Home | जनता दरबार | सामाजिक मूल्यांकन से साँसत में सरपंचों की जान

सामाजिक मूल्यांकन से साँसत में सरपंचों की जान

Font size: Decrease font Enlarge font 542
image भीलबाडा के सोशल आडिट में सामने आई हकीकत की एक तस्वीर

पचास साल पहले पंचायतीराज की स्थापना राजस्थान में हुई। स्वर्ण जयंती भी यही मनाई गई। सोशल आडिट (सामाजिक मूल्यांकन) भी यही से आरम्भ हुआ और अब सरपंच भी यहीं के परेशान है। उदयपुर में खुलेआम प्रदर्शन हो रहा है तो दूसरी जगहों से सरकार पर कागजी दबाब बनाया जा रहा है। आखिर क्यों ?

नरेगा अब महानरेगा हो गया है। लगता है जैसे घोटाला शब्द महाघोटाला हो गया हो। लेकिन सरकारी मूल्यांकन अब सामाजिक मूल्यांकन हो गया है। जिसने महानरेगा के महाघोटालों को उजागर करने का बीड़ा उठा लिया है। अकेले भीलबाड़ा की खुशबू पूरे राजस्थान में धीरे धीरे फैल गई।  अब हर एक जिले में एक ग्राम पंचायत को चुना जा रहा है। चुनने की प्रक्रिया में महानरेगा के तहत सबसे अधिक पैसा लेकर काम कराने वालों पर नजर गई है। 

आम तौर पर अधिक काम और पैसा खर्च करने वाले सरपंचों को सरकारें सम्मानित करती रही हैं। लेकिन अबकी बार इन अधिक पैसा खर्च करने वालों की जान साँसत में फस गई है।  वो सोच रहे है ऐसा पता होता तो एक भी रूपये का काम नहीं कराते। अब क्या करें सरकार पर दबाब बनाने के अलावा कोई विकल्प नजर ही नहीं आ रहा है। उधर फरवरी 2010 में पंचायतों के चुनाब और सिर पर आ गये है। भीलबाड़ा से सटे झीलों की नगरी और राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले उदयपुर में सरपंचों ने विरोध का झण्डा उठा लिया है। सरपंचों का कहना है कि सामाजिक मूल्यांकन तो हम जनता के चुने हुये जनप्रतिनिधियों को उसकी ही नजरों में चोर ठहरा रहा है।  उनकी दलील है कि पंचायतों ने अपने स्तर पर सामाजिक मूल्यांकन ग्राम सभाओं में करा लिया है। अब वो किसी गैर सरकारी संगठन के द्वारा अपने यहाँ मूल्यांकन नहीं करने देगें। इसे लेकर जिले भर के सरपंचों ने महापंचायत का आयोजन कर मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन भी भेज दिया है।
सरपंचों की  दलील है कि महानरेगा के अधिकांश काम मिटटी डालने को लेकर हुये है। बर्षा के बहाव में अगर मिटटी बह गई तो अब हम क्या करें? केवल सडकें मिट्टी की बनी थीं। अब तो उन जगहों पर कुछ नहीं मिलेगा तो क्या सरपंचों को चोर मान लिया जायेगा?

महानरेगा में मिट्टी डालने का काम अधिक हुआ है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पूरा काम ही मिट्टी का हो।  60-40 का रेसियो रहता है। 60 प्रतिशत पैसा मजदूरी है तो 40 प्रतिशत पक्के काम की लागत तय है। भीलवाडा जो केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री का क्षेत्र हैं। यहाँ की 11 ग्राम पंचायतों में एक एनजीओ और देश भर से पहुँचे सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 12 दिनों तक सोशल आडिट का काम किया गया। राजस्थान में पिछले वित्तीय बर्ष में 8000 करोड़ का महानरेगा बजट था। जिसमें से 300 करोड़ अकेले भीलबाड़ा में खर्च हुआ है। 11 ग्राम पंचायतों में ही लगभग 2 करोड़ रूपये के घोटाले सामने आये। स्थिति इतनी बदतर मिली कि एक जगह के काम का तीन बार भुगतान उठा लिया गया। सुवाडा पंचायत समिति की रीछडा ग्राम पंचायत में तो साईकिल पंक्चर की दुकान करने वाले को ही 40 लाख की सामग्री का टैण्डर दे दिया गया। सफेद कागज के बिलों पर 27 लाख का भुगतान भी कर दिया। इस मामले के सामाजिक मूल्यांकन में सामने आने के बाद संबधित सचिब को संस्पेंड कर दिया गया है तो सरपंच के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

महानरेगा के क्रियान्वयन को लेकर राजस्थान अभी तक अव्वल बना हुआ हैं। गत भाजपा सरकार के साथ ही वर्तमान कांग्रेस सरकार भी देश में सर्वाधिक रोजगार देने वालों में शीर्ष पर है। इतना ही नहीं राजस्थान में  सर्वाधिक संख्या में महिलाओं ने रोजगार की माँग और काम किया है। यही कारण है कि वर्तमान वित्तीय बर्ष में भी देश में सर्वाधिक 9525 करोड रूपयों का बजट भी राजस्थान को ही मिला है। ग्रामीण विकास मंत्री भी राजस्थान के है और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी है।

सवाल ये है कि देश में सबसे अधिक पैसे और मजदूरों के काम करने के आँकडों की वास्तविक सच्चाई क्या है। क्या वास्तव में पैसे का सदुपयोग हुआ है।  हकदार को उसका काम मिला है। क्या धरातल पर वो काम हुआ है जिसके लिए सरकारी खजाने से धन लिया गया हैं? क्या मजदूर के खाते की पूरी रकम उसके परिवार के काम आई है? क्या इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ढाचागत बदलाब आऐ भी है ? या सब कुछ वैसे ही चल रहा है जैसे चलता आ रहा है?
भीलबाडा के सामाजिक मूल्यांकन की धाधलियों ने जो तस्वीर रखी है।  वो तो कुछ और ही इशारा कर रही है। इसके अलावा अब सरपंचों के सामाजिक मूल्यांकन के खिलाफ लामबंद होकर जो विरोध दर्ज कराया है।  उससे लगता है चोर की डाढी में तिनका भर नहीं है।  दो जिला कलक्टरों के खिलाफ महानरेगा में पेड और कम्प्यूटर खरीदने में भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुये है। कई उपखंडअधिकारी,विकास अधिकारियों  के साथ ही महानरेगा से जुडे दर्जनों दूसरे अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी दर्ज हुये मामले कुछ दूसरी ही कहानी की ओर इशारा कर रहे है। जो सच नहीं तो उसके बहुत नजदीक की कहानी है।

हमारे यहाँ एक कहावत है‘‘साँच को आँच नहीं’’। यदि ऐसा सच है तो सरपंचों के विरोध  की क्या जरूरत है। राज्य सरकार के शासन सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को रोजाना फोन और फैक्स करने की क्या आवश्यकता हैं।  कि सामाजिक मूल्यांकन को रोक दिया जाना चाहिये।  सरपंचों ने सही काम कराया होता. वास्तविक  मजदूरों ने अपना काम किया होता और सामग्री की गुणवत्ता ठीक रही होती तो सामाजिक मूल्यांकन के खिलाफ खडा होने की जरूरत क्या पडती।  लोग तो अपने अच्छे कामों को दिखाने के लिए दूसरों को बुलाते है।  यहाँ उल्टा हो रहा है।  देखने आने वालों को रोका जा रहा है. जबकि वो किसी से एक पैसा खर्चे के नाम तक पर नहीं माँग रहे है।  उल्टा आपके काम को प्रमाणित करके दुनिया के सामने रखेगें।  सरपंचों के विरोध के पीछे जरूर कोई बात है।

एक सरपंच और उसके सचिव के इस संवाद में सच्चाई नजर आती है। "भीलबाडा के जैसा हमारे यहाँ हो गया तो हम बर्वाद हो जायेगें।" यही वो सामाजिक मूल्यांकन की फाँस है जो इन दिनों सरपंचों सहित अन्य महानरेगा से जुडे कर्मचारियों के गले में अटकी हुई है. इस काम के अधिकार की योजना का हित इसमें है कि ये फाँस कुछ और तिरछी होकर अटके।

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image राजीव शर्मा राजीव शर्मा राजस्थान में रहकर मुक्त पत्रकारिता कर रहे हैं.इससे पूर्व कइ अखवारों के लिए रिपोटिंग कर चुके हें। राजनीति के अलावा पानी-पर्यावरण के मुद्दे पर संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए प्रयासरत। विस्फोट के लिए राजस्थान से नियमित लेखन और रिपोर्टिंग.
Rate this article
5.00
More from जनता दरबार
Previous
image
माखनलाल कैंपस में महाभारत
पंडित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक मर्तबा फ़िर विवादों में है। अपने स्थापना से लेकर अब तक पत्रकारिता का यह तीर्थस्थल किसी ना किसी वजह से खबरों में रहा है। अपनी साख के संकट से जूझ रही यूनिवर्सिटी के कुलपति बी. के. कुठियाला की कार्यशैली ताज़ा असंतोष की वजह बन गई है। कुरुक्षेत्र से आए प्रोफ़ेसर कुठियाला के फ़ैसलों से पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कैंपस में "महाभारत" छिड़ गई है। असंतुष्ट खेमा कुलपति के खिलाफ़ मोर्चा खोल चुका है। सूचना के अधिकार के तहत हासिल जानकारियों ने आग में घी का काम किया है।...
image
कुठियाला पर 'सिंहों' का कुठाराघात
भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विभाग में आजकल हंगामा बरपा है। हंगामा दो ‘सिंहों’ - श्रीकांत सिंह और पुष्पेन्द्रपाल सिंह के कारण है। इसके लिए दोनों ने अपनी अक्ल और शक्ल का भरपूर फायदा उठाया। व्यक्तिगत स्वार्थ को साधने के लिए ‘बेचारे कर्मचारियों’ को बलि का बकरा बनाया गया। अध्यापक और अधिकारियों की लडाई में फंसे कर्मचारी अब तड़फड़ा रहे हैं, क्योंकि कुलपति प्रो. कुठियाला के खिलाफ आग भड़काने वाले पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे हैं। अब कर्मचारी इस बात से छला महसूस कर रहे हैं कि उनके साथ विश्वासघात किया गया है।...
image
परमाणु हादसाग्रस्त न्यूक्लियर कामर्स
मैक्सिको की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम के तेल कुएं से जो रिसाव हुआ था उसके लिए बहुराष्ट्रीय ब्रिटिश पेट्रोलियम को 34 अरब डॉलर का हर्जाना भरने के लिए कहा गया है. बीपी कंपनी केवल तैयार ही नहीं हुई है बल्कि उसने 20 अरब डॉलर (करीब 92,000 करोड़) रूपये का हर्जाना अदा भी कर दिया है. मैक्सिको की खाड़ी में हुए तेल रिसाव और किसी परमाणु रियेक्टर में भारी पानी के रिसाव में आप किसे ज्यादा खतरनाक मानेंगे? अगर परमाणु भट्टी में रिसाव को आप ज्यादा खतरनाक मानते हैं तो भला बताइये कि मैक्सिको खाड़ी में हुए तेल रिसाव से कितने गुने अधिक मुआवजा तय किया जाना चाहिए?...
image
'आडवाणी के हत्या की योजना इसलिए असफल हो गई क्योंकि...'
मुंबई, जेहादी आतकवादियों का पसंदीदा निशाना रहा है। आखिरकार यह देश की राजधानी जो है। दो वर्ष पूर्व से उन्होंने अपना ध्यान बंगलौर की तरफ किया है जो भारत का तेजी से विकसित हो रहा आई.टी.-सूचना प्रोद्योगिकी- का केन्द्र है। जुलाई, 2008 में इस शहर में श्रृंखलाबध्द बम विस्फोट हुए थे। ...
image
नालंदा पर 'नकारा' सांसदों की ग्रेट डिबेट
आमतौर पर हम मानते हैं कि हमारी संसद और हमारे सांसद दोनों ही देश के सिर पर बोझ हैं. लेकिन नालंदा पर राज्यसभा में जो बहस हुई है उसे देख सुनकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि हमारे सांसद हमारे हैं ही नहीं. शुक्रवार को राज्यसभा में केन्द्र सरकार द्वारा बिहार के नालंदा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के लिए विधेयक पेश किया गया. इस विधेयक पर जो बहस हुई वह इतनी उम्दा थी कि उपसभापति महोदय को भी कहना पड़ा कि बहस इतनी स्तरीय थी कि वे घड़ी देखना ही भूल गये. ...
image
एक खेल इंसानियत के खिलाफ
कॉमन वेल्थ गेम की तैयारियों में हुए भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए भावुकता और देशभक्ति का सहारा लिया जा रहा है। कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला कहते हैं कि 'भ्रष्टाचार की बात करने से पहले सबसे ज्यादा जरुरी है कि सब मिल जुल कर खेलों को कामयाब बनाने के लिए जुट जाएं। कॉमन वेल्थ गेम देश की इज्जत का सवाल है। खेल कामयाबी के साथ सम्पन्न हो जाएं तो फिर भ्रष्टाचार की बात भी होगी'।...
image
खड्डे में जाए जनता, हवा में उड़ेगी सरकार
मध्यप्रदेश सरकार के फ़ैसलों को देखकर "अँधी पीसे - कुत्ते खाएँ" कहावत चरितार्थ होती दिखाई देती है। सत्ता के नशे में डूबी भाजपा को विपक्ष की निष्क्रियता ने निरंकुशता के पंख लगाकर भ्रष्टाचार के आसमान में लम्बी और ऊँची उड़ान भरने के लिये स्वतंत्र छोड़ दिया है। राज्य में राजधानी भोपाल की सड़कों से लेकर राजमार्गों तक की जर्जर हालत से लोगों का ध्यान हटाने के लिये अब हवाई सफ़र का सपना बेचा जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने निजी क्षेत्र के आपरेटर्स के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख शहरों को वायुसेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है।...
image
गैरसरकारी पर सवाल कितना जरूरी?
महात्मा गांधी ने ग्रामीण विकास में स्वयंसेवी प्रयासों की भूमिका को यह कहकर प्रोत्साहित करने का प्रयास किया था कि ‘राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ सामाजिक दायित्व’ भी आवश्यक है।’ हम भले ही राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल कर चुके हों, लेकिन विडंबना ही कहा जायेगा कि परोपकार का जो काम कभी भारतीय समाज में नैतिक जिम्मेदारी समझ कर किया जाता था आज वह संगठित जरूर है, लेकिन कई किस्म की विकृतियां उसमें घर गई हैं और अब इसमें सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है। ...
image
अनीति का शिकार छात्र राजनीति
जुलाई में देशभर के विश्वविद्यालय और कालेज खुल गए हैं और नए छात्रों के आगमन के साथ ही परिसरों में छात्र संघ चुनावों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. देश में एक धारणा बनने लगी है कि छात्र राजनीति और छात्र संघ गुंडागर्दी का पर्याय बनता जा रहा है इसलिए इसपर पाबंदी लगा देनी चाहिए। क्या इस धारणा में कोई सच्चाई है या फिर समाज के एक वर्ग विशेष द्वारा फैलाई गयी भ्रांति के अलावा कुछ नहीं है?...
image
कूटनीति पर भारी पाकिस्तानी कुटिलता
पूरी दुनिया जानती है कि ओसामा बिन लादेन, मौलाना उमर, हाफिज सईद, उमर शेख, मसूद अजहर समेत दुनिया के क्रूरतम आतंकवादी उसी पाकिस्तान के प्रश्रय में पलते हैं जिस पाकिस्तान को देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरान दांत पीसते हैं. उसी पाकिस्तान का विदेशमंत्री 26/11 की घटना में पाकिस्तान की सेना के शामिल होने के तमाम सबूतों के बावजूद अगर हिन्दुस्तानी विदेश मंत्री एस एम कृष्णा को मौन साधने पर मजबूर कर दे तो यह उसकी व्यावहारिकता का श्रेष्ठतम प्रदर्शन ही कहा जाएगा. हिन्दुस्तान तमाम अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद हमेशा अंतरराष्ट्रीय राजनय के मंच पर पाकिस्तानी हुक्मरानों से क्यों हार जाता है? क्या यह पराजय केवल एस एम कृष्णा तक ही सीमित है?...
image
प्रभाष परंपरा का न्यास
पत्रकारिता में प्रभाष जोशी की असल परपंरा क्या मानी जाए यह वे निर्धारित करें जिन्होंने लंबे समय तक उनके साथ काम किया है, उन्हें जाना है, समझा है और उनके साथ अपने जीवन को साझा किया है. पत्रकारिता में हम जैसे नवागंतुक प्रभाष जी के बारे में आंकलन करें, उनके काम काज का विश्लेषण करें या फिर उनकी परंपरा का निर्धारण करें यह न तो सटीक होगा और न ही शोभा देता है. ...
image
स्वागत से शुरू हुई सुगबुगाहट
राजस्थान में इस बार 5 वर्षो के बाद छात्रसंघों के चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों को लेकर विधार्थियों से लेकर राजनैतिक दलों में सरगर्मियाँ तेज हो गई है। नवागुंतकों का जोर से स्वागत किया जा रहा है तो तमाम तरह की माँगे भी सरकार के सामने रखी जा रही है। राजनीति की पहली पाठशाला के हो रहे चुनावों की एक रिपोर्ट। ...
image
एक बम विस्फोट और इतने सारे मास्टर माइंड!
हेडलाइन्स टुडे ने 15 जुलाई को संघ, हिन्दू संगठनों और हिन्दुओं को आरोपित करने वाला स्टिंग आॅपरेशन दिखाया है। कुछ लोगों ने इसके खिलाफ हेडलाइन्स टुडे के मुख्य समाचार चैनल आजतक के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों में से कुछ ने तोड़-फोड़ कर दी। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तोड़-फोड़ की घटना को अनुचित बताते हुए यह कहा है कि संघ के कार्यकर्ता वहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए गए थे।...
image
चुप्पी में भी चैन से हैं अर्जुन सिंह
भोपाल गैस काण्ड फैसले के बाद अचानक सुर्खियों में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह पिछले सप्ताह रीवा आए। वे अपने घर संभाग में 5 दिन रहे। इस दौरान उनके अनेक रिश्तेदारों, पुराने एहसानमंद नेताओं और कुछ पत्रकारों ने उनसे मुलाकात की। पत्रकारों ने उनसे एक ही सवाल एंडरसन व गैस काण्ड के बारे में पूछा जिसके बारे में उन्होंने केवल इतना कहा कि समय आने पर इस सवाल का जवाब दूंगा।...
image
राजनीति को गाली बनाते गडकरी
'बदनाम होंगे, तो क्या नाम न होगा।' वाजपेयी के बाद की बीजेपी कुछ साल से इसी फार्मूले पर चल रही है। अब नितिन गडकरी भी उसी परंपरा के वाहक। सो अध्यक्षी संभाले छह महीने ही बीते। पर जुबान ऐसी चली, अब तक छह विवाद भी खाते में जोड़ लिए। पहला विवाद तो कुर्सी संभालने के 25वें दिन ही हो गया। जब अप्रवासियों को महानगरों की समस्या बता गए। तो बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी जेडीयू ने गडकरी का पुतला फूंक सलामी दी थी।...
image
सूख गये संघर्ष के आंसू
नर्मदा पर बांधों की श्रृंखला की शुरुआत को 25 साल बीत गए हैं। इसके कारण 1.5 लाख से अधिक विस्थापित (जिनमें अधिसंख्य आदिवासी हैं) अब भी पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं। अब तक की तमाम सरकारों ने इन लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया है। दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एपी शाह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय स्वतंत्र पीपुल्स ट्रिब्युनल के सदस्य के तौर पर जब मैंने मध्य प्रदेश के निमद क्षेत्र का दौरा किया तो इन गरीब और असहाय लोगों को देखकर सिर घूम गया था। 25 साल से वे अहिंसक संघर्ष कर रहे हैं और फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।...
image
सतहत्तर की वापसी का संकेत
इंडिया गेट के आस पास बनी सत्ता की कोठियों में आजकल एक बात बहुत ही जोर शोर से चर्चा के घेरे में आ गयी है. जिन नेताओं से भी मुलाक़ात हुई सबको लगता है कि देश में कांग्रेस के विरोध का माहौल बन रहा है. १९७७ वाला माहौल साफ़ नज़र आने लगा है. १९७७ के पहले भी बहुत ही मामूली मुद्दों पर गुजरात और बिहार में छात्रों ने आन्दोलन शुरू किया था जो बाद में इतना बड़ा हो गया कि हर वह शख्स जो कांग्रेस से किसी तरह से सम्बंधित था, सत्ता के बाहर फेंक दिया गया....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम कॉपीराइट के सभी प्रकार के दावों और दायरों से मुक्त है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2