नया विस्फोट........इसमें नया क्या है?
विस्फोट.कॉम कहीं अटक गया था. सामग्री इत्यादि के रूप में नहीं बल्कि तकनीकि के रूप में. पिछले पौने तीन साल में इस साइट पर इतने प्रयोग हुए कि यह अपने आप में एक प्रयोगशाला बन गयी. औरों के लिए भी और मेरे लिए भी. इस प्रयोगशाला से जो कुछ निर्मित हुआ वह लोगों को सौंप दिया गया. लेकिन अब समय आ गया है कि इस प्रयोगशाला को नये रंग रूप में आपके सामने प्रस्तुत किया जाए.
