खाना भी नहीं खिलाएंगे नीतीश
पटना में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले ही दिन सिर मुंडाते ओले पड़ने लगे हैं. कार्यकारिणी के पहले जेठमलानी को राज्यसभा में नामित करने के नाम पर आपस में लानत मलानत हुई और थोड़ी ही देर बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के घटक दल जद(यू) नेता नीतीश ने प्रस्तावित भोज भी निरस्त कर दिया.
नीतीश कुमार इस बात पर उखड़े हुए हैं कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी फोटो क्यों इस्तेमाल की गयी? नीतीश कुमार कह रहे हैं कि "मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं, उनका बिहार में क्या काम है।" फिर भी रात्रि भोज होगा लेकिन अब भाजपा कह रही है कि रात्रिभोज का आयोजन जद(यू) ने नहीं बल्कि खुद भाजपा ने किया है.
पटना से प्रकाशित होने वाले लगभग सभी अखबारों में एक पूरे पृष्ठ का विज्ञापन छपा है, जिसमें लिखा है कि गुजरात और बिहार का बहुत पुराना संबंध रहा है। इस विज्ञापन में मोदी और नीतीश को साथ दिखाया गया है। विज्ञापन में कहा गया है, “संकट की घड़ी में गुजरात हमेशा बिहार के साथ खड़ा रहा है। कोसी नदी में 2008 में आई बाढ़ के दौरान भी गुजरात ने बिहार को सर्वाधिक मदद दी।” इस पर नीतीश ने कहा कि विज्ञापन में मोदी के साथ उनकी तस्वीर बिना उनसे पूछे छापी गई और ऐसे में इसके खिलाफ वह कानूनी कदम उठाएंगे। बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए गुजरात की ओर से दी गई सहायता राशि की बात पर उन्होंने कहा, “मैं पता करूंगा कि गुजरात की ओर से दिए गए पैसे का इस्तेमाल किया गया या नहीं। अगर इन पैसों का इस्तेमाल नहीं हुआ होगा तो उसे वह वापस कर देंगे।”
वैसे नीतीश की नाराजगी नाजायज नहीं है. मोदी के साथ दिखने से उनके मुस्लिम वोट बैंक पर फरक पड़ेगा और चुनाव सिर पर हैं. भाजपा तो मोदी और नीतीश को साथ बताकर अपना गढ़ मजबूत कर लेगी लेकिन नीतीश का गढ़ पूरी तरह से ढह सकता है. सो, खाना न खिलाने का निर्णय लेकर उन्होंने अपने लिए अच्छा निर्णय ही किया है.



del.icio.us
Digg
नितीश कुमार ने कोई बहुत बड़ा तीर नहीं मारा है बिहार में
लालू के लल्लू राज के मुकाबले ठीकठाक प्रशासन चला कर
अपने आप को तीसमारखां समझने लगे हैं नितीश
उसके मुकाबले मोदी का गुजरात कही ज्यादा तरक्की
कर रहा है
मोदी का अपमान गुजरात की जनता का अपमान है
जिसने तीन बार मोदी को चुना है
भाजपा को भी लकवा मर गया है जो बार बार
ऐसे अपमान सहन कर रही है
पता नही क्या होगा इस देश का ?
Post your comment