नये निजाम के दामन पर है ज्यादा बड़ा दाग

image
मुंबई। महाराष्ट्र के नए निजाम भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चव्हाण को फर्जीवाड़े से फ्लैट पाने के आरोप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा दिया। लेकिन नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी उसी तरह के फर्जीवाड़े में गले तक डूबे हुए हैं। उन्होंने जितने बड़े बड़े झूठ बोलकर सरकार से फ्लैट हथियाए हैं वे कांग्रेस के लिए ज्यादा दागदार हैं।
Full story

अजमेर चार्जशीट और संघी उछल-कूद

image
बढ़ते पैमाने पर इसके साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) से जुड़े लोगों का आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है। इन हालात में आर एस एस इस पुराने सूत्र पर चल रहा लगता है कि हमला ही सबसे अच्छा बचाव है। उसने 10 नवंबर को देशव्यापी विरोध कार्रवाइयों का आह्वान किया है। इन कार्रवाइयों में संघ के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहरहाल, इसकी चर्चा हम जरा बाद में करेंगे।
Full story

इस्लामी रणनीति है हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा

image
क्या देश में हिन्दू आतंकवाद पूरी तरह पैर पसार चुका है जो उतना ही खतरनाक है जितना कि अरब के पैसे से पलनेवाला बहावी आतंकवाद? भारत में कुछ छुटपुट ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें न केवल आतंकी घटनाओं के समान बनाकर पेश किया गया बल्कि उनका हिन्दू कनेक्शन भी साबित करने की कोशिश की गयी. प्रेम शुक्ल की पड़ताल है कि भारत में हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा भी इस्लामिक चमपंथी विचारकों और रणनीतिकारों की "फेश सेविंग एक्सरसाइज" है िजसमें उन्हें मुस्लिम वोट की लालची सरकार का संरक्षण मिला हुआ है.
Full story

कश्मीर में अलगाववाद को मनोवैज्ञानिक मदद कर रहा है भारत

image
अजय च्रंगू पनुन कश्मीर के अध्यक्ष हैं जो कि निर्वासित कश्मीरी पण्डितों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था है. कश्मीर घाटी में पिछले एक महीने से हो रहे उपद्रव के बारे में अजय च्रंगू कहते हैं कि अलगाववादियों की "बाटमलाइन" सेपरेशन है. यानी वे तब तक शांत नहीं होंगे जब तक कि कश्मीर घाटी को भारत से अलग नहीं कर दिया जाता. ऐसे में भारत सरकार की ढुलमुल नीतियां कश्मीर को भारत के साथ रखने की बजाय भारत से दूर करेंगी. कश्मीर मसले पर अजय च्रंगू से एक बातचीत-
Full story

ठाकरे परिवार में कौन बनेगा सरकार?

image
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव में जो नहीं हुआ वह एक महानगरपालिका के चुनाव में हो रहा है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे अपने ही भतीजे से उलझ गये हैं. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव में जैसे ही राज ठाकरे ने बाल ठाकरे पर छींटाकसी की, बाल ठाकरे ने पलटकर ऐसा वार किया कि महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गयी. चुप रहने की बजाय राज ठाकरे ने फिर जवाब दिया और आपसी ठसक परिवार की चौखट से निकलकर राजनीतिक के अखाड़े की जंग बन गयी.
Full story

अमिताभ की नजर में नरेन्द्र मोदी सबसे बड़े सेकुलर

image
गुजरात के ब्राण्ड अम्बेसडर अमिताभ बच्चन का मानना है कि इस देश में नरेन्द्र मोदी सबसे बड़े सेकुलर हैं. मुंबई से प्रकाशित होनेवाले मिड डे अखबार को दिये इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें “नरेन्द्र मोदी को सेकुलर मानने में कोई आपत्ति नहीं है. आखिरकार वे एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं जिन्हें वहां की जनता ने बहुमत से चुनकर भेजा है.” अमिताभ बच्चन का कहना है कि नरेन्द्र मोदी से दोस्ती न करने की कोई संवैधानिक रोक नहीं है. अमिताभ कहते हैं कि बतौर ब्राण्ड एम्बेसडर वे गुजरात को प्रमोट करते रहेंगे, फिर नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री रहें या फिर कोई और.
Full story

सुदर्शन का (कु) दर्शन

image
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।
Full story

इस सरदार की समझ पर तरस आता है

image
जैसे-जैसे गरीबी कम होती है, महंगाई बढ़ती जाती है। अर्थशास्त्र की कोई स्थापना भले ही इसे मानने से इनकार करे, लेकिन मशहूर अर्थशास्त्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ऐसा ही मानते हैं। विकसित देशों के योजनाकार जिस तरह 2008 में आई भयानक मंदी के लिए तेज आर्थिक विकास को ही जिम्मेदार मानते थे, मोंटेक सिंह का बयान भी कुछ ऐसा ही है। चूंकि अहलूवालिया अर्थशास्त्री हैं, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं, देश के वित्त सचिव रह चुके हैं, सबसे बड़ी बात यह कि वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भी नौकरी कर चुके हैं। जाहिर है उनके विचार को तरजीह दिया ही जाएगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या उनका यह विचार स्वीकार के काबिल है?
Full story

भारत से धंधा, पाक को चंदा

image
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया.
Full story

अपने होने पर ही हैरान

image
‘चुप्पी-चुप्पी नहीं नहीं, बोलेंगे अब सभी-सभी’ इन्हीं नारों से दाहोद (गुजरात) का सीनियर रेलवे संस्थान परिसर 31 अक्टूबर को पूरे दिन गूंजता रहा। यहां गुजरात के बड़ोदरा, पंचमहल, सुरत, भड़ूच, डांग, बालसाड और साबरकांठा जिले से लगभग तीन हजार के आस पास विमुक्त एवं घुमंतू समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। मौका था, अधिकार अभियान की घोषणा का। उस समाज के लिए जो इस लोकतांत्रिक देश में अधिकार का अर्थ अभी तक समझ नहीं पाएं हैं।
Full story

चिकित्सक के अभाव में बागी 'शेरा' मौत के कगार पर

image
लखनऊ प्राणि उद्यान से आए गजराज सुमित की अव्यवस्थाओं और समुचित उपचार के अभाव में विगत माह जुलाई में हुई असमय लाचारी और बेबसी वाली दर्दनाक मौत दुधवा नेशनल पार्क के इतिहास का काला अध्याय बनी ही साथ में दुधवा की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाया। इसके बाद भी दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने ऐसा लगता है कि कोई उससे सबक नहीं लिया है। शायद इसी का परिणाम है कि मेरठ से लाए गए बागी हाथी 'शेरा' के जिन्दगी की जीवन की डोर भी धीरे-धीरे संकुचित होने लगी है।
Full story

ईसाईयत बनाम इस्लाम की मजहबी जंग

image
९/११ की नौंवीं वर्षगाँठ के निमित्त आतंकवाद के नाम पर पूरी दुनिया में तरह-तरह की चर्चा छिड़ी. फ्लोरिडा के कोई एक पादरी टेरी जोन्स ने आतंकवाद का स्रोत इस्लामपंथियों की परमपवित्र पुस्तक कुरआन शरीफ को करार देकर उसे जलाने की घोषणा कर सुर्ख़ियों में रहे. उनकी इस घोषणा से पूरी दुनिया चिंतित हुई. अमेरिकी विदेश मंत्री हिलारी क्लिंटन से लेकर भारतीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम तक हर किसी को इस चिंता ने सताया कि फ्लोरिडा के पादरी की इस हरकत से पूरी इस्लामी दुनिया में उत्पात मच जाएगा.
Full story

बिकाऊ ब्रांड बन गए हैं प्लेटलेट्स, डेंगू, वायरल!

image
करीब पच्चीस साल पहले फोरहंस नामक टूथपेस्ट बनाने वाली कंपनी ने अपने प्रचार अभियान को नया फोकस देते हुए एक नारा गढ़ा था कि डाक्टर का बनाया टूथपेस्ट जो देता है आपके मसूड़ों को सुरक्षा, क्योंकि मसूड़ों का सुरक्षित होना ही दांतों की मजबूती का आधार है। जो केवल फोरहंस ही प्रदान करता है। फोरहंस इस प्रचार अभियान के चलते कई गुणा माल बेचने में कामयाब रहा जबकि हकीकत ये थी कि सभी कंपनियों के टूथपेस्ट भी मसूड़ों के लिए सुरक्षित थे व टूथपेस्ट में ये गुण बहुत पहले से ही मौजूद थे।
Full story

पान बनाम खान की जंग

image
दक्षिण कोरियाई और विश्व की अग्रणी स्टील निर्माता बहुराष्ट्रीय कंपनी पोस्को के उड़ीसा स्थित जगतसिंहपुर जिले के प्रस्तावित स्टील फैक्ट्री परियोजना का पारादीप के समीप के गांओं में पान की खेती करने वाले किसानों का विरोध जारी है. पान बनाम लोहे के खान की इस जंग को जानते हुए हमें यह भी सोचना होगा कि आखिरकार हमें किसानों की पान अर्थव्यवस्था को बचाना है या फिर कोरियाई स्टील कंपनी की खान अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है.
Full story

परिवार के लिए सत्ता का संकल्प

image
पिछले दो तीन दिनों से मुंबई से प्रकाशित होनेवाले अखबारों के लिए एक अनिवार्य खबर छप रही है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे इस साल दशहरा रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के अखबारों की यह उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल खराब स्वास्थ्य के कारण बाल ठाकरे उस शिवाजी मैदान में दशहरे के दिन नहीं आ पाये थे जहां उनके पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति को सौंपा था.
Full story

पीएमओ वाले पृथ्वीराज

image
महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण यूपीए सरकार पार्ट वन और पार्ट टू में बतौर पीएमओ मिनिस्टर जाने जाते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय में रहते हुए भी उन्होंने कभी ताकतवर होने का दंभ नहीं पाला और चुपचाप काम करते रहे. बिट्स पिलानी से बीई और बर्कले विश्वविद्यालय से एमएस की डिग्री हासिल करनेवाले पृथ्वीराज की राजनीतिक कमेस्ट्री ने उनके सार्वजनिक जीवन में पहली बार इतना गाढ़ा रंग उड़ेला है.
Full story
बारूद
Previous
image
सीआईए नहीं केजीबी एजंट कहिए जनाब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक ने 10 नवंबर को सोनिया गांधी पर सीआईए एजंट होने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दिया है. पूरी की पूरी कांग्रेस उत्तेजित है और संघ भी बैकफुट पर चला गया है. सुदर्शन के आस पास के लोगों का कहना है कि सुदर्शन जी भुलक्कड़ हो गये हैं और उन्हें कुछ ठीक से याद नहीं रहता. शायद इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी चूक कर दी. ...
image
गोली लगने के बाद क्या गांधी ने कहा था- हे राम ?
यह एक ऐसा सवाल है जिस पर अब विवाद होने लगा है. 30 जनवरी 1948 को क्या जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी तो महात्मा गांधी ने अपने मुंह से हे! राम का संबोधन किया था? उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद रहे एक प्रत्यक्षदर्शी के डी मदान का कहना है कि "मैंने नहीं सुना था कि उन्होंने हे राम कहा था या नहीं."...
image
भद्दा और बेदम रहा संघ का विरोध प्रदर्शन
स्कूल जाते बच्चों के भी हाथ में भगवा थमाकर भले ही संघ ने शक्ति प्रदर्शन की भरपूर कोशिश की हो लेकिन 10 नवम्बर का दिन उसके इतिहास में कोई बडी घटना के रूप में याद नहीं किया जायेगा। हॉ हम बात कर रहे है राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय की जहॉ देश भर की ही तरह हिन्दुवादी संघटनों ने अपने उपर लग रहे ‘भगवा आतंकवाद’ के आरोपों के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया था। भरतपुर जहॉ संघ प्रचारक क रूप में भाजपा के पीएमइन वेंटिग लालकृष्ण आडवानी ने अपनी सेवाऐं दी है संघ का ये विरोध प्रदर्शन एक दम भददा और हल्का रहा।...
image
एनसीपी के 'दादा' का दांव
महाराष्ट्र में कांग्रेस में परिवर्तन हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिये. राज्य में लंबे समय से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही सत्ता के दावेदारी पर एनसीपी ने आखिरकार प्रदेश की प्रशासनिक कमान अपनी ओर से शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को सौंप दी है. अब गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे पृथ्वीराज चव्हाण के साथ अजीत "दादा" पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे....
image
सुलग रहा है मेरठ 'हिन्दुस्तान'
एक ओर हिन्दुस्तान अखबार अपनी अलग कंपनी बनाकर अखबार को चमकाने और अखबार का विस्तार करने में लगा है वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान के विभिन्न संस्करणों में हालात ठीक नहीं है. हिन्दुस्तान के मेरठ संस्करण में इन दिनों इस्तीफे दिये जा रहे हैं लेकिन प्रचारित किया जा रहा है कि जो आफिस नहीं आ रहे हैं वे छुट्टी पर चले गये हैं....
image
आलोक तोमर के बगल में बसे किशोर मालवीय
सीएनईबी में पहले से एक सलाहकार संपादक थे- आलोक तोमर. अब दूसरे सलाहकार संपादक भी वहां नियुक्त हो गये हैं किशोर मालवीय. उन्होंने सीएनईबी चैनल के साथ बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। सीएनईबी से पहले वे ‘वायस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने करीब दो दशक के कॅरियर में देश के नामी-गिरामी मीडिया संस्थानों में कई जिम्मेदारियां निभाईं हैं।...
image
सुरक्षा परिषद की छांव में खेती पर दांव
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद में दिये गये अपने भाषण में भारत से मिले प्यार की भूरि भूरि प्रशंसा जरूर की लेकिन अपनी व्यावसायिक मजबूरियों को छिपा नहीं सके. बराक ओबामा ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए जहां एक ओर भारत को महाशक्ति करार देकर उसके लिए संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता को अपना समर्थन दिया वहीं भारत और अमेरिका द्वारा मिलकर खेती के क्षेत्र में एक और हरित क्रांति के आगाज की घोषणा की....
image
आतंक नहीं कश्मीर केन्द्रित हुई ओबामा यात्रा
रविवार की देर शाम भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित भोज में ओमर अब्दुल्ला के शामिल होने से जो आशंका पैदा हुई थी वह सोमवार को हैदराबाद हाउस में और प्रबल रूप में सामने आ गयी जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान से बात करते वक्त "के" शब्द पर बात करने से नहीं कतराते हैं....
image
ओबामा आज दिल्ली में, प्रधानमंत्री करेंगे अगवानी
राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दिल्ली यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुट गई हैं। ओबामा जिन रास्तों से गुजरेंगे, उन पर स्नाइपर राइफल के साथ अ‌र्द्धसैनिक बलों के अचूक निशानेबाजों की निगाह रहेगी। रविवार को दिल्ली पहुंच रहे ओबामा हुमायूं का मकबरा देखेंगे और राजघाट जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। वह सोमवार को संसद को संबोधित करेंगे।...
image
दस को देश की नाक में दम करेगा संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार द्वारा कथित रूप से प्रतिशोधी एवं राजनीतिक उद्देश्य से प्रायोजित हिंदू विरोधी एवं संघ विरोधी झूठी अफवाह फैलाने के लिए 10 नवम्बर को देशव्यापी धरना देने का निर्णय किया है।...
image
नया विस्फोट........इसमें नया क्या है?
विस्फोट.कॉम कहीं अटक गया था. सामग्री इत्यादि के रूप में नहीं बल्कि तकनीकि के रूप में. पिछले पौने तीन साल में इस साइट पर इतने प्रयोग हुए कि यह अपने आप में एक प्रयोगशाला बन गयी. औरों के लिए भी और मेरे लिए भी. इस प्रयोगशाला से जो कुछ निर्मित हुआ वह लोगों को सौंप दिया गया. लेकिन अब समय आ गया है कि इस प्रयोगशाला को नये रंग रूप में आपके सामने प्रस्तुत किया जाए. ...
image
हे 'आज तक' ये 'धर्मं' है 'वारदात' नहीं
धनतेरस के दिन दोपहर में आज तक ने 'धर्मं' कार्यक्रम में वाराणसी में माँ अन्नपूर्णा मंदिर से जुड़ी एक ख़बर दिखाई. बिल्कुल इण्डिया टीवी वाले तरीके से. ख़बर में दिखाया जा रहा था कि वाराणसी में स्थित माँ अन्नपूर्णा का मंदिर एक ऐसा मंदिर है जो वर्ष में सिर्फ एक दिन धनतेरस के दिन खुलता है. ये तथ्य पूरी तरह गलत है....
image
भई मत खाओ मावा मिठाई, फिर भी दीवाली की बधाई!
मैं नरेश सिंघल बोल रहा हूँ। आप हमारे यहाँ कब आ रहे है। आपकी दिवाली की मिठाई तैयार रखी है। किसी दुकान को चैक करने से पहले मुझसे मिल लेना। मैं खाध व्यापार संघ का अध्यक्ष बोल रहा हूँ।.....हाँ ठीक है में आ रहा हूँ। अबकी बार हजारों में चाहिये,पता है सरकार ने शुद्ध के लिए युद्ध चला रखा है।.. ये संवाद है एक फूड इंस्पेक्टर और दुकानदार का। अब आपकी मर्जी है आप दिवाली पर मावा मिठाई खाऐं या न खाऐं। ...
image
उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी का राजनीतिक प्रवेश
राहुल गांधी के बाद अब वरुण गांधी ने भी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक यात्राओं का दौर शुरू कर दिया है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाकायदा पत्रकारों को सूचनाएं जारी की जाती हैं और बताया जाता है कि वरुण गांधी कब कहां दौरा करने वाले हैं. ऐसे ही एक दौरे में हरदोई पहुंचे वरुण गांधी ने जहां राहुल गांधी के युवा होने पर संदेह व्यक्त किया वहीं मायावती सरकार को भी निशाने पर लिया. ...
image
अजय उमट को हरीन्द्र दवे स्मृति पुरस्कार
मुंबई : दैनिक भास्कर समूह के गुजराती अखबार दिव्य भास्कर के स्टेट एडिटर अजय उमट को पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2009 में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित हरीन्द्र दवे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।...
image
मेल टुडे ला सकता है हिन्दी टेबलाइड
इंडिया टुडे समूह के दैनिक टेबलाइड पेपर मेल टुडे का हिन्दी संस्करण भी प्रकाशित हो सकता है. दिल्ली के मीडिया गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि मेल टुडे की सफलता के बाद समूह हिन्दी में भी टेबलाइट अखबार निकाल सकता है. ...
image
सपा ने रद्द किया आजम खान का निष्कासन
इटावा/लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आजम खान का निष्कासन रद्द कर दिया है. सैफई में संवाददाताओं से बात करते हुए पार्टी के महासचिव डॉ राम गोपाल यादव ने कहा है कि "मोहम्मद आजम खान का सपा से निष्कासन रद्द कर दिया गया है और हम उम्मीद करते हैं कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए फिर से काम करेंगे."...
image
पूरी नहीं हुई मनसे की मुराद
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के चुनाव शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गये थे. इसी चुनाव के दौरान राज ठाकरे ने न सिर्फ मतदाताओं से खुलकर महानगर पालिका की सत्ता मांगी बल्कि अपने चाचा बाल ठाकरे को भी निशाने पर लिया. लेकिन मनसे की मुराद पूरी नहीं हुई. महानगरपालिका में 107 उम्मीदवार खड़ा करनेवाली मनसे को महज 26 सीटों पर सफलता हासिल हुई. ...
image
ग्रासरूट इंडिया को यूनेस्को पुरस्कार
देश के कुछ अति पिछड़े इलाकों में शिक्षा, मानव अधिकार तथा अन्य सामाजिक विषयों पर काम कर रहे संगठन ग्रासरूट इंडिया को प्रतिष्ठित यूनेस्को वेनहुई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार 7-9 नवंबर के बीच चीन के हांगझाउ शहर में प्रदान किया जाएगा. यूनेस्को वेनहुई पुरस्कार उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरीब लड़कियों के लिए शिक्षा पर किये जा रहे काम के लिए दिया गया है. ...
महिला पत्रकार को लूट लिया, पुलिस की मौजूदगी में
मेरा नाम मीनाक्षी गांधी है और मैं दैनिक भास्कर के जयपुर कार्यालय में बतौर वेब कोआर्डिनेटर कार्यरत हूं. मै सोमवार रात को अपने बेटे के साथ गांधीगनर रेलवे स्टेशन जयपुर से जयपुर-अमृतसर एक्सप्रैस से जालधर के लिए रवाना हुई। मेरी बोगी न2 थी और सीट नं 1 और 4 थे। रिवाड़ी स्टेशन पर जब गाडी रुकी, तो वहां आरपीएफ के दो कास्टेबल गाड़ी में सवार हुए। एक का नाम दिलबाग सिंह और दूसरे का नाम मनोज कुमार था। इस दौरान एक स्नैचर भी गाड़ी में आया और उसने मेरे सिर के नीचे रखा मेरा पर्स उठाकर वहां से भागना शुरू किया ।...
image
वाजपेयी जी प्रधानमंत्री रहते तो बन जाता मंदिर-शंकराचार्य
कांचि कामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती ने मंगलवार को अयोध्या में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाने की तैयारी में थी लेकिन मुस्लिम पक्ष से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर हो जाने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। ...
Next
 

Powered by Vivvo CMS v4.1.2