Home | बड़ी खबर | राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी का रनिवास बन गया राजभवन

राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी का रनिवास बन गया राजभवन

Font size: Decrease font Enlarge font 1136
image नारायण दत्त तिवारी के कथित सेक्स स्कैण्डल का स्टिल फोटो

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में तेलंगाना विवाद के बीच प्रदेश के राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के गले की हड्डी बन गये हैं. राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी का एक न्यूज चैनल एबीएन आंध्र ज्योति ने स्टिंग आपरेशन किया है जिसमें कथित तौर पर बताया गया है कि 85 वर्षीय तिवारी जी ने तीन स्त्रियों के साथ सहवास किया.

चैनल का दावा है कि ये तीनों स्त्रियां देहरादून से आंध्र प्रदेश के राजभवन लाई गयी थी. राज्यपाल को लड़कियां उपलब्ध करानेवाली महिला को राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने आश्वासन दिया था कि अगर वह उन्हें लड़कियां उपलब्ध करवाती है तो वे उसका जो भी काम होगा उसे पूरा कर देंगे. चैनल ने राज्यपाल पर आरोप लगाया है कि न केवल रात में औरतों के साथ सोये बल्कि शराब भी पी और दिन में उन औरतों के साथ मसाज भी करवाया. तिवारी जी के साथ उनके ओएसडी अरविन्द शर्मा के इस सेक्स स्कैण्डल में शामिल होने का आरोप है.

शुक्रवार को सुबह शुरू हुए इस लाइव टेलिकास्ट के बाद हालांकि राज्य के मुख्य सचिव पी श्रीधर राव के हस्तक्षेप के बाद प्रसारण थोड़ी ही देर में बंद हो गया लेकिन जितनी देर प्रसारण हुआ उसने राज्य में नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया. इसके बाद हाइकोर्ट ने चैनल पर इस विडियो के प्रसारण पर रोक लगा दी. (बहरहाल यह स्टिंग आपरेशन की पूरी खबर तेलुगु में यू ट्यूब पर उपलब्ध है.) अब राज्यपाल भवन भी राजनीतिक रूप से कांग्रेस का कमजोर किला बन गया है. इस स्टिंग आपरेशन के बाद भाजपा और माकपा ने राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी को तुरंत राजभवन से वापस बुलाने की मांग की है.

अपने स्टिंग आपरेशन को प्रसारण से रोकने बाद चैनल के एमडी वी राधाकृष्णन का कहना है कि यह स्टिंग आपरेशन पूरी तरह से सही है और इस स्टोरी को पूरा करने में उन्हें दो महीने लगे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने राज्यपाल के एक महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता से संबंध होने के बारे में खबर दी थी जिसके बाद एक महिला ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वह पक्के तौर पर यह साबित कर सकती है कि तिवारी जी चरित्र के कमजोर व्यक्ति है. इसके बाद ही उस महिला के साथ मिलकर चैनल ने राजभवन में तिवारी जी का यह स्टिंग आपरेशन किया.

यहां एक बात यह भी महत्वपूर्ण है कि आंध्र ज्योति समूह पर तेलगू देशम का नजदीकी चैनल होने का आरोप है और पहले भी वह कांग्रेस पर निशाना साधता रहा है. चैनल के दो पत्रकारों को राजशेखर रेड्डी ने एसटी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार करवा दिया था जिसके बाद चैनल ने उनके ऊपर पचास करोड़ का दावा कर दिया था. आंध्र ज्योति का प्रकाशन 1999 में बंद हो गया था लेकिन 2002 में आंध्र ज्योति को उसी अखबार में काम करनेवाले वी राधाकृष्ण ने खरीद लिया था. आंध्र ज्योति का दावा है कि राज्य में उसका पांच लाख से अधिक सर्कुलेशन है.

Subscribe to comments feed Comments (19 posted):

Arvind Mishra on 26 December, 2009 08:02;56
avatar
बहुत कुछ साफ़ नहीं है -यूं ट्यूब पर भी ! तिवारी बिचारे टाप पर भी नहीं दिख रहे हैं!
Thumbs Up Thumbs Down
1
ravinder singh on 26 December, 2009 09:30;30
avatar
इस घटना ने गवर्नर जेसे सम्मानजनक पद और राज भवन को शर्मशार कर दिया है
Thumbs Up Thumbs Down
2
marwah t k on 26 December, 2009 13:10;49
avatar
चोर कोंन ? जो पकड़ा जाये भला ये नेताजन अपना घरबार छोड़ कर इस उम्र मैं भी देश की सेवा का दम भरते हैं क्यों की राजनीती एक ऐसा धंदा बन चूका हे जहाँ ऐश विथ कैश हे ,जहाँ तक तिवारी जी बात हे ये राजनीती का बहुत पुराना बांसमती हे उम्र के इस दौर मैं बहुत शर्मनाक वाकया हे ,अंग्रेजों ने अच्छा ही किया जो भगत सिंह को जल्दी फांसी दे दी हमारे समय मैं उन्नीस सालों मैं एक मासूम लड़की को आत्महत्या तक पहुंचाने वाले एक रसूखदार को छेह माह की सजा मिली वो भी जमानत के साथ ,काश आज भगत सिंह होते ......तो फिर तेरा क्या होता तिवारीजी
Thumbs Up Thumbs Down
2
pramod bora on 26 December, 2009 14:08;23
avatar
n.d tiwari was involved in such scandals earlier also.. rohit shekhar son of ujjwala sharma who was close to tiwaei ji has also chareged case against tiwari that he is his son.. being c.m of uttrakhand he has favoured a 22 years girl with the red light...
shame on tiwari & congres..
Thumbs Up Thumbs Down
2
kuldeep sharma on 26 December, 2009 14:46;30
avatar
तिवारीजी को बदनाम करने के पीछे कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति काम कर रही है.
यह रणनीति तेलंगाना मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अपनाई जा रही है.
यह ठीक है कि चार्ली चेपलिन 75 वर्ष की उम्र में आखिरी बार पिता बने थे,
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तिवारी जैसे वरिष्ठ नेता राजभवन में रंगरेलियां मनाएं.
इस ब्रेकिंग न्यूज़ का साफ़ मतलब लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से हटाना भर है.
Thumbs Up Thumbs Down
2
संजय तिवारी on 26 December, 2009 15:09;38
avatar
ऐसा नहीं लगता कि तेलंगाना के मुद्दे से ध्यान हटाने के िलए कांग्रेस ने खुद यह काम किया है. जिस चैनल ने यह स्टिंग आपरेशन किया है वह कांग्रेस का दुश्मन कहा जाता है. दूसरी बात कांग्रेस या फिर कोई भी राजनीतिक दल इतना बड़ा रिस्क नहीं लेगी कि अपने ही राज्यपाल को इस तरह के घिनौने पर आरोप में फंसा दे.

अगर कांग्रेस राज्यपाल को बनाये रखती है और विवाद को बढ़ने देती है तो जरूर यह माना जा सकता है कि कांग्रेस ने ऐसा जानबूझकर किया होगा. लेकिन ऐसा लगता नहीं है.
Thumbs Up Thumbs Down
3
Zakir on 26 December, 2009 16:53;07
avatar
Shrmnaak.

--------
<a href="http://sb.samwaad.com/">क्या आपने लोहे को तैरते देखा है?</a>
<a href="http://ts.samwaad.com/">पुरुषों के श्रेष्ठता के 'जींस' से कैसे निपटे नारी?</a>
Thumbs Up Thumbs Down
0
sahespuriya on 26 December, 2009 18:57;48
avatar
INQUIRY COMMISSION BAN RaHA HAI >
Thumbs Up Thumbs Down
1
सुरेश चिपलूनकर on 26 December, 2009 19:21;39
avatar
अरे?… अभी तक यह बयान क्यों नहीं आया कि "इस साजिश के पीछे साम्प्रदायिक ताकतों का हाथ है, तिवारी जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी को बचाने के लिये सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक होना चाहिये"… :)
Thumbs Up Thumbs Down
0
Abhimanyu on 26 December, 2009 20:53;56
avatar
Jab ye UP ke mukhyamantri bane the tavi inhone Lucknow me ek widhwa ashram banaya tha. Uske baad jab ye kuch nahi the tab vi, apni chutiya wahi Widhwa Ashram me bitate the.

pata nahi ab kyo hangama ho raha hai. Narayan Datt Tiwari suru se hi langot se kamjor hai.
Thumbs Up Thumbs Down
1
1 2 next total: 19 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
4.00
More from बड़ी खबर
Previous
image
शौरी को साफ करने में जुटे आडवाणी
संघ की मंशा पर भले ही अपेक्षाकृत युवा नितिन गडकरी को भाजपा की कमान मिल गई हो, और आडवाणी को नेता प्रतिपक्ष से हटाकर पार्श्व में ढकेलने का प्रयास चल रहा हो, पर आडवाणी तो आडवाणी हैं। उन्होंने टीम गडकरी में अपने चहेतों को स्थान दिलवा ही दिया, भले ही वे रीढ विहीन क्यों न हों। इस आपरेशन से फारिग होने के बाद अब आडवाणी के निशाने पर संपादक से राजनेता बने अरूण शौरी पूरी तरह आ चुके हैं। आडवाणी और उनके समर्थको ने अब शौरी को राज्य सभा के रास्ते संसद में प्रवेश के रास्ते बंद करने की कवायद आरंभ कर दी है।...
image
दलित उत्पीड़न को मिल रहा है दलित सत्ता का संरक्षण
अगर उत्तर प्रदेश में दलित सत्ता का सच देखना हो तो सोनभद्र आइये .यहाँ न सिर्फ आपको त्राहि त्राहि करता मानवाधिकार मिलेगा बल्कि हदें तोड़ रहा पुलिसिया दमन चक्र भी देखने को मिलेगा, मगरदहा में घटी घटना के लगभग एक डेढ़ साल पूर्व २४ सितम्बर २००८ को भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब आदिवासी स्त्रियों को सरेआम नंगा करके पीटा गया था लेकिन हकीकत के सामने आने में पूरे एक साल लग गए। ...
image
बंगाल में सियासी सुनामी से आतंकित हैं वामपंथी
परिवर्तन की सुनामी से ग्रसित पश्चिम बंगाल में वामपंथियों को कुछ ही दिनों में एक और बड़े तूफ़ान से मुखातिब होना है. यह तूफ़ान सुनामी से भी बड़ा हो सकता है और वामपंथियों के गढ़ को उखाड़ कर फेंक सकता है. इसी खौफ से घबराये सत्तारूढ़ मोर्चे के आला नेताओं की नींद हराम है....
image
उधर दौलत की बेटी के घर जश्न, इधर दलित की बेटी पर सितम
प्रशासन का एक साथ दो चेहरा देखिए। नोटों की माला पहनकर इतरा रही उत्तर प्रदेश की दलित मुख्यमंत्री मायावती के कारिंदे दलितों की ही इज्जत को सरेआम नंगा कर रहे हैं। दलितों का उत्पीडन और शोषण सारी हदें पार कर रहा है। मानवाधिकार आहत और खून से लथपथ है। लालती को लाठियों डंडों से इतना पीटा गया कि वो बेहोश हो गयी। उसके पूर्व जब वो हाँथ जोड़कर अपने पति और बच्चों को छोड़े जाने की भीख मांग रही थी सैकड़ों की भीड़ के बीच उसके गुप्तांगों में लाठी डालने की कोशिश की गयी। रामनरेश, बुद्धिनारायण और श्यामलाल चलने फिरने के काबिल नहीं रहे। बुद्धिनारायण का पैर लाठियों से मार मार कर तोड़ डाला गया। कुछ अरसे पहले तक जो गाँव आबाद था अब वहां चारों और शमशान सी ख़ामोशी है।...
image
राष्ट्रीय टीम की घोषणा के वक्त भी दिल्ली से दूर रहे गडकरी
नई दिल्ली/नागपुर। मंगलवार को भाजपा की नयी टीम घोषित हुई. लेकिन जिस वक्त गडकरी के राष्ट्रीय टीम की घोषणा हो रही थी खुद गडकरी दिल्ली से दूर नागपुर में बैठे हुए थे और एक अखबार का लोकार्पण कर रहे थे. कार्यक्रम में वे पूरे समय मौजूद रहे पेड न्यूज पर अपना प्रवचन करते रहे. ...
image
नहीं भाया माया का महामंत्र
मायावती की बहुप्रचारित राष्ट्रीय रैली पूरी तरह से फ्लाप हो गयी है. मायावती के समर्थकों ने दावा किया था कि रैली में 20 से 25 लाख लोग आ सकते हैं लेकिन रैली में पांच से छह लाख लोग ही आ सके. इसमें भी उत्तर प्रदेश से ज्यादा लोग महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आये. खबर है कि मायावती ने इस असफलता का संज्ञान लेते हुए समीक्षा करने का फैसला किया है. ...
image
विदर्भ के बहाने गडकरी ने दी शिवसेना को सीधी चुनौती
महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा के तल्ख होते रिश्तों में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक और अध्याय जोड़ दिया है. रविवार को पृथक विदर्भ के लिए निकाले गए विदर्भ जन जागरण यात्रा के समापन के मौके पर नागपुर के यशवंत स्टेडियम में विदर्भ की मांग के प्रति अपनी मजबूत इच्छाशक्ति को प्रकट करने के लिए खुद तो थे ही, तीन ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों/उपमुख्यमंत्रियों को भी बुला रखा था जिनका गठन एनडीए के शासनकाल में हुआ था और इस वक्त तीनों ही स्थानों में भाजपा की सरकारें हैं. गडकरी के अलावा लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गोपीनाथ मुंडे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उत्तरांचल के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, झारखंड के उपमुख्यमंत्री रघुवरदास, महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खड़से भी मौजूद थे....
image
कानून के कटघरे में मोदी, आगे क्या होगा?
विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा नरेन्द्र मोदी को सम्मन जारी किये जाने के बाद अहमदाबाद में भाजपा के अंदर ही राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं. 21 मार्च को जब नरेन्द्र मोदी कानून के कटघरे में खड़े होंगे तो उनसे क्या सवाल पूछा जाएगा, इसे लेकर राजनीतिक दलों में अपने अपने स्तर पर अपनी अपनी चर्चाएं हैं. लेकिन एसआईटी में जिस तरह से मोदी विरोधियों ने मोदी के खिलाफ बयान दर्ज करवाया है उससे मोदी की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं....
image
रिलायंस पॉवर प्लांट में हादसा, 2 मरे दर्जनभर से अधिक घायल
सोनभद्र। रिलायंस के सासन पावर प्रोजेक्ट की चिमनी पर चढ़ाये जा रहे रिग के गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी है और लगभग 15 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना देर शाम हुई और मौके पर घनघोर अँधेरा होने की वजह से हताहतों की सही संख्या का अनुमान नहीं लगाना मुश्किल है. ...
image
क्या भाजपा में वापस आ चुकी हैं उमा भारती?
बीते माह में इंदौर में संपन्न भाजपा की राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उमा भारती को पार्टी में वापसी की घोषणा भले ही नहीं हो पाई हो, पर ऐसा लगता है कि उमा अब भाजपा में वापस आ चुकी हैं और भाजपा के लिए काम करना शुरू भी कर दिया है. वे अब पूरी तरह से भाजपा की हो चुकी हैं....
image
मार्शल के बल पर पारित हो गया महिला विधेयक
दो बार स्थगन के बाद जैसे ही तीसरी राज्यसभा की कार्रवाई शुरू करने के लिए माननीय सभापति महोदय के आने की घोषणा हुई विरोधी फिर वेल में आ गये. मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे भी लगे. राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने उन विरोधी तत्वों को सदन से बाहर निकालने के लिए आखिरकार मार्शल बुला लिया. देशभर में राज्यसभा टीवी पर जो कार्रवाई दिखाई जा रही थी उसमें यह नहीं दिखाया गया कि कैसे मार्शल ने महिला आरक्षण का विरोध करनेवाले नेताओं को सदन से उठाकर बाहर फेंक दिया. लेकिन नौंवी बार कार्रवाई उसके बाद ही शुरू हो सकी....
image
संजय जोशी के सवाल पर भाजपा में बवाल
नई दिल्ली। भाजपा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा होनेवाली है. उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में भाजपा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी लेकिन संजय जोशी के नाम को लेकर अभी भी भाजपा में कोई फैसला नहीं हो पा रहा है. नितिन गडकरी हर हाल में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाकर रखना चाहते हैं जबकि आडवाणी और उनके करीबी संजय जोशी की इन्ट्री नहीं होने देना चाहते. ...
image
गौशाला में छिपाई गई लाशें, गंगा में भी बहाई गईं लाशें
प्रतापगढ़। मनगढ़ स्थित कृपालु महाराज आश्रम में मची भगदड़ के बाद अब राजनीतिक भगदड़ मची हुई है. स्थानीय अस्पताल से लेकर इलाहाबाद के स्वरूपरानी अस्पताल तक राजनीतिक लोगों का तांता लगा हुआ है लेकिन अभी भी कुछ तथ्य ऐसे हैं जिन्हें आश्रम प्रबंधन और प्रशासन मिलकर छिपा रहा है....
image
'छोटे' गांधी बने भाजपा के बड़े संकट
भाजपा के युवा तुर्क वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी के लिए गले की हड्डी बन गये हैं. दो एक दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा होनेवाली है और वरुण गांधी को लेकर भाजपा और संघ में जबर्दस्त उहापोह की स्थिति बनी हुई है. संघ का दबाव है कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए लेकिन भाजपा में एक वर्ग ऐसा है जो वरुण गांधी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के सवाल पर विद्रोह के मूड में है....
image
बाबा नित्यानन्द के साथ मोदी के पुराने रिश्ते
तमिल स्वामी के सेक्सी विडियो के बाद स्वामी जी तो कही नहीं दिख रहे मगर इस मामले में गुजरात के मुख्मंत्री नरेन्द्र मोदी काफी परेशान हो गए है. परेशानी का कारण मोदी जी ने कुछ ही दिनों पहले वे न केवल स्वामी जी के साथ मंच पर उपस्थित थे बल्कि खुद नरेन्द्र मोदी ने यह माना था कि उनके स्वामी नित्यानंद से पुराने ताल्लुकात हैं. वे बाबा की विदेश यात्राओं से भी जुड़े रहे हैं....
image
महिला आरक्षण पर बंटा है विपक्ष
लोस व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने संबंधी विधेयक पर संसद में लामबंदी तेज हो गई है। बिल के मौजूदा स्वरूप पर विपक्ष बंटा हुआ है। सपा, राजद व जद (यू) ने विधेयक के विरोध का ऐलान कर दिया है जबकि भाजपा व वामदलों ने इसका समर्थन करने की घोषणा की है।...
image
गुर्जर आरक्षण पर फिर गुर्राये बैंसला
"राजस्थान सरकार या तो सीधे तरीके से गुर्जर और आर्थिक रूप से पिछडे सवर्णो को 5 व 14 प्रतिशत आरक्षण दे दे वरना एक बार फिर से आन्दोलन का रास्ता अपनाना पडेगा. और इस बार समाज निर्णायक लडाई के मूड में है. इसके लिए मुझे सर्व समाज से एक लाख लोगों की आवश्यकता पडेगी. समय और स्थान में बता दूंगा. आप तो एक बार फिर से तैयार हो जाओ. ऐसा लग रहा है.एक बार फिर से हिन्दुस्तान गुर्जरों का आन्दोलन देखेगा." ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2