Home | बड़ी खबर | समझौते को सार्वजनिक करें मोदी

समझौते को सार्वजनिक करें मोदी

image

टाटा मोटर्स और गुजरात सरकार के बीच नैनो कार बनाने के लिए हुए समझौते का केवल विरोध के लिए विरोध करना उचित नहीं है। लेकिन गुजरात और देश की जनता को ये जानने का हक है कि ये समझौता क्या है। यानी लखटकिया कार बनाने के लिए गुजरात की जनता को क्या कीमत चुकानी होगी। वैसे रतन टाटा नैनो को बंगाल से बाहर करने के लिए ममता बनर्जी को चाहे जितना गाली दे लें लेकिन ये तय है कि नैनो परियोजना के बंगाल से बाहर चले जाने से बंगाल के खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगने से बच गया है।

साफ है टाटा गुजरात की जनता का भला करने के उद्देश्य से तो सानंद में फैक्टरी लगाने गए नहीं है इसके लिए उन्होंने गुजरात सरकार से कई ऐसी सहूलियतें मनवाई होंगी जिसका भुगतान गुजरात की जनता को सालों तक अपनी जेब से करना होगा।

ये कोरा आरोप नहीं है। बंगाल सरकार के साथ नैनो परियोजना के लिए टाटा समूह के साथ समझौते को ध्यान से देखें तो ये परियोजना बंगाल के हित में हरगिज नहीं था। वैसे इस समझौते का पूरा प्रारूप सामने नहीं आ पाया है क्योंकि टाटा समूह नहीं चाहता है कि उसके और बंगाल सरकार के बीच हुआ समझौता जनता के सामने आए। दरअसल जब सूचना के अधिकार के तहत जब समझौते की शर्तों के बारे में जानकारी मांगी गई तो खुद टाटा समूह ने कोलकाता हाईकोर्ट से पश्चिम बंगाल सूचना आयोग के खिलाफ इस समझौते को सार्वजनिक न करने का स्टे ले लिया। सवाल ये है कि आखिर टाटा समूह क्यों नहीं चाहता था कि उसके और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच हुए समझौते को सार्वजनिक किया जाए। इस सप्ताह जब मोदी और रतन टाटा ने पूरे तामझाम के साथ देश को बताया कि नैनो अब गुजरात में बनेगी और इसके लिए राज्य सरकार और टाटा के बीच बाकायदा एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। लेकिन मजेदार बात ये है कि इस समझौते के बारे में विस्तार से किसी ने कुछ नहीं बताया। आखिर क्यों ? समझौते के प्रारूप के बारे में इस खामोशी का राज क्या है ?

इसका जवाब आपको मिलेगा पश्चिम बंगाल सरकार और टाटा के बीच हुए समझौते की शर्तों से जिसके सार्वजनिक होने से रोकने के लिए टाटा हाईकोर्ट का स्टे आर्डर ले आए थे। पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समझौते का जो सच बाहर आ पाया है वो काफी चौंकानेवाला है। समझौते अनुसार इस परियोजना को शुरू करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने टाटा समूह को 200 करोड़ रूपए का ऋण दिया वो भी एक प्रतिशत के ब्याज दर पर। इस ब्याजदर पर तो पश्चिम बंगाल सरकार किसानों और भूमिहीन मजदूरों को भी ऋण नहीं देती है। मजेदार बात ये है कि टाटा मोटर्स इस ऋण की पहली किस्त 21 साल बाद राज्य सरकार को वापस करेगी। यदि टाटा मोटर्स इस 200 करोड़ रुपए को फिक्स्ड डिपोजिट कर दे तो भी 21वें साल तक वो इसके ब्याज के रूप में ही 2000 करोड़ रुपए कमा लेगा। जरा सोचिए ब्रिटेन की स्टील कंपनी कोरस को 35,000 करोड़ रुपए में खरीदने वाले टाटा समूह को ये रियायत क्यों दी गयी?

आगे बढिए। टाटा समूह को सिंगूर में राज्य सरकार ने 647 एकड़ जमीन 90 साल की लीज पर दिया, लेकिन शुरूआती तीस साल के लिए लीज की रकम के रुप में बंगाल सरकार ने लिया केवल एक करोड़ रुपए। यानी कोलकाता से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर 1300 रुपए प्रति एकड़ से कम कीमत में टाटा को जमीन दे दी गई थी। ये तो खैर एक बार का खर्च है। यदि नैनो बंगाल में लग जाता तो राज्य सरकार को करोड़ रुपए टाटा को देने पड़ते। दरअसल बंगाल सरकार ने टाटा मोटर्स को मात्र तीन रुपए प्रति यूनिट की दर बिजली सप्लाई करने का वादा किया था, जबकि बंगाल में बिजली की वर्तमान दर 4.15 रुपए है। इसके अलावे ये भी कि यदि अगले पांच सालों में बिजली की दर में 25 पैसे से ज्यादा की बढ़ोतरी होती है तो उसकी भरपाई बंगाल सरकार अपने खजाने से करेगी। इसके साथ है बंगाल सरकार ने टाटा समूह से ये भी बायदा किया था कि राज्य में बिकने वाले नैनो पर जो सेल्स टैक्स या वैट वसूला जाएगा उसे राज्य सरकार टाटा समूह को वापस कर देगी। जाहिर इन्हीं तरह की शर्तों के कारण टाटा समूह नहीं चाहता था कि पश्चिम बंगाल सरकार के साथ हुआ उसका समझौता सार्वजनिक है।

जाहिर है गुजरात सरकार के साथ भी टाटा मोटर्स का समझौता कुछ इसी तरह का रहा होगा। अपने लिए विकास पुरूष शब्द पसंद करनेवाले और गुजराती अस्मिता के रक्षक कहलाने वाले नरेंद्र मोदी पर जिम्मेदारी बनती है कि वो इस समझौते को सार्वजनिक करें और जनता को बताएं कि नैनो कार गुजरात में  बनने से राज्य की जनता को क्या लाभ होगा? यदि मोदी और टाटा इस समझौते को सार्वजनिक करने से कतराते हैं तो क्या गुजरात की जनता को सचेत नहीं हो जाना चाहिए?   

Subscribe to comments feed Comments (11 posted):

rajkumar singh on 10 October, 2008 20:20;11
avatar
bilkul.pooree pardarshita jarooree hai.anivarya bhee.
Thumbs Up Thumbs Down
0
नकुल on 10 October, 2008 20:20;16
avatar
एक सुन्दर सी इमारत बनी और वहां से एक चींटीं गुजरी. वह चींटीं उस सुन्दर इमारत में दरार खोजने लगी.

कुछ लोग तो हमेशा हर जगह दरार ही खोजते रहते हैं

खोजते रहिये. शायद ये समझौता गोविन्दाचार्य को पसन्द नहीं आया है
Thumbs Up Thumbs Down
0
sanjay tiwari on 10 October, 2008 20:31;56
avatar
जेएनयू में मेस में खाना ठीक नहीं बनता तो प्रगतिशील लोग नारा लगाते हैं जार्ज बुश मुर्दाबाद, इम्पेरिलिज्म डाउन-डाउन. आपका भी कमेन्ट जेएनयू के आंदोलनकारी जैसा है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
अमित on 10 October, 2008 22:14;57
avatar
मैं आपसे ही पूछता हूं कि क्यों भारत का हर राज्य टाटा को, लगभग इन्हीं शर्तों पर बुलाने को लालायित था? क्या आप कह रहे हैं कि टाटा इन मुख्यमंत्रियों को घूस दे रहा है? या फिर कि इन सभी नेताओं को पागलपन का दौरा पड़ा है?
या फिर हो सकता है कि टाटा के आने से जो रोज़गार के अवसर बनेंगे, वो इन रियायतों के बाद भी राज्य को फायदा करायेंगे? एक संभावना पैदा होगी कि टाटा के पीछे पीछे दूसरी कार कंपनियां भी खिंची आयें, बगैर किसी रियायत के? टाटा गुजरात में सिर्फ नैनो ही न लगायें, बल्कि आगे और भी निवेश करें, शिक्षा संस्थायें शुरु करें?

समझौता सामने आना चाहिये, ठीक बात है। लेकिन आप सिर्फ बुरा ही क्यों देख रहे हैं? उपरोक्त प्रश्नों पर भी तो विचार करें।
Thumbs Up Thumbs Down
-1
Bhavana on 11 October, 2008 09:49;33
avatar
mujhe lagta hai ki janta ka bhala koi nahi chahta chahe woh Ratan Tata ho ya Modi dono ke apne apne faayede hain...
Thumbs Up Thumbs Down
0
parshuram on 11 October, 2008 11:00;42
avatar
Dear writer
Will all the answer TATA give to you. Why TATA why not Ambani in Dadari, Vedera (Sonia's son in law) in haryana, M&M in Mharashtra, etc.
Actully the communist writers are not able to digest that Modi ji win the NANO project for gunjrat.
Every thing is fine when TATA is in WB but in gujrat, govt. and TATA has to give answer for communist payroll writers.
Disgusting.
Thumbs Up Thumbs Down
-1
tulsisinghbisht@gmail.com on 11 October, 2008 18:32;10
avatar
टाटा की नैनो धीरे-धीरे काफी चर्चा का विषय बनती जा रही है। जहां अमरीका का शेयर बाजार डूब रहा है तो वही टाटा की नैनो ने भारत में धमाल कर रखा है। बंगाल से टाटा को निराशा हुई तो फिर मीडिया वाले रतन टाटा के पीछे ही पड़ गए कि अब कहां से नैनो निकलेगी। ममता ने बंगाल से टाटा को बाहर निकाला तो मेरे हिसाब से बिल्कुल ठीक किया। वहां के किसानों को लगा कि रतन टाटा द्वारा उनकी जमीन का पूरा मुआवजा मिलेगा या नहीं और कुछ किसान अपनी जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। शायद कोई न कोई बात बंगाल में जरूर होगी, जिससे वहां के किसान रतन टाटा से खुश नहीं थे। अब नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात में रतन टाटा को आमंत्रित करना और जमीन देना। इन सबका पूरा खुल्लासा होना चाहिए। अब इस लेख में नीलू जी द्वारा रतन टाटा का चिठ्ठा खोला गया है जो काबले तारीफ है और उन्होंने लिखा है कि गुजरात सरकार ने जो ये समझौता किया है उसका पूरा ब्यौरा जनता को दें।
माना हर सरकार अपने क्षेत्र में उद्योगिक घरानों को जगह देती है ताकि उनके क्षेत्र में रोजगार उत्पन्न हो और उस सरकार का वोट बैंक भी बढ़े। अब रतन टाटा कितने लोगों को नैनो प्रोजेक्ट में काम देते है या कितने किसानों का भला करते है ये तो नरेन्द्र मोदी जी को बताना ही होगा।
Thumbs Up Thumbs Down
0
amarnath on 12 October, 2008 21:40;45
avatar
yeh to apko tai karana hi hoga ki aapko kitani car chahiye aur kitana anaj? car ko chalane ke liye phir petrol chahiye aur arab desho se petrol kharidane ke liye jitane rupaye ki jaroorat hogi woh bhi to usi anaj ki paidwar se ani hai. yad rakhe ki hamare kheto me upajane wali anaj ke har dane se desh ki buniyady sampada me badhotari hoti hai, car ka utpadan hone se TaTa amir hota hai aur desh ke khajane per adhik petrol kharidne ka dabav badhata hai. faisala to kare aap? mahaj Govindacharya Thahara dene ya phir comunist kahane se Bharatmeta ke bhabhav-haran ke abhiyan kab tak apana sarvasv gavate rahenge aap?
amarnath
Thumbs Up Thumbs Down
0
satyajeet on 16 October, 2008 23:20;29
avatar
समझदारी की बात है, पश्चिम बंगाल सरकार ने जितना लोभ दिया, उससे ज्यादा लालच मोदी ने दिया होगा. वैसे आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र की सरकारों ने इससे भी ज्यादा देने की कोशिश की, लेकिन टाटा गुजरात चले गए, तभी तो मोदी की बात में दम लगता है कि टाटा पैसों के पीछे नहीं भागते बल्कि विश्वास देखते हैं और गुजरात ने उन्हें यह भरोसा दिया.
Thumbs Up Thumbs Down
0
Ratan singh on 19 October, 2008 23:13;13
avatar
हो सकता विस्फोट के आरोप ग़लत हों लेकिन समझोता सार्वजनिक करने में क्या बुराई है आख़िर देश की जनता को उद्योगपतियों ओर नेताओं के बीच हुए समझोते के बारे में जानने का पुरा हक़ है |
Thumbs Up Thumbs Down
0
1 2 next total: 11 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Rate this article
4.67
More from बड़ी खबर
Previous
image
नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।...
image
सलवा जुड़ुम की खामोश विदाई
नक्सल समस्या से जूझने के लिए तैयार की गयी सलवा –जुडूम नाम की सामाजिक दीवार का इस तरह धीरे-धीरे धसक जाना बहुत ही निराशा-जनक है। यदपि यह भी सत्य है की ,इसकी बुनियाद बहुत ही कमजोर थी। अधिकृत रूप से सन२००५ में सरकार द्वारा शुरू किये जाने के बाद से ही ये विवादास्पद रही है और ये विवाद ही इसको सतत रूप से कमजोर करते रहें, जबकि ये प्रयास निसंदेह अच्छा था।...
image
राम की नहीं है जन्मभूमि
हिन्दुओं का यह विश्वास है कि अयोध्या राम जन्मभूमि है, किन्तु यह बात संदेह उत्पन्न करती है क्योंकि हिन्दू धर्म के किसी प्राचीन ग्रंथ में इसका कोई ऐसा वर्णन नहीं मिलता है जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। हिन्दुओं के किसी भी धर्मग्रंथ में ऐसा नहीं लिखा गया है कि अयोध्या में अमुक स्थान पर राम का जन्म हुआ था, वहां जाकर आराधना करनी चाहिए। ...
image
बेटे को ही टिकट नहीं दिला सके तो किस बात के पार्टी अध्यक्ष
डॉ चन्द्र प्रकाश ठाकुर जब बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये थे तभी कई तरह की आशंकाएं जताई गयी थीं कि आखिर इस उम्र में वे क्या कर पायेंगे? हुआ भी वही. पार्टी ने बतौर अध्यक्ष उनको कितनी मान्यता दी इसका अंदाज इसी से लग जाता है कि वे अपने ही बेटे को टिकट नहीं दिला सके, जो कि पार्टी में पसरते परिवारवाद के कारण उनका नैतिक हक बनता था, सो इस्तीफा दे दिया. ...
image
सभी दलों को साधने में सफल रहे मुंडा
झारखण्ड में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पहला मंत्रिमण्डल विस्तार किया है. पहले विस्तार में उन्होंने नौ मंत्रियों को शामिल किया है. जैसा कि समझा जा रहा था कि मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मुंडा ने सीधे विधायकों का चयन करने की बजाय पार्टी अध्यक्षों पर नाम सुझाने का जिम्मा छोड़ दिया जिसके कारण उनकी परेशानी कम हो गयी....
image
सरकार रहे या जाए, नींद पूरी आये
कर्नाटक में भाजपा सरकार संकट में है. हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि सरकार बचाना मुश्किल है. भारतीय जनता पार्टी के "क्राइसिस मैनेजर" मीडिया में खबरें चलवा रहे हैं कि उनके रातों की नींद हराम हो गयी है और किसी भी कीमत पर वे लोग कर्नाटक की सरकार को बचा लेना चाहते हैं. लेकिन हकीकत यह नहीं है. ...
image
कर्नाटक में राज्यपाल रूल
हंसराज भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल बनाकर क्यों भेजे गये? क्या कांग्रेस दक्षिण में भाजपा के प्रवेश को कर्नाटक में ही छिन्न भिन्न कर देना चाहती थी? शायद नहीं. हंसराज भारद्वाज को दिल्ली से दरबदर इसलिए किया गया क्योंकि क्वात्रोच्चि की आलोचना करके वे दस जनपथ के विश्वासपात्र नहीं रह गये थे. न्यायालयों में जजों की नियुक्तियों पर पक्षपात के आरोप भी लगे थे, शायद इसीलिए यूपीए-2 में उन्हें मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली. ...
image
आदिवासी और अल्पसंख्यक नेता की खोज में है राहुल गाँधी
मध्य प्रदेश की राहुल गाँधी की तीन दिवसीय यात्रा राहुल के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सिमी की समानता के बयान से सरगर्म रही, तो वही राहुल द्वारा कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश से दस आदिवासी और दस अल्पसंख्यक नेता की खोज का ऐलान भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। सिमी से तुलना के बयान ने तो कल भोपाल में भा.जा.पा. प्रदेश कार्यकारीणी के बैठक में अन्य मुद्दों को पीछे छोड़ दिया सबने ने राहुल के बयान की निंदा को प्राथमिकता दी और साथ मुख्य –मंत्री शिवराज से ये सवाल भी पूछा गया की राहुल को राज्य अतिथि का दर्जा क्यों?...
image
एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सभा में गूंजी हिन्दी
बहुत साल बाद संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा में जोरदार तरीके से भारत की बात को हिन्दी में कहा गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के डेलीगेशन के सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष, राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर अपना हिन्दी में भाषण दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद पुराने लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी का करीब ३२ साल पहले दिया गया वह भाषण याद आ गया जो उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट में दिया था ....
image
भारत के साथ हमारा मिलन अधूरा-उमर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कश्मीर समस्या के राजनीतिक हल पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत संग पूर्ण विलय नहीं हुआ है। हमारा सशर्त अर्धमिलन हुआ है। इस समस्या का हल विशिष्ट तरीके से ही निकाला जा सकता है, जो राज्य के तीनों क्षेत्रों के लोगों के साथ भारत-पाक को भी मान्य हो।...
image
खेल तो हो रहा है पर देखनेवाला कोई नहीं
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी जीत पर जश्न मनाने वाले दर्शक नदारद हैं. जिस सुरक्षा व्यवस्था को अखबारों ने दिल्ली का दम बताया था वही सुरक्षा व्यवस्था अब खेलों के लिए मुसीबत बन गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, दूरदराज स्टेडियमों और टिकट संबंधी मामलों की वजह से स्टेडियम नहीं पहुंच पा रहे हैं।...
image
कर्नाटक में फिर शुरू हुई किट-किट
कर्नाटक में बीजेपी का नाटक फिर शुरू हो गया। दक्षिण भारत में पहली बार किला फतह किया पर कुनबे में ऐसी कलह मची, दो साल में ही किले की चारदीवारी दरकने लगी है। अब बीजेपी के डेढ़ दर्जन एमएलए बगावत पर उतर आए हैं। इन बगावती विधायकों ने गवर्नर को चिट्ठी लिख समर्थन वापसी का एलान कर दिया है तो येदुरप्पा ने भी चार असंतुष्ट मंत्रियों को फौरन केबिनेट से बर्खास्त कर दिया है।...
image
राहुल बाबा की नजर में जैसे सिमी वैसे ही आरएसएस
राहुल गांधी ने नया सुर्रा छोड़ दिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी और आरएसएस को एक ही तराजू में तोल दिया। दो दिन पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में राहुल ने कांग्रेस में आने वाले लोगों से बेहिचक कह दिया था। आरएसएस और सिमी की विचारधारा छोड़कर आने वालों को ही कांग्रेस में जगह मिलेगी। बुधवार को भोपाल में जब राहुल के बयान का मतलब पूछा गया तो राहुल ने कह दिया- आरएसएस और सिमी दोनों ही कट्टरवादी संगठन। वैचारिक कट्टरता की दृष्टि से इनमें कोई फर्क नहीं।...
image
बाबरी विध्वंस को फैसले से न जोड़े कांग्रेस
भाजपा ने कहा है कि अयोध्या में स्वामित्व मामले के फैसले को कांग्रेस बेवजह बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाए जाने से जोड़ रही है जबकि वह अलग आपराधिक मामला है जिसकी कानूनी प्रक्रिया जारी है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने नई दिल्ली में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘जहां तक अभी के निर्णय का सवाल है तो उच्च न्यायासय ने कुछ दीवानी मामलों पर यह फैसला सुनाया है और इसका हम स्वागत करते हैं।‘‘ उन्होंने कहा कि ये दीवानी मामले कभी भी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से संबंधित नहीं थे। कांग्रेस दोनों मामलों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसका कोई तुक नहीं है।...
image
कांग्रेस के लिए कठिन साबित हो रहा है अयोध्या पर फैसला
अयोध्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ का फैसला कांग्रेस को न उगलते बन रहा न निगलते। मुलायम के बाद मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी [माकपा] की तरफ से फैसले पर हुई राजनीति ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोटों की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी इन दलों की तरह फैसले पर प्रतिक्रिया भी नहीं जता सकती। ऐसे में उसने अदालत के बाहर इस विवाद के निपटारे की पैरवी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील करके अपनी खाल बचाने की कोशिश की है। यही नहीं, 1992 में विवादित ढांचा गिराने के लिए भाजपा पर जोरदार हमला बोलकर उसने दूसरे दलों से लंबी लकीर खींचने की कोशिश भी की है।...
image
मुसलमानों ने कहा: माहौल बिगाड़ रहे हैं मुलायम
अयोध्या विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी मुसलमानों और विशेष रूप से मुस्लिम धर्मगुरुओं को नागवार गुजरी है। अधिकांश मुस्लिम उलमा का कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी को भी ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जो राजनीति से प्रेरित हो और जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।...
image
शिवराज के राज में राहुल राजकुमार
राजनीतिक अदावत अपनी जगह लेकिन राज्य का आतिथ्य सबसे ऊपर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं रखना चाहते इसलिए उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है. ...
Next
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2