Home | बियाबान में शोर | अखबारों की कमी ब्लाग ने पूरी कर दी

अखबारों की कमी ब्लाग ने पूरी कर दी

image इंडियन एक्सप्रेस की मीटिंग में बोलते हुए प्रभाष जोशी, चंडीगढ़- 5 अगस्त 1979.

प्रभाष जोशी के असामयिक निधन से हिन्दी ब्लाग जगत भी स्तब्ध है. हिन्दी ब्लाग जगत में प्रभाष जोशी को जानने या फिर उनको पढ़नेवाले ब्लागर लगातार उनके ऊपर लिख रहे हैं. हिन्दी के ब्लाग एग्रीगेटर ब्लागवाणी ने प्रभाष जी के निधन पर उनके ऊपर जो भी पोस्ट लिखी जा रही हैं उनका एक विशेष लिंक क्रियेट किया है जो ब्लागवाणी के शीर्ष पर ही मौजूद है. चिट्ठाचर्चा में भी अब तक दो बार चर्चाएं हो चुकी हैं. ब्लाग जगत में जिस तरह से प्रभाष जोशी को लेकर चर्चा हुई है उससे दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स की बदमाशी भी दरकिनार हो जाती है. एक चर्चा हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं.

प्रभाष जोशी नये विचार और नयेपन के लिए हमेशा तैयार रहते थे और उस्का विरोध करने की बजाय उसका स्वागत करते थे। नयी तकनीकि के घोड़े पर सवार होकर जब ब्लाग ने अपना पैर पसारा तो प्रभाष जोशी ने इसका विरोध करने की बजाय इसका स्वागत किया। वे खास कुछ समझते नहीं थे तकनीकि लेकिन इतना जरूर समझते थे कि मीडिया को लोकतांत्रीकरण हो गया है और ब्लाग उसका सबसे ताकतवर हथियार बनकर उभरा है। इसलिए प्रभाष जी के निधन पर ब्लाग जगत शोकातुर होता है, तो इसे प्रभाष जोशी को ब्लाग जगत की श्रद्धांजलि माननी चाहिए।

ब्लागवाणी की विशेष कृपा से ब्लाग जगत में प्रभाष जोशी के बारे में जो कुछ लिखा जा रहा है उसे एक स्थान पर देखा जा सकता है। प्रभाष जोशी को टैग रूप में ब्लागवाणी ने विशेष लिंक बनाया है जिसके कारण उनसे जुड़े पुराने लेख भी नत्थी हैं। बहुत दिन नहीं बीता जब उनका जन्मदिन बीता था। जन्मदिन को चार महीना भी नहीं बीता था कि प्रभाष जी नश्वर देह को छोड़कर चले गये। निधन के तीन घण्टे के अंदर ही ब्लाग जगत में पहली खबर कबाड़खाना पर आयी है। प्रभाष जोशी नहीं रहे इसे खबर तो क्या सिर्फ सूचना कहें। सिर्फ एक लाइन। लेकिन 19 मिनट बाद एक लाइन की सूचना के बाद पूरी खबर किस्सागोई पर गयी. रात के 3.22 मिनट पर. राजीव मिश्रा लिखते हैं कि "अचानक रात के तीन बजे आफिस से खबर आयी कि प्रभाष जोशी नहीं रहे." और हां, तुरंत समीर लाल की टिप्पणी भी कि- हमारी विनम्र श्रद्धांजलि. कौन कहता है कि ब्लागर दिन रात सक्रिय नहीं रहते?

रात के तीन सवा तीन बजे की इन प्राथमिक सूचनाओं के बाद जैसे जैसे उजाला फैला प्रभाष जोशी के जाने की काली सूचना पर सबने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की. पहली टिप्पणी दर्ज हुई अलबेला खत्री की. उन्होंने कहा - "उनके निधन से उस शम्मे उम्मीद की लौ मद्धिम हो गयी है जिसकी रोशनी में देश की पतोन्मुखी पत्रकारिता को सही दिशा दिखाकर उसकी दशा सुधारने की आस बंधी हुई थी." टिप्पणी के रूप में एक बार फिर ब्लाग जगत की श्रद्धांजलि. फिर हर्षवर्धन त्रिपाठी की टिप्पणी. हर्ष की टिप्पणी के पहले विनीत की विनती- "इन सबके वाबजूद प्रभाष जोशी को एक ऐसे कर्मठ पत्रकार के तौर पर जाना जाएगा जो कि अपनी जिदों को व्यावहारिक रुप देता है,नई पीढ़ी के लोगों को गलत या असहमत होने पर खुल्लम-खुल्ला चैलेंज करता है,अपनी बात ठसक के साथ रखता है और सक्रियता को पूजा और अराधना को पर्याय मानता है।" अब संजीत त्रिपाठी की श्रद्धांजलि. इन श्रद्धांजलियों के बीच रवीन्द्र रंजन का एक बड़ा ही महत्वपूर्ण सवाल- अब कौन करेगा कागद कारे? जवाब दिया अविनाश वाचस्पति ने- प्रभाष जोशी यहीं हैं और यही रहेंगे. लेकिन कैसे? उनकी देह गयी है, रूह नहीं.

इसके अलावा नारदमुनि का नमन, फिर संजय पटेल की सूचना कि दिल्ली जाकर भी प्रभाष जोशी कभी मालवा से दूर नहीं हुए. बिल्कुल सही है. दिल्ली में रहते हुए भी प्रभाष जोशी मालवा में रमे रहे और जब जहां जैसे मौका मिलता मालवा को याद जरूर करते. अंशु निराश हैं- प्रभाष जी के जाने से पत्रकारिता की वह पीढ़ी खत्म हो गयी जिस पर पत्रकारिता को नाज था. अंशु की निराशा बहुत भयंकर है. वे लिखते हैं- दर्जनों ऐसे हैं जो प्रभाष जोशी की पाठशाला से निकलकर संपादक बने हैं, लेकिन उनमें से एक भी ऐसा नहीं है जो प्रभाष जोशी की जगह ले सके. शायद अंशु सही कह रहे हैं. लेकिन अंशु से आप भी कहिए कि उम्मीद पर दुनिया कायम है. कमलकांत बुधकर भी आखिर कह ही रहे हैं कि हिन्दी पत्रकारिता में जमीनी जुड़ाव, सांस्कृतिक चेतना और बेलाग प्रखरता की चर्चा अब किस नाम से शुरू हुआ करेगी?

क्या आप कोई संकेत दे सकते हैं?......जवाब आप खोजिए लेकिन इरफान का कार्टून कह रहा है- चौथा खम्भा कमजोर हो गया. इसमें कोई दो राय नहीं. और आखिर में मीडियामार्ग की चुनौती- क्या रामकृपाल सिंह (नवभारत टाइम्स के संपादक) को यह खबर सिंगल कालम की भी नहीं लगी? दैनिक जागरण ने तो मेल करके एक कालम की खबर छापने की हिदायत दी थी लेकिन रामकृपाल सिंह ने ऐसा क्यों किया? (चिट्ठाचर्चा में संजय तिवारी)

(विस्फोट पर प्रभाष जी पर उपलब्ध सामग्री को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. प्रभाष जी द्वारा विस्फोट पर जो कुछ लिखा गया है उसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Subscribe to comments feed Comments (6 posted):

अविनाश वाचस्‍पति on 08 November, 2009 10:13;29
avatar
माननीय प्रभाष जोशी जी कह रहे हैं रामकृपाल सिंह की चर्चा मत करो, बहुत बदनाम हो जाएगा, इसमें उसका कोई दोष नहीं है। वो तो मेरे घर भी आया था पर उसके पेट पर दिमाग हावी हो गया, कृपा तो है इस पर राम की पर यह सिंह न बन सका।
Thumbs Up Thumbs Down
0
NITAFord25 on 13 July, 2010 12:08;08
avatar
People deserve good life time and <a href="http://bestfinance-blog.com">loan</a> or college loan would make it much better. Just because people's freedom is based on money.
Thumbs Up Thumbs Down
0
buy essays on 29 July, 2010 01:46;41
avatar
I usually buy essay and pre written essay about this post.
Thumbs Up Thumbs Down
0
editing service on 31 July, 2010 14:34;55
avatar
Human's life is not long, therefore we have to live it fast. Moreover, the essay buy service should help us to construct our career very quickly.
Thumbs Up Thumbs Down
0
buy term papers online on 06 August, 2010 16:56;22
avatar
Tired of wasting hours for biography term paper completing? Worry no more! Buy essay paper from buy custom essay online service and assure that you have an academic success.
Thumbs Up Thumbs Down
0
buy term paper on 06 August, 2010 18:50;30
avatar
Not everything have to be connected with buy term paper I’m having, but students however shouldfind buy term paper.
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 6 | displaying: 1 - 6

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
visfot news network विस्फोट.कॉम इंटरनेट पर नये दौर की पत्रकारिता में परंपरागत मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जो कि पूरी तरह से जनकेन्द्रित, वास्तविक और निहित स्वार्थी तत्वों के प्रभाव से मुक्त है. हमारा संपर्क है visfot@visfot.com
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
Tags
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2