Home | visfot news | मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ सिमी, एटीएस जवान की हत्या में आया नाम

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ सिमी, एटीएस जवान की हत्या में आया नाम

Font size: Decrease font Enlarge font 188
image

मध्य प्रदेश के खण्डवा में शनिवार को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के एक जवान सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में शक की सुई प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर आकर ठहर गई हैं। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।

उधर आज दोपहर खंडवा पहुँचे  मुख्यमंत्नी शिवराज सिंह चौहान ने भी वारदात में सिमी का हाथ होने का संदेह जताते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में हुई आतंकवादी घटनाओं के सिलसिले में मध्यप्रदेश पुलिस और एटीएस का खासा योगदान रहा है और प्रदेश में आरोपी पकड़े भी गये है। उन्होंने राज्य में इस तरह की घटना दोबारा नही होने देने का भरोसा दिलाया है । साथ ही सिमी सहित अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ मुहिम जारी रखने की बात कही है। 
 
दिनदहाड़े तीन लोगों को गोलियों से भूनने की घटना से खंडवा ही नहीं प्रदेश भर में सनसनी और दहशत फ़ैल गई। खंडवा में शनिवार की दोपहर हुई दिल दहलाने वाली वारदात में हमलावर ने सबसे पहले एटीएस आरक्षक सीताराम रघुनाथ यादव के सीने में तीन गोलियाँ उतार दीं । पीछा करते वक्त हमलावर ने वकील संजय पाल को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद सहकारी बैंक के अधिकारी रवि पारे को गोली मारकर आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गया ।

प्रशासन को संदेह है कि हत्याकांड सिमी आतंकियों की गिरफ्तारी का बदला लेने के इरादे से अंजाम दिया गया है।  आरोपी एक कुख्यात आतंकी का साथी है जिसकी तलाश पूरे प्रदेश में की जा रही है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे पिछले साल सिमी के आतंकियों के खिलाफ हुई कार्रवाई है। पिछले साल सितंबर में खंडवा पुलिस की मुहिम के दौरान सिमी के तीन कार्यकर्ता पक़ड़े गए थे । उस कार्रवाई में आरक्षक सीताराम भी शामिल था । छह माह पहले सीताराम एटीएस में शामिल हो गया था। सीताराम को सिमी की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी

जिसके आधार पर कई कार्यकर्ता पुलिस की गिरफ़्त में आ चुके थे। इंदौर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय राणा ने बताया कि खण्डवा की घटना के तार सिमी से जुड़े नजर आ रहे हैं और इसीलिए पुलिस ने छह ऐसे लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनका सिमी से नाता हो सकता है। पहली निगाह में उन्हें इस वारदात में सिमी का हाथ नजर आता है। 

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Share |

More from visfot news
Previous
image
पत्रकारिता छोड़ मीडिया अकादमी बनाएंगे पत्रकार
दैनिक भास्कर चण्डीगढ़ के दो पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. दोनो ही पत्रकार दैनिक भास्कर के ही डिप्टी एडीटर की मदद से मीडिया अकादमी शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं और साथ में न्यूज एजंसी भी चलाना चाहते हैं. ...
image
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया युसुफ अंसारी का सम्मान
मीडिया जगत में मुसलमानों की संख्या बेहद कम है और उसमें भी पश्मांदा (पिछड़े) मुसलमान तो नाममात्र के हैं. ऐसे में इसी वर्ग से मीडिया जगत में प्रवेश करके नाम कमानेवाले युसुफ अंसारी की प्रगति सबको आकर्षित करती है. युसुफ अंसारी हाल में ही एक समाचार चैनल चैनल वन के मैनेजिंग एडिटर नियुक्त हुए हैं जिसके उपलक्ष्य में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने उनका सम्मान किया है. ...
image
गांवों को सीधे मिले बजट का सात प्रतिशत- गोविन्दाचार्य
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष गोविन्दाचार्य का कहना है कि वर्तमान बजट में ग्राम पंचायतों को बजट का सीधे सात प्रतिशत दिया जाए. उन्होंने यह मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक सभा में यह मांग की. ...
image
नौकरी मांगने की बजाय निर्माण करें मराठी माणुस : मनोहर जोशी
नागपुर। मराठी लोगों को नौकरी मांगने की बजाय नौकरी निर्माण करनी चाहिए। मराठी आदमी व्यापार उद्योग में सामने आए और सिर्फ पैसा कमाने का उद्देश्य उसके सामने हो और इसी उद्देश्य को सामने रखकर 24 घंटे मेहनत करे। यह आह्वान शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने किया है। वे नागपुर के हिंगणना स्थित जे.एम.सी.सी.आई.के सत्कार समारोह में बोल रहे थे।...
image
पत्रकार को नक्सली बताकर किया गिरफ्तार
इलाहाबाद पुलिस ने शनिवार को जिन सीमा आजाद को नक्सली बताकर इलाहाबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था, उनके बारे में अब मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और पुलिस जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है क्योंकि वे स्थानीय माफियाओं के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही थीं....
image
शिबू सोरेन के सलाहकार पद पर हिमांशु चौधरी की नियुक्ति
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शिबू सोरेन के चाणक्य कहे जानेवाले िहमांशु शेखर चौधरी को मुख्यमंत्री सोरेन ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति संबंधी शासनादेश गुरुवार को जारी कर दिया गया है. वे मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर सलाहकार काम करेंगे....
image
मनसे ने माना कि मन से नहीं किया विरोध
राहुल गांधी के मुंबई दौरे पर जितना बवाल होना था हुआ. शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों ने कहा था कि वे राहुल गांधी के मुंबई दौरे का विरोध करेंगे. लेकिन प्रशासन की सतर्कता से जब लोकल ट्रेन में चलने के बाद भी विरोध फीका पड़ गया तो सबसे पहले मनसे ने विरोध करनेवालों में से अपना नाम वापस ले लिया है....
image
भाई ने कहा अमर सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, लेकिन अमर सिंह ने किया खण्डन
नई दिल्ली। अमर सिंह अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं. अमर सिंह के भाई अरविन्द सिंह ने कहा है कि अमर सिंह 25 फरवरी से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर देंगे....
image
हर आधे घण्टे में एक किसान करता है आत्महत्या
राष्ट्रीय अपराध लेखा ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 1997 से अबतक कुल 1,99,132 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। जबकि 2008 में 16,196 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। किसान आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र का नाम सबसे पहले आता है....
image
अपनी अलग प्रेस काउंसिल बनाएगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र में शिवसेना और मनसे भले ही उत्तर भारतीयों के पीछे पड़े लेकिन खुद महाराष्ट्र सरकार प्रेस काउंसिल के पीछे पड़ी है. हाल में ही प्रेस काउंसिल द्वारा गठित एक कमेटी को टका सा जवाब देकर वापस कर देनेवाली महाराष्ट्र सरकार ने अब राज्य स्तर पर अपनी अलग प्रेस काउंसिल बनाने का फैसला किया है. ...
image
ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के लिए रचा गया इतिहास
नागपुर। मंगलवार 2 फरवरी का दिन संतरानगरी के लिए ऐतिहासिक गवाह का दिन बन गया। इतिहास रचने का यह कार्य हुआ है, ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के नाम पर। धंतोली स्थित यशवंत स्टेडिम में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ म्यूजिकल चेयर शो संभवत: दुनिया का अपने प्रकार का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम रहा।...
image
सरकारी खर्चे पर ऐश करते हैं पचौरी, सरकार ने शुरू की निगरानी
नोबेल विजेता वैज्ञानिक आरके पचौरी पर एक के बाद एक उठते सवालों के बीच जागी सरकार ने अब आईपीसीसी मुखिया से किनारा करना शुरू कर दिया है। जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पैनल और इसी विषय पर पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य पचौरी पर सरकारी खाते से हो रहे खर्च पर निगरानी भी शुरू कर दी गई है।...
image
सरकारें पहले से अधिक उदासीन, काहिल और भ्रष्ट- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौकरशाहों को आगाह किया कि जनता की आकांक्षाए बढ़ गई हैं और सरकार में व्याप्त उदासीनता, काहिली और भ्रष्टाचार से वह बेहद क्रुध है। विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया सहित सभी ओर से जवाबदेही का कोलाहल उठ रहा है। प्रधानमंत्री सोमवार को नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे।...
image
बिहार पहुंचकर गुजरात बदलने लगे राहुल गांधी
राहुल गांधी कांग्रेस द्वारा प्रायोजित दो दिन के बिहार दौरे पर सोमवार को बिहार पहुंचे. मुजफ्फरपुर और दरभंगा में उनके कार्यक्रम हुए. लेिकन ऐसा शायद पहली बार हुआ कि उनकी किसी सभा में जमकर हुड़दंग हुआ. ऐसा हुआ राहुल गांधी के एक गलत वाक्य के कारण....
image
ग्राम पंचायतों को सीधे मिले केन्द्रीय बजट का सात प्रतिशत
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री गोविन्दाचार्य ने कहा है कि केन्द्रीय बजट का सात प्रतिशत सीधे ग्राम पंचायतों को मिलना चाहिए. गोविन्दाचार्य का मानना है कि इससे विकेन्द्रित और संतुलित विकास करने में मदद मिलेगी....
image
अमर सिंह का 'माया' मोह
आखिरकार अमर िसंह का मायामोह खुलकर सामने आ गया है. शनिवार को गाजीपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने खुलकर मायावती की तारीफ की. उन्होने कहा कि सोनिया गांधी और मायावती हमारे दौर की दो महान राजनीतिक व्यक्तित्व हैं जिसमें एक राज्य में और एक केन्द्र में शासन संभाल रही हैं....
image
मानस महात्मा पर मोरारी बापू का प्रवचन
आज सुबह भले ही दिल्ली के राजघाट पर राजनीतिक लोगों का कोलाहल रहा हो लेकिन शाम होते होते यह कोलाहल शांत हो गयी. सड़क के दूसरी ओर शाम दूसरी ही हचलच शुरू हुई. रामकथा वाचक मोरारी बापू की कथा. मोरारी बापू अगले एक सप्ताह तक मानस महात्मा विषय पर बोलेंगे. ...
Next
Author info
image सरिता अरगरे संघर्ष को पत्रकारिता से जोड़नेवाली सरिता अरगरे भोपाल में रहती हैं और पारिवारिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी पत्रकारिता के प्रति पूरी तरह से समर्पित. मध्य प्रदेश में विस्फोट.कॉम की स्पेशल स्टेट करेस्पांडेन्ट. (sarjay63@gmail.com)
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2