Home | visfot news | छत्तीसगढ़ उपचनाव परिणाम से टूटा रमण सिंह का गुरूर

छत्तीसगढ़ उपचनाव परिणाम से टूटा रमण सिंह का गुरूर

Font size: Decrease font Enlarge font 173
image

छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम से चाउर वाले बाबा उर्फ रमन सिंह को झटका लगा है. वैशाली नगर विधानसभा उपचुनाव परिणाम से रमण सिंह की प्रतिष्ठा और धाक दोनों को धक्का लगा है.

मंगलवार को आये चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने दुर्ग की वैशाली नगर सीट पर जीत हासिल की थी. इस सीट पर भजन सिंह निरंकारी ने भाजपा के जागेश्वर शाहू को 1228 वोटों से हरा दिया था. जबकि पिछली बार नवंबर 2008 में भाजपा ने यह सीट 22,000 वोटों से जीता था. 

कहा जा रहा है कि इस सीट पर जीत को लेकर रमण सिंह इतने आश्वस्त थे कि चुनाव प्रचार के दौरान वे अफ्रीका और मारीशस की यात्रा पर चले गये थे. लेकिन इस सीट पर हार के बाद अब रमण सिंह और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही अपनी हार की समीक्षा करने में जुट गये हैं. जबकि दूसरी ओर कांग्रेस इस जीत से उत्साहित है. भाजपा में कुछ नेताओं का कहना है कि इस सीट से हार से पार्टी में रमण सिंह की साख को धक्का पहुंच सकता है.

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Share |

More from visfot news
Previous
image
पत्रकारिता छोड़ मीडिया अकादमी बनाएंगे पत्रकार
दैनिक भास्कर चण्डीगढ़ के दो पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. दोनो ही पत्रकार दैनिक भास्कर के ही डिप्टी एडीटर की मदद से मीडिया अकादमी शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं और साथ में न्यूज एजंसी भी चलाना चाहते हैं. ...
image
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया युसुफ अंसारी का सम्मान
मीडिया जगत में मुसलमानों की संख्या बेहद कम है और उसमें भी पश्मांदा (पिछड़े) मुसलमान तो नाममात्र के हैं. ऐसे में इसी वर्ग से मीडिया जगत में प्रवेश करके नाम कमानेवाले युसुफ अंसारी की प्रगति सबको आकर्षित करती है. युसुफ अंसारी हाल में ही एक समाचार चैनल चैनल वन के मैनेजिंग एडिटर नियुक्त हुए हैं जिसके उपलक्ष्य में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने उनका सम्मान किया है. ...
image
गांवों को सीधे मिले बजट का सात प्रतिशत- गोविन्दाचार्य
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष गोविन्दाचार्य का कहना है कि वर्तमान बजट में ग्राम पंचायतों को बजट का सीधे सात प्रतिशत दिया जाए. उन्होंने यह मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक सभा में यह मांग की. ...
image
नौकरी मांगने की बजाय निर्माण करें मराठी माणुस : मनोहर जोशी
नागपुर। मराठी लोगों को नौकरी मांगने की बजाय नौकरी निर्माण करनी चाहिए। मराठी आदमी व्यापार उद्योग में सामने आए और सिर्फ पैसा कमाने का उद्देश्य उसके सामने हो और इसी उद्देश्य को सामने रखकर 24 घंटे मेहनत करे। यह आह्वान शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने किया है। वे नागपुर के हिंगणना स्थित जे.एम.सी.सी.आई.के सत्कार समारोह में बोल रहे थे।...
image
पत्रकार को नक्सली बताकर किया गिरफ्तार
इलाहाबाद पुलिस ने शनिवार को जिन सीमा आजाद को नक्सली बताकर इलाहाबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था, उनके बारे में अब मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और पुलिस जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है क्योंकि वे स्थानीय माफियाओं के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही थीं....
image
शिबू सोरेन के सलाहकार पद पर हिमांशु चौधरी की नियुक्ति
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शिबू सोरेन के चाणक्य कहे जानेवाले िहमांशु शेखर चौधरी को मुख्यमंत्री सोरेन ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति संबंधी शासनादेश गुरुवार को जारी कर दिया गया है. वे मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर सलाहकार काम करेंगे....
image
मनसे ने माना कि मन से नहीं किया विरोध
राहुल गांधी के मुंबई दौरे पर जितना बवाल होना था हुआ. शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों ने कहा था कि वे राहुल गांधी के मुंबई दौरे का विरोध करेंगे. लेकिन प्रशासन की सतर्कता से जब लोकल ट्रेन में चलने के बाद भी विरोध फीका पड़ गया तो सबसे पहले मनसे ने विरोध करनेवालों में से अपना नाम वापस ले लिया है....
image
भाई ने कहा अमर सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, लेकिन अमर सिंह ने किया खण्डन
नई दिल्ली। अमर सिंह अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं. अमर सिंह के भाई अरविन्द सिंह ने कहा है कि अमर सिंह 25 फरवरी से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर देंगे....
image
हर आधे घण्टे में एक किसान करता है आत्महत्या
राष्ट्रीय अपराध लेखा ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 1997 से अबतक कुल 1,99,132 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। जबकि 2008 में 16,196 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। किसान आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र का नाम सबसे पहले आता है....
image
अपनी अलग प्रेस काउंसिल बनाएगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र में शिवसेना और मनसे भले ही उत्तर भारतीयों के पीछे पड़े लेकिन खुद महाराष्ट्र सरकार प्रेस काउंसिल के पीछे पड़ी है. हाल में ही प्रेस काउंसिल द्वारा गठित एक कमेटी को टका सा जवाब देकर वापस कर देनेवाली महाराष्ट्र सरकार ने अब राज्य स्तर पर अपनी अलग प्रेस काउंसिल बनाने का फैसला किया है. ...
image
ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के लिए रचा गया इतिहास
नागपुर। मंगलवार 2 फरवरी का दिन संतरानगरी के लिए ऐतिहासिक गवाह का दिन बन गया। इतिहास रचने का यह कार्य हुआ है, ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के नाम पर। धंतोली स्थित यशवंत स्टेडिम में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ म्यूजिकल चेयर शो संभवत: दुनिया का अपने प्रकार का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम रहा।...
image
सरकारी खर्चे पर ऐश करते हैं पचौरी, सरकार ने शुरू की निगरानी
नोबेल विजेता वैज्ञानिक आरके पचौरी पर एक के बाद एक उठते सवालों के बीच जागी सरकार ने अब आईपीसीसी मुखिया से किनारा करना शुरू कर दिया है। जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पैनल और इसी विषय पर पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य पचौरी पर सरकारी खाते से हो रहे खर्च पर निगरानी भी शुरू कर दी गई है।...
image
सरकारें पहले से अधिक उदासीन, काहिल और भ्रष्ट- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौकरशाहों को आगाह किया कि जनता की आकांक्षाए बढ़ गई हैं और सरकार में व्याप्त उदासीनता, काहिली और भ्रष्टाचार से वह बेहद क्रुध है। विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया सहित सभी ओर से जवाबदेही का कोलाहल उठ रहा है। प्रधानमंत्री सोमवार को नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे।...
image
बिहार पहुंचकर गुजरात बदलने लगे राहुल गांधी
राहुल गांधी कांग्रेस द्वारा प्रायोजित दो दिन के बिहार दौरे पर सोमवार को बिहार पहुंचे. मुजफ्फरपुर और दरभंगा में उनके कार्यक्रम हुए. लेिकन ऐसा शायद पहली बार हुआ कि उनकी किसी सभा में जमकर हुड़दंग हुआ. ऐसा हुआ राहुल गांधी के एक गलत वाक्य के कारण....
image
ग्राम पंचायतों को सीधे मिले केन्द्रीय बजट का सात प्रतिशत
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री गोविन्दाचार्य ने कहा है कि केन्द्रीय बजट का सात प्रतिशत सीधे ग्राम पंचायतों को मिलना चाहिए. गोविन्दाचार्य का मानना है कि इससे विकेन्द्रित और संतुलित विकास करने में मदद मिलेगी....
image
अमर सिंह का 'माया' मोह
आखिरकार अमर िसंह का मायामोह खुलकर सामने आ गया है. शनिवार को गाजीपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने खुलकर मायावती की तारीफ की. उन्होने कहा कि सोनिया गांधी और मायावती हमारे दौर की दो महान राजनीतिक व्यक्तित्व हैं जिसमें एक राज्य में और एक केन्द्र में शासन संभाल रही हैं....
image
मानस महात्मा पर मोरारी बापू का प्रवचन
आज सुबह भले ही दिल्ली के राजघाट पर राजनीतिक लोगों का कोलाहल रहा हो लेकिन शाम होते होते यह कोलाहल शांत हो गयी. सड़क के दूसरी ओर शाम दूसरी ही हचलच शुरू हुई. रामकथा वाचक मोरारी बापू की कथा. मोरारी बापू अगले एक सप्ताह तक मानस महात्मा विषय पर बोलेंगे. ...
Next
Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2