Home | बियाबान में शोर | न्याय के नाम पर न करें राजनीति

न्याय के नाम पर न करें राजनीति

image

विगत कुछ दिनों से जो पूरा देश देख रहा है और सुन रहा है, वह भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है या यॅंू कहा जाए कि जख्मों को नमक-मिर्च लगे खंजर से कुरेदा और गहरा किया रहा है तो गलत नहीं होगा। गला फाड़कर चिल्लाने वाला मीडिया, भोपाल में डेरा डाले बड़े-बड़े चैनलों के सूट-बूट वाले तथाकथित बड़े पत्रकार, एक दूसरे पर भोपाल से दिल्ली तक कीचड़ उछालते, वो तमाम राजनेतागण, अफसोस कि आप सब ने भोपाल के दर्द को अपनी राजनीति की दुकान में बदल दिया है । क्या आप सब पिछले पच्चीस बरसों से सो रहे थे? या मूक दर्शक बने इस बात का इंतजार कर रहे थे, कि कब मौका आये और हम इसे अपने-अपने हितों के अनुरूप इस अवसर को भुनायें ।

बड़ा सवाल यह नहीं होना चाहिए कि आरोपी ऐंडरसन कैसे भगा ? सवाल यह होना चाहिए कि क्या पिछले पच्चीस सालों में हमने ऐसा कुछ किया है, कि आगे देश में और ”एक भोपाल” न बन पाये, शायद नहीं । आज भी देश में तमाम भ्रष्ट नेताओं और अफसरों का गठजोड़ है जो बहुत सशक्त होकर जनता के हित को नजर अंदाज कर अपनी जेबें भर रहा है । भोपाल सहित देश में अनेकों स्थानों पर ऐसे कारखानें और फैक्ट्रियां संचालित हैं जो कभी भी यमदूतों के रूप में प्रकट होकर गरीब जनता की जान ले सकते हैं । यह सब अमानवीय एवं गैर-कानूनी होने के साथ-साथ बिगड़ते पर्यावरण के लिए और घातक है । चाहे केन्द्र की सरकार हो या राज्य की, सब के सब इन कारखानों से ऑंख मूंदकर बैठे हैं । 

आज भोपाल के गैस पीड़ितों के लिए शोर मचा रहे सब लोग अपने गिरेबान में झांके और यह सोचें कि पिछले पच्चीस वर्षों में उन्होंने गैस-पीड़ितों के कल्याण के लिए अपनी ओर से कौन सा विशेष कार्य किया है ? ऐसा नहीं है कि इस पूरे प्रकरण में जो भी लीपा-पोती हुई है वह आज की है, न ही आज इस प्रकरण में कोई नये सबूत या गवाह जोड़े या घटाये गये हैं । वह तो सब 7 दिसम्बर 1984 को ही किया जा चुका था, जिस दिन इस देश से एंडरसन को भगाने का षडयंत्र रचा गया। गड़बड़ तो तभी हो चुकी थी जब देश के सर्वोच्च न्याय मंदिर के प्रमुख ने कानूनी धाराओं का प्रवाह कम कर एंडरसन सहित अन्य आरोपियों के बच निकलने या नाममात्र का दंड पाने का रास्ता बना दिया था । फिर इस सब को लेकर इतनी राजनीतिक दांव-पेंच आज क्यों । यह सब तो बहुत पहले ही किया जाना चाहिये था ताकि इतने लंबे समय के बाद गैस पीड़ितों को कोई सार्थक परिणाम प्राप्त हो पाता । पर शायद राजनीति इतनी ही घिनौनी है कि जब मुद्दा सामने आये तभी उस पर राजनीति करो ।

एंडरसन को सजा से गैस पीड़ितों को मानसिक संतोष जरूर प्राप्त हो सकता था पर उससे भी ज्यादा आवश्यक है, कि इन गैस पीड़ितों को शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक पुनुरूत्थान प्रदान किया जाये । केन्द्र सरकार और राज्य सरकार मिल कर इस बात की जांच करें कि क्या सचमुच यूनियन कार्बाइड भोपाल के आस-पास का भूमिगत जल दूषित व प्रदूषित है या सिर्फ यह कोरी अफवाह है । कैसे कोई संस्था वैज्ञानिक आधार पर यह दावा कर सकती है कि पानी दूषित है वहीं राज्य सरकार कहती है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, यूनियन कार्बाइड के आसपास का पानी बिल्कुल स्वच्छ है। हैरानी और दुख की बात है कि इन बिंदुओं पर आज तक मजबूती से कुछ भी नहीं हुआ है । 

गैस पीड़ितों के स्वास्थ कल्याण के लिए निर्मित भोपाल मेमोरियल अस्पताल ट्रस्टियों और वहां कार्यरत डॉक्टरों के आपसी झगड़े का मंच बन गया है । कौन, कब और कैसे इस ट्रस्ट का प्रमुख और सदस्य बन गया, यह आज भी भोपाल के 6 लाख गैस पीड़ितों को पता ही नहीं है । क्यों और किस के दबाव में अच्छे बड़े चिकित्सों ने इस अस्पताल से किनारा कर लिया, इसका उत्तर किसी के पास नहीं है । ट्रस्ट के प्रमुख और अन्य सदस्य का क्या उत्तरदायित्व है यह कोई नहीं जानता, न गैस पीड़ित, न केन्द्र सरकार और न ही राज्य सरकार । हॉं जब भी मौका मिला इन सरकारों पर काबिज राजनेताओं ने अपने विरोधियों के खिलाफ गैस पीड़ितों के मुद्दे को सदा ही इस्तेमाल किया, ऐसा ही कुछ वर्तमान में भी हो रहा है । 

क्या इससे बड़ा भी कुछ अन्याय हो सकता है कि जिन्हें मौत ने बक्श दिया, उनका दम सरकार और भोपाल मेमोरियल ट्रस्ट अस्पताल निकालें । न जाने इस अन्याय और शोषण के खिलाफ कब ऐसी आवाज उठेगी कि बचे हुए बीमार गैस पीड़ितों को न्याय मिल सके। इस सारे घटनाक्रम में गैस-पीड़ितों के कल्याण के नाम पर काम कर रहे, स्वयंसेवी संगठन भी सवालों के दायरे में हैं । इन सब की भूमिका और कार्यशैली संतोषजनक नहीं है, ऐसा लगता है कि यह गैस पीड़ित उन आतंकी नक्सलियों से भी गये-गुजरे हो गए जिनके पक्ष में कोई राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बड़ा नाम जेल जाने को तैयार हो ।

कैंसर, किडनी, दमा, लगातार खांसी और कफ, दृष्टीहीनता, भूख में कमी, महिलाओं के मासिक चक्र में अनियमितता, लगातार बुखार, थकान, बदन दर्द जैसी बीमारियों के साथ-साथ जन्म के समय अनुवंशिक दोष या अपर्याप्त विकसित बच्चे आदि वह यह सब सौगातें हैं जो गैस कांड इन्हें दे गया है । यह सब उस दिन के बाद से आज तक पैदा होने वाली तीसरी पीढ़ी को भी स्थांतरित हो रहा है । इनका न्याय कौन करेगा ? क्या इस सब में भी एंडरसन का दोष है ? या फिर अमेरिका का दबाव कि इन छह लाख लोगों को उनके हाल पर छोड़ दो । यह तो सब हमारी और आपकी केन्द्र व राज्य सरकारों का दायित्व है जिसे उन्होंने ईमानदारी से पूरा नहीं किया है । 

भोपाल मेमोरियल हास्पिटल में अब प्राथमिकता गैस पीड़ित को नहीं है, उस ट्रस्ट ने अमानवीय होकर मजबूर गैस पीड़ितों से ज्यादा प्राथमिकता उनको देनी शुरू कर दी है जो उनसे ज्यादा आर्थिक रूप से मजबूत हैं और पैसे देकर अपना इलाज कराने में सक्षम हैं । क्या इस और सरकारों का ध्यान नहीं जाता ? क्या वो ट्रस्ट और उसके कर्ताधर्ता सब नियम कायदे-कानूनों से उपर हैं ? क्या उन पर किसी सरकार का भी नियंत्रण नहीं? एक आंकलन के मुताबिक छह लाख गैस पीड़ितों में से लगभग पच्चीस प्रतिशत गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं जो सम्पूर्ण उपचार के अभाव में हर माह 10 से 15 व्यक्ति के औसत से मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं । आज पच्चीस वर्ष बाद भी हम उन्हें मानसिक न्याय नहीं दे सके, लेकिन हमें उन्हें स्वास्थ रूपी शारीरिक न्याय, रोजगार और शिक्षा रूपी आर्थिक न्याय तो दे ही सकते हैं, जिसके लिए हमें किसी कानून की धारा को बढ़ाने या घटाने की आवश्यकता नहीं है बस आवश्यकता है तो मजबूत और निस्वार्थ राजनीतिक इच्छाशक्ति की जो इन गैस पीड़ितों का दर्द समझ सके ।

इस घटना ने पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित किया है । गैस कांड के बाद प्रभावित क्षेत्रों के पेड़ कुछ ही दिनों में पत्ते विहीन हो गये थे । नैफथाल, नैफथिलिन, पारा, क्रोमियम, तांबा, निकिल, लेड, हैक्सा क्लोरो ईथेन जैसे पर्यावरण को क्षति पहॅंुचाने वाले तत्व आज भी उस स्थान पर मौजूद हैं जिसका स्वामित्व डाव केमिकल्स (पूर्व में यूनियन कार्बाइड) के पास है। हम दुर्घटना के अतिरिक्त पर्यावरण क्षति के आधार पर भी कानूनी दिशा में कार्यवाही कर सकते हैं । पर इस दिशा में भी कोई ध्यान नहीं दिया गया । आशा है कि भारत का बहुसंख्यक युवा वर्ग और युवा नेतृत्व शायद इस दिशा में कुछ सार्थक करे ।

Subscribe to comments feed Comments (7 posted):

Indli on 15 June, 2010 09:43;31
avatar
नमस्ते,

आपका बलोग पढकर अच्चा लगा । आपके चिट्ठों को <a href="http://hi.indli.com/">इंडलि</a> में शामिल करने से अन्य कयी चिट्ठाकारों के सम्पर्क में आने की सम्भावना ज़्यादा हैं । एक बार <a href="http://hi.indli.com/">इंडलि</a> देखने से आपको भी यकीन हो जायेगा ।
Thumbs Up Thumbs Down
0
Arvind Tripathi on 15 June, 2010 10:51;50
avatar
प्रिय पंकज जी, भोपाल गैस काण्ड की ही तरह कानपूर मैं २८ वर्ष पहले ग्लूकोस काण्ड हुआ था, जिसमे ६८ लोग मरे गए थे. आज तक उसका फैसला नहीं हो पाया है. आधुनिकता और अंधी विकास की आंधी का यह परिणाम है. समेकित विकास और सुनियोगित विकास की योजनाओं के बिना ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. केंद्र की सरकारें बदलती गयीं पर विदेशी धन को मुफ्त में पाने की लालसा बढती जा रही है.
Thumbs Up Thumbs Down
0
anup on 15 June, 2010 11:37;31
avatar
बेहतरीन लेख.......
Thumbs Up Thumbs Down
0
pankaj on 15 June, 2010 15:23;59
avatar
लेख की सराहना के लिए आप सब का आभार -पंकज चतुर्वेदी भोपाल
--
PANKAJ CHATURVEDI
Thumbs Up Thumbs Down
0
Sushil Gangwar on 15 June, 2010 20:20;47
avatar
मेरी भैस को नजर लग गयी है. - सुशील गंगवार----
चाचा - अम्मा से बोले , कल बाजार जाना है । जा हमारी भैस बेकार हो गयी , अगर जुगाड़ बनो तो नयी भैस ले आयेगे । तू चले तो हमारे संग चले चल । तू भी बाजार घूम लिओ । अगले दिन चाचा और अम्मा अपने सर पर चावल की बोरी रख कर पास की बाजार जा धमके । दोनों ने मिलकर भैस खरीदी ,जो दुध दे रही थी। चाचा आगे और अम्मा पीछे- पीछे भैस हाकते चले आ रहे थे । जो भी रास्ते मिलता , वह जरुर कहता क़ी अरे नयी भैस खरीदी है । चाचा तिलमिलाकर जवाब देते अरे ससुर के नाती जा भैस नयी नहीं है । जा तो ५ साल की हो गयी है तुमे नयी और पुरानी भैस की पहचान तक नहीं है । जैसे तैसे करके भैस घर लाकर खूटे से बांध दी । चाचा रात को भैस का दुध निकालने बैठे थे. कि चाचा के पिछवाड़े पर भैस ने लात मार दी । चाचा की चीख निकल पड़ी। बोले - सारे ने भैस को नजर मार दाई है । जा तो बात बात पर विदक रही है । हम तो लुट गए है । चाचा अम्मा से बोले । मैंने तोसे कही थी , हम बाजार से भैस पर कालो कपडा गेर कर घर तक लायेगे । ले बैठ कर दुध पी।
Thumbs Up Thumbs Down
0
suneel on 15 June, 2010 23:20;45
avatar
bhopal to ho gaya . ab 20/25 saal baad dubara trial kya hoga bhai. yeh to dalal hain .
Thumbs Up Thumbs Down
0
shailendra kumar on 22 June, 2010 23:29;08
avatar
अगर देश के सारे तंत्र कांग्रेस के इतने कृतज्ञ न होते तो इंदिरा को जेल और राजीव गाँधी को फांसी होती और अन्य राजनेताओ में इसका डर होता तो वे भ्रष्ट न होते उनके कारण अधिकारी और उनके कारण कर्मचारी और उनके कारण देश का आम आदमी भ्रष्ट नही होता और देश आज कहीं और होता और बीजेपी जैसी पार्टी को कोई जानता भी नहीं होता
Thumbs Up Thumbs Down
0
total: 7 | displaying: 1 - 7

Post your comment comment

Type in Hindi (हिन्दी में कमेन्ट करने के लिए यहां रोमन में लिखिए यह अपने आप हिन्दी में बदल देगा.)

Title :
Body
Powered by Vivvo CMS v4.1.2
Share |
  • email Email to a friend
  • print Print version

ईमेल से विस्फोटः अपना ईमेल यहां भरें और सब्सक्राइब करें:

Delivered by FeedBurner

Author info
image Pankaj Chaturvedi पर्यावरण विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री. सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और पत्रकार पंकज चतुर्वेदी भोपाल स्थित एनडी सेन्टर फार सोशल डेवलमेन्ट एण्ड रिसर्च के अध्यक्ष हैं.
Rate this article
5.00
More from बियाबान में शोर
Previous
image
सुदर्शन का (कु) दर्शन
जबसे आरएसएस के लोगों की आतंकवादी घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है, तब से आरएसएस के नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में ही शायद संघ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इसके स्वयंसेवक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। इसी बौखलाहट में आरएसएस के एक्स चीफ केएस सुदर्शन का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और सोनिया गांधी के बारे में ऐसे शब्द बोल दिए, जिन्हें एक विकृत मानसिकता का आदमी ही बोल सकता है।...
image
सोनिया का सच जान बेकाबू क्यों होते हो?
एक बार फिर लोकतंत्र पर आपातकाल मंडरा पड़ा है. राजमाता सोनिया गांधी के सिपहसालारों ने कांग्रेसी गुण्डों, माफियाओं और लोकतंत्र के हत्यारों का आह्वान किया है कि वह देशभर में संघ कार्यालयों पर धावा बोल दे. इसका तत्काल प्रभाव हुआ और कांग्रेसी गुण्डों ने संघ के दिल्ली मुख्यालय पर धावा भी बोल दिया. ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी की मौत के बाद सिखों को निशाना बनाया गया था. हिंसक और अलोकतातंत्रिक मानसिकता से ग्रस्त कांग्रेसी सोनिया का सच जानकर आखिर इस तरह बेकाबू क्यों हो रहे हैं?...
image
रोम रोम में इरोम
कश्मीरी अलगाववादियों की तरह उसने आज तक अपने हाथ में कभी पत्थर नहीं उठाया. हालांकि उसका भी विरोध उसी बात को लेकर है जिसे लेकर कश्मीर में पत्थरबाजों की पूरी फौज सड़कों पर उतार दी गयी. पूर्वोत्तर में सशस्त्र सेना अधिनियम समाप्त किया जाए. इरोम शर्मिला विरोध कर रही है लेकिन उसका हथियार आंदोलन नहीं, आत्मोत्सर्ग है. पिछले दस साल से उसने अन्न त्याग कर रखा है. पुलिस और प्रशासन नाक की नलियों से पौष्टिक पदार्थ पहुंचाकर भले ही उसके शरीर को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन उसे जब भी मौका मिलता है वह राजघाट जाती है और फफककर रोती है. शायद शर्मिला के सत्याग्रह को समझने के लिए देश में दूसरी कोई जगह बची भी नहीं है. ...
image
जिसके दर पर फाइल पहुंची, उसने रात गुजार ली
सपनों के शहर मुंबई के मुंह पर ऐसी कालिख शायद ही कभी लगी हो. मुंबई के कोलाबा स्थित आदर्श हाउसिंग सोसायटी की जैसी कहानी सामने आ रही है वह दिल दहला देनेवाली है. जिस शहर में इंच-सेन्टीमीटर में भी रहने की जगह का हिसाब रखा जाता हो वहां एक 31 मंजिला बिल्डिंग अवैध जमीन पर, अवैध तरीके से खड़ी कर दी गयी. भवन को खड़ा करने का यह भ्रष्टाचार उतना संगीन नहीं है जितना संगीन है यह समाचार कि यह भवन 1999 में कारगिल में शहीद जवानों की विधवाओं को आवासीय सुविधा देने के लिए तैयार किया जानेवाला था. कोलाबा के पास जिस स्थान पर यह भवन सीना तान खड़ा हुआ है उसकी हकीकत इतनी गंदी है कि किसी भी स्वाभिमानी नागरिक का सिर शर्म से झुक जाएगा. ...
image
बहुत बड़ा दुखारी है बुखारी
हाल में ही लखनऊ में एक पत्रकार को पीटकर अहमद बुखारी एक बार फिर चर्चा में आ गये. अहमद बुखारी ने लखनऊ में जिस पत्रकार को पीटा वह न तो किसी बड़े अखबार से जुड़ा था और न ही कोई बड़ा नाम था. लेकिन उस पत्रकार ने सवाल बड़ा किया था जिससे बौखलाकर बुखारी ने उसकी पिटाई कर दी थी. बुखारी का चरित्र यही रहा है कि वे हमेशा छोटे लोगों पर ही हाथ डालते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं....
image
श्रीमान जी, मैं यशवंत सिंह भड़ास4मीडिया का संपादक और सीईओ हूं!
सेवा में, मानवाधिकार आयोग, दिल्ली / लखनऊ। श्रीमान, मैं यशवंत सिंह पुत्र श्री लालजी सिंह निवासी ग्राम अलीपुर बनगांवा थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश (हाल पता- ए-1107, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली-96) हूँ. मैं वर्तमान में दिल्ली स्थित एक वेब मीडिया कंपनी भड़ास4मीडिया में कार्यरत हूं. इस कंपनी के पोर्टल का वेब पता www.bhadas4media.com है. मैं इस पोर्टल में सीईओ & एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैं दैनिक जागरण, अमर उजाला एवं अन्य अखबारों में कार्यरत रहा हूँ. ...
image
कुछ तो समझे ख़ुदा करे कोई
जैसे-जैसे दिन गुज़रते जा रहे हैं वैसे-वैसे अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच का फैसला भी प्रभावहीन होता जा रहा है। सुलह और समझदारी की बातें अब सौदेबाजी, अप्रत्यक्ष धमकियों व चेतावनी के रूप में सामने आ रही हैं। यही वजह है कि सभी पक्ष न्याय की अंतिम सीढ़ी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं, वो भी जो फैसला आने पर दिखावटी रूप से खुश हुए और वो भी जो वास्तविक रूप में निराश हुए। देर सवेर फैसले को अपनी जीत बताने वालों के कंठ में दबे हुए विचार बाहर आने लगे हैं कि हाई कोर्ट ने विवादित भूमि का जो हिस्सा बंटवारा किया, वो अनुचित और अमान्य है अर्थात फैसला आने के बाद उदारता, सहिष्णुता के साथ शांति का प्रवर्तक बनने और दिखाने की जो तात्कालिक होड़ शुरू हुई थी, उसकी हवा निकल चुकी है।...
image
अजमेर विस्फोट का मारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेचारा
2007 में हुए अजमेर दरगाह विस्फोट में इंन्द्रेश कुमार का नाम आया है या फिर लाया गया यह तो अलग बहस का विषय है लेकिन मीडिया ने पिछले चौबीस घण्टे से इसे हाईप दिया है उसकी हकीकत क्या है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले चौबीस घण्टे में मीडिया को अचानक संघ सबसे बड़ा आतंकी संगठन नजर आने लगा और चार्जशीट में सिर्फ नाम होने के नाम पर ही इन्द्रेश कुमार को आरोपी साबित करने में लग गया? क्या अजमेर शरीफ विस्फोट की जांच के बहाने संघ को ही उड़ाने की साजिश रची गयी है?...
image
गिलानी साहब, कश्मीर आजाद है!
यह बात सबकी समझ में आ जानी चाहिए कि कश्मीरी अवाम जिसे आज़ादी कहता है उसका मातलब भारत में विलय है और गिलानी टाइप पाकिस्तानी पैसे पर पलने वालों को यह हक नहीं है कि वे पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कश्मीर की आज़ादी की बात करें क्योंकि पाकिस्तान ही कश्मीर की आज़ादी का असली दुश्मन है....
image
बुखारी को सबक सिखाना जरूरी
शाही इमाम द्वारा यह कृत्य जाहिर करता है कि बाबरी मस्जिद प्रकरण को रंग रोगन देने में वो जो चाह रहें है वो लोगों के गले नही उतर रहा है जिसके चलते वे खुद को आज की तारीख में हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहे है ऐसे में बुखारी जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे इस मामले को तूल देकर मुख्यधारा में आने के लिए छटपटा रहे हैं किन्तु गिरगिट की भांति रंग बदलने वाले इन धार्मिक आकाओं की बातों पर जनता कोई खास तवज्जो नही दे रही है अलबत्ता लोग यह जरुर कह रहें है कि इस मामले पर अब अवाम राजनीति की और रोटियां नही सिकने देगी। अब वक्त आ गया है कि बुखारी जैसे आकाओं को जनता सबक सिखाए ताकि आगे ये इस तरह की गलती न दोहरा सकें....
image
अभिव्यक्ति की आजादी पर बुखारियों के वंशजों का कब्ज़ा
शाही इमाम सैयद अहमद शाह बुखारी नाराज हैं. उन्होंने वहीद को काफिर कहा और पीट दिया. बस चलता तो उसके सर कलम करने का फतवा जारी कर देते. हो सकता है कि एक दो दिनों में कहीं से कोई उठे और उसके सर पर लाखों के इनाम की घोषणा कर दे. वो मुसलमान था उसे ये पूछने की जुर्रत नहीं होनी चाहिए थी कि क्यूँ नहीं अयोध्या में विवादित स्थल को हिन्दुओं को सौंप देते? वैसे मै हिन्दू हूँ और मुझमे भी ये हिम्मत नहीं है कि किसी से पूछूं क्यूँ भाई कोर्ट के आदेश को सर आँखों पर बिठाकर इस मामले को यहीं ख़त्म क्यूँ नहीं कर देते? मैं ऐसा इसलिए नहीं पूछ सकता क्योंकि मै जानता हूँ ऐसे सवालों के अपने खतरे हैं....
image
सेकुलरिज़्म ऐसा है तो फिर हिन्दू राष्ट्र में बुराई क्या?
हमारे संचार माध्यमों में प्रतिदिन सर्वाधिक सुर्खियों में रहने वाला शब्द 'धर्म निरपेक्षता’ ही है। बाबरी मस्जिद विवाद पर अदालत का फैसला आने के बाद अब ये हर एक की जुबान पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र 'पांचजन्य’ के सम्पादक तरुण विजय का एक लेख नज़र से गुजरा। जिस में उन्होंने लिखा है कि ''अयोध्या पर फैसला आने के बाद 'सेकुलर’ समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ तनाव, झगड़ा और मारकाट तो हुई नहीं इसलिये अब कैसे अपने झंडे उठाए और अमन की मोमबत्तियां जला कर रखें।...
image
मुसलमान ही बताएं वे इस देश में कैसे रहेंगे?
बाबरी ढाँचे-राम जन्मभूमि मुकद्दमे के फैसले और कश्मीर में समस्या के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाने की बजाय हिन्दुस्तान में कश्मीर के विलय के सन्दर्भ में अनाप-शनाप बयान जारी करने की ओमर अब्दुल्ला की शेखचिल्ली वृत्ति के चलते एक बार फिर इस देश में पिछले ७ दशकों से जारी हिन्दू-मुस्लिम विभाजन कारी वृत्ति को हवा मिली है. सनद रहे कि इस उपमहाद्वीप को पिछले कई दशकों को धर्म के आधार पर बुरी तरह से विभाजित किया गया है....
image
आडवाणी जी "कलंकयात्रा'' थी आपकी रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि अयोध्या पर हाईकोर्ट के फैसले से उनकी रथ यात्रा सार्थक साबित हुई है, उन हजारों मुसलमानों और हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़का है, जो उनकी रथयात्रा के चलते प्रभावित हुए थे। आडवाणी का यह बयान उन मुसलानों को भी आहत करने वाला है, जो यह सोचते हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम मानकर अब अयोध्या विवाद का पटाक्षेप हो जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले मुसलमानों के दिल में यह बात आ सकती है कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाना चाहिए। पता नहीं कैसे आडवाणी अपनी रथयात्रा को सार्थक बता रहे हैं। सच तो यह है कि आडवाणी की वह रथयात्रा इस देश पर एक कलंक और एक तरह से 'खूनी यात्रा' थी।...
image
सेकुलर बिरादरी के सिर पर न्याय का हथौड़ा
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कल तक जो न्यायालय के फैसले को मानने का उपदेश दे रहे थे अब वे ही न्यायपालिका के फैसले पर छिद्रान्वेषण करने निकल पड़े हैं. इस देश का सबसे बड़ा संकट है कि इसके बुद्धिजीवी उसी को ज्यादा कसौटी पर कसते हैं जिसकी सहिष्णुता को लेकर उन्हें पूरा विश्वास होता है. हिन्दू समाज दुनिया का सबसे सहिष्णु समाज है सो जिसे देखो वही उसके खिलाफ इल्जामों की सूची लिए खडा है. क्या किसी अन्य धर्मावलम्बी से उसकी आस्था के किसी प्रतीक चिह्न के मामले में इस तरह सबूत मांगे जा सकते हैं? जिसे देखो वही पूछ ले रहा है कि कैसे यह साबित किया जा सकता है कि राम अयोध्या में ही जन्मे थे और उसी स्थान पर जिस पर बाबरी ढांचा कभी मौजूद होता था?...
image
आपके गाँव में इसे फैसला कहते होंगे
बाबरी मस्जिद की ज़मीन का फैसला आ गया है . इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुना दिया है .फैसले से एक बात साफ़ है कि जिन लोगों ने एक ऐतिहासिक मस्जिद को साज़िश करके ज़मींदोज़ किया था, उनको इनाम दे दिया गया है....
image
एक बार फिर आग लगाने की कोशिश
भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर राम नाम का सहारा लेकर मैदान में उतर गए हैं। यह अच्छा हुआ कि बाबरी मस्जिद विवाद के मालिकाना हक का फैसला कुछ दिन के लिए टल गया है। अब समझ आ गया है कि भाजपा की चुप्पी दरअसल घात लगाने की मुद्रा भर थी। फैसला आते ही उसकी हरकतें नब्बे के दशक जैसी हो जाती और देश को एक बार फिर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की नाकाम कोशिश की जाती। अब राममंदिर मुद्दे को दोबारा सड़कों पर लाने की बात करके भाजपा न्यायपालिका को ब्लैकमेल करना चाहती है।...
Next
Tags
No tags for this article
सर्वाधिकार (अ)सुरक्षित

विस्फोट.कॉम में प्रकाशित सामग्री पर हमारी ओर से कोई कापीराइट नहीं है.

Powered by Vivvo CMS v4.1.2