Home | जनता दरबार | गिरवी हो गये गन्ना किसान

गिरवी हो गये गन्ना किसान

Font size: Decrease font Enlarge font 386
image

देश में किसान और किसानी के क्या हालात हैं इसे वर्तमान समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के आंदोलन को देखकर समझ सकते हैं. सरकार, मीडिया और समाज तीनों में हाशिये पर धकेल दिये गये किसानों के लिए बात करे भी तो आखिर कौन? पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के संकट के पीछे केन्द्र का ही एक काला कानून है लेकिन केन्द्र सरकार कच्ची रॉ सुगर मंगाकर खुश है इसलिए वह कानून में बदलाव नहीं करना चाहती. वह बदलाव करेगी भी क्यों? जिस देश में एक दशक से भी कम समय में दो लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हों और सरकार विकास का डंका पीट रही हो उससे किसान उम्मीद भी रखे तो कैसे?

मूल्य वृद्धि को लेकर देश का अन्नदाता सड़कों पर है। राजनीतिक दलों के पास इस बहाने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकेने का मौका है। एक-दूसरे पर दोषारोपण किया जा रहा है, कृषि का देश के सकल घरेलू उत्पाद में(जीडीपी) में योगदान लगातार कम होता जा रहा है। हम देश में मॉल बना रहे हैं, केंद्र सरकार सेज के निर्माण को धड़ाधड़ मंजूरी दे रही है और अन्न बाहर से मंगाकर खाया जा रहा है। यह उस देश की कहानी है जिसे कृषि प्रधान देश माना जाता है। पूरे देश में किसान आंदोलनरत है, आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मीडिया के पास चर्चा के लिए मसाला यह है कि भाजपा में नये अध्यक्ष को लेकर घमासान तेज हो गया है या राज ठाकरे वाकई मराठा प्रेम के ध्वजवाहक हैं या नहीं। संप्रग सरकार ने किसानों के प्रति छद्म सहानूभूति दिखाते हुए साठ हजार करोड़ रुपये कर्ज माफी की घोषणा तो कर दी लेकिन इसका फायदा कितना और किस हद तक किसानों को मिला है किसानों की लगातार हो रही आत्महत्याओं से इस बात को बताने की जरूरत नहीं है। भारत पूरी दुनिया में अन्न देने वाले किसान की दुर्दशा और लगातार आत्महत्याओं के कारण चर्चा में है और पड़ोसी देशों के पास हमारी हंसी बनाने के लिए यह एक पर्याप्त कारण है।

बात करें झारखंड राज्य के पलामू की जहां के किसानों की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड और महाराष्ट्र के विदर्भ में किसानों की आत्महत्या के नये मामले लगातार सामने आते हैं। ताजा घटनाक्रम में पश्चिमी यूपी के किसान मूल्य वृद्धि को लेकर आंदोलनरत हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें गन्ने का उचित मूल्य दिया जाए। गन्ना किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौ अजित सिंह, भारतीय किसान यूनियन समेत तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठन लगे हुए हैं जिनका यह कहना है कि उनके लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं। यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया है कि उन्होंनें केंद्र को इस संबंध में पत्र लिखकर गन्ना किसानों की मांगों पर ध्यान देने को कहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है केंद्र किसानों का रहनुमा है। कुल मिलाकर नुकसान और परेशानी देश के अन्नदाता को ही भुगतनी पड़ रही है वह अन्नदाता जो गर्मी, सर्दी और तमाम तरह की मुसीबतों को भूलकर खेत में हल या टे्रक्टर चलाता है और हमारे थाली की रोटी सजाता है। चारों ओर भ्रष्ट नेताओं का बोलबाला है लोकतंत्र में बदइंतजामी का शोर है। राजनेता आपसी बयानबाजी कर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं।

मीडया यह दिखा रहा है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा किस तरह मिले और कैसा उनका प्रेम सफर रहा। बहरहाल यूपी के किसानों ने आंदोलन किया, रेल यातायात बाधित किया लेकिन केंद्र व राज्य सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। एक सामाजिक संगठन के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले पांच से छह वर्षों में कृषि प्रधान देश में तकरीबन दो लाख से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। जब महाराष्ट्र के विदर्भ में किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे थे तो राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने किसानों को सलाह देते हुए कहा था किसानों को मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। इससे बेशर्मी भरा बयान और क्या हो सकता था लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें उनके पद पर बनाए रखा। कांग्रेसी युवराज ने महाराष्ट्र में यवतमाल नामक जगह का दौरा किया जहां पर किसान लगातार आत्महत्या कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने संसद में एक विधवा कलावती का भी जिक्र छेड़ा जिससे वह भी अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियों में आ गयी।

उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों और सरकार की सांठगांठ का सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। निजी मिल मालिकों ने इस बात के लिए हामी भर दी है कि वे 180 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से भुगतान को तैयार हैं लेकिन देश के अन्नदाता का कहना है कि वे 280 रुपये प्रति कुंतल पर ही गन्ना देंगे। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में एक नया कारनामा सुना। किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो पता चला कि इस वर्ष का भुगतान निर्धारण तो रहा दूर वर्ष 2007-2008 का 7-15 रुपये प्रति एरियर का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। विदेशों से हम रॉ शुगर यानी कच्ची शुगर मंगवा रहे हैं जो मूल्य में उपभोक्ताओं को सस्ती पड़ती है जिस वजह से कोई क्यों 38 रुपये प्रति किलो की चीनी खरीदेगा। फिर पिछले वर्ष के 140-145 रुपये प्रति किलो का भाव इस वर्ष कहीं से भी तर्कसंगत नहीं बैठता। क्योंकि डीजल, पेराई में लगने वाला खर्च, टेक्ट्रर की मरम्मत का खर्चा सभी कुछ तो बढ़ चुका है। ऐसे में 140 रुपये का भाव देने की बात कोई मानवीय संवेदनाओं से परे रहने वाला मनुष्य ही कर सकता है। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की एफआरपी प्रणाली किसानों के लिए काला कानून है और केंद्र सरकार इसे हर हालात में वापस ले।

अन्नदाता का कहना है कि उसे 280 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से गन्ने का भुगतान किया जाए। अब यूपी की शुगर इंडस्ट्री ने नया फार्मूला निकाला है। शुगर इंडस्ट्री कहती है कि हम आपको 15 से 20 रुपये इंसेटिव या प्रीमियम के तौर पर देंगे, क्या देश को अन्न देने वाले को उद्योगपति 15-20 रुपये इंसेटिव देकर उसे भीख दे रहे हैं। इस वर्ष पहले से गन्ने पर बीमारियों की मार और अब सरकार का उचित गन्ना मूल्य न देना इस सबसे क्या इन राजनेताओं की अन्नदाता के प्रति संवेदनहीनता जाहिर नहीं होती। क्या देश के राजनेताओं को किसानों की यह बात नागवार गुजरती है कि पिछले वर्ष गन्ने का मूल्य 140-145 रुपये था और चीनी 16 रुपये प्रति किलो थी इस वर्ष चीनी 38 रुपये प्रति किलो है ऐसे में उन्हें गन्ने का उचित मूल्य क्यों न मिले। किसानों का कहना है कि वे इस मूल्य पर किसी भी हालत में गन्ना नहीं बेचेंगे चाहे फिर उन्हें गन्ना खेतों में ही क्यों न जलाना पड़े। अन्नदाता को भी अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़े इसे इस कृषि प्रधान देश का दुर्भाग्य कहा जाएगा।

केंद्र सरकार की एफआरपी प्रणाली के विरोध में पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों ने झंडा उठा लिया है। अभी से ज्यादा समय पहले की बात नहीं है जब भारत विदेशों को अनाज का निर्यात किया करता था और अब परिस्थिति यह है कि हम अनाज का आयात कर रहे हैं। कभी सेज के नाम पर, तो कभी नये उद्योगों के नाम पर देश की कृषि योग्य भूमि को बंजर करने पर सरकारें तुली हुई हैं। जिस जमीन पर खेती कर इस देश का पेट पलता था वहां आज सबसे ज्यादा मौतें कुपोषण व भूख से होती हैं। हाल ही में यूनीसेफ की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें यह कहा गया था कि विश्व का हर छठा भूखा आदमी भारतीय है। चलिए हमें नहीं चाहिए मॉल संस्कृति या कारपोरेट कल्चर लेकिन रोटी तो भारत के आदमी को भरपेट मिले। लेकिन नहीं देश के भ्रष्ट नेता 4000 करोड़ रुपये का घोटाला तो कर सकते हैं लेकिन किसानों के हित में सोचने के लिए उनके पास समय नहीं है। वे एसी रूम में बैठकर चुनाव प्रबंधन की नीतियों पर तो घंटो माथा पच्ची कर सकते हैं लेकिन अन्नदाता के लिए सोचने का समय या यूं कहें कि यह उनके लिए मुद्दा नहीं है क्योंकि उन्होंने केंद्र या राज्यों की सत्ता में रहकर इतनी माया जोड़ ली है कि आसानी से अपना और अपनी सात पुश्तों का पेट भर सकें।

Subscribe to comments feed Comments (1 posted):

prashant mehrishi on 16 November, 2009 22:11;55
avatar
upreti ji aapne theek likha aur apni bhadas nikal li v 5 minuts ke liye mujhe bhi shanti mili .lekin kuchh badalne wala nahi hai kyoki badlav prajatantra main vote se aata hai agar aapki baat sahi hai to fir ye kisan ka khoon pine wale election kaise jeet gaye . vidarbh main bhi congress jiti.
haryana, andhra,rajasthan,padelike logo ki delhi sabhi choro ke sath mil gaye .gareeb hathyar uthaye to naksalwad se bhi kuchh hal nahi hoga.
rashtra bhakt kya kare ?
lekh likhne v padhne se kuchh nahi hoga is congress ka nam desh se mitana hoga tabhi kheti kisani bachegi.
Thumbs Up Thumbs Down
1
total: 1 | displaying: 1 - 1

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा. हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में बदलने के लिए "अ" पर क्लिक करिए.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from जनता दरबार
Previous
image
रामदेव के नटवरलाल!
बाबा रामदेव आजकल अपनी बातचीत में विश्व बैंक से लेकर मुद्रा कोष तक का हवाला देते हुए काला धन वापस लाने और देश का जीडीपी बढ़ा देने की वकालत करते हैं. उनका तर्क है कि ऐसा तभी हो सकता है जब राजनीति में व्यवस्था परिवर्तन हो. बाबा रामदेव के इन वक्तव्यों और भाषणों के मूल प्रेरणास्रोत का नाम है राजीव दीक्षित. राजीव दीक्षित ही वो व्यक्ति हैं जो बाबा रामदेव को राजनीति का पाठ पढ़ा रहे हैं. लेकिन खुद राजीव दीक्षित का अपना इतिहास क्या है?...
image
रामदेव का राजनीतिक रंग
अब बाबा रामदेव अपने असली रंग में दिख रहे हैं. बात करते हैं तो बार बार उत्साह को बनाये रखने की सलाह देते हैं. जयपुर, दिल्ली और जोधपुर में तीन सभाओं के दौरान उन्होंने कमोबेश एक बात ही कही कि राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन को आगे बढ़ाना है और "चोर" "लुटेरे" "डाकुओं" से देश को मुक्त कराना है. यह विशेषण बाबा रामदेव किसके लिए इस्तेमाल कर रहे हैं यह बताने की जरूरत नहीं है. ये चोर लुटेरे और डाकू कोई और नहीं बल्कि इस देश के वही नेता हैं जिन्हें अपने योग शिविरों में बुलाकर रामदेव अपना कद बढ़ाते रहे हैं. ...
image
जी हां, मैं महिला आरक्षण विरोधी हूं
पत्रकारों की जमात से मैं अपने आप को महिला आरक्षण का विरोधी घोषित करता हूं. मेरा तर्क ये है कि अगर महिलाओं को सही मायनों में पुरुषों के बराबर हक देने की बात हो रही है तो, महिलाओं के लिए अलग कोना खोजकर उन्हें कमजोर ही बनाए रखने की और देश में नेतृत्व खत्म करने वाला ये बिल क्यों लाया जा रहा है?...
image
दंगे भड़काएंगे, मोदी मुस्कुराएंगे
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के संभावित दावेदार के रूप में पेश करके बीजेपी अध्यक्ष,नितिन गडकरी ने एक साथ कई निशानों पर तीर मारा है.पार्टी के आडवाणी गुट से मिल रही चुनौती को उन्होंने बिलकुल भोथरा कर दिया है .इस गुट के बाकी नेताओं की यह हैसियत तो है नहीं कि अपने ही गुट के अन्नदाता नरेन्द्र मोदी से पंगा लें. इस लिए अब दिल्ली में रहकर सियासी शतरंज खेलने वाले नेता लोग राग मजबूरी में काम करने लगेंगें....
image
लोहियावाद के हत्यारे
लालू ,मुलायम सरीखे धुरंधरों ने खुद को लोहियावादी बताते हुए लोकतंत्र की छाती पर अपने मड़हे ताने ,उन मडहों में अपने भाई, भतीजों सालों, बीबियों और बच्चों का भरा पूरा कुनबा बसाया और खुद सिंहासन पर जा बैठे। भारत के इतिहास में किसी व्यक्ति के नाम को भुनाने का ये अब तक का सबसे बड़ा उदहारण था, देश में जितनी राजनीति लोहिया का नाम लेकर की गयी उतनी राजनीति न तो गाँधी और न ही इंदिरा गाँधी का नाम लेकर की गयी, मगर अफ़सोस लोहिया का नाम लेकर राजनीति करने वालों ने उनकी विचारधारा की बार बार गण हत्या की और कुर्सियों के अंकगणित के लिए देश के सबसे उपजाऊ हिस्से में कुकुर भिडंत शुरू करा दी।...
image
पूरा हुआ आधी आबादी का आधा सफर
इतिहास नहीं बना, दोहरा इतिहास बनाया गया। चौदह साल में सरकारें आईं-गईं पर महिला बिल ढाई कोस भी नहीं चला लेकिन अबके संसद ने दोहरा इतिहास रचा। महज दो दिन में आधी आबादी का आधा सफर तय हो गया। पर मंजिल अभी आसान नहीं। राज्यसभा ने प्रचंड बहुमत के साथ संविधान के 108वें संशोधन को मंजूरी दे दी। पक्ष में 186 वोट पड़े, तो विरोध में महज एक, पर बिल के पैरोकार हों या विरोधी, राजनीतिक खुशी की लहर सबमें दौड़ी।...
image
लोकतंत्र का गला घोंटता लोकतंत्र
भारत में लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो रही है यह अनेक उदाहरणों से स्पष्ट हो सकता है । अब तो वोट देने के अधिकार को छोड़कर अन्य कही भी लोकतंत्र के दर्शन ही दुर्लभ है। किन्तु विचारणीय विषय यह है कि ऐसा हुआ क्यों ?...
image
राजस्थान में नर्क का दूसरा नाम है नरेगा
अगर भ्रष्टाचार नर्क है तो इस नर्क का दूसरा नाम नरेगा ही होना चाहिए. कम से कम राजस्थान की हकीकत यही है. देश के ग्रामीण विकास मंत्री सीपी जोशी राजस्थान से आते हैं. यही वह मंत्रालय है जो मनरेगा को देशभर में लागू करता है. लेकिन विडम्बना देखिए कि राजस्थान में मनरेगा के ऊपर जो भी सर्वे आ रहे हैं वे सब इसे भ्रष्टतम व्यवस्था साबित कर रहे हैं. पहले सोशल आडिट में यह बात सामने आयी और अब एक सर्वे नरेगा की पोल खोल रहा है. ...
image
लोकतंत्र को खारिज करने की साज़िश
गोधरा में ट्रेन के एक डिब्बे में लगी आग के बाद जिस तरह से खून खराबा हुआ, उससे दुनिया भर में तकलीफ महसूस की गयी थी. उसके बाद से लोकतंत्र के औचित्य पर सवाल उठाने लगे थे. कई पुरस्कारों से सम्मानित लेखिका, अरुंधती रॉय ने पहला हमला किया था. उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री, नरेन्द्र मोदी के गोधरा के बाद के काम को निशाने में लेकर यह तर्क दिया था कि कल्याणकारी राज्य की स्थापना कर सकना लोकतंत्र के बूते की बात नहीं है....
image
वार्ता में भारत की उदारता का अनादर
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पुणे में हुए विस्फोट के बावजूद, भाजपा और अन्य दलों के विरोध के बावजूद पाकिस्तान के साथ बातचीत आगे बढ़ाने का फैसला किया था। उन्होंने अपनी राजनैतिक साख को दांव पर लगा दिया था। लेकिन बातचीत का नतीजा क्या निकला? कहीं ऐसा तो नहीं है कि भारत की उदारता का पाकिस्तान अनावश्यक अनादर कर रहा है?...
image
मंहगाई की मार, रिलायंस जिम्मेदार
आम आदमी का जीना मुहाल कर देने वाली महंगाई पर तरह-तरह के विश्लेषण किए गए हैं लेकिन किसी ने भी यह जहमत उठाने की कोशिश नहीं की है कि आखिर हमारे देश में प्रचुर उत्पादन के बावजूद एकाएक शक्कर के साथ अन्य सभी खाद्य पदार्थों की कीमतों में क्यों बढ़ोत्तरी हुई है। आखिर ऐसा क्यों है कि रिलायंस समूह खुदरा बाजार के जिस कारोबार पर हाथ रख देता है उस वस्तु के दाम आसमान छूने लगते हैं?...
image
शिक्षा अधिकार का छलावा कानून
बीते साल, नई सरकार के मानव संसाधन विकास मन्त्री कपिल सिब्बल ने शिक्षा के अधिकार विधेयक को जब संसद के पटल पर रखा, तो उसकी कुछ खासियतों का खूब जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया। अब जबकि संसद की हरी झण्डी मिलने के बाद 1 अप्रैल से आम जनता के हाथों में यह कानून आने को है, सवाल है कि आम जनता द्वारा इस कानून का फायदा उठाया भी जा सकेगा, या नहीं?...
image
बैरन हुआ बीटी बैंगन
बीटी बैंगन पर पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश को 8 फरवरी को आखिरी जन सुनवाई करनी थी. वे बंगलौर पहुंचे. वहां लोगों से बात शुरू की. इतने में एक किसान खड़ा हुआ और उसने जयराम रमेश पर आरोप लगाया कि वे मोनसेन्टों के हित में बीटी बैंगन को बढ़ावा दे रहे हैं. दो दिन बाद ही जयराम रमेश ने जब बीटी बैंगन पर अपना बहुप्रतिक्षित फैसला किया तो उस किसान को भी जवाब देने की कोशिश की कि वे मोनसेन्टों के एजेन्ट नहीं है....
image
सुनिये, माननीय सर्वोच्च न्यायालय
हाल ही में देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अपनी ही आलोचना की है। आलोचना करते हुए कहा है कि वैश्वीकारण की दौड़ में आम आदमी का दर्द समझने में दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश के शीर्ष न्यायालय की न्यायायिक प्रक्रिया में आम आदमी के प्रति सहानुभूति खत्म होती जा रहा हैं।...
image
लोकतंत्र के असली लुटेरे
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन आईएएस अफसरों सहित कई अन्य सरकारी मुलाज़िमों के ठिकानों पर इन्कम टैक्स के छापों में अब तक करीब 500 करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चला है। इसमें 7.7 करोड़ की नकदी और ज़ेवरात भी शामिल है। कुबेर का खज़ाना साबित हो रहीं इन अफ़सरों की तिजोरियाँ महज़ एक बानगी हैं ।...
image
ऐसे कैसे मंहगाई को मारेंगे मनमोहन?
आखिरकार केन्द्र सरकार से नहीं रहा गया. देश में मंहगाई से त्राहि-त्राहि करती जनता के दुख दूर करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल पर केन्द्रीय सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुला ही ली. चर्चा तो क्या हुई वह अंदरवाले जाने लेकिन बाहर जो खबरें आ रही हैं वह चौंकानेवाली हैं. ...
image
संविधान बदल देने से नहीं बदलेंगे हालात
भारत का संविधान अब साठ साल पुराना हो चुका । इस साठ साल के वरिष्ठ संविधान में बदलाव की मांग कोई नया राग नहीं है । जब इस देश में किसी को कुछ समझ नहीं आता तो बस संविधान परिवर्तन की ढपली बजने लगती है । इन्हीं सब के बीच सन् 2000 में तत्कालीन सरकार ने न्यायमूर्ति एम.एन. वैंकटचलैया की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया था । आयोग के कार्यक्षेत्र को लेकर विवाद व शोर-शराबा होने पर यह स्पष्टीकरण दिया गया कि आयोग का कार्य संविधान में बदलाव नहीं अपितु उसका पुनरीक्षण करना है । ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2