Home | सभा-संगत | आतंकवाद की राजनीति और मीडिया

आतंकवाद की राजनीति और मीडिया

image

क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था.

भारतीय परिवेश में आतंकवाद की समझ उस अमेरिकी सोच का जूठन है जो 9/11 के बाद पैदा होता है. नब्बे के दशक तक कश्मीर, पंजाब और मुंबई के कुछ महानगरों पर आतंकी कार्रवाइयां झेल चुका भारत आतंकवाद शब्द को प्रचलन में नहीं ला पाया था. लेकिन 9/11 की घटना को पश्चिमी मीडिया ने दुनिया की सबसे भीषण आतंकी कार्रवाई के रूप में प्रचारित किया और अलकायदा को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी संगठन घोषित कर दिया. जार्ज डब्ल्यू बुश जूनियर ने जस्टिस शब्द को इतनी बार चबाया होगा कि लोग भी भूल गये कि जिस इस्लामिक जिहाद को आतंकवाद कहकर स्थापित किया जा रहा है वह भी एक प्रकार का जस्टिस ही है. लेकिन राजनीति की इस आतंकी कूटनीति में अमेरिका दुनिया के उन इस्लामिक देशों पर भारी पड़ गया जो आक्रमण के दकियानूसी तरीकों को हथियार के साथ इस्तेमाल कर रहे थे. आतंकवाद की वैश्विक राजनीति भी संभवत: यहीं से शुरू हुई जिसमें आतंक का शिकार भारत हाशिये पर ही बना रहा.

अमेरिका और इस्लामिक दुनिया के बीच शुरू हुई इस राजनीति के नौ साल बाद पहली बार आतंकवाद की राजनीति में भारत के अंदर चर्चा तब शुरू हुई जब मालेगांव विस्फोट में कुछ हिन्दुओं को गिरफ्तार किया गया. साध्वी प्रज्ञा की गिरफ्तारी से लंबे समय तक सकते में रहे भारत के स्वघोषित राष्ट्रवादी संस्थाओं ने धीरे धीरे अपने आपको किनारे करना शुरू कर दिया. लेकिन केन्द्र सरकार के गृहमंत्री ने "भगवा आतंकवाद के बढ़ते प्रचलन" पर चिंता प्रकट करके देश में नये सिरे से बहस पैदा कर दी. अभी तक भारत में जिस आतंकवाद को राजनीति का विषय नहीं बनाया गया था उसे पी चिदम्बरम ने पूरी कर दी. याद करिए अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल तक आतंकवाद के सवाल पर लगभग सभी राजनीतिक दल एका बनाये हुए थे. लेकिन दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस के अंदर जो सत्ता संघर्ष पनपा है उसने आतंकवाद को राजनीतिक हथियार के रूप में सामने ला खड़ा किया है. खुद कांग्रेस के अंदर एक वर्ग अपना ही विपक्ष हो जाने की योजना पर काम कर रहा है और हिन्दू तथा हिन्दुत्व का दो स्वरूप बताकर एक स्वरूप को आरएसएस से जोड़कर उसे आतंकी गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश कर रहा है और हिन्दू के भगवा को अपनी वृहत राजनीति के साथ मिला लेने के लिए आतुर है. क्या भारत में यही आतंकवाद की राजनीति है जो रंगहीन, गंधहीन, स्पर्शहीन होने की बजाय रंगयुक्त, गंधयुक्त और स्पर्शयुक्त हो गयी है?

दिल्ली में तो नहीं लेकिन दिल्ली से दूर भोपाल में "आतंकवाद की राजनीति और मीडिया" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण शुरूआत जान पड़ती है. स्पंदन नामक एक गैर सरकारी संस्था ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था और उस विषय पर बोलने के लिए वक्ताओं को आमंत्रित किया जो तात्कालिक तौर पर बहुत प्रासंगिक है. इस संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रवक्ता राम माधव और दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल उपस्थित थे. दोनों ही वक्ता भगवा आतंकवाद पर बोलने खड़े हुए तो एक खास फर्क नजर आया. मसलन राम माधव पूरी तरह इस बात से बचे कि भगवा आतंकवाद के साथ संघ का नामकरण नहीं किया जाना चाहिए. इसके लिए संघ के अपने तर्क और विश्लेषण हैं. लेकिन भगवा आतंकवाद के एक शब्दमात्र ने संघ को सुरक्षात्मक स्थिति में ला खड़ा किया है. नहीं तो अब तक संघ के कार्यकर्ता अक्सर यह तर्क दिया करते थे कि यह सच है कि हर मुसलमान आतंकवादी नहीं है लेकिन ऐसा क्यों है कि हर आतंकवादी मुसलमान है? भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग करके गृहमंत्री ने राजनीतिक रूप से ही सही, संघ और उससे जुड़े संगठनों को बैकफुट पर कर दिया है. लेकिन क्या संघ का बैकफुट पर जाना उसकी अपनी स्वीकारोक्ति है कि वह भगवा आतंकवाद को पोषित करता है? जवाब संघ की ओर से नहीं बल्कि एक अन्य हिन्दुवादी राजनीतिक दल शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक प्रेम शुक्ल देते हैं. वक्ता के बतौर बोलते हुए उन्होंने कहा कि "आतंक का रंग निर्धारण करने से पहले आतंक के ढंग को समझना होगा. इस ढंग को समझने के लिए जिस आंख की जरूरत है उसका भारत में सर्वथा अभाव है. वह आंख कुछ और नहीं बल्कि मीडिया है." इस मीडिया का भारत में आतंकवाद को कैसा स्थान मिला है इसका एक उदाहरण उसी कार्यक्रम के अगले दिन की रिपोर्टिंग से अखबारों को देखकर मिला जब अखबारों ने एक टोंकाटांकी को आतंक पर हुई बहस से बड़ा विषय मान लिया. भारतीय मीडिया का चरित्र में इस मामले में नासमझी वाला है. अगर हमारे नेताओं के पास ही कोई विश्वदृष्टि नहीं है तो पत्रकारों से उम्मीद करना कि वे आतंकवाद की वैश्विक उपस्थिति को आंकने के लिए अपनी कोई वैश्विक दृष्टि विकसित कर लेंगे, थोड़ी नासमझी होगी.

जिन्हें हम विश्वदृष्टिवाला पत्रकार मानते हैं जरा उनका नजरिया देखिए. कुलदीप नैय्यर ने पाकिस्तान से प्रकाशित होनेवाले एक अखबार डॉन में 19 फरवरी 2010 को एक लेख लिखा. लेख में उन्होंने देश में बढ़ते हिन्दू आतंकवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा है कि "More worrisome are the Hindu extremists rearing their head. The murder of police officer Hemant Karkare, who was probing the Malegaon blasts, was the doing of the Vishwa Hindu Parishad or Bajrang Dal." यह कुलदीप नैय्यर हैं जो अपनी ओर से ही भारतीय अदालत को धत्ता बताए हुए दुनिया को बता रहे हैं कि हेमंत करकरे को कसाब ने नहीं बल्कि विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने मार दिया जबकि उस घटना का एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी सिपाही बयान दे चुका है कि कसाब ने ही तीनों पुलिसवालों की हत्या की थी जिसमें हेमंत करकरे भी शामिल थे. लेकिन भारतीय राजनीति और मीडिया में आतंकवाद की राजनीति कुछ इसी अंदाज-ए-बयां से मौजूं हैं और हम तमाशाई मानसिकता वाले लोग तमाशा देखकर ताली बजा देते हैं. ऐसे राजनीतिक हमलों से भले ही राममाधव यह कहते हुए रक्षात्मक हो जाते हों कि "कुछ इक्का दुक्का बम धमाकों को आप हिन्दू आतंकवाद नहीं कह सकते तो उनका तर्क बहुत कमजोर और भोथरा नजर आता है. प्रेम शुक्ल कहते हैं कि भारत की विश्वदृष्टि आतंकी कार्रवाईयों द्वारा विश्व पर किसी धर्म विशेष का परचम फहराने की बिल्कुल ही नहीं है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि भारत कायरों और कमजोर लोगों का देश है. प्रेम शुक्ल ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात कही कि आतंक की वैश्विक राजनीति में भारतीय हुक्मरान और मीडिया उन्हीं शब्दावलियों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसको यूरोप और अमेरिका ने ईजाद किया है. यूरोप और अमेरिका सेकुलरिज्म को बल के रूप में इस्तेमाल करते हैं जबकि हमारे यहां इसका इस्तेमाल छल के रूप में करते हैं." हिन्दू या मुस्लिम आतंकवाद पर सोच विचार करनेवाले लोगों को कम से कम इतना तो विचार करना ही होगा. भारत में आतंकवाद की राजनीति जड़ न जमाने पाये इसके लिए यह बहुत जरूरी है. मीडिया की भूमिका इसीलिए इस बहस में बहुत अहम है.

Subscribe to comments feed Comments (4 posted):

santosh on 02 September, 2010 20:52;04
avatar
pls provide metter
Thumbs Up Thumbs Down
0
prashant mehrishi on 02 September, 2010 21:21;15
avatar
संजय जी आपने अपनी सोच के आधार पर विश्लेषण मैं प्रेम शुक्ल जी और राम माधव जी के विचारो की तुलना करने का प्रयास किया है लेकिन ये दोनों अलग अलग काम कर रहे हैं . राम माधव जी इस लिए रक्षात्मक हुए क्योकि उनका संगठन व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है अगर आतंक से नाम जुड़ेगा तो हिन्दू समाज शाखाओ मैं बच्चे नहीं भेजेगा क्योकि वैसे ही इक्का दुक्का लड़के हैं और करियर के प्रति अति चिंतित इसलिए हम तो दूर दूर तक भी आतंक की बात नहीं करते जबकि हिन्दू समाज का एक वेर्ग हमारे दंड की मजाक उडाता है और शिव सेना को दुष्टों के संहारक के रूप मैं अपनी विचारधारा के निकट पाता है . सामाजिक संस्कृतिक संगठन और राजनेतिक संगठन की सोच मैं जो अंतर होता है वाही ये है . पर ये दोनों ही आज इस बिकाऊ मीडिया, बिकाऊ नेता बिकाऊ अधिकारी बिकाऊ नयायपालिका के देश मैं आवश्यक हैं
Thumbs Up Thumbs Down
1
वीरेन्द्र जैन on 02 September, 2010 23:31;15
avatar
पहली बात तो यह कि स्पन्दन एक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था है जिसमें सुप्रसिद्ध कथा लेखिका उर्मिला शिरीष, डा. शिरीष शर्मा, सुप्रसिद्ध चित्रकार गायत्री गौड़, सहित कथाकार मुकेश वर्मा आदि जुड़े हैं और जिस संस्था ने पिछले वर्ष से प्रदेश सरकार की पक्षपातपूर्ण नीतियों से दुखी होकर अपनी ओर से ढेर सारे वार्षिक पुरस्कार देने का फैसला किया है व कथा कहानी, आलोचना, चित्रकला, के लिए युवाओं को पुरस्कार दिये हैं। समग्र योगदान के लिए मृदला गर्ग को पुरस्कृत किया था। स्पन्दन एक रर्जिस्टर्ड संस्था है और संघी लोग इसके नाम का गलत स्तेमाल कर रहे हैं। स्पन्दन का इनके अभियान से कुछ भी लेना देना नहीं है।
2- आतंकवाद के विरोध को साम्प्रदायिक बनाने वालों की कलई खुल जाने से वे मुँह जोरी कर रहे हैं कि चार पाँच घटनाओं से आतंकवाद को भगवा आतंकवाद नहीं कहा जा सकता। पता नहीं इनके शास्त्रों एं कितने बम विष्फोटों के बाद आतंकवाद कहने की परम्परा है और क्या ये स्वयं भी उसका पालन करते रहे हैं?

3- संघ सिर्फ, सिर्फ और सिर्फ एक राजनैतिक संघटन है जो अपनी राजनीति पर अपराधबोध का शिकार होने के कारण उसे छुपाने की कोशिश करता है किंतु समर्थन उसी राजनीति का करता है जिसमें होने से इंकार करता रहता है।
Thumbs Up Thumbs Down
1
Dr pawan on 03 September, 2010 13:32;51
avatar
media congress SP RJD comrades and like virender jain people and political outfit is trying to eliminate the Hindu from this country .i want to ask from kuldeep nayyar on which proof he wrote in newspaper that karkare killed by VHP activist ,Kuldeep nayyar wanted awards i think from pak govt
or international organisation
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 4 | displaying: 1 - 4

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image संजय तिवारी आप जहां तक सोच सकते हैं इंटरनेट आपको वह करने का मौका देता है. अभी तक मानव सभ्यता ने जितने भी मीडिया माध्यमों का उपयोग किया है यह उन सबमें अनूठा, प्रभावी और सर्वगुण संपन्न है. सूचना लेने देने के तीन माध्यमों दृश्य, श्रवण और पाठ को एक ही धागे में लपेटे नया मीडिया उत्पादन और पहुंच दोनों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे नये मीडिया का जनहित के लिए भरपूर उपयोग हो, विस्फोट.कॉम उसी दिशा में उठा एक कदम है. sanjaytiwari07@gmail.com
Rate this article
5.00
More from सभा-संगत
Previous
image
परिवार के लिए सत्ता का संकल्प
पिछले दो तीन दिनों से मुंबई से प्रकाशित होनेवाले अखबारों के लिए एक अनिवार्य खबर छप रही है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे इस साल दशहरा रैली को संबोधित करेंगे. मुंबई के अखबारों की यह उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि पिछले साल खराब स्वास्थ्य के कारण बाल ठाकरे उस शिवाजी मैदान में दशहरे के दिन नहीं आ पाये थे जहां उनके पिता प्रबोधनकार ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति को सौंपा था. ...
image
ब्लागरी का बवाल और आचार संहिता का सवाल
वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दो दिवसीय ब्लाग कार्यशाला व सेमीनार से यह बात तो उभर कर सामने आई कि हिंदी ब्लॉगिंग के लिए किसी आचार संहिता या रेगुलेटरी बोर्ड या फिर पंचायत जैसी किसी संस्था के लिए कोई गुंजाईश ही नहीं है। दरअसल यह संभव ही नहीं है। दूसरी बात यह कि अगर कानून है तो हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भले ही अपराधी हमेशा पुलिस से दो कदम आगे ही होता है लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। इसलिए स्व-नैतिकता ही ब्लॉगिंग में सबसे अनिवार्य तत्व है, यही एक ब्लॉगर की ब्लॉगिंग के लिए आचार संहिता है।...
image
मानवीय मूल्यों की अमानवीय कार्यशाला पर मीडिया की मुहर
इस खबर को लिखने की कोई इच्छा नहीं थी.कारण भी साफ था. उदघाटन और समापन की औपचारिकताओं के अलावा इसमें कुछ दिखा नहीं.. कुछ समूह चर्चा भी हुई थी जिसे समापन की जल्दबाजी में शीघ्रता से समाप्त कर दिया गया। दूसरे दिन के अखबारों में खबर भी छपी. लेकिन तीसरे दिन जब बाकायदा समापन का सचित्र समाचार पढा तो मन हुआ कि अब तो खबर लिखनी ही पडेगी। दो दिन की ‘राष्ट्रीय गोष्ठी’ जो एक दिन में ही समाप्त हो गई, को दो दिन की बताकर मानवीय मूल्यों की चर्चा में मीडिया ने वास्तव में अमानवीय कार्य किया है....
image
माया के आगे बेबस मायानगरी
राजनीति में जाइये तो भी वहीं चिता दिखेगी. नौकरशाही में देखिए वे भी परेशान हैं उसी समस्या से. संत महंत समाज में भी वही एक चिंता है. सामाजिक कार्यकर्ता भी उसी समस्या का रोना रो रहा है. ये तो वास्तविक जीवन को रोजमर्रा की जिंदगी में जीनेवाले लोग हैं. अगर वे रोएं तो तो रोएं पर वे भला क्यों रोएं जो उस समस्या से कल्पना के तौर पर ही सही समाधान खोजकर लाते हैं? फिल्मी समाज के सामने भला वही समस्या कैसे हो सकती है जो समाज के बाकी सक्रिय हिस्से में समाहित है?...
image
मीडिया खड़ा बाजार में, नहीं किसी की खैर
भौतिकता से दग्ध मानवता को शांति और दिशा देने का काम भारतीय मूल्य और दर्शन ही करेंगे। भारतीय मूल्यों और राष्ट्रीय भावना को संरक्षित करने और प्रसारित करने की जिम्मेदारी मीडिया को निभानी होगी। आज भारतीय मूल्यों और परंंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया भी इसमें शामिल है। मीडिया को मर्यादित होना होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इंडियन मीडिया सेंटर की बैठक में समापन उद्बोधन देते हुए ये बातें कही।...
image
आतंकवाद की राजनीति और मीडिया
क्या आतंकवाद बौद्धिक स्तर पर इतना विकसित हो चुका है कि उसका राजनीतिक धरातल तैयार हो सके? इस जटिल प्रश्न का उत्तर सरल नहीं है. जो लोग अल-कायदा को आतंकी संगठन बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं वे भी शायद इसे इस्लामिक चरमपंथ कहना ज्यादा मुनासिब समझेंगे बनिस्बत कि आतंकवाद के दर्शन में निहित राजनीति को मान्यता प्रदान करें. लेकिन मुस्लिम देशों में आतंकी गतिविधियों के द्वारा दुनियाभर में थरथराहट पैदा करनेवाले इस्लामिक विद्वान इसे उस राजनीति की प्रतिक्रिया मानते हैं जिसके वैचारिक आक्रमण के कारण इस्लाम को खतरा पैदा हो गया है. शायद इसीलिए "जिहाद" जरूरी हो गया था. ...
image
कारपोरेट पत्रकारों की समाजवादी चिंता
11 जुलाई को सुप्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा का जन्म दिन था। हर साल की तरह इस साल भी 'संवाद 2010' के तहत एक परिचर्चा 'लॉबींयग, पैसे के बदल खबर और समकालीन पत्रकारिता' का आयोजन किया गया था। इस परिचर्चा में देश के कई दिग्गज पत्रकार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में जुटें और अपने विचार रखे।...
image
घर में बढ़ती विदेशी घुसपैठ
घुसपैठ और सामान्य आवाजाही में फर्क है। दुनियाभर में अपनी आवश्यकताओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आबादी की आवाजाही सामान्य बात है। लेकिन घुसपैठ सुनियोजित और रणनीतिक है। अर्थात भारत में घुसपैठ आवश्यकता या परिस्थितियों के कारण नहीं बल्कि किसी खास मकसद का हिस्सा है। इनका आगमन, बसाहट और निवास सब रणनीतिक होता है।...
image
समाज में ही आन्दोलन नहीं हैं तो मीडिया क्या करे?
दिल्ली में यूँ तो रोज़ाना अनेक गोष्ठियां अनेक विषयों पर होती रहती हैं, लेकिन ऐसी गोष्ठियां कभी-कभार ही होती हैं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, विशेषज्ञ, पेशेवर, कार्यकर्ता आदि एक साथ किसी एक मुद्दे पर अपना नज़रिया पेश करते हों. शुक्रवार की शाम दक्षिण दिल्ली के हैबिटैट सेंटर में ऐसी ही एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 'अभिव्‍यक्ति माध्‍यमों में आम आदमी' विषय पर चर्चा हुई....
image
पत्रकारिता में साहित्य का होना न होना
वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा के माननेवाले लोगों में काम करने की शैली में वैसे तो कोई खास अंतर नहीं होता लेकिन दोनों के व्यवहार में एक साफ अंतर दिखाई देगा. दोनों ही पहले से निर्धारित निष्कर्ष पर पहुंचते हैं लेकिन तरीका थोड़ा अलग होता है. दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थक संवाद इत्यादि में बहुत कम विश्वास करता है. वह सीधे दिशानिर्देश जारी करता है जबकि वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग दिखावे के लिए ही सही बहस करते हैं. भले ही बहस में परिवर्तन की किसी भी गुंजाइश को स्वीकार न करें लेकिन कम से कम बहस की गुंजाइश तो रखते ही है. ऐसी ही एक बहस का आयोजन मंगलवार की शाम इंडिया हैबिटेट सेन्टर में ढेर सारे वामपंथी विचारधारा से जुड़े बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुई. ...
image
मिस्टर चिदम्बरम! गो बैक
जिस वक्त चिदम्बरम नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने तरीकों के समर्थन में भाषण देने जेएनयू पहुंचे पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था. संभवत: चिदम्बरम जानते थे कि वे उस बौद्धिक गढ़ में नक्सलवाद के सफाये का समर्थन करने जा रहे हैं जहां से बौद्धिक खुराक मिलने का आरोप लगता रहा है. यहां के छात्रों का आरोप है कि जेएनयू में पहुंच बनाने के लिए उन्होंने अपनी बौद्धिक तर्क क्षमता के साथ साथ अपनी प्रशासनिक क्षमता का भी इस्तेमाल किया. ...
image
हिंदी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को रिपोर्ट करनेवाले फिल्म पत्रकार और समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज का कहना है कि हिन्दी सिनेमा मुंबई की बपौती नहीं है. यह बात उन्होंने जयपुर में आयोजित एक संवाद में कही. ...
image
बनी रहेगी वैकल्पिक मीडिया की जरूरत
आवारा पूंजी की मीडिया पर पकड़ मजबूत हुई है और इस पकड़ ने खबर को मनोरंजन में बदल दिया है। राहुल महाजन, मल्लिका शेरावत या राखी सावंत जैसे चरित्रों का मीडिया सुर्खियों में होने के कारण भी यही है। मनोरंजन की प्रवृत्ति स्थिर नहीं है। अतः ये चरित्र भी तेजी से बदलते और आते जाते है।...
image
गांधी कथा के महात्मा गांधी
नारायण भाई देसाई के बारे में अनुपम मिश्र द्वारा दिया जाने वाला परिचय सबसे सटीक है. अनुपम मिश्र कहते हैं - "नारायण भाई ऐसे शख्स हैं जिन्हें पहले गांधी जी ने जाना. उन्होंने तो गांधी जी को बाद में जाना." अनुपम मिश्र बिल्कुल सही कह रहे हैं. गांधी के छायारूप सचिव महादेवभाई देसाई के बेटे नारायण भाई देसाई गांधी की गोद में पलकर बड़े हुए हैं....
image
भाषा भी होती है सर्वहारा, दलित और सवर्ण
बड़ोदरा में भाषा अनुसंधान एवं प्रकाशन संस्था ने एक बेहतरिन आयोजन किया। जिसमें भाषा और बोली के सवाल पर देश भर के विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। भाषा के सवाल पर इतने बड़े पैमाने पर विद्वानों के जुटान का शायद यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम था। प्रोफेसर गणेशी देवी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम को बड़ोदरा की स्थानीय मीडिया में तो अच्छी कवरेज मिली लेकिन नहीं कह सकता उसके बाहर वह खबर बनी या नहीं। ...
image
बिल्डरों, ठेकेदारों और सरकारी अफसरों का 'हिन्दू' समागम
भाजपा नेता, सरकारी अमला, बिल्डर-ठेकेदार और रसूखदारों के समर्थन-सहयोग से भोपाल में हिन्दू संगम सम्पन्न तो हो गया, लेकिन संघ जैसा चाहता था, वैसा हिन्दू समागम तो तब भी नहीं हुआ। इन सब की भीड़ में संघ और उसके कार्यकर्ता दोनों ही कहीं गुम गये। लेकिन शायद यही नया संघ है, जहां वह दिल से नहीं दिमाग से चलता है। यह संघ अपने स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं से नहीं समर्थकों से चलता है। इस संघ में कार्यकर्ता कम हो गए, नेता बढ़ गए। यह संघ क्लालिटी नहीं, क्वांटिटी चाहता है। भीड़ के लिए वह कुछ भी करेगा। ...
image
अंबेडकर और गांधी : संवाद जारी है
बाबासाहब अम्बेडकर और महात्मा गांधी सिर्फ दो व्यक्ति नहीं, दो 'स्कूल' हैं, दो वैचारिक केन्द्र हैं, दो संस्थाएं हैं। दोनों आधुनिक भारत के सर्वाधिक विवादास्पद चरित्रों में हैं। चूंकि दोनों लीक से हटकर चले, इसलिए उन पर उनके समय से लेकर आज तक सवाल उठाए जाते रहे हैं। दोनों की मंजिल एक-दूसरे से जितनी मिलती थी, रास्ते उतने ही जुदा थे।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2