Tag: आईपीएल
ट्विटर की ट्वीट पर धराशायी हुआ आईपीएल
आईपीएल काण्ड का सबसे सुखद पहलू क्या है? अव्वल तो आप यह मानेंगे नहीं कि आईपीएल में कुछ सुखद भी हो रहा है लेकिन आप ध्यान से देखेंगे तो पायेंगे कि इस काण्ड में एक सुखद अध्याय जुड़ा है जो मीडिया के नये स्वरूप को हमारे सामने ला रहा है. यही इस काण्ड का सबसे सुखद पहलू है. ...राजनीतिक आईपीएल में भी मैच फिक्सिंग!
यों आईपीएल का फाइनल इतवार को हो जाएगा पर संसद में चल रहा लीग मैच खत्म नहीं हो रहा। सो शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में कामकाज ठप रहा। अबके समूचा विपक्ष जेपीसी की मांग पर अड़ा। तो सरकार के होश फाख्ता हो गए। विवाद में शरद पवार-प्रफुल्ल पटेल का नाम गले की हड्डी बना। संसद में कुछ ने इस्तीफा मांगा तो कुछ जांच की मांग पर ही सिमटे रहे।...आईपीएल में कैसे और कहां से बरस रहा है पैसा?
कभी सोचा है आपने कि आखिर आठ-दस टीमों के खेलने-खिलाने से आईपीएल में कैसे और कहां से ऐसा पैसा बरस रहा है? आखिर क्यों तमाम घृणित किस्म की राजनीतिक जोड़तोड़ से, जाने कहां-कहां से करोड़ों जुगाड़कर बड़े-बड़े दिग्गज इस पर दांव लगा रहे हैं? ...बीसीसीआई में मारवाड़ी बनाम मराठी की जंग
मैदान के बाहर राजनीति की पिच पर क्रिकेट के असल खिलाड़ी शरद पवार का दांव देखिए. अपनी अकड़ में थरूर को सबक सिखाने की कसम लेनेवाले ललित मोदी कांग्रेस के कोपभाजन के शिकार होने को है. सब यह समझ रहे हैं कि थरूर के खिलाफ अभियान चलाने का खामियाजा ललित मोदी को भुगतना पड़ेगा और प्रवर्तन निदेशालय सहित आयकर विभाग की आठ अलग अलग टीमें मोदी का खैरमकदम करेंगी. अब यहां असल खिलाड़ी ने दांव चल दिया. आईपीएल के अगले अध्यक्ष शशांक मनोहर होंगे. ...आईपीएल के गठन की असली कहानी
पिछले एक सप्ताह से क्रिकेट की आईपीएल लीग की कोच्चि टीम को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच ऐसी तलवारें खिंची की शशि थरूर की विदाई हो गयी. उनके खिलाफ जिस तरह से आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने अभियान छेड़ा उसे गहराई से समझने पर साफ हो जाता है कि एक कबाड़ी अनिवासी बुद्धिजीवी के प्रोफ़ेसर प्यारेलाल बनते ही उसके चेहरे पर कालिख पोत कर बदनामी की डुगडुगी बजाने में कामयाब हुआ है....जानिए जनाब ललित मोदी को
पूरे देश को आईपीएल की खूंटी पर टांग देनेवाले ललित मोदी आखिर हैं कौन? हब्सियों की तरह अनवरत अंग्रेजी बोलने में सिद्धहस्त ललित मोदी के जीवन की कहानी कम दिलचस्प नहीं है. क्रिकेट को पूंजी का खेल बना देनेवाले ललित मोदी बड़े शिकार करने में विश्वास करते हैं भले ही इसके लिए कोई कीमत चुकानी पड़ जाए. अपने मां की सहेली से शादी रचाने वाले ललित मोदी ने शशि थरूर से एक छोटी सी खुन्नस पर ऐसा खेल किया कि शशि थरूर को अपने मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ गया. ...जब खेल मुकाबिल हो तो आईपीएल उछालो
साल 2007 में खेल शुरू होता है जी समूह के सुभाष चन्द्रा द्वारा आईसीएल बनाने से. सुभाष चंद्रा अपना खेल चैनल लेकर आनेवाले थे. मामला अटक गया. बीसीसीआई के दांव से सुभाष चंद्रा पटखनी खा गये. उन्हें क्रिकेट मैचों के प्रसारण अधिकार खरीदने ही नहीं दिये गये. मामला कोर्ट कचहरी तक गया. लेकिन बात नहीं बनी. ऐसे ही वक्त में उन्होंने घरेलू क्रिकेट की टीमों के लिए इंडियन क्रिकेट लीग बना दी. ...आईपीएल की गुगली और 'वो'
दूसरी बीवी का कनफोड़ू शोर अभी ठीक से थमा भी नहीं कि अब तीसरी बीवी का किस्सा गूंजने लगा। शोएब मलिक ने आयशा को तलाक तो दिया पर हायतौबा ऐसी मची, तीन दिन पहले ही सानिया से निकाह हो गया। अब रस्में निकाहनामे के बाद पूरी हो रहीं पर तीसरी बीवी का किस्सा सीधे राजनीति से जुड़ा है। दो-तीन दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं कि विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर तीसरी शादी करने जा रहे है। अब भले थरूर तलाक देकर तीसरी शादी रचा लें पर विवादों से थरूर का रिश्ता ऐसा, जिसका तलाक शायद कभी न हो।...बाईस हजार करोड़ का आईपीएल, कमाएगा पांच हजार करोड़
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] के आयुक्त ललित मोदी ने बुधवार को कहा, विश्व भर में प्रशंसकों की बढ़ती तादाद और बड़ी संख्या में विज्ञापनदाताओं के जुड़ने से यह ट्वंटी-20 लीग इस सत्र में एक अरब अमेरिकी डालर की कमाई करेगा। स्वतंत्र ब्रांड परामर्शदात्री ब्रांड फाइनेंस ने भी ब्रांड आईपीएल की कीमत चार अरब 13 करोड़ डालर आंकी है। यह कीमत पिछले साल से दोगुनी है।...लोडिंग, बफरिंग का शिकार हो गया आईपीएल
तीसरी बार आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमीयर लीग के लिए केवल बाल ठाकरे ही संकट नहीं थे जिन्होंने आष्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत न आने देने की बात कहकर बीसीसीआई को परेशान कर दिया था. ऐसा लगता है कि बीसीसीआई में आईपीएल के प्रभारी और कमिश्नर ललित मोदी ही इसके जन्मदाता भी थे और अब वही इस खेल को मार भी देंगे. ...- आलोक तोमर की आपबीती
- वह गुजरात जिसे आप नहीं जानते
- हिन्दू आतंकवाद का अतिवाद
- सिमी से भी खतरनाक है संघ का स्वरूप
- बाबा रामदेव का दांव
बहुत अच्छा व सच्चाईयो पर आधारित लेख है। सेकुलर भारत के निर्माँण मे ऐसे लेख का अहम योगदान होगा. संपादक- आपकी आवाज़.कांम
बहुत अच्छा व सच्चाईयो पर आधारित लेख है। सेकुलर भारत के निर्माँण मे ऐसे लेख का अहम योगदान होगा. संपादक- आपकी आवाज़.कांम
सिक्के के दुसरे पहलू की तरफ इशारा कर अनिल ज्जी ने सदा की तरह सार्थक हस्तक्षेप किया है. बहुत सशक्त लेखन. निश्चय ही लेख में ...
सिक्के के दुसरे पहलू की तरफ इशारा कर अनिल ज्जी ने सदा की तरह सार्थक हस्तक्षेप किया है. बहुत सशक्त लेखन. निश्चय ही लेख में ...
सिक्के के दुसरे पहलू की तरफ इशारा कर अनिल ज्जी ने सदा की तरह सार्थक हस्तक्षेप किया है. बहुत सशक्त लेखन. निश्चय ही लेख में ...

