Home | बड़ी खबर | अयोध्या मामले में मैं नैतिक रूप से जिम्मेदार- उमा भारती

अयोध्या मामले में मैं नैतिक रूप से जिम्मेदार- उमा भारती

Font size: Decrease font Enlarge font 263
image नागपुर में संवाददाताओं से बात करती उमा भारती

नागपुर। सुश्री भारती ने कहा है कि मैं पहले ही अयोध्या मामले में अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर चुंकी हूं और अभी भी नैतिक जिम्मेदारी लेती हूं। लेकिन पूरे प्रकरण में सरकार के लिए लिबरहान लीक के दोषी को दंड आवश्यक है। पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की तरीफ करते हुए सुश्री भारती ने कहा कि श्री राव रामभक्त थे इसलिए उन्होंने अयोध्या में पैरा मिलिट्री फोर्स नहीं भेजा।

उमा भारती ने सवाल किया कि लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट लीक हो गई, लेकिन इसका दोषी कौन है? चिदंबरम या फिर लिब्राहन? सरकार को इन दोनों में से दोषी सुनिश्चत करके जल्द से जल्द दंडित करना चाहिए। भारतीय जनशक्ति पार्टी की नेता उमा भारती धंतोली स्थित तिलक पत्रकार भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इसके साथ ही सुश्री भारती ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी को फिर से देश में रथ यात्रा शुरू करने का अनुरोध करते हुए अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने मुस्लिमों को जिद छोड़ राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

वे चाहते थे 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में सुबह 11 बजे ही पैरा मिलिट्री भेज देते थे। लेकिन रामभक्त होने के कारण उन्होंने शाम छह बजे पैरा मिलिट्री भेजा। इसी तरह पंिडत नेहरू ने भी अयोध्या मामले में स्पष्ट कहा था- कि राम देश की जनता के रगों में बसते हैं, इसे मत छेड़ो। कांग्रेसियों को अपने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहराव के रामभक्त होने का गर्व करना चाहिए और अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए अपना रुख सकारात्मक करना चाहिए। सुश्री भारती ने कहा कि देश में कई पार्टियों ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कीचड़ की राजनीति की और मुस्लिमों को धोखे में रखा। लेकिन गत एक दशक मुस्लिम समुदाय को एक भी आधुनिक विचार का मुस्लिम नेतृत्व नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मलेशिया का मुस्लिम समुदाय स्वयं को राम का पूर्वज कहने में गर्व महसूस करता है। पाकिस्तान में कई मस्जिद तोड़ कर वहां विकास किए गए। मॉल्स बने। भारत के मुस्लिम समुदाय को यह समझना चाहिए कि जिस तरह से मक्का मदीना उनके लिए पवित्र तीर्थ है, उसी तरह से हिंदुओं के लिए अयोध्या महत्वपूर्ण हैं।

सुश्री भारती ने मीडिया से अनुरोध किया कि वे मुस्लिम समुदाय को आधुनिक नेतृत्व में आये और अपनी जिद छोंड़े। जिस तरह से अजमेर उनके लिए मायने रखता है, उसी तरह हमारे लिए अयोध्या की रामजन्मभूमि महत्वपूर्ण हैं। वहां आज भी राम की मूर्ति है। हर दिन पूजा होती है। दूर-दूर तक कहीं से भी कोई मजार नहीं है। उन्होंने कहा कि कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने में अटल बिहारी वाजपेयी की कोई भूमिका नहीं है। मंदिर के गुंबज पर झंडा लहराने वाला बासुदेव अग्रवाल था। वह कोई आर.एस.एस. का स्वयंसवेक नहीं था। वह हिंदू था। उसे गोली मारी गई। अटल बिहारी वाजपेयी व्यवहारीक हिंदू हैं। वे शिव की पूजा करते हैं। एनडीए सरकार के कार्यकाल के अंतिम दिनों में वाजपेयीजी ने मुझसे कहा था कि हम दो बार प्रधानमंत्री बन गए। चुनाव घोषणापत्र में मंदिर मुद्दा नहीं था। फिर भी हमें अब मंदिर के लिए कुछ करना चाहिए। इस बातचीत के करीब 15 दिनों के बाद ही अचानक इंडिया साइनिंग का मुद्दा आया और समय से छह माह पूर्व ही लोकसभा भंग हो गई। सुश्री भारती ने कहा कि वे संघ की स्वयंसेवक हैं। नागपुर आकर वे संघ मुख्यालय नहीं गई। क्योंकि इससे लोग अलग अर्थ लगा लेते। वे वर्धा के एक गांव में किसी वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने गईं थी।

मंगलवार को संसद में लिबरहान आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत होने से कई पत्रकारों ने उन्हें फोन कर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। इसी कारण अचानक नागपुर में प्रेस-कांफ्रेंस आयोजित करना पड़ा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे फिर से भाजपा में नहीं जाएंगी। यदि लाल कृष्ण आडवाणी फिर से सोमनाथ से रथ यात्रा निकालते हैं तो भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष के रूप में उनका पूरा साथ दूंगी। राम मंदिर निमार्ण आंदोलन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के हाथ में है। इसलिए वे कल दिल्ली जाकर अशोक सिंघल से मिलेगी। भाजपा के अंदरूनी कलह पर पूछे गए एक सवाल पर सुश्री भारती ने दो टूक कहा- मैं दूसरे के फटे में टांग नहीं अड़ाती।

बात-करामात | 'इंडिया' तो जीता, पर 'हिंदुस्तान' हार गया || visfot news | पत्रकारिता छोड़ मीडिया अकादमी बनाएंगे पत्रकार || बियाबान में शोर | जनप्रतिनिधि गायब है अब तो गाड़ी लेकर ही लौटेगें || परत-दर-परत | मंहगाई का रोना आखिर क्यों रोएं? || भारत की कहानी | महामहिम, मुझे मौत की इजाजत चाहिए || visfot news | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया युसुफ अंसारी का सम्मान || visfot news | गांवों को सीधे मिले बजट का सात प्रतिशत- गोविन्दाचार्य || राजनीति | राहुल की राजनीति पर शरद पवार की कूटनीति || visfot news | नौकरी मांगने की बजाय निर्माण करें मराठी माणुस : मनोहर जोशी || बड़ी खबर | राजनीतिक आग में जलते सवालों को फिर केन्द्र में लाने की कवायद ||

Subscribe to comments feed Comments (3 posted):

Animesh Arya on 25 November, 2009 01:51;04
avatar
Patarakaar Mahoday Uma Bhartiji LokJanShakti Party Ki Mukhiyaa Nahi Hain. LokJanshakti Party Toh Paasvaan Ki Hain. Isey Sudhaar Leve, Varnaa Pasvaan Kaa Secularism DaagDaar Ho Jaayegaa, Aur Muslim Voter Naraz Ho Jaayegaa. Haa.Haa.Haaa
Thumbs Up Thumbs Down
1
धन्यवाद on 25 November, 2009 01:58;43
avatar
भूल सुधार कर दिया है. ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद.
Thumbs Up Thumbs Down
0
S.K.Verma on 26 November, 2009 15:55;33
avatar
Beta Sanjay ab tum bade hote ja rahe ho, shadi bhi ho gayee hai. OK click karne se pahle ek nazar jaroor daal liya karo. Verna mujhe bhi dukh hoga. Be alert
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 3 | displaying: 1 - 3

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय स्वदेश किरोडीमल कॉलेज स्नातकोत्तर के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा। दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाईम्स, सहारा समय, दैनिक भास्कर में काम. कई पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखन के साथ स्थानीय जनअभियानों से जुड़े हैं। sanjayinmedia@rediffmail.com
Rate this article
5.00
More from बड़ी खबर
Previous
image
राजनीतिक आग में जलते सवालों को फिर केन्द्र में लाने की कवायद
आठ फरवरी की सुबह दिल्ली की सड़कों पर जाटों के कदम पड़ेंगे। कल की दिल्ली का नजारा कुछ इस तरह देख सकते हैं कि बसों, ट्रैक्टर, बुग्गियों और कारों-जीपों के काफिले में आने वाले जाट अपनी मांग के लिए किस सड़क पर होंगे। अपनी जरूरतों और जद्दोजहद में उलझी दिल्ली को शायद यह बात रास न आए कि उसकी चाल को यह जाट थोड़ा बदल दें? लेकिन यह कल होने वाला है।...
image
राहुल गांधी ने दिखाया ठाकरे को ठेंगा
राहुल गांधी ने शिवसेना का भ्रम तोड़ दिया। उन्होंने राज ठाकरे को भी उनकी औकात दिखा दी। कांग्रेस को राहुल गांधी के इस मुंबई दौरे का कितना फायदा हुआ, यह तो बाद समीक्षा के बाद हो पता चलेगा। जिस शिवसेना ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के मुंबई दौरे का विरोध करने का ऐलान किया था, उसी शिवसेना को राहुल ने मुंबई में खूब छकाया।...
image
ठाकरे भभकी के जवाब में राहुल की गांधीगीरी
राहुल गांधी ने अपनी मुंबई यात्रा से साबित कर दिया है कि उनमें जन नेता बनने की वही ताकत है जो उनके पिताजी के नाना जवाहर लाल नेहरू में थी। जवाहरलाल नेहरू के बारे में बताते हैं कि वे भीड़ के अंदर बेखौफ घुस जाते थे। राहुल गांधी ने उससे भी बड़ा काम किया है। उन्होंने मुंबई में आतंक का पर्याय बन चुके ठाकरे परिवार और उनके समर्थकों को बता दिया है कि हुकूमत और राजनीतिक इच्छा शक्ति की मजबूती के सामने बंदर घुड़की की राजनीति की कोई औकात नहीं है।...
image
जद (यू) पर संकट के पीछे कांग्रेस का मजबूत हाथ
कांग्रेस की कृपा से आखिरकार जनता दल युनाइटेड संकट में आ ही गया. इस्तीफे की धमकियों के बीच चार महीने पहले दोबारा जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे का यह तोहफा राहुल गांधी के बिहार दौरे के दिन दिया गया....
image
चाचा ठाकरे के करीब आ रहे हैं भतीजे राज
भिवण्डी की इस सीट ने प्रदेश मे एक नए राजनैतिक समीकरण एवं गठबंधन की सम्भावनाओं को जन्म दे दिया है। राज ठाकरे एव बाल ठाकरे दोनो इस बात को समझ गए है कि आपसी लडाई के चलते दोनो कभी भी सत्ता प्राप्त नही कर सकेगे और मनसे और शिवसेना के झगडे में कांग्रेस हमेशा सत्ता की मलाई खाती रहेगी। विश्वस्त सूत्रो की माने तो राज ठाकरे एवं बाल ठाकरे के बीच शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी सेतु का काम कर रहे हैं। इन्ही नेता की सलाह पर राज ठाकरे ने भिवण्डी से अपना उम्मीदवार नही उतारा था।...
image
आदिवासियों को विस्थापित करने के लिए खर्च किये जाएंगे 100 करोड़
केन्द्र सरकार महाराष्ट्र में आदिवासियों को विस्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी. यह सब किया जाएगा टाइगर रिजर्व को बचाने के नाम पर. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश नागपुर के वनभवन में आयोजित एक प्रेस-वार्ता में इस आशय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे मेलघाट, ताडोबा और पेंच टाइगर रिजर्ब क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उनके मुताबिक इतनी राशि करीब एक हजार आदिवासी परिवारों के विस्थापित कर पुर्नवास कर दिया जाएगा।...
image
सपा में समाजवाद आया लेकिन जनेश्वर मिश्र के जाने के बाद
जनेश्वर मिश्र अमर सिंह के समाजवाद को "फिल्मी समाजवाद" कहकर खारिज कर दिया करते थे फिर भी उनके जीते जी समाजवादी पार्टी में वही फिल्मी समाजवाद हावी रहा. लेकिन नियति देखिए कि उस फिल्मी समाजवाद के समाप्ति का ऐलान उन्हीं मुलायम सिंह ने उस सभा से की जो जनेश्वर मिश्र की याद में आयोजित शोकसभा थी. ...
image
बीटी बैंगन पर फैसला 15 फरवरी से पहले
नागपुर। बीटी बैगन पर नागपुर में आयोजित महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की जनसुनवाई में हिस्सा लेने आए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश का बी.टी. बैगन के विरोधियों ने रास्ता रोक कर नारेबाजी करते हुए देसी बैगन की मैयत निकाली और पुतला फूका। विरोधियों की स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री खुद विरोधियों का समझाने के लिए कार से उतरे। ...
image
प्रणव मुखर्जी से अमर सिंह ने की 'गुपचुप' मुलाकात
सपा में लौटने की संभावना को क्षीण बता चुके अमर सिंह दूसरे दलों में अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके मेल जोल बढ़ा रहे हैं. एक ओर जहां मायावती प्रशासन के ब्यूरोक्रेट की अनिल अंबानी और अमिताभ बच्चन से मीटिंग करवाई वहीं दूसरी ओर वे अपने 'पहले प्यार' कांग्रेस के आला नेताओं से भी मिल रहे हैं. ...
image
बेटी न होती तो कैसे पैदा होते पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल
बिल्कुल सही बात है लेकिन थोड़े गलत तरीके से कह दी गयी है. अगर यह भारत की बजाय पाकिस्तान सरकार का विज्ञापन होता तो कोई बात नहीं थी लेकिन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बेटियों को बचाने की अपील करते हुए एक ऐसा विज्ञापन जारी कर िदया गया जिसमें पाकिस्तान के एक रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल की फोटो लगा दी....
image
जया से जुदा हुए जार्ज
आजकल समाजवाद नित नयी विडंबनाओं से दो चार हो रहा है. लेकिन इन विडंबनाओं के बीच जार्ज के समर्थकों के लिए अच्छी खबर भी आयी है. आखिरकार जया और जार्ज की जोड़ी बिछुड़ गयी है. जार्ज फर्नांडीज से जया जेटली ने एक दूरी बना ली है और जार्ज भी जया जेटली से दूर हरिद्वार में अपना इलाज करवा रहे हैं. ...
image
'बड़े भैया' और 'छोटे अंबानी' के साथ हाथी पर सवार होने को तैयार हैं अमर
सूचना दिलचस्प है और हैरानी वाली है। मुलायम सिंह के सेनापति अमर सिंह मायावती से हाथ मिला सकते है। अमर सिंह ने बसपा को विश्वास दिलाया है कि वे बसपा के लिए वही सब कुछ करेंगे जो नेताजी के लिए करते आये हैं. उनके इस काम में बड़े भैया अमिताभ बच्चन और छोटे अंबानी भी बसपा का साथ देंगे....
image
हिन्दू रीति रिवाज से होगा ज्योति बाबू का श्राद्धकर्म
इस बात पर तमाम वामपंथी भले पसर जाएं, पर चन्दन बसु ने बाकायदा हिन्दु रीति-रिवाजों के अनुसार अपने पिता का श्राद्धक्रम की 12 दिन चलने वाली प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस बात की पुष्टि स्वयं चन्दन बसु की मौजूदा पत्नी राखी (चंदन की दूसरी पत्नी हैं राखी) ने की है। राखी ने जानकारी दी है कि चन्दन बंगाली परम्परा के अनुसार अपने पिता के मरणोपरान्त किए जाने वाले नियमों का पालन कर रहे हैं।...
image
सपा को साफ करने का 'अमर' प्रयास
यह किसी राजनीतिक पार्टी के नेता का बयान नहीं है. बल्कि राजनीति का वह काला सच है जो अमर सिंह और सपा के साथ जुड़ता है. अगर आप अमर सिंह की राजनीतिक यात्रा को देखें तो साफ पता चलता है कि समाजवादी पार्टी में अमर सिंह कांग्रेस की ओर से प्लांट किये गये थे. संजीव पाण्डेय का विश्लेषण-...
image
अमर सिंह जी, मैं आपका आभारी रहूंगा- मुलायम सिंह यादव
आखिरकार अमर सिंह का इस्तीफा नेताजी ने स्वीकार कर लिया. जिस तरह फैक्स से अमर सिंह ने इस्तीफा भेजा था उसी तरह फैक्स से उनके इस्तीफे को स्वीकार करनेवाली स्वीकारोक्ति भी भेजी गयी जिसमें मुलायम सिंह ने लिखा है कि आपने पार्टी के लिए जो काम किया है उसके लिए मैं आभारी हूं....
image
अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर
अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर हो गया है. प्रदेश में पार्टी के नेता विधान दल शिवपाल सिंह यादव ने अमर सिंह के इस्तीफे को स्वीकार किये जाने की पुष्टि करते हुए बलिया में बताया है कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह ने अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है....
image
बुझ गयी बंगाल की ज्योति
पश्चिम बंगाल के राजनीति की ज्योति बुझ गयी है. रविवार की सुबह 11.45 मिनट पर कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में ज्योति बसु ने आखिरी सांस ली. ज्योति बसु के निधन की पुष्टि करते हुए कोलकाता में पत्रकारों से बिमान बोस ने कहा कि "ज्योति बसु इज नो मोर विद अस." ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2