Home | जनता दरबार | रामदेव का राजनीतिक रंग

रामदेव का राजनीतिक रंग

image

अब बाबा रामदेव अपने असली रंग में दिख रहे हैं. बात करते हैं तो बार बार उत्साह को बनाये रखने की सलाह देते हैं. जयपुर, दिल्ली और जोधपुर में तीन सभाओं के दौरान उन्होंने कमोबेश एक बात ही कही कि राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन को आगे बढ़ाना है और "चोर" "लुटेरे" "डाकुओं" से देश को मुक्त कराना है. यह विशेषण बाबा रामदेव किसके लिए इस्तेमाल कर रहे हैं यह बताने की जरूरत नहीं है. ये चोर लुटेरे और डाकू कोई और नहीं बल्कि इस देश के वही नेता हैं जिन्हें अपने योग शिविरों में बुलाकर रामदेव अपना कद बढ़ाते रहे हैं.

मैंने कहा बाबा रामदेव अब अपने असली रंग में हैं. थोड़ा वक्त लगा लेकिन वे आखिरकार देश को सुधारने और देश का स्वाभिमान जगाने निकल ही पड़े. आस्था टीवी चैनल पर कनखल के आश्रम से जब उन्होंने पहली बार अपने योग शिविर का लाईव प्रसारण शुरू किया था संयोग ही है कि वह लाईव प्रसारण भी मैंने टीवी पर देखा था. कुल जमा दो तीन सौ लोग होते थे. कुछ दिनों तक बाबा ने यहीं से योग शिविर चलाया लेकिन अचानक ही जैसे योग क्रांति ने जन्म ले लिया. इसलिए बाबा ने बड़े शिविर आयोजित करने शुरू कर दिये. खुद बाबा रामदेव जिस योग के चमत्कार से ठीक हुए थे उसी योग को उन्होंने लोगों में बांटना शुरू किया. अच्छी बात थी. इसमें भला किसी को क्या ऐतराज? सात आठ साल में ही बाबा रामदेव एक किंवदन्ती बन गये. बकौल बाबा रामदेव आज देश में एक लाख से अधिक योग कक्षाएं दिव्य योग ट्रस्ट के तत्वावधान में चलती हैं. खुद बाबा रामदेव का दावा है कि उनके शिविरों में अब तक तीन करोड़ लोग आ चुके हैं. फिर न जाने कितने करोड़ लोगों ने टीवी पर देखकर योग सीखा है. वे सब बाबा के ऋणी हैं. जिसने भी बाबा के तीन प्राणायाम किये वह बाबा का मुरीद हो गया.

बाबा के प्राणायाम विधि और दवाईयों से भले ही लोगों को शांति मिली हो लेकिन खुद बाबा रामदेव अशांत ही बने रहे. उन्हें एक पीड़ा हमेशा थी. राजनीति की दशा खराब है. राजनीति नहीं सुधरेगी तो देश का कल्याण नहीं होगा. राजनीति के प्रति बाबा रामदेव की यह चिंता अनायास भी नहीं थी. एक तो वे आर्यसमाजी हैं और ऊपर से राजनीति के सर्वाधिक सक्रिय केन्द्र हरिद्वार में निवास करते थे जहां मठों और आश्रमों में धर्म से ज्यादा राजनीति की चिंता होती है. आर्यसमाज की शिक्षा दीक्षा ऐसी है जो राजनीतिक पहल की मनाही नहीं करता है. आमतौर पर हिन्दू समाज में धर्म और राजनीति का घालमेल नहीं है. यहां कोई योगी सन्यासी राजनीति से दूर रहना अपना परम कर्तव्य समझता है. जिन लोगों ने इस परम कर्तव्य को नकारने की कोशिश की उनका हश्र बहुत अच्छा नहीं हुआ है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण काशी के करपात्री जी महराज थे जिन्होंने रामराज्य परिषद की स्थापना की और चुनाव में उम्मीदवार भी मैदान में उतारे थे. उनकी पार्टी और उम्मीदवारों का क्या हश्र हुआ आप खुद रिसर्च कर लीजिए. लेकिन आर्यसमाज में राजनीति में सक्रिय हिस्सेदारी सन्यासी के लिए नैतिक और वैधानिक रूप से निषेध नहीं है. स्वामी अग्निवेश इसके जीते जागते प्रमाण हैं. आर्य समाज के प्रभाव शून्य होने की खुद मैंने जितनी खोजबीन की है उसमें मुझे एक कारण वहां का अति राजनीतिक माहौल नजर आया है. संपत्ति और संपत्ति से पैदा हुई राजनीति ने आर्य समाज जैसे उग्र सुधारवादी हिन्दू आंदोलन को मटियामेट कर दिया. बाबा रामदेव उसी आर्यसमाज के दर्शन का प्रतिनिधित्व करते हैं.  इसलिए उनका राजनीति के जरिए समाज को बदलने की समझ स्वाभाविक है.

आज जिसे हम राजनीति कहते और समझते हैं वह पूरी तरह से अभारतीय है. भारत में राजनीति का लक्ष्य धर्म है. धर्म अर्थात अनुशासन. यूरोप की राजनीति प्रशासन को पैदा करती है. अगर कभी भारतीय राजनीति का अस्तित्व स्थापित होगा तो वह प्रशासन नहीं बल्कि अनुशासन को प्रस्थापित करेगा. इसलिए धर्म को समझनेवाले कभी इस राजनीति के आस पास नहीं आते. वे जानते हैं कि वे धर्म की बात करके बड़ी राजनीति कर रहे हैं जो इस राजनीति की तरह क्षणभंगुर नहीं है. लेकिन बाबा रामदेव को इतना धैर्य कहां कि वे यह समझने की कोशिश भी करें कि धर्म ही शास्वत राजनीति है जो वंशानुगत रूप से भारतीय समाज में चली आ रही है. बाबा रामदेव तो किंगमेकर बनना चाहते हैं. जिसके लिए वे इसी राजनीति को अपना हथियार बनाकर तुरंत इस्तेमाल कर लेना चाहते हैं.

लेकिन क्या राजनीति समाज को बदलने का माध्यम हो सकती है? इस राजनीति में तो कदापि संभव नहीं है. इसलिए नहीं कि यह राजनीति कोई व्यवस्था ही नहीं है. यह व्यवस्था तो है लेकिन इस व्यवस्था की जड़ें यूरोप में जाती हैं. अगर इसकी जड़ें भारत में होती तो किसी सन्यासी द्वारा किये जा रहे प्रयास का प्रभाव होता. ऐसा इसलिए क्योंकि सन्यासी जिन प्रतीकों का प्रयोग करता है वह वर्तमान राजनीति में पारिभाषिक रूप से परिलक्षित होता तो नागरिक को आंकलन करने में आसानी होती कि राजनीति कहां है और बाबा क्या कह रहे हैं. अगर करपात्री जी नहीं समझ पाये तो यही कि वे आखिरकार उस दायरे में अपने आप को लेकर जा रहे हैं जिसका रिंग मास्टर यूरोप की सोच है. अब या तो वे यूरोप की सोच को स्वीकार कर लेते (जो कि किसी सन्यासी के लिए संभव ही नहीं है) या फिर उस राजनीति को बदल देते. दोनों ही बातें उनके क्या किसी धर्माचार्य के लिए संभव नहीं है. राजनीति के खेल निराले हैं. भारत धर्मभीरू देश अवश्य है लेकिन यहां धर्म और राजनीति का घालमेल आम भारतीय के जेहन में बिल्कुल नहीं है. धर्म नितांत श्रद्धा का विषय है और उस श्रद्धा स्थान पर वह राजनीति को कदापि आने नहीं देगा. जो लोग इस व्यवस्था को लोकतंत्र कहकर इसे भारतीय भूमि में धंसाकर प्यास बुझाना चाहते हैं, वे भी इस मर्म को नहीं समझना चाहते कि यह लोकतंत्र का माडल ही अभारतीय है जिसे इस देश का आम जनमानस कभी स्वीकार नहीं करेगा. उसके लिए यह लोकतंत्र एक ऐसा तमाशा है जिसे देखना होता है, ताली बजाना होता है और धूल को झाड़-पोछकर उठ जाना होता है.

बाबा रामदेव योग के द्वारा भारतीय आम जनमानस के धर्मस्थान पर विराजमान हो गये थे. हालांकि इसके काबिल वे कभी नहीं थे लेकिन संभवत: उनका भाग्य प्रबल है और भाग्य से भी अधिक उनके पीछे पैसा सबल है. इसलिए कुछ भाग्य और कुछ पैसे के घालमेल ने उन्हें लोगों ने योगऋषि के पदवी पर आसीन कर दिया. उनका यह उत्थान लोगों के लिए भले ही आशा की किरण बनकर दिखा हो लेिकन खुद उनके लिए यह एक सीढ़ी से अधिक कुछ नहीं था. वे राजनीति में हस्तक्षेप चाहते थे. इसलिए योग शिविरों में राजनीतिज्ञों को भरपूर आने का मौका दिया. उनके पास लंबे चौड़े निमंत्रण पत्र भेजकर बुलाया जाता. सहारा समूह के नजदीकी रामदेव लालू मुलायम के भी प्रभाव में आये. खुद बाबा रामदेव भी हरियाणा के यादव हैं इसलिए आकर्षण का एक पहलू यह भी बना. लालू ने तो समय समय पर बाबा रामदेव का जमकर नगाड़ा भी बजाया. फिर भी बाबा की बेचैनी बनी रही. इसलिए पिछले आमचुनाव से ठीक पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की शुरूआत कर दी. योजना तो सीधे चुनाव मैदान में उतरने की थी लेकिन कम समय के कारण तैयारी नहीं हो पायी. बाबा रामदेव ने जोधपुर में आयोजित सभा में स्वीकार भी किया कि अधूरी तैयारी थी इसलिए चुनाव में नहीं उतरे. लेकिन अब दो साल वे पूरी तैयारी करने में लगाएंगे. उनका एक ही संदेश है कि सदस्य बनाईये और प्रशिक्षण दीजिए. लक्ष्य है कि दो करोड़ सक्रिय सदस्य बन जाएं. इसके लिए वे देश में 11 लाख योग कक्षाओं के नियमित आयोजन का आवाहन कर रहे हैं.

स्वाभिमान अभियान के इन कार्यक्रमों में उनकी हां में हां मिलाने के लिए उपकृत भक्तों का हुजूम भी दिख रहा है. बाबा उत्साहित हैं. उनका उत्साह छिपाये नहीं छिप रहा है. गदगद बाबा रामदेव कहते हैं कि कोई समयसीमा तो नहीं है लेकिन उनका राजनीतिक आधार अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा. यानी, 2014 के चुनाव में बाबा रामदेव अपने प्रत्याशी मैदान में उतार सकेंगे. और उनके वही प्रत्याशी संसद में पहुंचकर उन सभी चोर डकैतों को बाहर फेंक देंगे जो देश को लूट रहे हैं. आप भी सोचते होंगे कि बाबा रामदेव ऐसी ऊटपटांग बातें क्यों सोच रहे हैं? तो उसका एक बड़ा कारण हाल में ही उनके एक साथी बने राजीव दीक्षित हैं. राजीव दीक्षित अच्छे वक्ता हैं और आजादी बचाओ आंदोलन से जुड़े रहे हैं. लेकिन राजीव दीक्षित के ऊपर आरोप लगता रहा है कि वे जितने अच्छे वक्ता है उतने ही बड़े झुट्ठे हैं. अपनी बात कहने के लिए वे जमकर गलत तथ्यों का सहारा लेते हैं और अपनी बात को साबित कर देते हैं. पिछले कुछ समय से यही राजीव दीक्षित बाबा रामदेव के साथ हैं. राजीव दीक्षित भी देश बदलने का सपना लेकर घूमनेवाले प्राणी हैं. इसलिए अब वे बाबा रामदेव को अर्जुन बनाकर कुरुक्षेत्र का यह युद्ध जीतना चाहते हैं. लेकिन बाबा रामदेव और राजीव दीक्षित दोनों ही वही गलती कर रहे हैं जो करपात्री जी महराज ने की थी. जिन राजनीतिज्ञों को हटाने के लिए बाबा रामदेव घूमघूमकर प्रवचन दे रहे हैं उन्हीं राजनीतिज्ञों की बदौलत वे अब तक अपने योग शिविरों को चमकाते रहे हैं और दवाओं पर सेल टैक्स बचाते रहे हैं. राजनीतिज्ञों को यह अहसास होते देर नहीं लगेगा कि बाबा रामदेव अब उनके भूक्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में वे बाबा रामदेव के साथ क्या व्यवहार करेंगे यह तो समय बताएगा लेकिन बाबा रामदेव ने अपने काम से पैदा हुए यश की कब्र खोदने के लिए पहला फावड़ा चला दिया है. वह दिन दूर नहीं जब बाबा रामदेव, उनका योग और उनकी राजनीति तीनों ही आर्य समाज की तरह होते हुए भी निष्प्रभावी हो जाएंगे. प्राणायाम के चमत्कार में बाबा रामदेव के प्रभाव में आये सामान्य जन कब अपनी रातनीतिक समझ को बाबा रामदेव से ऊपर रख देंगे इसका पता बाबा रामदेव को भी नहीं चलेगा. यही इस देश का लोक मानस है.

Subscribe to comments feed Comments (37 posted):

Vivek Malik on 18 March, 2010 06:43;13
avatar
What d hell is this ?
Who knows about Karpatri "GEE..." I may have listen the name because I am interested in poslical news. but does any common Indian knows about Karpatri.
First so many sadhu mahatma "FROM SANATAN HINDU" have been in politics and are still inpolitics.
What is this Yogi aditya natha.. mahan vadyanath .. blah blah blah.. whole vishva hindu parishad..
you named swami Agnivesh .. When did Agnivesh went for election ... Who was the famous Arya samaji in politics...
I am not a Yadav,, and I don't like Ramadev as well and I knew his intention about politics.. But I knew that you are going to argue about his Yadav background
but this article is definitely "manuvadi"..
Start to think beyond being "Pandit GEEEE" and "TIWARI GEEEE"
No Pandit in this society can accept that somebody else is capable of politics " PANDIT +NEHRU FAMILY""" .....
This article looks an article from a real frustrated "PANDIT" f
Thumbs Up Thumbs Down
1
अंकुर गुप्ता on 18 March, 2010 07:28;14
avatar
"जिन राजनीतिज्ञों को हटाने के लिए बाबा रामदेव घूमघूमकर प्रवचन दे रहे हैं उन्हीं राजनीतिज्ञों की बदौलत वे अब तक अपने योग शिविरों को चमकाते रहे हैं और दवाओं पर सेल टैक्स बचाते रहे हैं. राजनीतिज्ञों को यह अहसास होते देर नहीं लगेगा कि बाबा रामदेव अब उनके भूक्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में वे बाबा रामदेव के साथ क्या व्यवहार करेंगे यह तो समय बताएगा"
आपने महत्वपूर्ण सवाल उठाया है. परंतु इस लेख की पूरी जलवायु नकारात्मक लग रही है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
धनंजय,. on 18 March, 2010 07:50;52
avatar
.योग की इंडस्ट्री में एकाधिकार प्राप्त व्यापारी की अपने बाज़ार को और बड़े रूप में फ़ैलाने की कोशिश,
नेताओं और अपराधियों से ज्यादा गंभीर आर्थिक,नैतिक अपराध इस देश में बाबाओं द्वारा किये जाते रहें हैं.
टैक्स की चोरी एवं धर्मभीरु जनता का मानसिक शोषण,साथ चलता है.एक पहुंचा हुआ योगी होने का दावा करने
वाले की नयी कसरत देखने लायक होगी इसमें संदेह है.......
Thumbs Up Thumbs Down
-6
veerendra singh solanki on 18 March, 2010 09:24;58
avatar
lekh ati utsah me likha gaya he
Thumbs Up Thumbs Down
0
प्रवीण शाह on 18 March, 2010 10:02;49
avatar
.
.
.
चलिये अच्छा है,

योगऋषि को भी पता तो चले कि वो कहाँ खड़े हैं... खाये, पीये, अघाये, कब्ज और बदहजमी के शिकार, बीपी मोटापा और शुगर की बीमारियों का चामत्कारिक इलाज सुबह सुबह एक नाक बंद कर सांस लेने और पेट को अंदर बाहर करने में तलाशते सुविधा सम्पन्न वर्ग का मजमा जुटा लेना, तालियां पाना, उन्हें दवाई तेल आटा साबुन क्रीम टूथपेस्ट आदि आदि बेचना ... तथा धूल मिट्टी के बीच जाकर दरिद्रनारायण की सेवा और उसके प्रसाद पाने में कितना फर्क है।
Thumbs Up Thumbs Down
0
सुरेश चिपलूनकर on 18 March, 2010 11:55;16
avatar
यदि बाबा रामदेव कोई कोशिश करना चाहते हैं तो उसमें अभी से मीन-मेख निकालने की जल्दी न करें… अभी उन्हें शुरु तो करने दीजिये। जब सभी दलों की ओर से निराशाजनक विकल्प ही मिले हैं तो एक और सही, अधिक से अधिक क्या होगा, असफ़ल होंगे और जनता निराश होगी। इसमें नई बात कौन सी होगी, 60 साल हो गये निराश होते-होते…। एक कोशिश और सही… वैसे भी आज के राजनैतिक माहौल में 3 लोग ही ऐसे हैं जिनकी तरफ़ अलग-अलग समूहों के लोग आशा भरी निगाह से देख रहे हैं, एक हैं मार्केटिंग के जरिये और परिवार की पृष्ठभूमि की वजह से नेता बन बैठ राहुल बाबा, दूसरे नरेन्द्र मोदी, और रामदेव बाबा…। ऐसे में यदि वे किसी प्रकार की पहल करते हैं तो कोई बुराई नहीं… हालांकि कुछ लोगों को मन ही मन आशंका सता रही है कि कहीं रामदेव बाबा अपने "भक्तों का वोटबैंक" भाजपा की तरफ़ ना खिसका दें… इसलिये भी बेचैनी बढ़ रही है…। रही बात बाबाओं या रामदेव बाबा की कमाई पर उंगली उठाने की, तो यह वही पाखण्ड है जो मायावती की माला के मामले में दिखाई दिया है… भले ही कांग्रेसियों के अरबों रुपये स्विस बैंकों में जमा हों, लेकिन एक दलित की बेटी द्वारा मूर्तियां बनवाने और माला पहनने भर से पेट में मरोड़ उठने लगते हैं… यही कुछ बाबा रामदेव के मामले में भी हो रहा है और आगे और तेज होगा…
Thumbs Up Thumbs Down
4
Pushkar on 18 March, 2010 12:51;48
avatar
Again a baised article .I guess only time will tell you are right or baba ramdev. Any way let him do his work and he is any day better then our current leaders.
Thumbs Up Thumbs Down
1
kalpesh on 18 March, 2010 12:56;39
avatar
कौन कहता है आसमान में छेद नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों।
यदि बाबा रामदेव भी एक प्रयास कर रहे हैं देश को बचाने का (उनके हिसाब से) तो इसमें गलत क्या है। आज देश का हर राजनेता भी यही बात कह रहा है। बाबा रामदेव को भी हक है यही कहते हुए राजनीति में आने का। यदि इसी योगऋषि के माध्यम से देश का भला होता है तो हर देशवासी को इसका स्वागत करना चाहिए, अंत में कोशिशें ही तो कामयाब होती हैं। अन्यथा इससे ज्यादा क्या होगा कि बाबा रामदेव के भी चेलेचपाटी कल से काला धन इकट्‍ठा कर स्विस बैंकों में हमारे देश का धन बढ़ाएँगे। फिर कम से कम बाबा रामदेव तो यह आरोप लगाकर किसी को कोस नहीं सकेंगे। जिसमें है सर्वदमन का बल वह भारत भाग्य विधाता है। जय हिंद जय भारत।
Thumbs Up Thumbs Down
1
Vicky G on 18 March, 2010 13:13;53
avatar
बाबा रामदेव की भावना पवित्र है. उन्होंने विदेशों में अगर प्रोपर्टी खरीदी भी है, तो योग विद्या के प्रचार-प्रसार के लिए. वे आधुनिक मार्केटिंग के गुर जानते हैं और उनका उपयोग स्वहित में नहीं, धर्म और समाज के हित में कर रहे हैं. उनसे अन्य बाबाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. अगर रामदेव जी ने विदेश में टापू या कोई भूमि खरीदी है, तो निश्चित है कि वे विदेशी भक्तों से उससे भी कई गुना डालर भारत लेकर आएंगे और साथ ही दुनिया में भारतीय कल्चर की पताका भी फ़हराएंगे.

रामदेव जी जैसे निर्विकारी संतों को ही राजनीति में आना चाहिए. रामदेव जी न तो फ़तवा जारी कर रहे हैं, न किसी नेता के पक्ष में कोई अपील कर रहे हैं. वे खुद राजनीति में कूद रहे हैं. इस गंदी हो चुकी गंगा का शुद्धीकरण किनारे बैठकर नहीं किया जा सकता, इसके लिए इसमें उतरना ही पडेगा. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.
Thumbs Up Thumbs Down
3
संजय तिवारी on 18 March, 2010 15:41;09
avatar
वे "गंदी" राजनीति में गंगा लायेंगे या खुद गंदा नाला बहाएंगे यह तो समय ही बताएगा. फिलहाल राजनीति को लेकर वे जिस तरह से लालायित हैं उससे एक बात तो साबित हो गयी कि वे संत नहीं हैं. मैं पहले भी उन्हें ढोंगी बाबा कहता रहा हूं. यह बात अब सच साबित हो गयी है.
Thumbs Up Thumbs Down
-2
1 2 3 4 next total: 37 | displaying: 1 - 10

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
2.83
More from जनता दरबार
Previous
image
भारत से धंधा, पाक को चंदा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने अपना तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लिया. मुंबई उतरकर दिल्ली दरबार तक उनकी दस्तक भारत पर अमेरिका के मजबूत पकड़ की मिसाल बन गया. निश्चित रूप से उनका दौरा भारत के लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं जितना खुद अमेरिका के लिए है. मंदी के दौर से जूझ रहे अमेरिका को "कारपोरेट" जगत का धंधा दिलाने के लिए उन्होंने न केवल भारत को महाशक्ति करार दे दिया बल्कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन भी कर दिया....
image
मत्था टेकने की मानसिकता
वैसे तो किशनलाल की गांधी से अधिक श्रद्धा अपने कारोबार पर है और ओबामा से अधिक डर अपनी पत्नी का है. लेकिन आज न तो उनका कारोबार आड़े आया और न ही पत्नी. सुबह नौ पैंतीस पर वे राजघाट जा रहे थे. पूछने पर बोल पड़े मत्था टेकने जा रहे हैं. गांधी की समाधि के प्रति किशनलाल की इतनी अगाध श्रद्धा कि उन्होंने 'मत्था टेकने' की ऊंचाई दे दी. लेकिन वहां तो आज 10.20 पर बराक ओबामा आ रहे हैं. वहां जाने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि जब "वो" चले जाएंगे तब आधे घण्टे बाद राजघाट खोल देंगे उसके बाद सबसे पहले हम मत्था टेकेंगे. ...
image
'गांधीवादी' ओबामा पर भारी अमेरिकी आर्थिक लाचारी
अगर आपने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मणिभवन यात्रा की फोटो देखी हो तो आपको उस फोटो में बराक ओबामा और पत्नी मिशेल ओबामा के चित्र में गांधी की पोती से हाथ मिलाते वक्त जो श्रद्धा दिख रही है उसमें अमेरिकी बनावट की मिलावट कहीं से नहीं है. गांधी के प्रति ओबामा की श्रद्धा किसी व्यक्ति के प्रति श्रद्धा नहीं बल्कि उस विचार के प्रति है जिसे बीसवीं सदी में अंग्रेजों से लड़ते हुए गांधी ने पुन: परिभाषित किया था. ...
image
लालू भी चाहिए नीतीश भी
बिहार के मतदाता इन दिनों अपने लिए एक बेहतर नेता चुनने में जुटे हैं. एक ऐसा नेता जो अगले पांच साल के लिए उनके अंदर छुपी बदलाव की खदबदाहट को दिशा दे सके और विकास के रास्तों के कंटक हटा सके. लोगों के सामने दो विकल्‌प है लालू या नीतीश. इस बार हो सकता है भावावेश में जनता एक को चुन ले और दूसरे को रिजेक्ट कर दें. पर जहां तक मेरी राय इनमें से किसी एक नेता से बिहार का काम चलने वाला नहीं. बिहार को दोनों चाहिए, लालू भी और नीतीश भी. आखिर क्यों ?...
image
विकास की बिसात पर कैसे हो नीतीश की मात
बिहार में चुनाव हो तो क्या मुद्दा होना चाहिए? निश्चित रूप से बिहार से बाहर रहनेवाले लोग विकास और जातिमुक्त बिहार की आदर्शवादी कल्पना पिछले कई चुनाव से बिहार के लिए मुद्दा बनाने की बातें करते रहे हैं. लेकिन साथ में यह भी जोड़ देते हैं कि बिहार चुनाव में विकास शायद ही मुद्दा बने? लेकिन इस बार यह कमाल दिखाई दे रहा है. पक्ष में हो या विपक्ष में केन्द्रीय मुद्दा विकास ही है. असल में बिहार की विपक्षी पार्टियां नीतीश को रिप्लेक्स करने के लिये तैयार ही नहीं है. लोगों को यह बात अतिशयोक्तिपूर्ण लगती है. मगर आप ही बतायें कि ”या विकास को मुद्दा बनाकर नीतीश से चुनावी समर जीता जा सकता है?...
image
गिलानी की गुगली और हिन्दुस्तान की गफलत
अभी-अभी हुर्रियत कांफ्रेंस के गरमपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी अपने विस्फोटक सेमीनार के जरिए दिल्ली और देश में अच्छा-खासा आक्रोश और विवाद पैदा करके गए हैं। अपने अलगाववादी नजरिए पर टस से मस न होने के लिए कुख्यात गिलानी ने दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में न सिर्फ कश्मीर की ‘आजादी‘ की पारंपरिक मांग दोहराईं बल्कि एक कदम आगे बढ़कर ‘स्वतंत्र कश्मीर‘ बनने के बाद की ‘नीतियों‘ का खाका भी पेश कर गए। ‘कश्मीर की आजादी ही एकमात्र विकल्प‘ नामक विषय के इर्द-गिर्द केंद्रित सेमीनार में उन्होंने देशद्रोह के दायरे में आने वाली दर्जनों टिप्पणियां कीं और ‘अभिव्यक्ति की आजादी‘ का फायदा उठाकर आराम से कश्मीर की ओर निकल लिए।...
image
कांग्रेस का दाना, नीतीश की ना-ना
बिहार में चुनाव के दो चरण बीत चुका है. नक्सालियों के दखल के अलावा कहीं कोई खलल नहीं है. जनता भी निश्चिंत है और नेता भी. जैसा किसी पूर्व निर्धारित पटकथा पर सारे किरदार अपनी भूमिका निभाने में जुटे हों. नेशनल न्यूज चैनलों ने सर्वे जारी कर जरूर थोड़ी सी गहमा-गहमी क्रियेट की है मगर लोकल मीडिया में कहीं कोई सनसनी नहीं है....
image
विकीलीक्स ने फिर साबित किया अमेरिका को हत्यारा
इराक में अमेरिकी सेना ने अपने आपरेशन के दौरान ना सिर्फ निर्दोष नागरिकों की हत्या की बल्कि युद्ध की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी मौत के घात उतार दिया। विकिलिक्स ने अमेरिका में इराकी आपरेशन को लेकर पेंटागन के जो डाटाबेस और रिकार्ड जारी किये हैं उनमे अमरीकी सेना के अपाची हेलीकाप्टर्स (क्रेजी हार्स 18) जो कि टेक्सास स्थित यु एस आर्मी के २२७ रेजिमेंट के फर्स्ट बटालियन का हिस्सा है के बारे में चौका देने वाले खुलासे किये हैं। विकिलीक्स द्वारा जारी किये गए एक वीडियो में अमेरिकी जवानों को सिर्फ खबरिया एजेंसी रायटर के दो जांबाज पत्रकारों की गलत सूचना देकर हत्या किये जाने बल्कि उनकी मौत पर ठहाके भी लगाये देखा जा सकता है।...
image
बिहार चुनाव में चौराहे पर खड़ा मुसलमान
बिहार चुनाव में पसमांदा मुसलमान एक बार फिर चौराहे पर खड़े हैं। पसमांदा मुसलमानों में किसी पार्टी या गठबंधन को लेकर कोई उत्साह नहीं हैं। ज़्यादातर पसमांदा वोटर ख़ामोश हैं। कभी पसमांदा आंदोलन के अगुआ रहे लोग इस चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से निषक्रिय हैं। कई पार्टियों की तरफ़ से बुलावा आने को बावजूद उन्होंने पार्टियों के दफ़्तर जाना या नेताओं से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। वजह साफ है पसमांदा मुसलमान तमाम पार्टियों की वादा ख़िलाफी से ऊब चुके हैं।...
image
पपेट प्रधानमंत्री का एक और पापकर्म
देश में एक वर्ग विशेष को तुष्ट करने के लिए सरकार कहां तक गिर सकती है उसका हालिया उदाहरण है शत्रु संपत्ति विधेयक-2010 का विरोध करना फिर उसमें मुस्लिम नेताओं के मनमाफिक संसोधन को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृति देना। कठपुतली (पपेट) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें इसी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर शत्रु संपत्ति (संसोधन एवं विधिमान्यकरण) विधेयक-2010 में संसोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।...
image
चुनाव आयोग के सामने बिहार चुनाव की चुनौती
पिछले विधानसभा में स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव होने का असर राजनैतिक दलों और नेताओं पर साफ देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की सख्ती का साफ असर इस बार भी नेताओं और पार्टियों कार्यालयों में देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों के नेता काफी चौकस है कि इस दौरान किसी भी सूरत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से मुलाकात करने जा रहे नेता भी वहां किसी तामझाम के पहुंच रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी अपने नेताओं को यह समझाया कि सभी सरकार आवास पर नहीं, पार्टी कार्यालय में मिले।...
image
दशहरा रैली का दम
शिवाजी पार्क शिवसेना और शिवसेनाप्रमुख के बीच दशकों पुराना अटूट संबंध है. शिवेसना की पहली जनसभा 19 जून 1966 को इसी शिवाजी पार्क में हुई थी. तत्कालीन राजनीतिक विश्लेषकों का मत था कि 1960 और 1966 के बीच व्यंगचित्र साप्ताहिक मार्मिक के माध्यम से ठाकरे परिवार ने स्थानीय लोकाधिकार के लिए जो अलख जगाया था, उससे उपजे राजनीतिक विचार से जन्मी शिवेसना की पहली जनसभा में अधिकतम दस हजार स्रोता जमा होंगे....
image
जांच होगी पर आंच किसी को नहीं आयेगी
कामनवेल्थ खेलों के समापन के अगले दिन ही खेलों की तैयारियों में हुई हेराफेरी की जांच का आदेश देकर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर संभावित राजनीतिक पैंतरेबाजी पर लगाम लगा दिया है लेकिन इस जांच की गंभीरता पर सवाल किये जाने लगे हैं. दिल्ली में सत्ता के गलियारों में सक्रिय ज़्यादातर लोग इस खेल में शामिल थे. पूना वाले बुड्ढे नौजवान ने मामला इस तरह से डिजाइन किया था कि दिल्ली के सभी अमीर उमरा ७० हज़ार करोड़ रूपये की लूट में थोडा बहुत हिस्सा पा जाएँ....
image
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आतंक
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इन चुनावों को नजदीक से देखने और जानने की जरूरत है. दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा और अन्तिम चरण 20 अक्टूबर को पूरा हो जाएगा. जब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो मेरठ के एक पॉश इलाके में बसपा कार्यालय पर बसपा के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों की भीड़ लगी थी। महंगी लग्जरी गाड़ियों का रैला था। गाड़ियों में सवार हष्टपुष्ट आदमी थे। कुर्ता-पायजामा की जगह झक सफेद पेंट-शर्ट के साथ सफेद जूते में दिखनेवाले नेता हमें माफियाओं के आस पास होने का आभास दे रहे थे. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का आंतक के शुरूआत की घोषणा हो चुकी थी. ...
image
विपक्ष का कार्य सरकार गिराना ही नही है
दक्षिणी दुर्ग में बनी भाजपा की पहली सरकार गहरे संकट में है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुरु से ही सकटों से घिरे रहे है। यह संकट बाहरी कम अंदरुनी ज्यादा रहे है। कुछ समय पहले बंगलौर निकाय चुनावों में भी भाजपा को जोरदार सफलता मिली थी। ईसाई समुदाय को छोड़कर किसी और वर्ग को भाजपा सरकार से कोई खास नराजगी नही रही है। चर्च का एक हिस्सा पिछले कुछ समय से राज्य में युदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता रहा है इसके लिए यह वर्ग राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को कई ज्ञापन भी दे चुका है।...
image
यह उमर और ऐसी गलती?
यह राजनीतिक पूतों के पांव हैं जो पालने में दिख रहे हैं. पहले राहुल गांधी का बयान और अब उमर अब्दुल्ला की गलती. जम्मू कश्मीर विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कश्मीर के भारत में विलय को ही अधूरा बता दिया. देशभर में विरोध हुआ लेकिन राहुल गांधी ने चुप रहने में भलाई नहीं समझी, उमर की तारीफ करने मैदान में कूद पड़े. कश्मीर इनके पुरखों की विरासत है, लेकिन पुरखों की इस विरासत से कैसा खिलवाड़ कर रहे हैं ये दो नौजवान? शेष नारायण सिंह का विश्लेषण-...
image
बिहार चुनाव में बच्चों के लिए नदारद है नारा
बिहार के विधानसभा की घमाचान में हर पार्टी के झोले के भीतर से एक-एक करके हर एक के लिए मुद्दे ही मुद्दे और नारे ही नारे बाहर आ रहे हैं. मगर बच्चों के लिए इस बार भी कोई मुद्दा और नारा नहीं गूंज रहा है. ऐसे में क्राई ने बच्चों के मुद्दों को सूचीबद्ध करते हुए सभी राजनैतिक दलों से बच्चों के अधिकारों को वरीयता देने के लिए संवाद का सिलसिला शुरू किया है. इसके तहत बाल अधिकारों का एक घोषणा-पत्र तैयार किया जा चुका है और अब बच्चों के मामले में राजनैतिक दलों पर जल्द से जल्द अपना-अपना रूख स्पष्ट करने के लिए दबाव बनाना तय हुआ है....
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2