Home | जनता दरबार | सामाजिक मूल्यांकन से साँसत में सरपंचों की जान

सामाजिक मूल्यांकन से साँसत में सरपंचों की जान

Font size: Decrease font Enlarge font 325
image भीलबाडा के सोशल आडिट में सामने आई हकीकत की एक तस्वीर

पचास साल पहले पंचायतीराज की स्थापना राजस्थान में हुई। स्वर्ण जयंती भी यही मनाई गई। सोशल आडिट (सामाजिक मूल्यांकन) भी यही से आरम्भ हुआ और अब सरपंच भी यहीं के परेशान है। उदयपुर में खुलेआम प्रदर्शन हो रहा है तो दूसरी जगहों से सरकार पर कागजी दबाब बनाया जा रहा है। आखिर क्यों ?

नरेगा अब महानरेगा हो गया है। लगता है जैसे घोटाला शब्द महाघोटाला हो गया हो। लेकिन सरकारी मूल्यांकन अब सामाजिक मूल्यांकन हो गया है। जिसने महानरेगा के महाघोटालों को उजागर करने का बीड़ा उठा लिया है। अकेले भीलबाड़ा की खुशबू पूरे राजस्थान में धीरे धीरे फैल गई।  अब हर एक जिले में एक ग्राम पंचायत को चुना जा रहा है। चुनने की प्रक्रिया में महानरेगा के तहत सबसे अधिक पैसा लेकर काम कराने वालों पर नजर गई है। 

आम तौर पर अधिक काम और पैसा खर्च करने वाले सरपंचों को सरकारें सम्मानित करती रही हैं। लेकिन अबकी बार इन अधिक पैसा खर्च करने वालों की जान साँसत में फस गई है।  वो सोच रहे है ऐसा पता होता तो एक भी रूपये का काम नहीं कराते। अब क्या करें सरकार पर दबाब बनाने के अलावा कोई विकल्प नजर ही नहीं आ रहा है। उधर फरवरी 2010 में पंचायतों के चुनाब और सिर पर आ गये है। भीलबाड़ा से सटे झीलों की नगरी और राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले उदयपुर में सरपंचों ने विरोध का झण्डा उठा लिया है। सरपंचों का कहना है कि सामाजिक मूल्यांकन तो हम जनता के चुने हुये जनप्रतिनिधियों को उसकी ही नजरों में चोर ठहरा रहा है।  उनकी दलील है कि पंचायतों ने अपने स्तर पर सामाजिक मूल्यांकन ग्राम सभाओं में करा लिया है। अब वो किसी गैर सरकारी संगठन के द्वारा अपने यहाँ मूल्यांकन नहीं करने देगें। इसे लेकर जिले भर के सरपंचों ने महापंचायत का आयोजन कर मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन भी भेज दिया है।
सरपंचों की  दलील है कि महानरेगा के अधिकांश काम मिटटी डालने को लेकर हुये है। बर्षा के बहाव में अगर मिटटी बह गई तो अब हम क्या करें? केवल सडकें मिट्टी की बनी थीं। अब तो उन जगहों पर कुछ नहीं मिलेगा तो क्या सरपंचों को चोर मान लिया जायेगा?

महानरेगा में मिट्टी डालने का काम अधिक हुआ है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पूरा काम ही मिट्टी का हो।  60-40 का रेसियो रहता है। 60 प्रतिशत पैसा मजदूरी है तो 40 प्रतिशत पक्के काम की लागत तय है। भीलवाडा जो केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का क्षेत्र हैं। यहाँ की 11 ग्राम पंचायतों में एक एनजीओ और देश भर से पहुँचे सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 12 दिनों तक सोशल आडिट का काम किया गया। राजस्थान में पिछले वित्तीय बर्ष में 8000 करोड़ का महानरेगा बजट था। जिसमें से 300 करोड़ अकेले भीलबाड़ा में खर्च हुआ है। 11 ग्राम पंचायतों में ही लगभग 2 करोड़ रूपये के घोटाले सामने आये। स्थिति इतनी बदतर मिली कि एक जगह के काम का तीन बार भुगतान उठा लिया गया। सुवाडा पंचायत समिति की रीछडा ग्राम पंचायत में तो साईकिल पंक्चर की दुकान करने वाले को ही 40 लाख की सामग्री का टैण्डर दे दिया गया। सफेद कागज के बिलों पर 27 लाख का भुगतान भी कर दिया। इस मामले के सामाजिक मूल्यांकन में सामने आने के बाद संबधित सचिब को संस्पेंड कर दिया गया है तो सरपंच के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

महानरेगा के क्रियान्वयन को लेकर राजस्थान अभी तक अव्वल बना हुआ हैं। गत भाजपा सरकार के साथ ही वर्तमान कांग्रेस सरकार भी देश में सर्वाधिक रोजगार देने वालों में शीर्ष पर है। इतना ही नहीं राजस्थान में  सर्वाधिक संख्या में महिलाओं ने रोजगार की माँग और काम किया है। यही कारण है कि वर्तमान वित्तीय बर्ष में भी देश में सर्वाधिक 9525 करोड रूपयों का बजट भी राजस्थान को ही मिला है। ग्रामीण विकास मंत्री भी राजस्थान के है और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी है।

सवाल ये है कि देश में सबसे अधिक पैसे और मजदूरों के काम करने के आँकडों की वास्तविक सच्चाई क्या है। क्या वास्तव में पैसे का सदुपयोग हुआ है।  हकदार को उसका काम मिला है। क्या धरातल पर वो काम हुआ है जिसके लिए सरकारी खजाने से धन लिया गया हैं? क्या मजदूर के खाते की पूरी रकम उसके परिवार के काम आई है? क्या इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ढाचागत बदलाब आऐ भी है ? या सब कुछ वैसे ही चल रहा है जैसे चलता आ रहा है?
भीलबाडा के सामाजिक मूल्यांकन की धाधलियों ने जो तस्वीर रखी है।  वो तो कुछ और ही इशारा कर रही है। इसके अलावा अब सरपंचों के सामाजिक मूल्यांकन के खिलाफ लामबंद होकर जो विरोध दर्ज कराया है।  उससे लगता है चोर की डाढी में तिनका भर नहीं है।  दो जिला कलक्टरों के खिलाफ महानरेगा में पेड और कम्प्यूटर खरीदने में भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुये है। कई उपखंडअधिकारी,विकास अधिकारियों  के साथ ही महानरेगा से जुडे दर्जनों दूसरे अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी दर्ज हुये मामले कुछ दूसरी ही कहानी की ओर इशारा कर रहे है। जो सच नहीं तो उसके बहुत नजदीक की कहानी है।

हमारे यहाँ एक कहावत है‘‘साँच को आँच नहीं’’। यदि ऐसा सच है तो सरपंचों के विरोध  की क्या जरूरत है। राज्य सरकार के शासन सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को रोजाना फोन और फैक्स करने की क्या आवश्यकता हैं।  कि सामाजिक मूल्यांकन को रोक दिया जाना चाहिये।  सरपंचों ने सही काम कराया होता. वास्तविक  मजदूरों ने अपना काम किया होता और सामग्री की गुणवत्ता ठीक रही होती तो सामाजिक मूल्यांकन के खिलाफ खडा होने की जरूरत क्या पडती।  लोग तो अपने अच्छे कामों को दिखाने के लिए दूसरों को बुलाते है।  यहाँ उल्टा हो रहा है।  देखने आने वालों को रोका जा रहा है. जबकि वो किसी से एक पैसा खर्चे के नाम तक पर नहीं माँग रहे है।  उल्टा आपके काम को प्रमाणित करके दुनिया के सामने रखेगें।  सरपंचों के विरोध के पीछे जरूर कोई बात है।

एक सरपंच और उसके सचिव के इस संवाद में सच्चाई नजर आती है। "भीलबाडा के जैसा हमारे यहाँ हो गया तो हम बर्वाद हो जायेगें।" यही वो सामाजिक मूल्यांकन की फाँस है जो इन दिनों सरपंचों सहित अन्य महानरेगा से जुडे कर्मचारियों के गले में अटकी हुई है. इस काम के अधिकार की योजना का हित इसमें है कि ये फाँस कुछ और तिरछी होकर अटके।

बात-करामात | 'इंडिया' तो जीता, पर 'हिंदुस्तान' हार गया || visfot news | पत्रकारिता छोड़ मीडिया अकादमी बनाएंगे पत्रकार || बियाबान में शोर | जनप्रतिनिधि गायब है अब तो गाड़ी लेकर ही लौटेगें || परत-दर-परत | मंहगाई का रोना आखिर क्यों रोएं? || भारत की कहानी | महामहिम, मुझे मौत की इजाजत चाहिए || visfot news | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने किया युसुफ अंसारी का सम्मान || visfot news | गांवों को सीधे मिले बजट का सात प्रतिशत- गोविन्दाचार्य || राजनीति | राहुल की राजनीति पर शरद पवार की कूटनीति || visfot news | नौकरी मांगने की बजाय निर्माण करें मराठी माणुस : मनोहर जोशी || बड़ी खबर | राजनीतिक आग में जलते सवालों को फिर केन्द्र में लाने की कवायद ||

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image राजीव शर्मा राजीव शर्मा राजस्थान में रहकर मुक्त पत्रकारिता कर रहे हैं.इससे पूर्व कइ अखवारों के लिए रिपोटिंग कर चुके हें। राजनीति के अलावा पानी-पर्यावरण के मुद्दे पर संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए प्रयासरत। विस्फोट के लिए राजस्थान से नियमित लेखन और रिपोर्टिंग. s.rajeevsharma@yahoo.com
Rate this article
5.00
More from जनता दरबार
Previous
image
ऐसे कैसे मंहगाई को मारेंगे मनमोहन?
आखिरकार केन्द्र सरकार से नहीं रहा गया. देश में मंहगाई से त्राहि-त्राहि करती जनता के दुख दूर करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल पर केन्द्रीय सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुला ही ली. चर्चा तो क्या हुई वह अंदरवाले जाने लेकिन बाहर जो खबरें आ रही हैं वह चौंकानेवाली हैं. ...
image
संविधान बदल देने से नहीं बदलेंगे हालात
भारत का संविधान अब साठ साल पुराना हो चुका । इस साठ साल के वरिष्ठ संविधान में बदलाव की मांग कोई नया राग नहीं है । जब इस देश में किसी को कुछ समझ नहीं आता तो बस संविधान परिवर्तन की ढपली बजने लगती है । इन्हीं सब के बीच सन् 2000 में तत्कालीन सरकार ने न्यायमूर्ति एम.एन. वैंकटचलैया की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया था । आयोग के कार्यक्षेत्र को लेकर विवाद व शोर-शराबा होने पर यह स्पष्टीकरण दिया गया कि आयोग का कार्य संविधान में बदलाव नहीं अपितु उसका पुनरीक्षण करना है । ...
image
मानव समाज का सबसे निकृष्ट संविधान
राज्य के अधिकतम तथा समाज के न्यूनतम अधिकारों की सीमाएं निश्चित करने वाले दस्तावेज को संविधान कहते हैं। संविधान राज्य और समाज के बीच एक द्विपक्षीय समझौता है। संविधान के चार आवश्यक गुण माने जाते हैं, पहला- स्पष्ट भाषा, दूसरा- स्पष्ट निष्कर्ष, तीसरा- छोटा (संक्षिप्तता) व चौथा- सन्तुलन। भारतीय संविधान के परिप्रेक्ष्य में आइए इन चारों गुणों की हम व्यापक समीक्षा करें।...
image
भारतीय गणतंत्र का गणित
भारत गणतंत्र अपने 60 वें पायदान पर पहुंच रहा है। इस अवसर पर यह पूछना स्वाभाविक है कि क्या एक गणतंत्र के रूप में हम सफल रहे है? हमारी संवैधानिक व्यवस्था ने क्या हमको एक राष्ट्र के रूप में सफल साबित किया है? क्या हमारा संविधान सफल हुआ है? ...
image
संविधान के मूल ढांचे का मिथक
आज जब गणतंत्र के साठ साल पूरा होने के मौके पर संविधान की समीक्षा पर देश में बहस चल रही है तो संविधान के मूल ढांचे के सिद्धान्त के गुण-दोष पर भी विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, ताकि इस आकर्षक तर्क के सभी आयामों को सबके सामने लाया जा सके।...
image
हमारा संविधान जो हमारा नहीं है
26 जनवरी 2010 को भारत एक गणतंत्र के रूप में 60 साल पूरे कर रहा है. अर्थात संवैधानिक आधुनिक भारत के 60 साल पूरे हो रहे हैं. भारतीय गणतंत्र के 60 साल पूरा होने के मौके पर हम देश के ख्यातनाम पत्रकारों, लेखको और संविधानविदों की एक लेखमाला प्रकाशित कर रहे हैं जो भारतीय गणतंत्र के आधार संविधान की समीक्षा करते हैं- संपादक...
image
सांसद नहीं, बनना है सरपंच
महात्मा गांधी राष्ट्रीय गा्रमीण रोजगार गारंटी कानून ‘महानरेगा’ यही वो नाम है जिसने सरपंच को सांसद से भी बडा बना दिया है. लोगों की माने तो महानरेगा ने ही यूपीए की सरकार दुबारा बनबाई. इसमें कितनी सच्चाई है ये बहस का बिषय हो सकता है. लेकिन इतना सच है कि अब गांवों में इस योजना ने सरपंच के पद को सांसद से भी बडा बना दिया है. ...
image
सूचना के अधिकार के लिए सतीश शेट्टी की शहादत
बुधवार 13 जनवरी को सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की पुणे में हत्या पर अब बाम्बे हाईकोर्ट सख्त हो गया है. हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कहा है कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को पकड़ें. जाहिर है इसके बाद सरकार थोड़ा सक्रिय जरूर होगी लेकिन जरूरत इस बात की है कि सूचना के अधिकार पर पहरा बैठानेवाले लोगों को उनके घुटनों पर बैठा दिया जाए ताकि सतीश शेट्टी की शहादत बेकार न जाए. ...
image
लेने नहीं, देने का दिन बना बहनजी का जन्मदिन
मुख्यमन्त्री मायावती ने अपना जन्मदिन मनाने की शैली बदल दी है। इस बार न तो उन्होने केक काटा न ही तोहफे कबूल किए। आगन्तुकों ने उन्हें बहुरंगी फूल दे कर अपनी शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति की। इस साल से उन्होंने अपने जन्मदिन पर पार्टी के लिए अपने कार्यकर्ताओं से आर्थिक सहयोग लेना भी बन्द करा दिया है।...
image
न दुश्मनी न दोस्ती सिर्फ मौकापरस्ती
एक कहावत है- `राजनीति में स्थाई दुश्मन या दोस्त नहीं हुआ करते।´ अमर सिंह-मुलायम सिंह यादव के विवाद से इस कहावत को नया दृष्टांत प्राप्त हुआ है। मुलायम सिंह और अमर सिंह की दोस्ती राजनीति के सारे सिद्धांतों को तोड़ कर नए मुकाम पर खड़ी थी। कोई पार्टी प्रमुख अपने किसी साथी को अपनी ही पार्टी में अपने से अधिक महत्व नहीं देता। मुलायम सिंह यादव अमर सिंह को अपनी ही पार्टी में नंबर वन क्यों बनाए बैठे थे?...
image
मुकेश अंबानी और मार्क अमेस
मुकेश अंबानी को आप सब जानते हैं. अब शायद मार्क अमेस को भी जान गये होंगे. अमेरिका की एक वेबसाइट में लिखनेवाले पत्रकार मार्क अमेस ने आज से चार महीना पहले एक ब्लाग पोस्ट लिखा था. ब्लाग पोस्ट में उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की हत्या में अंबानी बंधुओं की ओर शक की सूई घुमाई थी....
image
अलग विदर्भ का बेवजह संदर्भ
पृथक तेलगाना कि मांग स्वीकार होते ही विदर्भ के सोए हुए नेताओं को अचानक विदर्भ प्रेम जाग गया है। सालों से पृथक विदर्भ की मांग अंतिम सासें ले रही थी, परंतु तेलगांना ने अचानक इसमे उत्साह का संचार कर दिया है यही कारण है कि सालो से विदर्भ की उपेक्षा पर आंख मूदकर बैठने वाले नेता अब सक्रिय हो गए है। और इस मुद्दे पर अब विभिन्न पार्टियों के नेताओं में एक राय भी बनती नजर आ रही है।...
image
शरद 'चीनी' पवार
वरिष्ठता और व्यापक अनुभव के बावजूद प्रधानमंत्री की सर्वोच्च राजनीतिक कुरसी का आनंद नहीं ले सके शरद पवार बड़ी बेसब्री से 2011 का इंतजार कर रहे होंगे, क्योंकि इसी साल उन्हें अपने कैरियर की सबसे ऊँची और कमाऊ कुरसी आईसीसी के अध्यक्ष बनने का सुअवसर प्राप्त होगा. मगर जब तक उन्हें यह कुर्सी नहीं मिली है उन्होंने अपनी बोरियत मिटाने के लिए आम भारतीय उपभोकताओं की जेबकतरी करने की ठान ली है....
image
हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी
हमारे छतीसगढ़ में रमण सिंह जी मुख्यमंत्री है। शालीनता और समझदारी के मामले में औरों की अपेक्षा ठीक ठाक माने जाते है। किन्तु जल्दी जल्दी कानून बनाने का शौक इनको भी ज्यादा है। बैठे ठाले कुछ न कुछ नया करने की जल्दबाजी में उल्टे सीधे नियम बन जाना स्वाभाविक ही है। सरगुजा जिले में किसानों को गन्ने का उचित मूल्य मिले इसलिये शक्कर कारखाना लगवा दिया ।...
image
सवा सौ साल की मजबूत कांग्रेस और कमजोर पड़ता गैरकांग्रेसवाद
कांग्रेस शब्द की उत्पत्ति उस समय के साम्राज्यवादी देश इंग्लैण्ड की बजाय वर्तमान के साम्राज्यवादी देश अमेरिका में हुई. मूल लातिन के कांन+ग्रादि का अपभ्रंस कांग्रेस शब्द का इस्तेमाल अमेरिका के विभिन्न राज्यों को एकीकृत करने के लिए होने वाली बैठकों के लिए किया गया और कांग्रेस शब्द के रूप में शायद पहली बार 1621 में प्रयुक्त किया गया. ...
image
सवा सौ साल की कांग्रेस और ए ओ ह्यूम की याद
28 दिसंबर को कांग्रेस सवा सौ साल की हो गयी. इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस भवन का शिलान्यास किया गया. लेकिन सवा सौ साल की इस कांग्रेस को जब याद करते हैं तो न तो किसी को इसके संस्थापक ए ओ ह्यूम की याद आती है और न ही उस इटावा की जहां ह्यूम कलक्टर थे और पहली बार एक ऐसा प्रयोग किया जिससे कांग्रेस के गठन का विचार पैदा हुआ....
image
गाँव की सरकार के लिए राजस्थान में शुरू हुई राम राम
राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है. तीन चरणों में ये चुनाव होगें. गाँव के लोग अब लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनेगें। ग्राम पंचायत,पंचायत समिति और जिला परिषद के स्तर पर ये चुनाव होगें. जिनके लिए अब चुनाबी कैम्पैन शुरू हो गई है. जिसमें राम राम सा का शोर चारों ओर सुनाई दे रहा है. वही मतदाताओं की माने तो अब केवल राम राम सा से काम चलने वाला नहीं है. ...
Next
Tags
No tags for this article
Powered by Vivvo CMS v4.1.2