Home | visfot news | पीआईबी में याद किये गये प्रभाष जोशी

पीआईबी में याद किये गये प्रभाष जोशी

Font size: Decrease font Enlarge font 153
image प्रभाष जी की याद में बोलते हुए रामबहादुर राय, साथ में नीलम कपूर

प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) भारत सरकार का संस्थान है जो कि सरकार से जुड़े मीडिया कार्य को देखता है. संभवत: पीआईबी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक पत्रकार के लिए उसने अपनी ओर से पहल करके श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. निश्चित रूप से वह पत्रकार कोई और नहीं प्रभाष जोशी थे.

जिस दिन प्रभाष जी का निधन हुआ उस दिन पीआईबी की महानिदेशक नीलम कपूर खुद प्रभाष जोशी का अंतिम दर्शन करने आयी थीं और उन्होंने वहीं प्रस्ताव किया था कि पीआईबी भी उनके लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करना चाहता है. दिल्ली में इससे पहले प्रभाष जी के लिए दो श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा चुकी है जिसमें एक इंडिया इंटरनेशनल सेन्टर में तथा दूसरी उनके आवासीय क्षेत्र गाजियाबाद के वसुंधरा में आयोजित की गयी थी.

आज पीआईबी में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए सबसे पहले नीलम कपूर ने कहा कि हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना है. इसलिए हमारी पत्रकारिता का भविष्य कैसा हो इस बारे में भी मिलकर सोचना होगा. प्रभाष जोशी को हम उसी कड़ी में याद कर रहे हैं क्योंकि प्रभाष जी जीवन के आखिरी दिनों में भी पत्रकारिता को नयी आफत से बचाने की कोशिश कर रहे थे. इस अवसर पर प्रभाष जोशी के एक भाषण का वह फुटेज भी दिखाया गया जिसमें वे पैकेज पत्रकारिता का विरोध कर रहे थे.

प्रभाष जी को याद करते हुए उनके छोटे बेटे सोपान जोशी ने कहा कि प्रभाष जोशी पत्रकार बनने नहीं निकले थे. वे तो सामाजिक काम करने आये थे. लेकिन राहुल बारपुते जैसे पूर्वजों ने उन्हें पत्रकारिता का रास्ता दिखाया जिस पर प्रभाष जी ने आगे की यात्रा की. सोपान जोशी जो कि डाउन टू अर्थ पत्रिका के प्रबंध संपादक हैं, ने कहा कि प्रभाष जी जिस रास्ते चलकर प्रभाष जोशी हुई वे रास्ते आज भी बंद नहीं हुए हैं. नौजवान पत्रकारों में ऐसे बहुत से लोग मौजूद हैं जिन्हें मौका मिले तो वे भी एक प्रभाष जोशी हो सकते हैं. अपने पिता के लेखन पर उन्होंने कहा कि जिस पत्रकार के लिखे पर इतनी चिट्ठियां आती हों कि बोरों में भरकर रखना पड़ता है, मुझे लगता है कि ऐसे पत्रकार की पत्रकारिता सफल हो जाती है. प्रभाष जी ऐसे ही सफल पत्रकार थे. प्रभाष जोशी को याद करते हुए पुण्य प्रसून वाजपेयी ने कहा कि प्रभाष जी इस बात को शिद्दत से महसूस करते थे कि देश में 10-15 करोड़ लोगों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है इसलिए वे लगातार इस व्यवस्था के खिलाफ लिखते बोलते रहे.

प्रभाष जी को याद करते हुए उनके साथी पत्रकार और सहयोगी रहे रामबहादुर राय ने कहा कि लोगों को लगता है कि प्रभाष जी लोगों के प्रभाव और दबाव में आ जाते थे इसमें सच्चाई नहीं है. प्रभाष जी, किसी के प्रभाव में कभी नहीं आते थे. वे घटनाओं को घटते हुए देखते थे और उस घटना के अनुरूप अपने फर्ज का निर्धारण कर लेते थे और फिर परवाह नहीं करते थे कौन क्या कहेगा. यह वही व्यक्ति कर सकता है जिसने खुद को खोजा हो. प्रभाष जी ऐसे व्यक्तित्व थे.

प्रभाष जी को याद करते हुए रामबहादुर राय ने कहा कि वे हस्तक्षेप करनेवाले व्यक्ति नहीं थे. गैर जरूरी हस्तक्षेप तो बिल्कुल नहीं करते थे. राय साहब ने कहा कि प्रभाष जी अहं और विकार से पूरी तरह अछूते थे. हमने वो दौर भी देखा है जब जनसत्ता का डंका बजता था. उनकी जगह कोई दूसरा होता तो इतराता कि उसने यह कर दिया है लेकिन प्रभाष जी सदैव साधारण ही बने रहे. राय साहब ने कहा कि प्रभाष जी समाज सेवा, राजनीतिक परिवर्तन, व्यवस्था परिवर्तन और आखिरी चरण में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे थे. राय साहब ने कहा कि उनका हर काम हमारे लिए प्रेरणादायी है.

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Share |

More from visfot news
Previous
image
पत्रकारिता छोड़ मीडिया अकादमी बनाएंगे पत्रकार
दैनिक भास्कर चण्डीगढ़ के दो पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. दोनो ही पत्रकार दैनिक भास्कर के ही डिप्टी एडीटर की मदद से मीडिया अकादमी शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं और साथ में न्यूज एजंसी भी चलाना चाहते हैं. ...
image
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया युसुफ अंसारी का सम्मान
मीडिया जगत में मुसलमानों की संख्या बेहद कम है और उसमें भी पश्मांदा (पिछड़े) मुसलमान तो नाममात्र के हैं. ऐसे में इसी वर्ग से मीडिया जगत में प्रवेश करके नाम कमानेवाले युसुफ अंसारी की प्रगति सबको आकर्षित करती है. युसुफ अंसारी हाल में ही एक समाचार चैनल चैनल वन के मैनेजिंग एडिटर नियुक्त हुए हैं जिसके उपलक्ष्य में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने उनका सम्मान किया है. ...
image
गांवों को सीधे मिले बजट का सात प्रतिशत- गोविन्दाचार्य
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष गोविन्दाचार्य का कहना है कि वर्तमान बजट में ग्राम पंचायतों को बजट का सीधे सात प्रतिशत दिया जाए. उन्होंने यह मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक सभा में यह मांग की. ...
image
नौकरी मांगने की बजाय निर्माण करें मराठी माणुस : मनोहर जोशी
नागपुर। मराठी लोगों को नौकरी मांगने की बजाय नौकरी निर्माण करनी चाहिए। मराठी आदमी व्यापार उद्योग में सामने आए और सिर्फ पैसा कमाने का उद्देश्य उसके सामने हो और इसी उद्देश्य को सामने रखकर 24 घंटे मेहनत करे। यह आह्वान शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने किया है। वे नागपुर के हिंगणना स्थित जे.एम.सी.सी.आई.के सत्कार समारोह में बोल रहे थे।...
image
पत्रकार को नक्सली बताकर किया गिरफ्तार
इलाहाबाद पुलिस ने शनिवार को जिन सीमा आजाद को नक्सली बताकर इलाहाबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था, उनके बारे में अब मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और पुलिस जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है क्योंकि वे स्थानीय माफियाओं के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही थीं....
image
शिबू सोरेन के सलाहकार पद पर हिमांशु चौधरी की नियुक्ति
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शिबू सोरेन के चाणक्य कहे जानेवाले िहमांशु शेखर चौधरी को मुख्यमंत्री सोरेन ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति संबंधी शासनादेश गुरुवार को जारी कर दिया गया है. वे मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर सलाहकार काम करेंगे....
image
मनसे ने माना कि मन से नहीं किया विरोध
राहुल गांधी के मुंबई दौरे पर जितना बवाल होना था हुआ. शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों ने कहा था कि वे राहुल गांधी के मुंबई दौरे का विरोध करेंगे. लेकिन प्रशासन की सतर्कता से जब लोकल ट्रेन में चलने के बाद भी विरोध फीका पड़ गया तो सबसे पहले मनसे ने विरोध करनेवालों में से अपना नाम वापस ले लिया है....
image
भाई ने कहा अमर सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, लेकिन अमर सिंह ने किया खण्डन
नई दिल्ली। अमर सिंह अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं. अमर सिंह के भाई अरविन्द सिंह ने कहा है कि अमर सिंह 25 फरवरी से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर देंगे....
image
हर आधे घण्टे में एक किसान करता है आत्महत्या
राष्ट्रीय अपराध लेखा ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 1997 से अबतक कुल 1,99,132 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। जबकि 2008 में 16,196 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। किसान आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र का नाम सबसे पहले आता है....
image
अपनी अलग प्रेस काउंसिल बनाएगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र में शिवसेना और मनसे भले ही उत्तर भारतीयों के पीछे पड़े लेकिन खुद महाराष्ट्र सरकार प्रेस काउंसिल के पीछे पड़ी है. हाल में ही प्रेस काउंसिल द्वारा गठित एक कमेटी को टका सा जवाब देकर वापस कर देनेवाली महाराष्ट्र सरकार ने अब राज्य स्तर पर अपनी अलग प्रेस काउंसिल बनाने का फैसला किया है. ...
image
ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के लिए रचा गया इतिहास
नागपुर। मंगलवार 2 फरवरी का दिन संतरानगरी के लिए ऐतिहासिक गवाह का दिन बन गया। इतिहास रचने का यह कार्य हुआ है, ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के नाम पर। धंतोली स्थित यशवंत स्टेडिम में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ म्यूजिकल चेयर शो संभवत: दुनिया का अपने प्रकार का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम रहा।...
image
सरकारी खर्चे पर ऐश करते हैं पचौरी, सरकार ने शुरू की निगरानी
नोबेल विजेता वैज्ञानिक आरके पचौरी पर एक के बाद एक उठते सवालों के बीच जागी सरकार ने अब आईपीसीसी मुखिया से किनारा करना शुरू कर दिया है। जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पैनल और इसी विषय पर पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य पचौरी पर सरकारी खाते से हो रहे खर्च पर निगरानी भी शुरू कर दी गई है।...
image
सरकारें पहले से अधिक उदासीन, काहिल और भ्रष्ट- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौकरशाहों को आगाह किया कि जनता की आकांक्षाए बढ़ गई हैं और सरकार में व्याप्त उदासीनता, काहिली और भ्रष्टाचार से वह बेहद क्रुध है। विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया सहित सभी ओर से जवाबदेही का कोलाहल उठ रहा है। प्रधानमंत्री सोमवार को नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे।...
image
बिहार पहुंचकर गुजरात बदलने लगे राहुल गांधी
राहुल गांधी कांग्रेस द्वारा प्रायोजित दो दिन के बिहार दौरे पर सोमवार को बिहार पहुंचे. मुजफ्फरपुर और दरभंगा में उनके कार्यक्रम हुए. लेिकन ऐसा शायद पहली बार हुआ कि उनकी किसी सभा में जमकर हुड़दंग हुआ. ऐसा हुआ राहुल गांधी के एक गलत वाक्य के कारण....
image
ग्राम पंचायतों को सीधे मिले केन्द्रीय बजट का सात प्रतिशत
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री गोविन्दाचार्य ने कहा है कि केन्द्रीय बजट का सात प्रतिशत सीधे ग्राम पंचायतों को मिलना चाहिए. गोविन्दाचार्य का मानना है कि इससे विकेन्द्रित और संतुलित विकास करने में मदद मिलेगी....
image
अमर सिंह का 'माया' मोह
आखिरकार अमर िसंह का मायामोह खुलकर सामने आ गया है. शनिवार को गाजीपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने खुलकर मायावती की तारीफ की. उन्होने कहा कि सोनिया गांधी और मायावती हमारे दौर की दो महान राजनीतिक व्यक्तित्व हैं जिसमें एक राज्य में और एक केन्द्र में शासन संभाल रही हैं....
image
मानस महात्मा पर मोरारी बापू का प्रवचन
आज सुबह भले ही दिल्ली के राजघाट पर राजनीतिक लोगों का कोलाहल रहा हो लेकिन शाम होते होते यह कोलाहल शांत हो गयी. सड़क के दूसरी ओर शाम दूसरी ही हचलच शुरू हुई. रामकथा वाचक मोरारी बापू की कथा. मोरारी बापू अगले एक सप्ताह तक मानस महात्मा विषय पर बोलेंगे. ...
Next
Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2