल तक के बच्चों के लिए ‘राईट टू एजुकेशन’ है, मगर 6 से 14 साल की कुल लड़कियों में से 50 प्रतिशत लड़कियां तो स्कूल से ड्राप-आऊट हो जाती हैं। यह आकड़ा मौटे तौर पर दो सवाल पैदा करता है, अव्वल तो यह कि इस आयुवर्ग की आधी लड़कियां स्कूल से ड्राप-आऊट क्यों हो जाती हैं, दूसरा यह कि इस आयुवर्ग की आधी लड़कियां अगर स्कूल से ड्राप-आऊट हो जाती हैं तो एक बड़े परिदृश्य में ‘राईट टू एजुकेशन’ का क्या अर्थ रह जाता है ?...
image
बाल मजदूर अभी भी मजबूर
बाल अधिकारों से जुड़ी लगभग सभी संधियों पर दस्तखत करने के बावजूद भारत बाल मजदूरों का सबसे बड़ा घर क्यों बन चुका है, और इसी से जुड़ा यह सवाल भी सोचने लायक है कि बाल श्रम निषेध एवं नियंत्रण कानून, 1986 के बावजूद हर बार जनगणना में बाल मजदूरों की तादाद पहले से कहीं बहुत ज्यादा क्यों निकल आया करती है ? मगर हकीकत इससे कहीं भयानक है। दरअसल बाल मजदूरी में फसे केवल 15% बच्चे ही कानून के सुरक्षा घेरे में हैं।...
image
शासन, प्रशासन को चुनौती देती प्रलयंकारी बाढ़
हरियाणा व पंजाब में गत् दिनों मॉनसून की शुरुआत में ही आई भारी बारिश तथा इसके बाद उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति के लिए एक बार फिर यही बताया गया कि घग्गर व टांगरी जैसी पहाड़ी नदियों तथा एस वाई एल नहर पर बने बांध में पड़ी दरार ने बारिश के पानी के साथ मिलकर बाढ़ जैसी स्थिति बना दी। जिसके कारण अंबाला, कुरुक्षेत्र तथा पटियाला जिलों का काफी बड़ा भाग जल प्रलय जैसे माहौल का सामना करने के लिए मजबूर हो गया। सवाल यह है कि इन नदियों के बांध आखिर प्राय: क्योंकर टूट जाते हैं?...
image
कब रुकेगी इज्जत की खातिर मौत?
इज्जत के खातिर मौत देने का सिलसिला आखिर कब रुकेगा? आखिर कब तक मान सम्मान के नाम पर युवाओं की हत्या होती रहेगी ? कौन है ! जो इस जघन्य कृत्य को चुनौती देने की हिम्मत करेगा ? इसका जवाब कानून नहीं है, इसका जवाब हम सभी को अपने आप से पूछना है, इस समाज से पूछना है, जिसके बीच हम रहते है।...
image
शिक्षा के बाजार में बेजार होता बचपन
शिक्षा का नया सत्र शुरू होने जा रहा है. सरकार शिक्षा के अधिकार के कानून की प्रक्रिया में है. महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सरकारें माध्यमिक कक्षाओं तक विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण करने पर प्रतिबन्ध लाने के कानून बना रही हैं. एस.एस.सी.के विद्यार्थियों के लिए 'बेस्ट ऑफ़ फाइव"फ़ॉर्मूला लागू कर दिए जाने से विद्यार्थिओं के अंकों के प्रतिशत में जबरदस्त वृद्धि हुई है,जिसके चलते महाविद्यालयों में प्रवेश का संकट पैदा हो गया है....
image
क्या धरती एलियंस के निशाने पर है?
ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम के विख्यात लेखक और एस्ट्रो-फिजिक्स से जुड़े विषयों पर विश्व के सर्वाधिक प्रामाणिक और अधिकार-संपन्न वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, विश्लेषक और चिंतक स्टीफन हाकिंग की बातों को गंभीरता से न लेने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय को झकझोर दिया है। उनके बयान ने वैश्विक स्तर पर एक आशंका भरी बहस को भी जन्म दिया है- क्या धरती एलियंस के निशाने पर आ सकती है?...
image
शैतानों के हवाले स्वास्थ्य सुरक्षा
हाल ही में रूस में जीएम सोयाबीन के चूहों पर हुए प्रयोगों की रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट बताती है कि जीएम फसलें मनुष्यों के खाने के लिए कतई सुरक्षित नहीं हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आयी है जब भारत में जीएम फसलों को जनता पर जबरदस्ती थोपने की भरसक कोशिश की जा रही है। यह प्रयास करने वालों में सरकार के कुछ मंत्रालय, जीएम बीज उत्पादक कम्पनियां, कृषि वैज्ञानिक, नौकरशाह और देश की भूख मिटाने की नौटंकी में शामिल योजनाकार और अर्थशास्त्रियों तथा मीडिया के एक खासवर्ग के शतुरमुर्ग शामिल है।...
image
बुनियादी समस्या तो खुद पीडीएस ही है
पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम जिसे हिंदी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली कहते हैं व संक्षिप्त में पीडीएस कहा जाता है। इस व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले नागरिकों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाता है। यह व्यवस्था कितने लोगों के स्विस बैंक लबालब भर सकती है या भर रही है इसका अंदाज़ा लगाने के लिए कुछ आंकड़ों पर दृष्टिपात करते हैं। ...
image
सोनाली शुभम की सफल प्रेम कहानी
झारखंड की निरूपमा भले ही प्रेम में हार गई हो लेकिन बिहार की सोनाली शुभम अपने इम्तिहान में पास हो गयी . इन दोनों ने प्रेम किया था . लेकिन दोनों के परिणाम अलग अलग रहे. निरूपमा का प्रेम देश की राजधानी का प्रेम था. सोनाली की प्रेम कहानी राजस्थान की शैक्षणिक नगरी कोटा में परवान चढी. दोनों को देखा जाये तो सोनाली ने जो राह चुनी उसमें कांटे कहीं अधिक थे और आगे भी रहेगें . सोनाली की सफलता में उसके प्रेम की पवित्रता को सफल माने या फिर उसकी दृढता को. निरूपमा ने जो किया उसमें गलत क्या है? ये विश्लेषण का विषय हो सकता है. ...
image
सूचना अधिकार पर नौकरशाही की नकेल
आजादी के बाद इस देश में तमाम तरीके के कायदे कानून बनाये गये जिनका उद्देश्य जनहित था । कौन सा कानून अपने उद्देश्य में कितना सफल है, उस पैमाने पर यदि सूचना के अधिकार अधिनियम का आंकलन किया जाये तो यह अधिनियम अच्छे के उद्देश्य के बाद भी अच्छे क्रियान्वयन की बाट जोह रहा है।...
image
दहेज के मुकदमों में बिक रहे हैं थाने
भारतीय दण्ड संहिता (आई.पी.सी.) 1860 की कुल 511 धाराओं में से एक भी धारा ऐसी नहीं है जो किसी निरपराध व्यक्ति को सामाजिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करने या फिर दण्डित करने की पक्षधर हो, बावजूद इसके इन्हीं आपराधिक धाराओं की आड़ में हमारे देश के खाकी वर्दीधारी पुलिसिया रणबांकुरे जवानों ने ऐसे-ऐसे हथकंडों को अपना कर अपने जौहर का प्रदर्शन किया है कि आई.पी.सी. की इन्हीं आपराधिक धाराओं के तहत देश के लाखों निरपराध - बे-कसूर न सिर्फ सामाजिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं, बल्कि लाखों लोग सालों-साल से जेल के सीखचों के भीतर यातना का दंश भी झेल रहे हैं। कारण सिर्फ एक, इसी भारतीय दण्ड संहिता की आपराधिक धारा एवं पुलिसिया जौहर का नापाक प्रदर्शन!...
image
प्यार की पंचायत पर कुर्बान हुआ परिवार
रात के सन्नाटे को चीरती देहरादून एक्सप्रेस उसके ऊपर से गुजर गई. लेकिन दहशत के उन पलों में भी वो अपने परिवार की सलामती के बारे में ही सोचती रही. ऊपर से गाड़ी गुजर जाने के बाद उसने सबसे पहले अपने भाई रोहित को खोजा. उसके बाद मिले पिता, माँ बहिन और चाची के चिथड़ों ने उसे बदहवास कर दिया. सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी उसके चेहरे पर अकेले रह जाने का खौफ साफ दिखाई दे रहा है. उसे चाची से कोई शिकायत नहीं. पंचों के फैसले को वो भले ही समझ नहीं पा रही है. लेकिन खुद के अकेले रह जाने के लिए वो उन्हें ही जिम्मेदार जरूर मान रही है. ...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम कॉपीराइट के सभी प्रकार के दावों और दायरों से मुक्त है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2