दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग मुंबई में बनेगी
दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग मुंबई में बनेगी। ‘लोढ़ा वर्ल्डवन’ नाम से बनने वाली इस बिल्डिंग को रियल एस्टेट की देश की नंबर वन कंपनी लोढ़ा ग्रुप बनाएगी। कुल 117 मंजिलो वाली 1450 फुट ऊंची इस बिल्डिंग के साथ हाई एंड शॉपिंग एवेन्यू और वर्ल्ड क्लास ऑफिस बिल्डिंग भी होंगी।
अपने इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए लोढ़ा ग्रुप के अभिषेक लोढ़ा एवं अभिनंदन लोढ़ा ने बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग के निर्माण में दो हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी और सन 2014 तक यह कार्य पूरा होगा। इसी महीने जून के आखरी दिनों में इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी।
मध्य मुंबई के लोअर परेल के पास अपर वर्ली इलाके में स्थित श्रीनिवास कॉटन मिल परिसर में 17 एकड़ जमीन पर दुनिया की इस सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। यह बिल्डिंग 1450 फुट ऊंची होगी। लोढ़ा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अभिषेक लोढ़ा ने बताया कि 117 मंजिला बिल्डिंग में कुल 350 फ्लैट होंगे। इसके अलावा विला और मेंशन भी होंगे। इस बिल्डिंग के निर्माण में विश्व की कुछ जानी मानी कंपनियों का सहयोग लिया जा रहा है।



del.icio.us
Digg
Post your comment