Home | बड़ी खबर | आईएएस अधिकारी की आत्महत्या से कटघरे में आयी माया सरकार

आईएएस अधिकारी की आत्महत्या से कटघरे में आयी माया सरकार

Font size: Decrease font Enlarge font 341
image

उत्तर प्रदेश के आवास विभाग के प्रमुख सचिव हरमिन्दर राज सिंह द्वारा शनिवार की रात खुद को गोली मारने की घटना का रहस्य गहरा होता जा रहा है. शनिवार को दिनभर इस मामले में जो घटनाक्रम घटित हुए और जिस तरह की खबरें लखनऊ की राजनीतिक गलियारों में तैर रही हैं उससे संदेह पैदा हो रहा है कि क्या उक्त अधिकारी के ऊपर कोई ऐसा दबाव भी था जिसे वह सहन नहीं कर पाया और आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली.

शनिवार की रात उत्तर प्रदेश आवास विभाग के प्रमुख सचिव हरमिन्दर राज सिंह ने रात के एक बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. बकरीद की छुट्टी होने के बावजूद वे शनिवार को आफिस गये थे और दिनभर काम किया था. लेकिन देर शाम घर लौटने के बाद रात के एक बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली. खबर है कि वे आफिस से एक पार्टी में गये थे उसके बाद घर आये थे. हरमिन्दर राज 6, विक्रमादित्य मार्ग पर रहते थे. उनके आत्महत्या की रिपोर्ट हजरतगंज थाने में दर्ज की गयी है. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में हरमिन्दर राज की पत्नी आशिना सिंह के हवाले से दर्ज किया है कि शनिवार/रविवार की रात उनके पति ने रात 1.22 पर अपनी 32 बोर की रिवाल्वर से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली है. जिसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज के ट्रामा सेन्टर में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

लेकिन उनकी मौत के बाद न केवल उत्तर प्रदेश सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं बल्कि मुख्यमंत्री मायावती और उनके एक विश्वस्त मंत्री के ऊपर भी सवालिया निशान लग रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री मायावती ने हरमिंदर राज के "असामयिक निधन" पर गहरा दुख जरूर व्यक्त किया है लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन में अधिकारियों की कितनी दुर्दशा है यह किसी से छिपा नहीं है. अपने प्रशासनकाल में मायावती ने कभी भी अधिकारियों को कोई खास तवज्जो नहीं दिया जिसके कारण मायावती की सुप्रीमेसी तो जरूर कायम हुई लेकिन अधिकारियों पर दबाव लगातार बढ़ता चला गया है. लेकिन हरमिन्दर राज द्वारा खुद को गोली मारना थोड़ा आश्चर्यजनक है. आश्चर्यजनक इसलिए क्योंकि वे खुद भी मायावती के बहुत करीबी अफसर कहे जाते थे और मायावती प्रशासन में उस विभाग का काम देख रहे थे जो सीधे तौर पर कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को हैण्डल कर रहा था. इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अम्बेडकर पार्क का निर्माण है. इसके अलावा कुछ बड़े औद्योगिक समूह के लीज के एक्सटेंशन और लैण्ड यूज चेन्ज के मामलों को लेकर उनका विभागीय मंत्री से प्रतिरोध चल रहा था.

अम्बेडकर पार्क पर सुप्रीम कोर्ट का स्थगन आदेश है लेकिन ऐसी अफवाहें बार बार उड़ती रहती हैं कि अंदरखाने में पार्क का सब काम चल रहा है. ऐसे में सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में इस मामले पर फिर सुनवाई है. जिसमें इस मामले में बहस होगी कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन हो रहा है या नहीं. अब उक्त आईएएस अधिकारी की आत्महत्या से मामला उलझता हुआ नजर आ रहा है.

दूसरी तरफ खबर यह भी है शुक्रवार को उक्त आईएएस अधिकारी की माया सरकार के विश्वस्त और विभागीय मंत्री नसीमुद्दीन के साथ कोई झड़प हो गयी थी. हालांकि इस बारे में अब कुछ भी प्रामाणिक रूप से नहीं कहा जा सकता क्योंकि हरमिन्दर राज अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन कुछ सूत्रों का दावा है कि विभिन्न प्रोजेक्टों को लेकर भी मायावती के मंत्री नसीमुद्दीन ने उक्त अधिकारी पर दबाव बनाया था और दोनों के बीच कोई झड़प भी हुई थी. हालांकि उनकी आत्महत्या के बाद यह खबर भी फैलायी जा रही है कि वे पिछले कुछ महीनों से हाइपर टेंशन के शिकार थे. लेकिन ये सिर्फ अफवाहें ही जान पड़ती हैं क्योंकि पिछले एक सवा महीने से वे लगातार काम कर रहे थे और उन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली थी.

बहरहाल अब सपा ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. सपा के सांसद और मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव ने मांग की है कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए. अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से हरमिन्दर राज की आत्महत्या कई सारे राज खोल सकती है जिससे मायावती सरकार के ऐसे कई राज उजागर हो सकते हैं जो एक आईएएस अधिकारी की मौत का कारण नजर आ रही हैं. जिस तरह से इस पूरे मामले को सामान्य आत्महत्या बताकर रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है उससे संदेह बढ़ रहा है और मायावती सरकार भी कटघरे में खड़ी नजर आ रही है. हालांकि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सीबीआई जांच की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह मांग राजनीति से प्रेरित है और घृणित और शर्मनाक बताते हुए इस मांग की ही घोर निंदा की है. स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि मुख्यमंत्री सचिवालय अर्थात पंचम तल को भ्रष्टाचार एवं यातना शिविर बताये जाने की भी घोर निंदा करते हुए अपनी पार्टी और सरकार का बचाव किया है.

बात-करामात | 'इंडिया' तो जीता, पर 'हिंदुस्तान' हार गया || visfot news | पत्रकारिता छोड़ मीडिया अकादमी बनाएंगे पत्रकार || बियाबान में शोर | जनप्रतिनिधि गायब है अब तो गाड़ी लेकर ही लौटेगें || परत-दर-परत | मंहगाई का रोना आखिर क्यों रोएं? || भारत की कहानी | महामहिम, मुझे मौत की इजाजत चाहिए || visfot news | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया युसुफ अंसारी का सम्मान || visfot news | गांवों को सीधे मिले बजट का सात प्रतिशत- गोविन्दाचार्य || राजनीति | राहुल की राजनीति पर शरद पवार की कूटनीति || visfot news | नौकरी मांगने की बजाय निर्माण करें मराठी माणुस : मनोहर जोशी || बड़ी खबर | राजनीतिक आग में जलते सवालों को फिर केन्द्र में लाने की कवायद ||

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image मुदित माथुर राजनीति, समाज, न्याय प्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था को केन्द्र में रखकर पिछले बीस सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. अपनी पत्रकारिता के दौरान नवभारत टाईम्स में लंबे समय तक काम किया और कई चर्चित स्टोरी की. मुख्यरूप से समाज के निचले तबकों के हित में लिखने के अलावा सामाजिक और कानूनी पहल करने से भी नहीं चूकते हैं. अब विस्फोट.कॉम से नियमित जुड़ाव और लेखन के अलावा स्वतंत्र लेखन और सामाजिक सक्रियता.
Rate this article
3.00
More from बड़ी खबर
Previous
image
राजनीतिक आग में जलते सवालों को फिर केन्द्र में लाने की कवायद
आठ फरवरी की सुबह दिल्ली की सड़कों पर जाटों के कदम पड़ेंगे। कल की दिल्ली का नजारा कुछ इस तरह देख सकते हैं कि बसों, ट्रैक्टर, बुग्गियों और कारों-जीपों के काफिले में आने वाले जाट अपनी मांग के लिए किस सड़क पर होंगे। अपनी जरूरतों और जद्दोजहद में उलझी दिल्ली को शायद यह बात रास न आए कि उसकी चाल को यह जाट थोड़ा बदल दें? लेकिन यह कल होने वाला है।...
image
राहुल गांधी ने दिखाया ठाकरे को ठेंगा
राहुल गांधी ने शिवसेना का भ्रम तोड़ दिया। उन्होंने राज ठाकरे को भी उनकी औकात दिखा दी। कांग्रेस को राहुल गांधी के इस मुंबई दौरे का कितना फायदा हुआ, यह तो बाद समीक्षा के बाद हो पता चलेगा। जिस शिवसेना ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के मुंबई दौरे का विरोध करने का ऐलान किया था, उसी शिवसेना को राहुल ने मुंबई में खूब छकाया।...
image
ठाकरे भभकी के जवाब में राहुल की गांधीगीरी
राहुल गांधी ने अपनी मुंबई यात्रा से साबित कर दिया है कि उनमें जन नेता बनने की वही ताकत है जो उनके पिताजी के नाना जवाहर लाल नेहरू में थी। जवाहरलाल नेहरू के बारे में बताते हैं कि वे भीड़ के अंदर बेखौफ घुस जाते थे। राहुल गांधी ने उससे भी बड़ा काम किया है। उन्होंने मुंबई में आतंक का पर्याय बन चुके ठाकरे परिवार और उनके समर्थकों को बता दिया है कि हुकूमत और राजनीतिक इच्छा शक्ति की मजबूती के सामने बंदर घुड़की की राजनीति की कोई औकात नहीं है।...
image
जद (यू) पर संकट के पीछे कांग्रेस का मजबूत हाथ
कांग्रेस की कृपा से आखिरकार जनता दल युनाइटेड संकट में आ ही गया. इस्तीफे की धमकियों के बीच चार महीने पहले दोबारा जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे का यह तोहफा राहुल गांधी के बिहार दौरे के दिन दिया गया....
image
चाचा ठाकरे के करीब आ रहे हैं भतीजे राज
भिवण्डी की इस सीट ने प्रदेश मे एक नए राजनैतिक समीकरण एवं गठबंधन की सम्भावनाओं को जन्म दे दिया है। राज ठाकरे एव बाल ठाकरे दोनो इस बात को समझ गए है कि आपसी लडाई के चलते दोनो कभी भी सत्ता प्राप्त नही कर सकेगे और मनसे और शिवसेना के झगडे में कांग्रेस हमेशा सत्ता की मलाई खाती रहेगी। विश्वस्त सूत्रो की माने तो राज ठाकरे एवं बाल ठाकरे के बीच शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी सेतु का काम कर रहे हैं। इन्ही नेता की सलाह पर राज ठाकरे ने भिवण्डी से अपना उम्मीदवार नही उतारा था।...
image
आदिवासियों को विस्थापित करने के लिए खर्च किये जाएंगे 100 करोड़
केन्द्र सरकार महाराष्ट्र में आदिवासियों को विस्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी. यह सब किया जाएगा टाइगर रिजर्व को बचाने के नाम पर. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश नागपुर के वनभवन में आयोजित एक प्रेस-वार्ता में इस आशय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे मेलघाट, ताडोबा और पेंच टाइगर रिजर्ब क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उनके मुताबिक इतनी राशि करीब एक हजार आदिवासी परिवारों के विस्थापित कर पुर्नवास कर दिया जाएगा।...
image
सपा में समाजवाद आया लेकिन जनेश्वर मिश्र के जाने के बाद
जनेश्वर मिश्र अमर सिंह के समाजवाद को "फिल्मी समाजवाद" कहकर खारिज कर दिया करते थे फिर भी उनके जीते जी समाजवादी पार्टी में वही फिल्मी समाजवाद हावी रहा. लेकिन नियति देखिए कि उस फिल्मी समाजवाद के समाप्ति का ऐलान उन्हीं मुलायम सिंह ने उस सभा से की जो जनेश्वर मिश्र की याद में आयोजित शोकसभा थी. ...
image
बीटी बैंगन पर फैसला 15 फरवरी से पहले
नागपुर। बीटी बैगन पर नागपुर में आयोजित महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की जनसुनवाई में हिस्सा लेने आए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश का बी.टी. बैगन के विरोधियों ने रास्ता रोक कर नारेबाजी करते हुए देसी बैगन की मैयत निकाली और पुतला फूका। विरोधियों की स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री खुद विरोधियों का समझाने के लिए कार से उतरे। ...
image
प्रणव मुखर्जी से अमर सिंह ने की 'गुपचुप' मुलाकात
सपा में लौटने की संभावना को क्षीण बता चुके अमर सिंह दूसरे दलों में अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके मेल जोल बढ़ा रहे हैं. एक ओर जहां मायावती प्रशासन के ब्यूरोक्रेट की अनिल अंबानी और अमिताभ बच्चन से मीटिंग करवाई वहीं दूसरी ओर वे अपने 'पहले प्यार' कांग्रेस के आला नेताओं से भी मिल रहे हैं. ...
image
बेटी न होती तो कैसे पैदा होते पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल
बिल्कुल सही बात है लेकिन थोड़े गलत तरीके से कह दी गयी है. अगर यह भारत की बजाय पाकिस्तान सरकार का विज्ञापन होता तो कोई बात नहीं थी लेकिन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बेटियों को बचाने की अपील करते हुए एक ऐसा विज्ञापन जारी कर िदया गया जिसमें पाकिस्तान के एक रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल की फोटो लगा दी....
image
जया से जुदा हुए जार्ज
आजकल समाजवाद नित नयी विडंबनाओं से दो चार हो रहा है. लेकिन इन विडंबनाओं के बीच जार्ज के समर्थकों के लिए अच्छी खबर भी आयी है. आखिरकार जया और जार्ज की जोड़ी बिछुड़ गयी है. जार्ज फर्नांडीज से जया जेटली ने एक दूरी बना ली है और जार्ज भी जया जेटली से दूर हरिद्वार में अपना इलाज करवा रहे हैं. ...
image
'बड़े भैया' और 'छोटे अंबानी' के साथ हाथी पर सवार होने को तैयार हैं अमर
सूचना दिलचस्प है और हैरानी वाली है। मुलायम सिंह के सेनापति अमर सिंह मायावती से हाथ मिला सकते है। अमर सिंह ने बसपा को विश्वास दिलाया है कि वे बसपा के लिए वही सब कुछ करेंगे जो नेताजी के लिए करते आये हैं. उनके इस काम में बड़े भैया अमिताभ बच्चन और छोटे अंबानी भी बसपा का साथ देंगे....
image
हिन्दू रीति रिवाज से होगा ज्योति बाबू का श्राद्धकर्म
इस बात पर तमाम वामपंथी भले पसर जाएं, पर चन्दन बसु ने बाकायदा हिन्दु रीति-रिवाजों के अनुसार अपने पिता का श्राद्धक्रम की 12 दिन चलने वाली प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस बात की पुष्टि स्वयं चन्दन बसु की मौजूदा पत्नी राखी (चंदन की दूसरी पत्नी हैं राखी) ने की है। राखी ने जानकारी दी है कि चन्दन बंगाली परम्परा के अनुसार अपने पिता के मरणोपरान्त किए जाने वाले नियमों का पालन कर रहे हैं।...
image
सपा को साफ करने का 'अमर' प्रयास
यह किसी राजनीतिक पार्टी के नेता का बयान नहीं है. बल्कि राजनीति का वह काला सच है जो अमर सिंह और सपा के साथ जुड़ता है. अगर आप अमर सिंह की राजनीतिक यात्रा को देखें तो साफ पता चलता है कि समाजवादी पार्टी में अमर सिंह कांग्रेस की ओर से प्लांट किये गये थे. संजीव पाण्डेय का विश्लेषण-...
image
अमर सिंह जी, मैं आपका आभारी रहूंगा- मुलायम सिंह यादव
आखिरकार अमर सिंह का इस्तीफा नेताजी ने स्वीकार कर लिया. जिस तरह फैक्स से अमर सिंह ने इस्तीफा भेजा था उसी तरह फैक्स से उनके इस्तीफे को स्वीकार करनेवाली स्वीकारोक्ति भी भेजी गयी जिसमें मुलायम सिंह ने लिखा है कि आपने पार्टी के लिए जो काम किया है उसके लिए मैं आभारी हूं....
image
अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर
अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर हो गया है. प्रदेश में पार्टी के नेता विधान दल शिवपाल सिंह यादव ने अमर सिंह के इस्तीफे को स्वीकार किये जाने की पुष्टि करते हुए बलिया में बताया है कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह ने अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है....
image
बुझ गयी बंगाल की ज्योति
पश्चिम बंगाल के राजनीति की ज्योति बुझ गयी है. रविवार की सुबह 11.45 मिनट पर कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में ज्योति बसु ने आखिरी सांस ली. ज्योति बसु के निधन की पुष्टि करते हुए कोलकाता में पत्रकारों से बिमान बोस ने कहा कि "ज्योति बसु इज नो मोर विद अस." ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2